शिशु

धृति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dhriti Name Meaning in Hindi

हिन्दू धर्म में लड़कियों के ऐसे कई नाम मौजूद हैं जिन्हें अक्सर बाकी नामों से ज्यादा महत्व दिया जाता है। इन सभी नामों की लिस्ट में एक नाम जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है वह नाम है धृति। यह नाम न सिर्फ सुनने में अच्छा लगता है बल्कि थोड़ा अलग हटकर भी है। कई माता पिता अपने बच्चे का नाम धृति इसलिए भी रखते हैं क्योंकि इस नाम का अपना ही एक खास मतलब है। अगर आप भी नए माता पिता बने हैं और अपनी बेटी को ये नाम देना चाह रहे हैं तो आपको इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी पता होनी चाहिए। इस नाम की राशि, मतलब ,शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें।

धृति नाम का मतलब और राशि

धृति नाम का मतलब खुशी, कामना, साहस, मनोबल आदि होता है। ऐसे कौन से माता पिता होंगे जो यह नहीं चाहेंगे की उनकी बेटी बड़ी होकर साहसी बने और उसका जीवन खुशियों से भरा हो। इसी सिलसिले में यह नाम उसकी सहायता कर सकता है। धृति नाम यह दर्शाता है कि जीवन में किसी भी चीज की कामना आप करते हों तो वह देर से ही सही आपको जरूर मिलती है। बता दें कि यह नाम ध अक्षर से शुरू होता है इसलिए यह धनु राशि में आता है। इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारी हमने आगे के पैराग्राफ में अच्छे से बताई है।

ADVERTISEMENTS

नाम धृति
अर्थ खुशी, कामना, साहस, मनोबल
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि धनु
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा (भू, ध, फ, ढ)
शुभ दिन गुरुवार
शुभ रंग जामुनी, सफेद और पीला
शुभ रत्न पुखराज

धृति नाम का अर्थ क्या है?

धृति लड़कियों का रखा जाने वाला काफी फेमस और स्टाइलिश नाम है। यह नाम सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही आकर्षक इसका अर्थ होता है। धृति जैसे खास नाम का मतलब खुशी, कामना, साहस, मनोबल आदि होता है। इस नाम  की लड़कियों का व्यवहार काफी खुशमिजाज होता है और इन्हें दूसरों की मदद करना पसंद है। इनका मन हर परिस्थिति में ज्यादातर शांत रहता है। इन लड़कियों को किसी भी तरह का दिखावा करना पसंद नहीं होता है। ये दिमाग की काफी तेज होती हैं लेकिन कभी-कभी इनका आलस इनकी परेशानी बन जाता है। इस नाम की लड़कियों को लगभग सभी के साथ दोस्ती रखना पसंद होता है इसलिए ये किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहती है। यह सच से दूर अपनी काल्पनिक दुनिया में रहना अधिक पसंद करती हैं।

धृति नाम का राशिफल

धृति नाम की राशि धनु है, धनु राशि के लोग ज्यादातर दयावान और परोपकारी होते है। इस राशि के लोगों का स्वभाव विश्वसनीय, ईमानदार होता है और साथ ही ये हर तरीके से दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके सामने किसी भी तरह की परिस्थति क्यों न आए, ये बिना डरे उसका सामना करते हैं या फिर परिस्थिति समझकर उसका सही हल निकलते हैं। इसके अलावा इस राशि की लड़कियों को धर्म से जुड़ी चीजों और भगवान पर अधिक विश्वास रहता है। इस राशि के मुख्य अक्षर य, भ, ध, फ, ढ को माना जाता है।।

ADVERTISEMENTS

धृति नाम का नक्षत्र क्या है?

धृति नाम का नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है और ज्योतिष के अनुसार पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हाथ के पंखे को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – भू, ध, फ, ढ।

धृति जैसे धनु राशि के हिसाब से अन्य नाम

धृति नाम की धनु राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी नाम बताए गए हैं। ये सभी नाम धनु राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षरों से लिए गए हैं, आइए नामों को जानते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
ध्रुवा (Dhruva) ध्वनि (Dhvani)
धानी (Dhani) धाविशी (Dhavishi)
युविका (Yuvika) यामी (Yami)
भावनि (Bhavni) भुविका (Bhuvika)
भाग्या (Bhagya) भाव्या (Bhavya)
फाल्गुनी (Falguni) फुलवा (Phulwa)

धृति नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

धृति नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो आइए आपको कुछ ऐसे ही नामों के बारे में बताए।

नाम   नाम
द्युति (Dyuti) कृति (Kriti)
रीति (Riti) प्रीति (Priti)
स्मृति (Smriti) सृति (Sriti)
श्रुति (Shruti) दृष्टि (Drishti)
नीति (Niti) मिति (Miti)
रति (Rati) स्वाति (Swati)

धृति नाम के प्रसिद्ध लोग

धृति नाम के मशहूर कलाकार हमारे समाज में मौजूद हैं जिनका जिक्र कहीं न कहीं जरूर मिलता है। आपके लिए धृति नाम की कुछ प्रसिद्ध महिलाओं की सूची हमने तैयार की है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
धृति भाटिया बाल कलाकार
धृति बनर्जी जीव विज्ञानी
धृति सहारन गायिका

‘ध’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आपके बच्चे के लिए ‘ध’ अक्षर फायदेमंद माना गया है और इसी वजह से आप अपनी बेटी का नाम ‘ध’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाह रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों पर ध्यान जरूर दें।

नाम अर्थ
धन्विका (Dhanvika) देवी अन्नपूर्णा
ध्रुवी (Dhruvi) दृढ़
धृष्टिका (Dhrishtika) दृष्टि
ध्रुविका (Dhruvika) मजबूती से जुड़ा हुआ
धनश्री (Dhanashri) धन की देवी, देवी लक्ष्मी
धीवीजा (Dhivija) स्वर्ग में जन्मे, देवी
धनिष्ठा (Dhanishtha) एक नक्षत्र
धीरता (Dheerta) धैर्य
धीरावी (Dheeravi) जो साहसी है
धीरा (Dheera) साहसिक

कई बेहतर नामों में से एक धृति से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल के माध्यम से देने की पूरी कोशिश की है और हम भरोसा करते हैं कि इस लेख में बताई गई लगभग सभी बातें आपको इस नाम को चुनने में मदद करेंगी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी जीवन के हर पड़ाव को साहस के साथ और खुशी-खुशी पार करे तो आप भी उसका नाम धृति रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा प्यारा नाम जो उसके व्यक्तित्व को और भी अच्छे तरीके से निखारने में मदद करे।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

‘द’ और ‘ध’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
दिव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Divya Name Meaning in Hindi
दृष्टि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Drishti Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago