बच्चों की कहानियां

बिल्ली और चूहों की कहानी I Story of The Cat And Rats In Hindi

यह कहानी है जानवरों की जोड़ियों में एक बहुत मजेदार जोड़ी की – बिल्ली और चूहे की। कहानी में बताया गया है कि शरीर व ताकत में बड़ी, बेहद चालाक व शातिर बिल्ली से पहले चूहे घबराते हैं और फिर एक बुद्धिमान और अनुभवी चूहे की सूझबूझ से वे उसके जाल में फंसने से कैसे बचते हैं।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

यह कहानी मुख्य रूप से बिल्ली और चूहों के बीच की है इसलिए इसके मुख्य पात्र भी वही हैं। इसमें चूहों का एक झुंड है हालांकि अहम किरदार के रूप में एक बूढ़ा लेकिन बुद्धिमान चूहा है। कहानी के प्रमुख पात्र इस प्रकार हैं –

ADVERTISEMENTS

  • एक चालाक बिल्ली
  • चूहे और एक बुद्धिमान बूढ़ा चूहा

बिल्ली और चूहों की कहानी (The Cat And Rats Story in Hindi)

एक बार एक बहुत चालाक बिल्ली थी जो चूहों को मारकर खा जाती थी। बिल्ली इतनी चौकस रहती थी कि चूहे दिखने पर झपट्टा मारकर अपने पंजों से एक साथ कई चूहों का शिकार कर देती थी। उससे डरकर धीरे-धीरे चूहों ने बिलों से निकलना की कम कर दिया। बिल्ली को इस बात का एहसास हुआ लेकिन वह कब तक इस तरह रहती। उसे तो खाने के लिए चूहे चाहिए थे। फिर उसने एक योजना बनाई। बिल्ली एक अलमारी पर चढ़ गई और वहां से सिर नीचे की ओर लटका कर ऐसे लेट गई जैसे कि वह मर गई हो। वह एक पंजे से रस्सी को पकड़कर खुद को ऊपर उठाए हुए थी।

जब चूहों ने बाहर झाँककर बिल्ली को उस स्थिति में देखा, तो उन्होंने सोचा कि उसे किसी बुरे काम की सजा के रूप में वहाँ लटका दिया गया है। उन्होंने पास जाकर उसे ध्यान से देखा और सूंघा कि क्या वह सचमुच मर चुकी है। लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो सभी चूहों ने मान लिया कि बिल्ली मर गई है और वे जश्न मनाने लगे।

ADVERTISEMENTS

तभी बिल्ली ने अपनी रस्सी छोड़ दी और इससे पहले कि चूहे अपनी आँखों पर विश्वास कर पाते, उसने तीन चूहों को अपने पंजों में पकड़ लिया। बचे हुए सभी चूहे अपने बिलों की ओर भाग खड़े हुए। बिल्ली का काम हो गया था और उसने पकड़े हुए चूहों को खा डाला। इस तरह बिल्ली ने इस बार तो अपना पेट भर लिया, लेकिन चूहे अब और भी ज्यादा सतर्क हो गए।

लेकिन इसके बाद अगले दिन से बिल्ली फिर भूखी थी। अब पेट भरने के लिए उसे दूसरी योजना बनानी थी। लेकिन चूहे अब बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतना चाहते थे इसलिए इस बार छोटी योजना से काम नहीं बनने वाला था। बिल्ली को एक तरकीब सूझी। उसने खुद को आटे में लपेट लिया और रसोईघर के बीच में लेट गई। चूहों ने देखा तो सोचा कि वह आटा है और उसे खाने के लिए आ गए। लेकिन तभी एक बुद्धिमान बूढ़े चूहे ने उन्हें रोक दिया। उसे बिल्लियों और उनकी चालाकियों का अनुभव था। उसने ध्यान से आटा देखा, तो उसे उसमें बिल्ली का आकार दिखने लगा। उसने चूहों से कहा कि यह आटे से ढकी बिल्ली हो सकती है। ऐसा सुनते ही चूहे फिर से अपने बिलों की ओर भाग गए और इस तरह बुद्धिमान बूढ़े चूहे ने उन सबकी जान बचा ली।

ADVERTISEMENTS

बिल्ली और चूहों की कहानी से सीख (Moral of The Cat And Rats Hindi Story)

बिल्ली और चूहों की कहानी से यह सीख मिलती है कि चाहे कैसा भी मौका हो समझदारी कभी नहीं छोड़नी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में बुद्धि का इस्तेमाल करके धोखे से बचा जा सकता है और अपने अनुभवों से सीखना और जीवन में उनके आधार पर निर्णय लेना हमेशा कारगर होता है।

बिल्ली और चूहों की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of The Cat and Rats Hindi Story)

यह कहानी बच्चों को एक संदेश देती है कि परिस्थिति कोई भी हो अपनी सूझबूझ कभी नहीं छोड़नी चाहिए। बुद्धि का सही समय पर इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इसलिए यह कहानी नैतिक कहानियों की श्रेणी में आती है।

ADVERTISEMENTS

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. बिल्ली और चूहों की कहानी का नैतिक क्या है?

यह कहानी बताती है कि समय अच्छा हो या बुरा हमेशा अपनी बुद्धि से काम लेना चाहिए। इस तरह किसी भी तरह की मुसीबत और किसी भी कठिन परीक्षा को पार किया जा सकता है।

2. बिल्ली और चूहे की क्या दुश्मनी है?

बिल्ली चूहों को खाती है इसलिए बिल्ली और चूहों में दुश्मनी कही जाती है।

ADVERTISEMENTS

3. बिल्ली और चूहे में कौन चालाक और कौन होशियार होता है?

बिल्ली को चालाक और चूहों को होशियार माना जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

दादी-नानी से कहानियां तो हम सभी ने सुनी हैं। उसमें भी रात को सोने के समय कहानी सुनने का मजा और ही होता था। लेकिन कहानी सुनाना केवल दादी या नानी का ही काम नहीं होता। पेरेंट्स भी अगर बच्चों को रात में बेडटाइम पर एक अच्छी सीख देने वाली और दिलचस्प कहानी सुनाने की आदत डालेंगे तो वह समय दोनों के लिए बहुत मजेदार और यादगार होगा।

ADVERTISEMENTS

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago