शिशु

आपके एक साल के बच्चे के लिए बर्थडे केक के आइडियाज

ADVERTISEMENTS

सारी चीजें सेट हैं, आपने मेहमानों की लिस्ट बना ली है, बच्चे की ड्रेस भी आ गई है लेकिन एक चीज आपने अभी तक तय नहीं हुई वो है आपके बच्चे का उसके बर्थडे केक- जो बर्थडे पार्टी सबसे अहम हिस्सा होता है। अक्सर माता-पिता केक को सोच में पड़ जाते हैं कि उन्हें कैसा केक मंगवाना चाहिए, लेकिन चिंता न करें हम आपके साथ हैं। यहाँ आपके 1 साल के बच्चे के लिए कुछ बर्थडे केक आइडियाज दिए गए हैं, आप इन्हें देख  सकती हैं।

आपके एक साल के बच्चे के लिए 20 क्रिएटिव बर्थडे केक आइडियाज

बच्चे थोड़े नखरीले होते हैं और यह आपके बच्चे का पहला बर्थडे है तो आप उसे बिलकुल भी खराब नहीं करना चाहेंगी। हालांकि वो खुद अपने बर्थडे के लिए केक नहीं चुन सकते, लेकिन आप चाहती हैं कि आपके बच्चे का केक उसके लिए बहुत खास हो।  तो अपने बच्चे के लिए परफेक्ट केक लाने के लिए आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आपके बच्चे को क्या पसंद है। क्या उसे कोई ब्रांड न्यू टॉय कार पसंद है जिसे आपने पिछले सप्ताह खरीदा था? या हो सकता है कि प्रिंसेस एल्सा की डॉल पसंद हो। अपने बच्चे के इंटरेस्ट को जानें ताकि आप उसके लिए जो केक लाएं वो उसे देख कर खुश हो हो जाए।

लड़कियों और लड़कों की पसंद और दिलचस्पी  ज्यादातर शुरू से ही अलग होती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप ऐसा केक लाएं जिसे वो पसंद करें।

ADVERTISEMENTS

1. सुपर हीरो केक

आपका बच्चा अपने पहले बर्थडे पर एक सुपरहीरो का केक देख कर निश्चित रूप से बहुत उत्साहित हो जाएगा। आप कई विकल्पों में से एक चुन सकती हैं, जैसे स्पाइडर-मैन, वंडर वुमन, बैटमैन, सुपरमैन, सुपर वुमन, कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन, थोर, हल्क आदि। अपने बच्चे के लिए उसके पसंदीदा सुपर हीरो का प्यारा सा आउटफिट लेकर आएं । आप बच्चे की फोटो उसके पसंदीदा सुपर हीरो की ड्रेस के साथ क्लिक करके उसे केक पर प्रिंट भी करा सकती हैं। यह और भी अच्छा लगेगा जब पिक्चर ऐसी हो जिसमें सुपर हीरो आपके बच्चे को बचा रहा हो।

2. कार केक

यह आइडिया विशेष रूप से उन बच्चों के लिए है जिन्हें कार बहुत पसंद होती है। यदि आपके बच्चे के खिलौनों के कलेक्शन में सबसे ज्यादा कार हैं तो उसकी पसंदीदा कार के जैसे केक बनवा सकती हैं। अगर आपको सिंगल कार का आइडिया उतना इफेक्टिव नहीं लग रहा है, तो आप एक रेसिंग ट्रैक के साथ कई रंग बिरंगी कारों को शामिल करके एक प्यारा सा केक बनवा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

3. मिकी माउस केक

यदि आप देखती हैं ‘मिकी माउस क्लब हाउस’ थीम सॉन्ग सुनकर आपका बच्चा सब कुछ छोड़ कर डांस करना शुरू कर देता है, तो फिर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आप अपने बच्चे के लिए एक मिकी माउस केक बनवा सकती हैं – यह उसे बहुत पसंद आएगा। मिकी एक ऐसा कार्टून करैक्टर है जिसे हर कोई पसंद करता है। यदि आपके बेटे को इस शो में अन्य करैक्टर भी पसंद हैं तो केक में उन्हें भी बनवा सकती हैं और साथ आप एक मिकी माउस थीम पार्टी भी रख सकती हैं।

4. बाइक केक

कारों की तरह, यदि आपके एक साल के बच्चे को साइकिल या बाइक पसंद है, तो आप चॉकलेट की साइकिल या बाइक बनवा सकती हैं या फिर बच्चे की पसंदीदा बाइक का प्रिंट केक पर बनवा सकती हैं। यदि आप थोड़ा अलग करना चाहती हैं, तो आपको एक डर्ट  बाइक, माउंटेन बाइक या एक क्वाड बाइक आदि की थीम वाला केक बनवा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

