च अक्षर से शुरू होने वाले शब्द | Ch Akshar Se Shuru Hone Wale Shabd

ADVERTISEMENTS

हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है और इसमें 52 अक्षर होते हैं। अगर आपका बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में है तो उसे हिंदी के सारे अक्षरों की सटीक पहचान, उनका शुद्ध उच्चारण और हिंदी में पढ़ना थोड़ा कठिन लग सकता है। अगर आपकी मातृभाषा हिंदी है या आप धाराप्रवाह हिंदी बोलते हैं तो आप जरूर चाहते होंगे कि आपका बच्चा भी हिंदी का अच्छा जानकार हो। ऐसे में शुरुआत से ही बच्चे को हिंदी के अलग-अलग अक्षरों से शुरू होने वाले आम और लोकप्रिय शब्दों से परिचय कराना अच्छा रहता है। यह लेख च अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों पर आधारित है।
च अक्षर तालु की मदद से बोला जाता है और तालव्य श्रेणी में आता है। च अक्षर वाले शब्द हिंदी में बहुत बड़ी संख्या में हैं। इस लेख में च से शुरू होने वाले वे शब्द दिए गए हैं जो बच्चे के लिए याद करना आसान होगा। इससे उसकी हिंदी भाषा में रूचि बढ़ेगी और आपकी मुश्किल आसान होगी।

‘च’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द

च से शुरू होने वाले ढेर सारे शब्द हैं इसलिए हमने इन शब्दों को अक्षरों की संख्या के अनुसार चार वर्गों में बांटा है। इस लेख में आपको च से शुरू होने वाले 2 अक्षर वाले शब्द, 3 अक्षर वाले शब्द, 4 अक्षर वाले शब्द और 5 अक्षर वाले शब्द मिलेंगे। आजकल बोलचाल की हिंदी में कई ऐसे शब्द भी इस्तेमाल होते हैं जो मूल रूप से अंग्रेजी भाषा के हैं। लिस्ट में ऐसे भी कुछ आम अंग्रेजी शब्द दिए गए हैं जिन्हें याद करना बच्चों के लिए फायदेमंद होगा।

‘च’ से शुरू होने वाले 2 अक्षर वाले शब्द

सबसे पहले बच्चे को दो अक्षर वाले शब्द सिखाने चाहिए क्योंकि ये छोटे होते हैं और इसी वजह से जल्दी याद हो जाते हैं। च से शुरू होने वाले दो अक्षर वाले शब्दों की जानकारी नीचे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
चल चक्र
चोटी चंग
चंद चंदा
चूल्हा चूहा
चीनी चाट
चंद्र चंपा
चाय चक्की
चढ़ चार
चौकी चश्मा
चना चप्पू
चाभी चर्चा
चील चांटा
चाँद चाक
चिह्न चालू
चिंता चिता
चिड़ा चिट्ठी
चोर चोरी
चित्र चित्त
चिर चींटी
चीकू चीख
चिढ़ चीरा
चीता चुप
चुभ चुल्लू
चूड़ी चुस्त
चूक चूँकि
चूना चूर्ण
चैत्र चैन
चोंच चोट
चौड़ा चौथा
चेस चेक
चर्च चीज़
चैट चेन
चीफ चेरी
चिप्स चार्ट

‘च’ से शुरू होने वाले 3 अक्षर वाले शब्द

नीचे च से शुरू होने वाले तीन अक्षर वाले शब्द दिए गए हैं। दो अक्षर वाले शब्दों के बाद बच्चे को एक और अक्षर बढाकर नए शब्द सीखना आसान लगेगा।

चलना चरना
चंगुल चंचल
चंदन चंद्रमा
चांदनी चेहरा
चाशनी चखना
चटनी चढ़ाई
चढ़ाना चुगना
चम्मच चिमटा
चमड़ा चरखा
चुनना चौराहा
चरित्र चौंकना
चिंपांज़ी चीतल
चपटा चाबुक
चौदह चौबीस
चौंतीस चालीस
चौसठ चौरासी
चावल चौकोन
चालक चालाक
चिंगारी चिल्लाना
चिकित्सा चक्कर
चिढ़ना चादर
चिमनी चेतना
चिराग चिड़िया
चुंबक चुगली
चेअर चेंबर
चिकन चॉपर
चैरिटी चैप्टर
चैनल चार्जर

‘च’ से शुरू होने वाले 4 अक्षर वाले शब्द

बच्चे को दो और तीन अक्षर वाले शब्द याद होने के बाद च से शुरू होने वाले चार अक्षर वाले शब्द सिखाएं। इस तरह वह थोड़े बड़े शब्द जानेगा और उसकी शब्दावली बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS
चिकनाई चारपाई
चकाचौंध चकराना
चकाचक चटकना
चमकीला चटपटा
चतुराई चतुर्भुज
चारधाम चिपकाना
चबूतरा चमत्कार
चमकना चरवाहा
चारागाह चवालीस
चापलूसी चिंतातुर
चिड़चिड़ा चिंघाड़ना
चिरंजीवी चिपचिपा
चीरफाड़ चुटकुला
चुकंदर चुनवाना
चुनौतियाँ चुपड़ना
चेतावनी चूहेदानी
चौकीदार चौतरफा
चॉकलेट चैंपियन
चांसलर चॉपस्टिक
चिटचैट चारकोल

‘च’ से शुरू होने वाले 5 अक्षर वाले शब्द

छोटे बच्चों के लिए पाँच अक्षर वाले शब्द थोड़े ज्यादा बड़े हो सकते हैं लेकिन आठ साल की उम्र के बाद विद्यार्थियों के लिए ऐसे शब्द सीखना जरूरी है। इससे भाषा पर पकड़ अच्छी होती है और हिंदी में निबंध आदि लेखन बेहतर होता है। नीचे च से शुरू होने वाले पाँच अक्षर वाले शब्द जानिए।

चकनाचूर चूनापत्थर
चमगादड़ च्यवनप्राश
चारदीवारी चुगलखोर
चिकित्सालय चित्रीकरण
चरणामृत चौधराइन
चरमराना चकत्तेदार
चिकनकारी चिकनाहट
चितकबरा चोरबाजार
चेकआउट चेयरमैन

 

जब भी बच्चे को किसी अक्षर की पहचान कराएं तो उससे शुरू होने वाले छोटे शब्द सिखाकर उस अक्षर के शुद्ध उच्चारण के लिए प्रेरित करें। धीरे-धीरे करके बोलचाल में प्रयोग होने वाले आम शब्द सीखकर बच्चा उस अक्षर से खुद भी नए शब्द खोजने लगेगा। अगर आपको इस लेख में बच्चों के लिए दी गई च अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों की जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही आपके सुझाव भी हम तक पहुचाएं।

ADVERTISEMENTS
श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago