शिशु

छवि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Chavi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

नाम हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है ये तो आपको बताने की जरूरत नहीं है। ठीक उसी प्रकार नाम के अलावा उसका अर्थ क्या है यह भी जानना एक महत्वपूर्ण काम है क्योंकि नाम का अर्थ क्या है उसी पर हमारा पूरा व्यक्तित्व निर्भर करता है। इसीलिए हम हर बार आपको कहते हैं कि कोई भी नाम रखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। आज के लेख का विषय छवि नाम के बारे में है जो लड़कियों का बड़ा क्यूट सा नाम है। यदि आपको यह नाम पसंद है तो जैसा कि हमने आपको बताया नाम के बारे हर तरह की  जानकारी आपको होनी चाहिए। यदि आप छवि नाम का अर्थ, राशि, नक्षत्र और छवि नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

छवि नाम का मतलब और राशि

जैसा कि हमने बताया कि छवि लड़कियों का छोटा किंतु बड़ा ही क्यूट नाम है। यह नाम एक दुर्लभ नाम है क्योंकि यह ‘छ’ अक्षर से शुरु होता है और इस अक्षर से बहुत कम नाम होते हैं। इस वजह से भी आपकी बेटी का नाम अन्यों की तुलना में यूनिक हो सकता है। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छवि नाम का अर्थ प्रतिबिंब, चमक, उज्जवल होता है जिसका प्रभाव आप छवि नाम की लड़कियों में बखूबी देख सकते हैं। छवि नाम की राशि की बात करें तो इसकी राशि मिथुन होती है। यदि आप ऐसी ही और जानकारी पाना चाहते हैं तो आगे लेख को जरूर पढ़ें।

नाम छवि
अर्थ प्रतिबिंब, चमक, उज्जवल
लिंग लड़की
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 7
राशि मिथुन
नक्षत्र आर्द्रा (घ, ङ, छ, कू)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, गुलाबी और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

छवि नाम का अर्थ क्या है?

छवि नाम का अर्थ प्रतिबिंब, चमक, उज्जवल और एक छवि का प्रतिबिंब होता है। छवि नाम की लड़कियां कद में छोटी, छैल-छबीली और मस्तीखोर होती हैं और साथ ही ये लड़कियां अपनी हरकतों से लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। इन लड़कियों को सुख सुविधा वाला जीवन जीना पसंद होता है। इन लोगों को चीजों को सजाने और सँवारने में बड़ा अच्छा लगता है। छवि नाम की लड़कियां अपने स्वभाव के अनुसार हर चीज को लेकर काफी उत्सुक रहती हैं। साथ ही ये लड़कियां दिखती तो बच्ची जैसी हैं लेकिन इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये लड़कियां भविष्य में बहुत बड़े बड़े काम करती हैं।

ADVERTISEMENTS

छवि नाम का राशिफल

छवि नाम मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। मिथुन राशि की छवि नाम की लड़कियां स्वभाव से काफी चंचल होती हैं। साथ ही ये लड़कियां काफी जिद्दी भी होती हैं जो उनके लिए कभी कभी परेशानी का सबब बन सकता है। इस राशि के जातकों कुछ कर दिखाने की चाह होती है जिसे वो पूरे आत्मविश्वास के साथ पूर्ण करती हैं। छवि नाम की लड़कियों में गजब की आकर्षण शक्ति होती है और ये विपरीत लिंगों से काफी जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इन लोगों के बोलने का तरीका इतना अच्छा होता है कि आप चाहते हुए भी इन लड़कियों से गुस्सा नहीं हो सकते हैं।

छवि नाम का नक्षत्र क्या है?

छवि नाम के लड़कियों का जन्म नक्षत्र आर्द्रा होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह एक अश्रु, हीरा और एक मानव सिर का प्रतीक है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नामों को आप इनके पहले अक्षर से पहचान सकते हैं और ये पहले अक्षर कुछ इस प्रकार है – घ, ङ, छ, कू।

ADVERTISEMENTS

छवि जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

मिथुन राशि से लड़के और लड़कियों दोनो के ही बहुत अच्छे और सुंदर नाम होते हैं। यदि आप इस राशि से लड़कियों के और भी नाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आगे दी गई सूची को जरूर पढ़ना चाहिए। मिथुन राशि के मुख्य अक्षर क, घ, ङ, छ और ह होते हैं।

नाम नाम
काव्या (Kavya) हरिणी (Harini)
केतकी (Ketki) हर्षाली (Harshali)
हर्षिता (Harshita) कनक (Kanak)
कावेरी (Kaveri) कनिका (Kanika)
घोषा (Ghosha) घनिका (Ghanika)

छवि नाम से मिलते जुलते और भी नाम

छवि लड़कियों का बहुत सुंदर नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम छवि न रखकर छवि से मिलते  जुलते नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दी गई सूची पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
सावि (Savi) आरवी (Aarvi)
काशवी (Kashvi) मानवी (Manvi)
रुत्वी (Rutvi) सान्वी (Saanvi)
तन्वी (Tanvi) ध्रुवी (Dhruvi)
मनस्वी (Manaswi) उर्वी (Urvi)
जाह्नवी (Jahnvi) पूर्वी (Purvi)
पार्थवी (Parthvi) भार्गवी (Bhargavi)

छवि नाम के प्रसिद्ध लोग

छवि नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि बच्चों जैसे नाम की क्या ही प्रसिद्धि होगी। लेकिन ऐसी बात नहीं है छवि नाम की कई महिलाएं हैं जिन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो आइए उनमें से कुछ महिलाओं के बारे में जानते हैं।

नाम पेशा
छवि पांडे अभिनेत्री
छवि प्रधान गायिका
छवि राजावत राजनीतिज्ञ
छवि सचदेव पत्रकार
छवि मित्तल अभिनेत्री
छवि सोढानी गायिका
छवि वर्ग मॉडल
छवि यादव राजनीतिज्ञ

‘छ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप देखेंगे तो पाएंगें कि छवि ‘छ’ अक्षर से शुरु होने वाला बहुत ही प्यारा नाम है। लेकिन यदि आपको फिर भी ‘छ’ अक्षर से कुछ अन्य नाम जानने की चाहत है तो आगे की सारणी में इसका जिक्र है, इसे पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
छाया (Chhaya) साया, प्रतिबिंब
छांजल (Chhanjal) जादुई, चमत्कारी
छनक (Chhanak) खनक
छुटकी (Chhutki) छोटी लड़की
छोटी (Chhoti) घर के सदस्यों में सबसे आखिर में आने वाला बच्चा
छायावती (Chhayawati) एक राग का नाम
छैल (Chhail) खूबसूरत
छबील (Chhabil) सुंदर, अद्वितीय

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने पूरी कोशिश की कि हम आपको छवि नाम की पूरी और सही सही जानकारी दे सकें। आज के लेख में हमने आपको लड़कियों के नाम छवि के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में बताया ताकि यदि आप यह नाम रखें तो आपको किसी तरह की परेशानी न हो। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आज का लेख अच्छा लगा होगा। इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

दिव्या नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Divya Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi
चंचल नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Chanchal Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago