शिशु

बच्चों के पहले साल के लिए खिलौनों की लिस्ट

आपके बच्चे का पहला साल ग्रोथ, लर्निंग और फन से भरा होता है। खिलौने बच्चे के डेवलपमेंट पर बहुत बड़ा प्रभाव डालते हैं, मेंटली और फिजिकली दोनों रूप से! आइए एक नजर डालते हैं कि इस समय आपको बच्चे के लिए किस तरह के खिलौने लेने चाहिए।

अपने बेबी के लिए खिलौने लेना एक कठिन काम है, ये जितना सुनने में आसान लगता है दरअसल ये इतना आसान काम नहीं है। जब पेरेंट्स से ये पूछा जाता है कि वे क्यों और कैसे खिलौने चूज करते हैं, तो उनमें से ज्यादातर ये मानते हैं कि उनकी पसंद ऑनलाइन या स्टोर में उपलब्ध चीजों पर निर्भर करती है। ये जानने के लिए कि उन्हें किस प्रकार के खिलौने अपने बच्चे के लिए लेने चाहिए, स्टोर में एज ग्रुप के अनुसार मिलने वाले टॉय बॉक्स चुनना पेरेंट्स के लिए पर्याप्त होता है।

ADVERTISEMENTS

पेरेंट्स की चॉइस आमतौर पर जिन बातों पर आधारित होती है उनमें है – अट्रैक्टिव लग रहा हो, प्राइस कम हो और बच्चे के खेलने के लिए सेफ हो। लेकिन जरा सोचिए अगर हम आपको ये बताएं कि आपके द्वारा चुने गए खिलौने बच्चे के फ्यूचर स्किल्स में अहम भूमिका निभाते हैं तो क्या आप ये सुनने के बाद बच्चे के लिए एक सही खिलौना लेने के लिए रिसर्च करना चाहेंगी?

खिलौनों की दुनिया से परिचय कराना

जब आपके बच्चे के लिए खिलौने चुनने की बात आती है, तो यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि खिलौने केवल मनोरंजन करने के लिए नहीं हैं बल्कि उनसे कहीं ज्यादा हैं। बच्चों के लिए, लर्निंग और डेवलपमेंट का प्राइमरी मोड उनका प्ले टाइम ही होता है। उम्र के अनुसार सही खिलौने लेने से बच्चे का विजुअल, मोटर और लैंग्वेज डेवलपमेंट बेहतर होता है इसलिए बच्चे के लिए खिलौने चूज करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए ।

ADVERTISEMENTS

पहले साल के लिए ऐसे खिलौने चुनना जरूरी है, जो बच्चे की शारीरिक क्षमता और मोटर डेवलपमेंट को बेहतर करने में मदद करे। कुछ ऐसे पॉपुलर खिलौने भी मौजूद हैं, जिन्हे इस प्रकार से कलरफुल और म्यूजिकल रखकर डिजाइन किया गया है कि वे बच्चे के सेंसरी स्किल्स को बेहतर करें।

सही खिलौने चुनने के लिए गाइडलाइन

आपके न्यूबॉर्न बेबी की नजर बहुत स्पष्ट नहीं है, भले ही उसका विजुअल सिस्टम पूरी तरह से बन चुका हो। अपने बच्चे के विजुअल सिस्टम को मजबूत करने के लिए आपको उन खिलौनों को खरीदने पर ध्यान देना चाहिए जो आकार में बड़े हैं और काले और सफेद रंग में हैं। इसके अलावा, जो हाई कंट्रास्ट कलर से बने होते हैं, आप ऐसे खिलौने भी बच्चों को दे सकती हैं। एक बार जब बच्चा चीजों को पकड़ना शुरू कर देता है और उन्हें अपने मुँह से बाहर निकालना सीख जाता है, तो फिर आप उसे टेक्सचर टॉयज देना शुरू करें।

ADVERTISEMENTS

बेहतरीन खिलौनों की लिस्ट जो आप अपने बच्चे के लिए खरीद सकती हैं

  • मसल्स स्ट्रेंथ में सुधार के लिए सॉफ्ट बॉल
  • प्लश टॉयज जो ऑडिटरी डेवलपमेंट में मदद करते हैं
  • विजुअल डेवलपमेंट के लिए फ्लैश कार्ड
  • मसूड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए टीदिंग रिंग
  • चेहरा पहचानने के लिए बेबी सेफ मिरर
  • ऑडिटरी सिस्टम को बेहतर करने के लिए म्यूजिकल और चाइम टॉयज
  • जनरल डेवलपमेंट के लिए बेबी जिम
  • सुरक्षा के लिए स्टफ टॉयज
  • बच्चे को बिजी रखने के लिए ऑन-गो-टॉय

बच्चे के जीवन में खिलौनों की निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें यकीन है कि आपके बेबी का सही तरीके से डेवलपमेंट होना ही इस समय आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, यही वजह है कि उसके डेवलपमेंट को बूस्ट करने के लिए टॉयज बहुत जरूरी हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने बच्चे को इन खिलौनों के साथ एन्जॉय करते देखेंगे और इस प्रकार वह अपने डेवलपमेंटल माइलस्टोन की ओर बढ़ेगा। पेरेंट्स के लिए इससे अहम और क्या हो सकता है भला? क्यों सही कहा न? हमें यकीन है की अगर आपने अब तक इसके बारे विचार नहीं किया था, तो इस लेख को पढ़ने के बाद अब अपने बच्चे ले लिए जो भी खिलौना लेंगे, वह सोच समझ कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: बेबी एक्टिविटीज – बच्चों के लिए मनोरंजक खेल

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago