शिशु

बिट्टू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Bittu Name Meaning in Hindi

एक इंसान की पहचान में नाम को महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को वो नाम देते हैं जिनसे वे व्यक्तिगत रूप से जुड़े होते हैं या फिर उन्हें वो नाम पसंद होते हैं। बच्चों को प्यार से हर कोई कुछ न कुछ नाम देता है और घर में बुलाए जाने वाले नाम अधिक होते हैं। बच्चों को आधिकारिक नाम दिए जाते हैं, लेकिन कुछ माता-पिता छोटे और प्यार भरे नाम रखते हैं। इस नाम से घरवाले उसे बुलाते हैं। इन नामों में एक नाम जो सबसे लोकप्रिय है वह है बिट्टू। इस नाम से बच्चे बचपन से ही परिचित हो जाते हैं और इसे पसंद भी करते हैं। इस लेख में बिट्टू नाम बारे में विस्तार में जानकारी दी गई है, तो आगे जरूर पढ़ें।

बिट्टू नाम का मतलब और राशि

समय कोई भी क्यों न हो हर माँ-बाप का यही उद्देश्य रहता है कि वे अपने बच्चों का नाम बहुत ही सोच-समझकर और उसके पीछे छिपे सभी फायदों को ध्यान में रखते हुए रखें। कभी-कभी माता-पिता के ज्यादा लाड की वजह से वे उसे प्यार भरा नाम देते हैं। बिट्टू उन्ही प्यार भरे नामों में से एक है। यह नाम ज्यादातर बच्चों के घर का नाम होता है, पर कुछ लोग इसे आधिकारिक नाम भी रखते हैं। अगर आप निहारिका नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं पहले इसके इसके अर्थ और राशिफल के बारे में जानिए। बिट्टू नाम का अर्थ एक प्यारा बच्चा होता है। वहीं अगर इसकी राशि की बात करें तो यह नाम वृषभ राशि के अंदर आता है।

नाम बिट्टू
अर्थ प्यारा बच्चा
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग सफेद, हरा और गुलाबी
शुभ रत्न हीरे

बिट्टू नाम का अर्थ क्या है?

बिट्टू, लड़कों का बहुत ही प्यार नाम है, जिसे ज्यादातर माता-पिता और घरवाले घर पर पुकारने के लिए चुनते हैं। बिट्टू का मतलब एक प्यारा बच्चा होता है। बिट्टू नाम सुनने में साधारण सा लगता है लेकिन इस नाम के लड़कों और पुरुषों में कई तरह की खूबियां पाई जाती है। इस नाम के लड़के हजारों के बीच अपनी पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। इन लड़कों को लोगों के साथ बातें करना और हंसना-खेलना बहुत पसंद होता है। ये लड़के धार्मिक कामों में भी बहुत रूचि दिखाते हैं। ये घर के लाडले और अपने माता-पिता के करीब होते हैं।

बिट्टू नाम का राशिफल

बिट्टू नाम की राशि वृषभ होती है। आपको बता दें कि वृषभ राशि के लड़के बेहद संवेदनशील और धर्म को मानने वाले होते है। इनका थोड़ा शर्मीला स्वभाव होता है लेकिन अपने परिवार के साथ बेहद खुलकर बातचीत करते हैं। यह लड़के छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं जिसका असर इनके व्यवहार और स्वभाव में भी साफ देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं इन्हें नई-नई जगहों पर जाना और दुनिया घूमने का बहुत शौक रहता है। इन्हें अपने से जुड़े लोगों की सेवा करना बहुत पसंद होता है और ये किसी भी काम को करने के लिए कभी भी मना नहीं करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, ब, व को माना जाता है।

बिट्टू नाम का नक्षत्र क्या है?

बिट्टू नाम का नक्षत्र रोहिणी है और ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बैलगाडी़ जिसे दो बैल खींच रहे हैं वो माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू।

बिट्टू जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

बिट्टू लड़कों को दिया जाने वाला प्यारा नाम है और माता-पिता इसे अपने लड़के का घर का नाम रखते हैं। यह नाम ब अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि में आता है। अगर आपको वृषभ राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नामों की जानकारी चाहिए तो नीचे दिए गए नामों में एक नाम पसंद कर सकते हैं।

नाम नाम
बबलू (Bablu) ओजस (Ojas)
बादल (Badal) बृजेन्द्र (Brijendra)
वीर (Veer) वरुण (Varun)
विजय (Vijay) उज्जवल (Ujjwal)
उद्धव (Uddhav) उमेश (Umesh)
इलेश (Ilesh) इक्षु (Ikshu)
एहसान (Ehsan) एकलव्य (Eklavya)

बिट्टू नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

बिट्टू नाम चुनना या किसी को इस नाम को रखने का सुझाव देना आपकी पसंद है लेकिन यदि आप इसी से मिलते-जुलते नामों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा तैयार की गई अन्य नामों की लिस्ट को जरूर देखें उसमें से दूसरे नाम आप अपने बेटे के लिए पसंद करें।

नाम   नाम
बंटी (Bunty) छोटू (Chhotu)
मंटू (Mantu) चिंटू (Chintu)
पप्पू (Pappu) संजू (Sanju)
मिंटू (Mintu) पिंटू (Pintu)

बिट्टू नाम के प्रसिद्ध लोग

बिट्टू काफी कॉमन नाम है इसलिए लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इस नाम की कई ऐसी प्रसिद्ध हस्तियां हैं जो कि हर जगह छाई हुई हैं और अपनी सफलताओं से इस नाम को और भी ज्यादा रोशन किया है। ये रहे वो लोग –

नाम पेशा
बिट्टू सहगल पर्यावरण कार्यकर्ता
बिट्टू आनंद फिल्म निर्माता

‘ब’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम ‘ब’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक और दिलचस्प नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
बकुल (Bakul) चतुर, फूल,रोगी
बक्श (Baksh) गुरु, भाग्य
बलबीर (Balveer) अपार शक्ति, शक्तिशाली
बबला (Babla) सब से ऊपर
बिजेश (Bijesh) भगवान शिव
बचिल (Bachil) जो ज्यादा बोलता है, एक वक्ता
बरुन (Barun) पानी, नेपच्यून का स्वामी
बांके (Banke) भगवान कृष्ण
बालाजी (Balaji) मज़बूत
बिपिन (Bipin) वन और जंगल

ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का मतलब जितना अलग और दिल को छूने वाला होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। लेकिन कुछ नाम सिर्फ दिल को भा जाते हैं और माँ-बाप उसे ही बच्चे को प्यार से देते हैं। बिट्टू वही प्यार भरा नाम है। आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से लड़कों के पॉपुलर और चहेते नाम बिट्टू के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। इस नाम के लड़कों के स्वभाव से लेकर इनसे जुड़े छोटे से छोटे पहलुओं के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि यह जानकारी आपके लिए बिलकुल सही है या आपके काम की है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। हमें खुशी होगी कि हमने आपकी नाम रखने में मदद की है।

यह भी पढ़ें:

अरुण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Arun Name Meaning in Hindi
दक्ष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Daksh Name Meaning in Hindi
भरत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Bharat Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 day ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 day ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 day ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 day ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 day ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 day ago