शिशु

भूमिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Bhumika Name Meaning in Hindi

यदि आप अपनी बेटी को सुशील और संस्कारी बनाना चाहते हैं तो आपको हमारा आज का आर्टिकल बेहद पसंद आ सकता है। आज हम लड़कियों के एक ऐसे नाम के बारे में जानेंगें जिसे सुनते ही मन खुशियों से भर जाता है और वो नाम भूमिका है। क्यों हैं न अच्छा नाम! केवल अच्छा नाम रखना आपकी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि नाम का मतलब क्या होता है इसकी जानकारी होना भी अहम है। इसलिए यदि आपको भूमिका नाम पसंद आया तो इसके अर्थ, राशि, नक्षत्र आदि के बारे में जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

भूमिका नाम का मतलब और राशि

भूमिका लड़कियों का बेहद पसंद किया जाने वाला नाम है, जिसे आप तो पसंद करेंगे ही साथ आपकी बेटी को भी काफी अच्छा लग सकता है। भूमिका नाम का अर्थ आपको और भी ज्यादा भा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूमिका नाम का अर्थ पृथ्वी, आधार और परिचय होता है और इसकी राशि धनु मानी जाती है। इन लड़कियों का व्यक्तित्व पृथ्वी, आधार और परिचय जैसे होने की संभावना हो सकती है। यदि आप भूमिका नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो आपको यह पूरा लेख अवश्य पढ़ना चाहिए।

नाम भूमिका
अर्थ पृथ्वी, आधार, परिचय
लिंग लड़की
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 11
राशि धनु
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा (भू, धा, फा, ढा)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग पीला, सफेद और जमुनी
शुभ रत्न पुखराज

भूमिका नाम का अर्थ क्या है?

भूमिका बड़ा ही लुभावना नाम है जो पेरेंट्स को अपनी और आकर्षित करता है। इसकी अर्थ की बात करें तो भूमिका नाम का अर्थ पृथ्वी, आधार और परिचय होता है जो आपको भूमिका नाम की लड़कियों के स्वभाव में देखने को मिल सकता है। भूमिका नाम की लड़कियां बेहद सुंदर और समझदार होती हैं। इन लड़कियों को सबको साथ लेकर चलना पसंद होता है जो आज के जमाने में बहुत कम देखने को मिलता है। ये लड़कियां अपने परिवार से काफी प्रेम करती हैं। ये लड़कियां पढ़ाई में होनहार और कड़ी मेहनत से अपने जीवन में सफलता प्राप्त करती हैं।

भूमिका नाम का राशिफल

भूमिका नाम की राशि धनु होती है जिसके स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। धनु राशि की भूमिका नाम की लड़कियां शांत और सरल स्वभाव की होती हैं। भूमिका नाम की लड़कियां ज्यादा देर तक किसी से नाराज नहीं रह पाती हैं, इस मामले में ये परोपकारी होती हैं। इन लड़कियों के पास एक अद्भूत गुण होता है। धनु राशि की लड़कियों को दूसरों के मन में क्या चल रहा है इसका आभास हो जाता है। ये लड़कियां मानसिक तौर काफी प्रबल होती हैं। भूमिका नाम की लड़कियां अपनी धुन की पक्की होती हैं।

भूमिका नाम का नक्षत्र क्या है?

ज्योतिष के अनुसार भूमिका नाम का जन्म नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह हाथ के पंखे को माना जाता है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आने वाले अक्षर भू, धा, फा, ढा होते हैं।

भूमिका जैसे धनु राशि के हिसाब से अन्य नाम

यदि आपको धनु राशि का राशिफल जानकर अच्छा लगा हो और आप अपनी बेटी का नाम धनु राशि से ही रखना चाहते हों तो आपको एक ही जगह सभी जानकारी दी जाती है। आज भी हमने धनु राशि की कुछ लड़कियों के बारे में चर्चा की है जो इस प्रकार है।

