In this Article
भारत एक लोकतांत्रिक देश है यानी यहां का शासन जनता के मत से तय होता है। अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था और देश में संविधान लागू हुआ था। इसलिए हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस या रिपब्लिक डे मनाते हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसलिए गणतंत्र दिवस का उत्सव हमारा राष्ट्रीय पर्व होता है। गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखने के लिए बच्चों को सही तथ्य और सटीक जानकारी होना आवश्यक है। इस लेख में गणतंत्र दिवस पर हिंदी में निबंध लिखने के लिए अलग-अलग शब्द संख्या के सैंपल दिए गए हैं। इनमें से 10 पंक्तियों में 26 जनवरी पर निबंध, छोटी कक्षाओं के बच्चों के काम आएगा वहीं थोड़े बड़े विद्यार्थियों के लिए 150 शब्दों का छोटा और लगभग 350 शब्दों का बड़ा निबंध दिया गया है।
गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखते समय ध्यान देने योग्य बातें
गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखते समय आपके बच्चे को कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए। तो आइए गणतंत्र दिवस पर एक पैराग्राफ लिखने के लिए हम बताते हैं कि आप अपने बच्चे का मार्गदर्शन कैसे करें:
- सबसे पहले, अपने बच्चे को उन विचारों की कल्पना करने दें जिस विषय पर वे लिखना चाहते हैं।
- इसके बाद, उन्हें अपने विचारों को पेपर पर लिखने के लिए कहें। यह एक रूपरेखा (आउट लाइन) का काम करेगा और यह पैराग्राफ लिखते समय सभी पॉइंट्स को कवर करने में उनकी मदद करेगा।
- अगले स्टेप में, अपने बच्चे को आउट लाइन थॉट्स जो बच्चे ने पेपर में पॉइंट्स के तौर पर लिखे थे वे उनसे छोटे-छोटे और सरल वाक्य बना सकते हैं।
- बच्चे को कहें कि वह किसी एक विचार का वर्णन बहुत गहराई से न करें। इससे उन्हें वर्ड लिमिट में लिखने में मदद मिलेगी।
- एक प्रवाह के साथ लिखने में अपने बच्चे की मदद करें। इससे उन्हें निबंध लिखने में मजा आएगा।
- आपका बच्चा बता सकता है कि गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है, क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है और यह आज कैसे मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन हिंदी में
गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। यहां हम कक्षा 1 और कक्षा 2 के बच्चों के लिए निबंध लिखने में उनकी मदद करेंगे :
- गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है।
- इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।
- गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी नई दिल्ली में भव्य परेड होती है।
- इस दिन भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।
- स्कूलों में इस दिन देशभक्ति के गीत गाकर, नाटकों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
- स्कूलों में बच्चों के बीच मिठाई बांटी जाती है।
- इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है।
- यह देशभक्ति के गौरव का दिन है।
- गणतंत्र दिवस देश के हर हिस्से में मनाया जाता है।
- गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है।
गणतंत्र दिवस पर शॉर्ट पैराग्राफ – 150 शब्दों का निबंध
गणतंत्र दिवस हमारे देश के सभी निवासियों के लिए बहुत गर्व का दिन है। बच्चों को अपने देश और इसके इतिहास पर गर्व महसूस कराने के लिए इस दिन के महत्व के बारे में सिखाना और बताना चाहिए। तो आइए यहां हम इस विशेष दिन पर आपके बच्चे को एक छोटा निबंध लिखने में मदद करते हैं।
गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। भारत का संविधान इसी दिन डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा लिखा गया। हम अपने देश के इतिहास में इस भव्य दिन को मनाने के लिए हर साल गणतंत्र दिवस मनाते हैं। भारत का संविधान भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में संबोधित करता है। इसका मतलब है कि देश के लोग उस सरकार को चुनते हैं जो देश को चलाएगी। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय अवकाश होता है। यह पूरे देश में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस की परेड, राजधानी दिल्ली में एक भव्य रूप से आयोजित की जाती है, जिसे पूरे देश के लोग अपने टेलीविजन पर देख सकते हैं। यह परेड हर साल इंडिया गेट पर होती है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, और राष्ट्रगान गाया जाता है। भारतीय सशस्त्र बल, सेना, वायु सेना और नौसेना के तीनों विंग इस भव्य शो में भाग लेते हैं। हम अपने स्कूलों में देशभक्ति के गीत गाकर, नाटकों का प्रदर्शन करके और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करके गणतंत्र का जश्न मनाते हैं।
