बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

भागो! भेड़िया आया, भेड़िया आया – एक प्रेरणादायक कहानी

भागो, भेड़िया आया! बच्चों और कहानीकारों के बीच यह सबसे लोकप्रिय कहानियों में से एक है। इस कहानी को पीढ़ी दर पीढ़ी अपने मुताबिक अलगअलग तरीकों से संरचित करके बताया गया है। यहाँ आपको आसान भाषा में भागो! भेड़िया, आया भेड़िया’’ की कहानी बताई गई है, जो आप अपने बच्चों को पढ़कर सुना सकते हैं या बच्चे खुद भी पढ़ सकते है।

एक चरवाहा लकड़ा और भेड़िए की कहानी

एक बार की बात है, एक लड़का था जो अपनी भेड़ों के झुंड को ताजी हरी घास चराने के लिए पहाड़ी पर ले जाता था। यह काम उसके लिए थोड़ा उबाऊ था। ऊपर पहाड़ों में बैठबैठे वो पूरा दिन ऊब जाता था। एक दिन उसके दिमाग में एक विचार आया जिससे वो अपनी बोरियत दूर कर सकता है। अपनी बोरियत दूर करने के लिए, वह चिल्लाया, “भेड़िया! भेड़िया! भागो, भेड़िया आया, भेड़िया आया”। आसपास बसें गाँव वाले उसकी आवाज सुनकर अपनी लाठी लेकर दौड़े, सोचकर कि कहीं भेड़िया उस बच्चे को खा न जाएं। लेकिन उन्होंने देखा कि वहाँ कोई भेड़िया नहीं आया था। गाँव वालों को वहाँ देखकर लड़का जोरजोर से हँसने लगा, उसे लगा उसने लोगों को बेवकूफ बना दिया।

ADVERTISEMENTS

फिर कुछ दिनों के बाद उसने फिर से वैसा ही करने का सोचा, वह चिल्लाया, “भेड़िया आया, भेड़िया आया!” और गाँव वाले फिर से पहाड़ी की ओर भागते हुए गए, तो फिर उन्होंने पाया कि चरवाहे लड़के ने फिर से उन्हें बेवकूफ बनाया था। लड़का फिर लोटपोटकर हँसने लगा यह सोच कर की उसने फिर से गाँव वालों को बेवकूफ बना दिया। इस बात से सभी गाँव वाले बहुत गुस्से में आ गए और उन्होंने उस लड़के से कहा “अगली बार जब तुम सच में मदद के लिए रोओगे, पुकारोगे तो हम नहीं आएंगे।” यह कहकर सभी वहाँ से चले गए।

अगले दिन जब वह लड़का पहाड़ों में अपनी भेड़ें चरा रहा था, तो उसने अचानक उसे एक भेड़िया दिखा। वह डरकर जल्दी से एक पेड़ पर चढ़ गया और जोर से चिल्लाया “बचाओ, भेड़िया आया! भेड़िया आया!”, वह चिल्लाते रहा। लेकिन अफसोस! कोई भी उस लड़के की भेड़ को बचाने नहीं आया। भेड़िया उसकी कुछ भेड़ों को खा गया। अंत में वह बच्चा अपनी बचीखुची भेड़ों को लेकर गाँव वालों के पास गया और अपनी दुख भरी कहानी उनको सुनाया। उसने गाँव वालों से माफी मांगी और वादा किया कि आज के बाद, वह कभी झूठ नहीं बोलेगा।

ADVERTISEMENTS

भागो! भेड़िया आया, भेड़िया आया” कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

यह लघु कथा हमें यह सबक देती है कि यदि आप बारबार किसी से झूठ बोलेंगे तो आपकी सच्ची बातों पर भी कभी कोई भरोसा नहीं करेगा।

भेड़िया आया, एक ऐसी कहानी है जिसे हर बच्चे को पढ़ना चाहिए और उससे हमेशा के लिए सबक सीखना चाहिए कि उन्हें कभी मजाक में भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। यह एक ऐसी कहानी है जो हर पाठक के मन में एक गहरी छाप छोड़ती है।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बच्चों को नैतिक शिक्षा देने वाली शीर्ष 10 प्रेरणादायक भारतीय पौराणिक कहानियां

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago