चालाक लोमड़ी की कहानी | Clever Fox Story In Hindi

ADVERTISEMENTS

यह कहानी है तीन गहरे दोस्तों की यानी शेर, गधे और लोमड़ी की जिनके बीच यह तय होता कि जो भी शिकार उन्हें मिलेगा उसे वे बराबर हिस्सा में आपस में बांट लेंगे। शेर हिरण का शिकार करता है और गधा हिरण के 3 बराबर हिस्से कर देता है। शेर यह देखकर गुस्से में आ जाता है और अपने मित्र गधे को मार डालता है फिर लोमड़ी से कहता है अब तुम शिकार का बटवारा करो। गधे का हाल देख लोमड़ी समझ जाती है उसे क्या करना है, आगे कि कहानी के लिए लेख पढ़ें।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • गधा
  • लोमड़ी
  • शेर
  • हिरण

चालाक लोमड़ी की कहानी (Clever Fox Story In Hindi)

काफी सालों पहले की बात है, एक जंगल में लोमड़ी, शेर और गधा रहते थे, जिनके बच्चों में गहरी मित्रता थी। एक दिन तीनों दोस्त साथ बैठे थे और शिकार करने पर विचार कर रहे थे। तीनों यह तय करते हैं कि शिकार करने के बाद तीनों दोस्तों में बराबर का हिस्सा बांटा जएगा। और फिर वे सभी शिकार के लिए जंगल में निकल पड़ते हैं।

वे निकले ही थे कि उन्हें रास्ते में उन्हें हिरण दिखाई दी, हिरण अपनी जान बचाने के लिए भागी पर वो भागते-भागते थक गई थी और मौका देखते ही शेर ने हिरण का शिकार कर लिया।

ADVERTISEMENTS

वो तीनों दोस्त बहुत खुश हुए। शेर ने गधे से कहा जैसा हमारे बीच तय हुआ था कि शिकार का बराबर हिस्सा आपस में बांटा जाएगा तो हिरण को तीन बराबर हिस्सों में बांट दो और गधे ने वैसा ही किया। अपने खाने में बंटवारा देख शेर को अच्छा नहीं लगा और गधे पर हमला बोल दिया और उसे अपने दांतों और पंजों की ताकत से दो हिस्सों में कर दिया।

शेर ने गधे के साथ क्या किया यह सब लोमड़ी देख रही थी। तभी शेर लोमड़ी से कहता है – मेरी प्यारी दोस्त! चलो अब तुम इस शिकार का अपना हिस्सा ले लो। लोमड़ी ने अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए समझदारी दिखाई और हिरण के शिकार का सिर्फ तीन चौथाई भाग शेर को दे दिया बाकि बचा एक चौथाई खुद लिया।

ADVERTISEMENTS

शेर यह देख कर लोमड़ी से बहुत खुश हुआ और कहा तुमने तो मेरे मनमर्जी का बंटवारा किया, तुम बुद्धिमान हो। शेर ने लोमड़ी से पूछा- “आखिर तुम्हें मेरे मन की बात कैसे पता चली, तुम इतनी समझदार कैसे हो? तुमने इतना अच्छा बंटवारा करना आखिर कहां से सीखा?”

लोमड़ी ने बड़ी चालाकी से जवाब देते हुए शेर से कहा- आप जंगल के राजा है भला आपको कैसे हिस्सा लगाना, और मैंने देखा आपने गधे का क्या हाल किया मैंने उससे सबक सीखा और समझदारी दिखते हुए फैसला किया।

ADVERTISEMENTS

शेर ने जब लोमड़ी का जवाब सुना तो उसकी प्रशंसा की और कहा- “तुम वास्तव में बहुत बुद्धिमान हो।”

चालाक लोमड़ी की कहानी  की कहानी से सीख (Moral of Clever Fox Hindi Story)

चालाक लोमड़ी की इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है, कि दूसरों की गलतियों से हमें सीख लेनी चाहिए और हमेशा हालात को देखते समझते हुए कोई भी फैसला करना चाहिए।    

ADVERTISEMENTS

चालाक लोमड़ी की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of Clever Fox  Hindi Story )

यह कहानी पंचतंत्र की कहानियों के अंतर्गत आती है जो बहुत रोचक कहानी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. चालाक लोमड़ी की नैतिक कहानी क्या है?

चालाक लोमड़ी की नैतिक कहानी ये है कि हमेशा आपको समझदारी से काम लेना चाहिए अगर लोमड़ी भी गधे की तरह करती तो उसे भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ता।

ADVERTISEMENTS

2. “तुम वास्तव में बहुत बुद्धिमान हो” शेर लोमड़ी से ऐसा क्यों कहता है?

शेर लोमड़ी से पूछता है तुमने मेरे मन की बात कैसे जानी जिस पर लोमड़ी कहती है कि आप जंगल के राजा है इसलिए आपका हिस्सा ज्यादा होना चाहिए। दूसरा गधे का जो हाल हुआ उससे मुझे पता था कि मुझे ऐसा नहीं करना है, यह बात सुनकर शेर खुश हो जाता है और कहता है “तुम वास्तव में बहुत बुद्धिमान हो।”

निष्कर्ष (Conclusion)

इस कहानी का तात्पर्य यह है कि अगर हम हालात के अनुसार अपना निर्णय नहीं बदलेंगे तो जल्दी ही उस हालात का शिकार हम भी हो जाएंगे। चालाक लोमड़ी की इस कहानी में हमें यही बताया है कि जैसी स्थिति हो उसके अनुसार अपना फैसला करना चाहिए। जिस प्रकार दोस्त होने के बावजूद भी शेर ने उसके मन की न करने पर गधे की जान ले ली वैसे ही लोमड़ी को भी मार देता लेकिन बड़ी ही चतुराई से लालच में न पड़कर लोमड़ी ने अपनी जान बचा ली।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

शेर और भालू की कहानी (Lion And Bear Story In Hindi)
जादुई हथौड़े की कहानी (Magical Hammer Story In Hindi)
बंदर और खरगोश की कहानी (Monkey And Rabbit Story In Hindi)

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago