बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या तो वह एक शांत बच्चा हो सकता है जो आपके साथ सहज होकर खेलता है या अकेले खेलता है या वह बेहद मिलनसार हो सकता है जो मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ किसी भी व्यक्ति के पास खुशी से चला जाता है। बच्चे के जीवन का एक और पहलू वह भी है जो उसके बढ़ने के साथ स्वाभाविक रूप से विकसित होते हुए दिखता है, यानी उसके हाथ है। अगर आपका बच्चा खेलते हुए या खाते हुए बाएं हाथ का उपयोग करता है, तो आपके दिमाग में सवालों की झड़ी लग सकती है, खासकर अगर आप दाएं हाथ से काम करने वाले हैं। अगर आप उन माता-पिता में से एक हैं जो जानना चाहते हैं कि बाएं हाथ के बच्चे को कैसे चीजों को संभालना सिखाया जाए, तो आपके लिए यह लेख काफी मददगार साबित होगा।

आपको कब पता चलेगा कि आपका बच्चा बाएं हाथ का ज्यादा उपयोग करता है?

आमतौर पर 10 में से 9 बच्चे अपने दाहिने हाथ का उपयोग करते हैं। इस तरह 10 में कम से कम 1 बच्चा बाएं हाथ का इस्तेमाल अन्य की तुलना में ज्यादा करता है। जब माता-पिता पूछते हैं कि क्या मेरा बच्चा बाएं हाथ से काम करता है, तो यह आमतौर पर एक संकेत है कि उनका बच्चा दोनों हाथों का ठीक से उपयोग करना शुरू कर रहा है।

अधिकतर बच्चे अपने हाथों का ठीक से उपयोग तभी करना शुरू करते हैं जब वे लगभग 7-9 महीने के होते हैं। वे अपने अंगों की उपस्थिति, दोनो हाथों के अस्तित्व को भी ठीक से समझते हैं, और आमतौर पर जरूरत पड़ने पर दोनों का उपयोग करने की प्रवृत्ति रखते हैं। लेकिन यह निर्धारित करना अभी भी मुश्किल होगा कि आपका बच्चा बाएं हाथ का उपयोग करेगा या नहीं क्योंकि उसे अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस हाथ का अधिक उपयोग करना पसंद करता है। हालांकि, जब तक बच्चा दो साल का हो जाता है, तब तक आप समझ जाएंगे कि वह लेफ्टी है या नहीं।

कभी-कभी, अगर सही गतिविधियां कराई जाएं, तो कुछ बच्चे अपना बायां हाथ उपयोग करने के बारे में बहुत जल्दी बता सकते हैं। बच्चे को बॉल को घुमाने या उसे आपको एक खिलौना देने के लिए कहने से आपको यह देखने में मदद मिल सकती है कि वह स्वाभाविक रूप से किस हाथ का उपयोग करता है और आपको कुछ संकेत दे सकता है कि क्या वह लेफ्टी होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण है कि उसे कभी भी दाहिने हाथ का जबरन इस्तेमाल करने के लिए न कहें।

बच्चों में बाएं हाथ का उपयोग करने के क्या कारण हो सकते हैं?

बच्चे के बाएं हाथ का उपयोग करने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें माता-पिता से मिले आनुवंशिक गुण, गर्भावस्था के दौरान बच्चे की वृद्धि, साथ ही कुछ पहले से मौजूद विशेषताएं हो सकती हैं।

1. विशेष जीन की उपस्थिति

एक बच्चे के लेफ्टी होने के लिए डॉक्टर सबसे मजबूत कारकों में से एक विशिष्ट जीन की उपस्थिति बताते हैं। आनुवंशिक कारक प्रत्येक बच्चे के लिए एक अद्वितीय व्यक्तित्व पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मामलों में, वैज्ञानिकों का मानना ​​​​है कि एलआरआरटीएम 1 नामक जीन की उपस्थिति, जो आमतौर पर पिता से विरासत में मिलता है, बच्चे को बाएं हाथ का उपयोग करने वाला व्यक्ति बनने के लिए करक होता है।

2. लिंग का फर्क

यह हर मामले में लागू होने वाली बात नहीं लेकिन आंकड़ों के आधार पर एक यह तथ्य बताया जाता है। लिंग-आधारित तुलना करने पर, बाएं हाथ से काम करने वाले लड़कों की संख्या बाएं हाथ से काम करने वाली महिलाओं की संख्या से थोड़ी अधिक है। कुछ डॉक्टर इस अध्ययन के आधार को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की उपस्थिति से जोड़ते हैं यानी लड़कों के बाएं हाथ के उपयोग करने में भी यह भूमिका निभा सकता है।

3. भ्रूण का विकास

बच्चे के विकास का एक बहुत बड़ा हिस्सा गर्भ के अंदर बीतता है। इसलिए, इस संबंध में इसकी स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। विभिन्न कारकों के संपर्क में आने या किसी एक हार्मोन की बाकियों से अधिक उपस्थिति बच्चे के लिए प्रमुखता से बाएं हाथ का उपयोग विकसित करने में कुछ भूमिका निभा सकती है।

4. देखकर सीखना

बहुत से लोग मानते हैं कि बच्चे मूल रूप से दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हैं, और वे यह देखकर एक विशिष्ट हाथ का उपयोग करना शुरू कर देते हैं कि उनके माता-पिता किस हाथ का उपयोग करते हैं। यद्यपि बच्चे वयस्कों के व्यवहार की नकल करके बहुत कुछ सीखते हैं, लेकिन यह सिद्धांत तब विफल हो जाता है जब दाएं हाथ का उपयोग करने वाले माता-पिता एक बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चे को जन्म देते हैं।

5. मस्तिष्क विकास के मुद्दे

यह कारण अपने स्रोत में थोड़ा रूढ़िवादी है, लेकिन लंबे समय से, और अब भी, यह माना जाता है कि मनुष्य सामान्य रूप से दाएं हाथ का उपयोग करता है। मस्तिष्क के विकास में समस्याओं या भ्रूण के मस्तिष्क को नुकसान पहुंचने से बच्चे बाएं हाथ का इस्तेमाल करने लगते हैं। इस सिद्धांत के समर्थन में कोई सबूत नहीं है।

6. आवश्यक अनुकूलन

कुछ बच्चे दाहिने हाथ की अपंगता के साथ जन्म लेने वाले हो सकते हैं या एक कोई शुरुआती दुर्घटना उनके दाहिने हाथ को आम कामों को करने में असमर्थ बना सकती है। ऐसी स्थितियों में, बच्चा अपने बाएं हाथ का उपयोग करना सीखता है और अंततः लेफ्टी बन जाता है।

लेफ्टी होने के फायदे

जब दुनिया मुख्य रूप से दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए बनाई गई है, तो कई लोग यह मान सकते हैं कि बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोगों को कई परेशानियों सामना करना पड़ता है। जहां यह बात थोड़ी बहुत सच हो सकती है, वहीं कुछ ऐसे फायदे हैं जो केवल बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोग ही जानते हैं।

1. रचनात्मक दिमाग

हाथ के उपयोग से पता चलता है कि एक व्यक्ति आमतौर पर मस्तिष्क के किस हिस्से का उपयोग ज्यादा करता है, और यह उपयोग किए जाने वाले हाथ के विपरीत होता है। यह बताता है कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों का मस्तिष्क का दांया हिस्सा अधिक काम करता है, जो रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के लिए जाना जाता है। ऐसे में बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोगों के लिए यह वास्तव में एक सौगात के रूप में देखा जाना चाहिए।

2. एक साथ कई काम करने की क्षमता

बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोगों को जीवन में पहले कई चीजों को थोड़े अलग तरीके से सीखनी पड़ती हैं। इस वजह से कई चीजों को जल्दी करने के लिए उनका दिमाग आदी होने लगता है। जिसके फलस्वरूप मस्तिष्क एक साथ कई चीजों और कामों को संभालने की क्षमता विकसित कर लेता है, जिससे लेफ्टी लोग मल्टी टास्किंग में माहिर हो जाते हैं।

3. पानी के नीचे देखने की उम्दा क्षमता होना

यह सुनने में आश्चर्यजनक लग सकता है, पर बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोग पानी के भीतर की चीजों को अन्य की तुलना में ज्यादा स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम होते हैं जो कि एक बहुत बड़ा फायदा होता है। तो जो लोग आमतौर पर नदी या झीलों के किनारे रहते हैं या खेल के रूप में तैराकी चुनते हैं, उनके लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि बन सकती है।