5. फ्रूट केक

यदि आपके बच्चे को कोई विशेष फल पसंद है, तो आप उसके पसंदीदा फल के फ्लेवर का केक तैयार करवा सकती हैं। यदि आप अभी भी कंफ्यूज हैं, तो आप उन फ्लेवर को चुन सकती जिन्हें बच्चे ज्यादातर पसंद करते हैं, जैसे कि आम, ब्लूबेरी, अनानास और अंगूर। आप बेकर्स से कह कर केक के उपर फ्रूट चंक्स डलवा सकती  हैं, ताकि इससे न्यूट्रिशनल वैल्यू भी जुड़ जाए।

6. ब्लू केक

यह उन बच्चों के लिए है जिन्हें नीला रंग पसंद होता है। आप इसे एक ओम्ब्रे-फ्रॉस्टेड केक बना सकती हैं, जो नीले रंग के साथ नीचे से शुरू होता है और धीरे-धीरे व्हाइट क्रीम फ्रॉस्टिंग के साथ फेड होने लगता है। आपके बच्चे के पसंदीदा फल के साथ केक के बेस को फ्लेवर दिया जा सकता है, लेकिन अगर वह ब्लूबेरी पसंद करता है, तो पार्टी में यह केक अलग से ही नजर आएगा!

ADVERTISEMENTS

7. ओशन केक

यदि आप अपने बच्चे की बर्थडे में ब्लू-थीम रखना चाहती हैं, तो आप एक ओशन थीम ट्राई कर सकती हैं जिसमें लहरें और मछलियां हों जिसे आपका बच्चा पहचान सके। ऐसे केक ‘लिटिल मरमेड‘, ‘स्पंज बॉब एंड स्क्वायर पैंट  और ‘फाइंडिंग नेमो’ के थीम पर भी बनाएं जाते हैं ताकि आपके बच्चे को यह और भी दिलचस्प लगे।

8. लायन केक

यदि आपका बेटा मेडागास्कर फिल्म को पसंद करता है, तो यह केक आपके बच्चे के चेहरे पर मुस्कराहट ला सकता है, क्योंकि इस फिल्म के करैक्टर एलेक्स से किसे प्यार नहीं होगा? सभी इस कैरक्टर को पसंद करते हैं! यह एक बेहतरीन केक बन सकता है जिसमें एलेक्स राजा की तरह केक के ऊपर बैठा होगा।

ADVERTISEMENTS

9. मोबाइल फोन केक

बच्चे इन दिनों टेक्नोलॉजी के बारे जानते हैं फिर वो चाहे किसी भी उम्र के हों। उन्हें कम उम्र से ही गैजेट्स बहुत पसंद होते हैं। अगर आपके बच्चे को मोबाइल फोन पसंद है, तो आप इस केक को बनवाने के बारे में सोच सकती हैं। बच्चे को जो फ्लेवर पसंद है उस फ्लेवर का आप स्मार्टफोन केक तैयार करवा सकती हैं। यह बच्चे का ध्यान अपनी ओर खींचेगा जैसे वो आपका मोबाइल देखकर आकर्षित होता है और उसे यह यह बहुत पसंद आएगा!

10. सूट और टाई केक

यह केक आइडिया सबके लिए नहीं है, अगर आप अपने बच्चे की पहली बर्थडे में ‘ब्लैक-टाई इवेंट’ रख रही हैं केवल तभी आप यह केक बनवाने के लिए ऑर्डर कर सकती हैं, तो यह एक शानदार केक हो सकता है और आप थीम के हिसाब से अपने बच्चे को ऐसी ही ड्रेस में तैयार कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

11. बार्बी डॉल केक

यदि आपकी बच्ची को बार्बी डॉल बहुत ज्यादा पसंद है, तो आपको उसके लिए एक बार्बी डॉल थीम केक बनवाना चाहिए। थ्री लेयर में यह केक बहुत ही सुन्दर दिखेगा जो बार्बी के गाउन से पूरा ढका होगा। यह दो प्रकार से बनाया जा सकता है, एक प्लास्टिक की गुड़िया को आप केक के ऊपर से लगाएं और दूसरा बार्बी डॉल पूरी केक की बनी हुई हो। तो आप वह चुन सकती हैं जिसे आपकी बच्ची ज्यादा पसंद करेगी। आप केक के लिए वो रंग चुने जो आपकी बच्ची का पसंदीदा कलर हो।

12. प्रिंसेस  केक

प्रिंसेस केक थीम इसलिए खास होती क्योंकि इसमें राजकुमारी को उसके जरूरी सामान पहनाए जाते हैं। इस केक के ऊपर एक टियारा लगाया जा सकता है और इसे सजाने के लिए कई लेयर में फ्रोस्टिंग की जाती है, शुगर कैंडीज से प्रिंसेस को हीरे का हार पहनाया जाता है। सुनिश्चित करें कि आप केक के लिए सभी रॉयल कलर का इस्तेमाल करें जैसे एक प्रिंसेस के लिए किया जाता है।

ADVERTISEMENTS

13. मिनी माउस केक

मिनी माउस एक और पॉपुलर एनिमेटेड कैरेक्टर है जो बच्चों को बहुत पसंद है। यदि आपका बच्चा भी इसे पसंद करता है, तो आपको उसके लिए एक मिनी माउस बर्थडे केक बनवा सकती हैं। इन करैक्टर के रंग – लाल, गुलाबी, और काले रंग का उपयोग करने बनाए जा सकते हैं और आप इसी थीम पर अपने घर भी डेकोरेट कर सकती हैं। आप अपने सभी मेहमानों को मिनी माउस हेडगियर दे सकती हैं, ताकि यह और भी मजेदार लगे। बूमबॉक्स ‘मिकी माउस क्लब हाउस’ को भी इस पार्टी का हिस्सा बनाएं।

14. एनिमल केक

क्या आपके बच्चे का कोई पसंदीदा जानवर है? यदि हाँ, तो उसके पसंदीदा जानवर वाला एक केक बनवा सकती हैं। सबसे कॉमन जानवर जो बच्चों को पसंद होते हैं वो हैं, बिल्ली के बच्चे, कुत्ते, छोटा घोडा, भालू, यूनिकॉर्न और खरगोश आदि आप इनमें अपने बच्चे की पसंद के जानवर का केक बनवा सकती हैं। इसे रंग बिरंगा बनाएं और देखिएगा आपके बच्चे को यह बहुत पसंद आएगा!

ADVERTISEMENTS

15. फ्लावर थीम केक

अब, रंगीन फूलों को कौन पसंद नहीं करता है? अपने बच्चे के पसंदीदा फलों के फ्लेवर वाले केक चुनें और उसके पसंदीदा फूलों से इसे सजाएं। यह न केवल टेस्टी होगा, बल्कि देखने में भी बहुत सुंदर लगेगा। आप डेज़ी, रोज, सनफ्लावर के फूल का पिक्चर प्रिंट करवा के रंग बिरंगा और सुंदर केक तैयार करवा सकती हैं।

16. यूनिकॉर्न रेनबो केक

यह उन बच्चों के लिए खास है जिन्हें यूनिकॉर्न रेनबो बहुत पसंद है। यदि आपके बच्चे को भी यह बेहद पसंद है तो आप उसके लिए यूनिकॉर्न रेनबो थीम बेस्ड केक बनवा सकती हैं । पेस्टल रंगों को चुनें, बच्चे के लुक और थीम के अनुसार केक बनवाएं।

ADVERTISEMENTS

17. सिंड्रेला केक

यह उन सभी बच्चों के लिए है, जिन्हें सिंड्रेला की कहानी सुनने में मजा आता है। यदि आपके बच्चे के पास सिंड्रेला स्टोरी बुक है तो आप बच्चे के पसंदीदा सीन को केक पर प्रिंट करा सकती हैं । आप थीम को पूरा करने के लिए चीनी से बने एक स्लीपर और एक कद्दू की गाड़ी केक के ऊपर रखवा सकती हैं।

18. पिंक केक

ब्लू  केक की तरह, यदि आपके बच्चे को पिंक कलर पसंद है, तो आप बच्चे के लिए पिंक कलर का केक ऑर्डर कर सकती हैं। केक का बेस भी पिंक कलर का हो सकता है और इसे ओम्ब्रे इफेक्ट, पिंक रोज या पिंक मैकरॉन के साथ फ्रॉस्टिंग कर के सजाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

19. स्ट्राबेरी केक

इसे पिंक केक के साथ मिलकर बनाया जा सकता है, यदि आपका बच्चा स्ट्रॉबेरी भी पसंद करता है। आप केक बनाने वालों को केक में स्ट्रॉबेरी डालने के लिए कह सकती हैं। इससे केक का फ्लेवर और बढ़ जाएगा और नूट्रिशनल वैल्यू भी जुड़ जाएगी।

20. टेडी बियर केक

यह केक सभी टेडी बेयर से प्यार करने वालों के लिए है । आप टेडी बियर के शेप में एक पूरा केक बनवा सकती हैं या फिर दो लेयर में केक बनवाने के बाद केक के ऊपर से एक टेडी बियर बिठा सकती हैं । उन फ्लेवर और कलर को केक के लिए चुनें जो आपके बच्चे को पसंद हो । आप एनिमेटेड करैक्टर जैसे योगी बियर, बालू और बू बू आदि को थीम केक में शमिल कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

आप इन सारे आइडियाज में अपने बच्चे की पसंद के अनुसार कोई आइडिया चुन सकती हैं और बच्चे के पहले बर्थडे को शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकती हैं! आपका बच्चा बड़ा होने के बाद आपको थैंक्यू जरूर बोलेगा। इस यादगार दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए खूब सारी पिक्चर क्लिक करें!

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

नवजात बच्चों के लिए 20 स्पेशल गिफ्ट आइडियाज
बच्चों के लिए 20 यूनिक रिटर्न गिफ्ट आइडियाज

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

6 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

6 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

6 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

6 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

6 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 months ago