नाम नाम
भारती (Bharti) धनश्री (Dhanshree)
भानु (Bhanu) धात्री (Dhatri)
भूमि (Bhumi) फलक (Falak)
धरा (Dhra) फाल्गुनी (Falguni)
धेयांशी (Dheyanshi) धनुषा (Dhanusha)

भूमिका नाम से मिलते जुलते और भी नाम

भूमिका नाम आपको इतना भाया कि आप चाहते हैं कि भविष्य में अगर फिर से आपके घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ तो आपको नाम ढूंढने की जरुरत न पड़े। इसके लिए आप भूमिका नाम से मिलते जुलते नाम अभी से पसंद करके रख सकते हैं। जिसकी जानकारी आपको नीचे मिल जाएगी।

नाम नाम
वेदिका (Vedika) निहारिका (Niharika)
नैनिका (Nainika) सागरिका (Sagarika)
अनुष्का (Anushka) वामिका (Vamika)
अनिका (Anika) मिहिका (Mihika)
ऋषिका (Rishika) दिव्यांका (Divyanka)
रसिका (Rasika) राधिका (Radhika)

भूमिका नाम के प्रसिद्ध लोग

भूमिका आजकल का ट्रेंडिंग नाम है जिससे आप भी जरूर वाकिफ होंगे। भूमिका नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हैं जो अलग अलग क्षेत्रों में अपना योगदान देकर अपना नाम रौशन कर रहीं हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

नाम पेशा
भूमिका चावला अभिनेत्री
भूमिका बहल मेकअप आर्टिस्ट
भूमिका मीरचंदानी अभिनेत्री
भूमिका शर्मा गायिका
भूमिका अरोड़ा मॉडल
भूमिका सिंह अभिनेत्री
भूमिका वोहरा इंटरनेट पर्सनालिटी
भूमिका गुरुंग अभिनेत्री

‘भ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘भ’ अक्षर से कम ही नाम होते हैं लेकिन जितने भी होते हैं बड़े प्यारे प्यारे होते हैं। इसीलिए यदि आप भूमिका के अलावा ‘भ’ अक्षर से अन्य नाम भी जानना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई तालिका से मदद मिल सकती है।

नाम अर्थ
भावना (Bhavna) धारणा, कल्पना
भाव्या (Bhavya) शानदार, सुंदर, भव्य, बेहतरीन रचना
भवानी (Bhavani) देवी दुर्गा
भक्ति (Bhakti) प्रार्थना
भानुप्रिया (Bhanupriya) सूर्य प्रिय, सूरज की प्रेमिका
भामा (Bhama) आकर्षक, प्रसिद्ध
भूमिजा (Bhumija) देवी सीता का अन्य नाम
भार्गवी (Bhargavi) देवी दुर्गा, देवी पार्वती, देवी लक्ष्मी
भैरवी (Bhairavi) देवी पार्वती
भाग्यश्री (Bhagyashree) देवी लक्ष्मी

आज का लेख हमें यह बताता है कि यदि आप अपनी बेटी को संस्कारी और सुशील बनाना चाहते हैं तो वैसे भी नाम होते हैं जो आपकी बेटी के व्यक्तित्व पर प्रभाव डाल सकते हैं। हमने यह भी जाना कि भूमिका नाम की लड़कियों के पास कुछ अलग तरह के गुण होते हैं जैसे की दूसरों के मन को पढ़ना और साथ ही शांत स्वभाव होने के कारण इनकी बुद्धिमानी का कोई जवाब नहीं होता है। यदि आपको भूमिका नाम की जानकारी पाकर लगा हो कि यह नाम आपकी बेटी के लिए योग्य है तो इसे जरूर चुनें।

यह भी पढ़ें : 

भाव्या नाम का मतलब और राशि – Bhavya Name Meaning in Hindi
भारती नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Bharti Name Meaning in Hindi
बबिता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Babita Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

2 days ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

2 days ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

2 days ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

3 days ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

3 days ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

3 days ago