4. आईक्यू बेहतर होना

यह भी कोई सामान्य नियम नहीं है बल्कि आंकड़ों पर आधारित है। ज्यादा आईक्यू वाले लोगों की संस्था ‘मेन्सा’ में लगभग 20% सदस्य बाएं हाथ का उपयोग करने वाले हैं। चूंकि बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चों का प्रतिशत सामान्य रूप से कम पाया जाता है, इसलिए आपके लेफ्टी बच्चे का एक अच्छा आईक्यू विकसित करने की अधिक संभावना हो सकती है।

5. विभिन्न खेलों में एक बढ़त लेना

क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेनिस और कई अन्य खेलों में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मुख्य रूप से दाएं हाथ का उपयोग करते हैं, जबकि बाएं हाथ का उपयोग करने वाला प्रतिद्वंद्वी उनके खेल को असंतुलित कर सकता है। इस तरह बाएं हाथ से खेलने वाले आपके बच्चे को इसमें अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

लेफ्टी बच्चों के सामने आने वाली चुनौतियां

बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चे की विकास प्रक्रिया चुनौतियों से मुक्त नहीं होती है बल्कि अन्य बच्चों की तुलना में उनसे अधिक होती हैं क्योंकि इन बच्चों को ऐसी दुनिया में समायोजित करना पड़ता है जो उनके लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं होती हैं।

  • जो काम हमें बिल्कुल सरल लगता है वह बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चों के लिए एक बहुत बड़ी परेशानी साबित हो सकता है क्योंकि वो दुनिया में रोजमर्रा की चीजों को सही तरीके से करने में असहज महसूस करते हैं। बस एक दिन के लिए अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल करके ऐसे काम करिए, आपको उसकी परेशानी समझ आ जाएगी।
  • दरवाजे सभी दाहिने हाथ का उपयोग करने वाले लोगों के अनुरूप बने होते हैं और उनके हैंडल भी। इसके कारण बच्चे का दरवाजे से अपने पैरों पर खुद ही बार-बार चोट पहुँचाना संभव है।
  • कैंची पकड़ने के लिए केवल दो सेक्शन ही होते हैं, लेकिन वो भी दाएं हाथ के लोगों के लिए बने हुए। आपके बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चे को विशेष रूप से उसके लिए बनाई गई कैंची की जरूरत हो सकती है ताकि वह यह देख सके कि वो क्या काट रहा है और ठीक से काट रहा है या नहीं।
  • स्कूल की अधिकांश मेजों में दाईं ओर दराज होती है, जिससे बाएं हाथ का उपयोग करने वाले छात्रों के लिए एक समस्या बनी ही रहती है।
  • नोटबुक्स और कॉपी में भी बाईं ओर ही बाइंडिंग की जाती है, जो ऐसे बच्चों के लिए एक अनोखी समस्या होती है।
  • बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चे जब दाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चे के बगल में बैठते हैं तो दाएं हाथ वाले बच्चे की कोहनी से उनकी छाती में चोट लगने का खतरा बना रहता है। हालांकि, वो इसके साथ ही बेंच पर किनारे की ओर खिसकर बैठकर परेशानी से बचना सीख जाते हैं।
  • कंप्यूटर माउस की डिफॉल्ट सेटिंग दाएं हाथ के लोगों के लिए होती हैं। ऐसे में कंट्रोल पैनल की कीज में बदलाव करके इसे ठीक करना पड़ता है।
  • जब एक दाहिने हाथ का उपयोग करने वाला व्यक्ति उन्हें सिखाता है तो जूते के फीते को बांधना या शर्ट के बटन लगाना जैसी सामान्य करने वाली साधारण गतिविधियां काफी मुश्किल हो जाती है।

लेफ्टी बच्चे को कैसे बड़ा करें?

बाएं हाथ के बच्चे को बड़ा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिसके लिए आमतौर पर माता-पिता के रूप में लोग बिल्कुल तैयार नहीं होते हैं। इसलिए यहां बताया गया है कि आप यह काम कैसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

1. कभी भी हाथ बदलने के लिए मजबूर न करें

रोजमर्रा की चीजों को करने के लिए बाएं हाथ का उपयोग करने में कुछ भी गलत नहीं है। यह एक स्वाभाविक गुण है, और यही आपके बच्चे की ताकत है। उसे जबरन दाएं हाथ से काम करवाने के बजाय इसे बेहतर तरीके से करने में उसकी मदद करें।