बच्चों के लिए हिंदी में गणतंत्र दिवस पर लंबा निबंध (लॉन्ग एस्से)
गणतंत्र दिवस देश के लिए कितना महत्व रखता है यह हम सभी जानते हैं। जैसे-जैसे बच्चे कक्षा 3 में आगे बढ़ते हैं, उनसे उम्मीद की जाती है कि वे अपने विचारों के साथ अपने तथ्यात्मक ज्ञान को एक साथ प्रस्तुत करने में सक्षम हों। तो आइए हम आपके बच्चे को कक्षा 3 के लिए इस विषय पर निबंध लिखना सिखाते हैं:
गणतंत्र दिवस भारत में हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। भारत सैकड़ों वर्षों तक ब्रिटिश उपनिवेश के अधीन रहा। कई वर्षों के स्वतंत्रता संग्राम के बाद, भारत को 1947 में अपनी स्वतंत्रता मिली। लगभग ढाई साल बाद, भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। इस दिन, हमारी मातृभूमि को एक संप्रभुता, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। इसका मतलब है कि भारत के लोगों के पास देश के लिए खुद सरकार चुनने की शक्ति है। देश के इतिहास में इस दिन की याद में भव्य आयोजन कर इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारा संविधान डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा लिखा गया था। भारत में गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसका सबसे बड़ा उत्सव भारत राजधानी शहर, नई दिल्ली में देखने को मिलता है।
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, और सेना, नौसेना और वायु सेना सहित भारतीय सशस्त्र बल एक परेड का आयोजन करती है। समारोह में ध्वजारोहण समारोह भी शामिल है जहां तिरंगा फहराया जाता है। देश के आजादी की लड़ाई में अमर होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए 21 तोपों की सलामी के साथ सैन्य बैंड राष्ट्रगान बजाता है। देश के लिए शहीद हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी लोग अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। परेड में सभी रेजीमेंट के मिलिट्री बैंड, एनसीसी कैडेट और पूर्व सैनिक भी शामिल होते हैं। परेड के बाद भारत के सभी राज्यों की झांकियां प्रदर्शित की जाती हैं। यह भारत की समृद्ध ‘एकता और विविधता’ संस्कृति को प्रदर्शित करता है। उत्सव के दौरान प्रतिभागियों और सेना के जवानों द्वारा लोक नृत्य और अन्यकार्यक्रम भी प्रदर्शित किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इस अवसर के अंत में, केसरिया, सफेद और हरे रंग में फूलों की पंखुड़ियों को हेलीकॉप्टर से आकाश में बरसाया जाता है, जिससे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की छवि बनती है! यह उत्सव सभी रेडियो और टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित किया जाता है।
बच्चों को गणतंत्र दिवस पर निबंध लेखन से क्या सीख मिलती है?
गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखने से आपके बच्चे में देशभक्ति का संचार होगा। देश प्रेम के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो वीरतापूर्ण संघर्ष किया, उससे सभी को अवगत होना चाहिए। निबंध लेखन आपके बच्चे के अंदर रचनात्मक लेखन कौशल को विकसित करेगा और उनकी शब्दावली में सुधार करेगा। रचनाएं लिखना आगे चलकर भी आपके बच्चे के लिए बहुत काम आने वाला है।
हम आशा करते हैं कि उपरोक्त लेख आपके बच्चे को गणतंत्र दिवस पर एक बेहतरीन निबंध लिखने में मदद करेगा!
यह भी पढ़ें:
बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस से जुड़ी जानकारियां
बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन रंगों वाली डिश
बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर स्पीच तैयार करने के टिप्स