दो हंसों की कहानी | The Two Swans Story In Hindi

ADVERTISEMENTS

यह कहानी दो हंसो की है, जो मानस झील में रहते थे। हर कोई उनके आकर्षक स्वरूप का कायल था और उन्हें देखने दूर-दूर से पर्यटक आते थे। दोनों हंसो में एक राजा हंस था जिसका नाम धृतराष्ट्र और दूसरा सेनापति हंस सुमुखा था। इस कहानी में यह बताने का प्रयास किया गया है कि चाहे मुसीबत जितनी बड़ी क्यों न हो हमें अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए, ऐसा करने से बड़ी से बड़ी समस्या भी हमारे आगे घुटने टेक देती है। यह बच्चों के लिए बेहद मनोरंजक कहानी है और ऐसी ही बेहतरीन कहानियों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करना न भूलें।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • राजा हंस (धृतराष्ट्र)
  • सेनापति हंस (सुमुखा)
  • वाराणसी के राजा
  • राजा का सैनिक

दो हंसों की कहानी (The Story Of Two Swans In Hindi)

सालों पहले की बात है हिमालय के पास एक सुप्रसिद्ध मानस नाम की झील हुआ करती थी। उस झील के आस-पास कई पशु-पक्षियों का बसेरा था और हंसों का झुंड भी झील में रहता था। उन हंसों के झुंड में दो ऐसे हंस भी थे, जो दिखने में बेहद खूबसूरत और एक समान लगते थे। लेकिन दोनों हंसों में एक राजा और दूसरा सेनापति था। राजा हंस का नाम धृतराष्ट्र और सेनापति हंस का नाम सुमुखा था। मानस झील का बादलों के बीच से दिखने वाला नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं था।

उस दौरान उन दो खूबसूरत हंसों के चर्चे हर जगह थे, पर्यटक देश-विदेश से उन्हें देखने के लिए आते थे। कई कवियों ने अपनी कविताओं में भी उन दोनों हंसों का वर्णन किया था। इन्हीं कविताओं को सुनकर वाराणसी के राजा काफी प्रसन्न हुए और उनके मन में भी वो खूबसूरत नजारा देखने की इच्छा जागी। इसी के चलते राजा ने अपने राज्य में ही मानस झील जैसे झील बनाने का आदेश दिया और वहां कई तरह के सुंदर पेड़-पौधे लगवाएं। राजा ने अपने सैनिकों को वहां पर पशु-पक्षियों की देखभाल और सुरक्षा के प्रबंध करने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS

वाराणसी में बनाया गया ये सरोवर, मानस सरोवर जैसा ही था और उसका नजारा भी किसी स्वर्ग से कम नहीं था। लेकिन इसके बावजूद भी राजा के मन में उन दो आकर्षक हंसो को देखने की ललक बनी हुई थी।

कुछ समय बाद मानस सरोवर के बाकी हंसों ने वाराणसी के राजा के सरोवर जाने की इच्छा जताई, लेकिन राजा हंस को इतनी समझ थी कि यदि वो लोग वहां गए तो राजा उन्हें पकड़ लेगा और जाने नहीं देगा। इसी वजह से राजा हंस ने सभी अन्य हंसों को राजा के सरोवर में जाने के लिए मना कर दिया, लेकिन वो लोग नहीं माने। फिर सभी लोग एक साथ राजा के सरोवर के लिए एक साथ उड़ चले।

ADVERTISEMENTS

जब हंसों का झुंड राजा के झील पहुंचा, तो दोनों प्रसिद्ध हंसों का आकर्षक रूप देखते ही बनता था। उनकी सुनहरी चमकती चोंच, सोने के समान चमकते हुए पैर और बादलों से भी अधिक सफेद उनके पंखों को देखकर लोग उनकी तरफ मोहित हो गए।

जब राजा को हंसों के आने की खबर मिली तो उन्होंने उन दोनों हंसों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। रात में जब सभी सो गए, तो उन हंसों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया गया। सुबह जब हंसों का राजा उठकर बाहर घूमने निकला तो वह राजा के बिछाए जाल में फंस गया। उसी वक्त उसने अपने सभी साथी हंसों को तेज आवाज में पुकारा और वहां से जान बचाकर भागने का आदेश दिया।

ADVERTISEMENTS

राजा हंस की आवाज सुनकर सभी हंस वहां से उड़ गए, लेकिन सेनापति सुमुखा अपने राजा को वहां अकेले फंसा हुआ देखकर वहीं रुक गया और उसे बचाने का प्रयास करने लगा। तभी सुमुखा को पकड़ने के लिए राजा का सैनिक वहां आ गया। उसने देखा की एक राजा हंस जाल में फंसा है और दूसरा उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। सेनापति हंस का अपने राजा के प्रति समर्पण और लगाव देखकर सैनिक बहुत प्रसन्न हुआ और उसने हंसों के राजा को जाल से निकाल दिया।

हंसों का राजा जब जाल से छूटा तो वह समझ गया था कि यदि राजा को सैनिक की दयालुता के बारे में ज्ञात हुआ तो वह उसे जरूर दंड देगा। इसलिए उसने सैनिक से कहा – “हमें अपने राजा के पास ले चलें।” राजा हंस की बात सुनकर सैनिक उसे और सेनापति हंस को कंधे पर बैठकर राजदरबार ले गया।

ADVERTISEMENTS

जब सैनिक राजदरबार पहुंचा तो दोनों हंसों को कंधे पर बैठा देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए। राजा ने इसके पीछे की वजह को पूछा, तो सैनिक ने सारी घटना सच-सच बता दी। सैनिक की बात सुनकर राजा और दरबार में मौजूद सभी प्रभावित हुए। सेनापति हंस की भक्ति और अपने राजा के लिए प्यार देखकर सभी लोगों के मन में उनके लिए प्यार उमड़ पड़ा।

इन सब के बाद राजा ने अपने सैनिक को क्षमा कर दिया और दोनों हंसों से बेहद विनम्रता से अपने राज्य में कुछ दिन रुकने का निवेदन किया। हंसों के राजा ने उसकी बात को स्वीकार कर लिया और कुछ दिनों तक यहां रुकने के बाद अपने मानस झील वापस लौट गए।

ADVERTISEMENTS

दो हंसों की कहानी से सीख (Moral Of The Two Swans Hindi Story)

दो हंसों की इस कहानी से हमें ये सीखने को मिलती है कि परिस्थिति चाहे कितनी मुश्किल क्यों न हो हमें अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए

दो हंसों की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type Of The Two Swans Hindi Story)

दो हंसों की कहानी नैतिक कहानियों के अंतर्गत आती है जो यह दर्शाती है कि मुश्किल समय में हमेशा अपनों के साथ खड़े रहता चाहिए।

ADVERTISEMENTS

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. दो हंसों की नैतिक कहानी क्या है?

दो हंसों की नैतिक कहानी ये है कि यदि आप अपनों के साथ सुख में खड़े हैं तो दुख और मुसीबत में भी उनका हाथ थाम के रखना चाहिए। कभी-कभी आपके इसी समर्पण और लगाव के चलते कई समस्याएं आसानी से हल की जा सकती हैं।

2. हमें मुसीबत में अपनों का साथ क्यों नहीं छोड़ना चाहिए?

हमें कभी भी परिस्थिति के अनुसार अपनों का साथ नहीं देना चाहिए। सुख के साथ-साथ दुख और मुसीबत में अपनों का साथ देने से व्यक्ति को हिम्मत मिलती है और वह जल्दी हार नहीं मानता है। इसलिए मुसीबत के समय हमेशा अपनों के साथ खड़े रहें।

ADVERTISEMENTS

निष्कर्ष (Conclusion)

दो हंसों की इस कहानी से यह निष्कर्ष निकलता है कि यदि आप बुरे वक्त में अपने के साथ खड़े रहते हैं तो ये आपको एक अच्छा व्यक्ति बनाता है और साथ ही लोग आपकी सराहना भी करते हैं। ऐसी कहानियों से बच्चों को भी रिश्ते बेहतर तरीके से निभाने की सीख मिलती है। हम उम्मीद करते हैं कि बच्चों को ये कहानी एंटरटेनिंग जरूर लगी होगी और यदि आप माता-पिता हैं तो एक बार ये कहानी अपने बच्चों को सुनाए या पढ़ाएं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

लालची लकड़हारा की कहानी | The Greedy Woodcutter Story In Hindi)
कछुआ और खरगोश की कहानी (The Story Of Rabbit And Tortoise In Hindi)
हंस और मूर्ख कछुआ की कहानी (The Story Of The Swan And The Foolish Tortoise In Hindi)

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

6 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

6 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

6 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

6 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

6 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 months ago