2. आईने का प्रयोग करें

जब आपका बच्चा आपकी हरकतों की नकल करके कोई नई गतिविधि सीखता है, तो उसके लिए यह समझना और भी मुश्किल हो जाता है कि उसे किस हाथ का इस्तेमाल करना है। अपने बच्चे को आपको एक आईने में देखने दें और फिर उसे देखते हुए उस चीज को करते हुए दोहराएं। यह तरीका उसके लिए चीजों को सीखना आसान बना सकता है।

3. लिखने की तकनीक सिखाएं

बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चों के लिए लेखन तकनीक अलग होती हैं। उन्हें कलम को अलग तरह से पकड़ने और कलाई पर दबाव डाले बिना लिखने की जरुरत होती है जिससे लिखते समय पेज खराब न हों। कई स्कूल शिक्षक इन तकनीकों से अनजान होते हैं ऐसे में यह सुनिश्चित करना आपका काम है कि आपका बच्चा इसे सही तरीके से सीख सके।

4. रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं

क्योंकि बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चों का दायां दिमाग प्रभावशाली होता है, इसलिए उनके कौशल को विकसित करने के लिए रचनात्मक तकनीकों का उपयोग करें। उनका नाम उल्टे क्रम में लिखना, या उसका दर्पण प्रतिबिंब बनाना, उनके दृश्य और स्थानिक विकास में मदद कर सकता है और उनकी दिमागी शक्ति को भी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

5. अपने बच्चे के अनुकूल बदलाव करें

अपने बच्चे के अनुकूल चीजों को बदलें न कि उनके विपरीत। बाएं हाथ की कैंची खरीदें, अपने माउस के लिए कंट्रोल पैनल सेटिंग बदलें, और घर पर स्टडी डेस्क बदलें, ताकि आपका बच्चा जिस वातावरण में रहता है, उसमें स्वीकार्य और सहज महसूस करे।

बाएं हाथ वाले बच्चे को लिखना सिखाने के टिप्स

लेफ्ट हैंडेड बच्चे को लिखना सिखाने के कई सारे टिप्स हैं, जिससे वह सहज होकर पेन या पेंसिल पकड़ सके और आसानी से लिख सके ।

1. थोड़ी देर के लिए उसे दोनों हाथों का इस्तेमाल करने दें

आपके बच्चे को दोनों हाथों में से लिखने के लिए कौन सा हाथ चुनना है यह तय करने में कुछ समय लग सकता है। इसलिए, जब तक वह चुनाव करने में सक्षम नहीं हो जाता है, तब तक उसे अपने दोनों हाथों का उपयोग करने दें।

2. पेंसिल को ठीक से पकड़ें

अपने बच्चे को अंगूठे और तर्जनी के साथ पेंसिल को पकड़ने और बीच की उंगली का उपयोग करके नीचे से आधार देते हुए ट्राइपॉड ग्रैस्प का उपयोग करना सिखाएं।

3. हाथ को सही स्थिति में रखें

उसे पेंसिल को नोक के ऊपर उँगलियों से पकड़ना सिखाएं ताकि उसे क्या लिखा है यह देखने के लिए बार-बार अपनी कलाई घुमाने की जरूरत न पड़े।

4. विशेष उपकरण न लाएं

कैंची को छोड़कर, अपने बच्चे को बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चों के लिए मिलने वाले विशेष पेंसिल आदि देकर उसे अक्षम न करें, जब तक कि बच्चे के पेडिअट्रिशन ऐसा करने के लिए न कहें।

5. कागज की उचित स्थिति रखें

बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चों को कागज को अपनी बाईं ओर रखना चाहिए ताकि वे आसानी से देख सकें कि वो क्या लिख ​​रहे हैं और उस पर जल्दी लिख सकें।

दुनिया में अपने बाएं हाथ का उपयोग करने वाले बच्चे की चुनौतियों को समझने के लिए आपको बाएं हाथ का उपयोग करने वाला व्यक्ति बनने की जरूरत नहीं है। उसे सही मार्गदर्शन दें और उसे स्वीकार करने दें कि वह कौन है, क्योंकि यही उसके लिए सबसे अच्छा सपोर्ट होगा जिस पर वह अपने जीवन में किसी भी चुनौती को दूर करने के लिए भरोसा कर सकता है।

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

3 days ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

4 days ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

4 days ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

4 days ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

1 week ago

डॉ. भीमराव अंबेडकर पर निबंध (Essay On Bhimrao Ambedkar In Hindi)

भारत में कई समाज सुधारकों ने जन्म लिया है, लेकिन उन सभी में डॉ. भीमराव…

1 week ago