शिशु

एकांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ekansh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए उनके माता पिता द्वारा दिया गया नाम उनके जीवन की सबसे अनमोल भेंट होता है। इसलिए पेरेंट्स को अपने बच्चों का नाम रखते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके द्वारा दिया गया नाम आपके बच्चे के लिए प्रशंसा का विषय बनें। आज के लेख में हम लड़कों के काफी अच्छे नाम ‘एकांश’ के बारे में बात करेंगे। तो यदि आपको यह नाम पसंद है या आप अपने बेटे का नाम एकांश रखने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसके अर्थ, राशिफल, नक्षत्र आदि के बारे में जान लें क्योंकि इन सबका प्रभाव अलग अलग तरीके से एकांश नाम के लड़कों में दिखाई देता है। इसके अलावा यदि आप एकांश नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो भी हमारा यह लेख आपकी बहुत मदद करेगा।

एकांश नाम का मतलब और राशि

एकांश लड़कों का एक नया, यूनिक और बेहतरीन नाम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकांश नाम का अर्थ एक, पूर्ण, पूरा होता है जो इस नाम के महत्व को और अधिक बढ़ा देता है। इस नाम की राशि की बात करें तो इसकी राशि वृषभ होती है। इस नाम का अर्थ ऐसा है कि न चाहते हुए भी आप इस नाम को रखे बिना रह नहीं पाएंगे। यदि आपको लगता हो कि आप यह नाम अपने बेटे को दे सकते हैं इसके बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए आगे अवश्य पढ़ें।

नाम एकांश
अर्थ एक, पूर्ण, पूरा
लिंग लड़का
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 22
राशि वृष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, उ, इ, ए)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग गुलाबी, सफेद और हरा
शुभ रत्न हीरा

एकांश नाम का अर्थ क्या है?

एकांश लड़कों बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ पूरे, एक, पूरी होता है। एकांश खुद में एक पूर्ण नाम है। इस नाम के लड़के सभी गुणों में निपुण होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। एकांश नाम के लोग अपने बात के पक्के होते हैं या तो आप यह भी समझ सकते हैं कि ये अपनी जिद के आगे किसी की नहीं चलने देते हैं। इस जिद के कारण ही ये अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छुने में सफल होते हैं। एकांश नाम के लोग काफी ईमानदार होते हैं। इन लोगों को दूसरों को मदद करना काफी अच्छा लगता है। एकांश नाम के लड़के कई कलाओं में महारत प्राप्त करते हैं। इनका स्वभाव भी काफी अच्छा होता है और साथ ही ये खाने पीने के बड़े शौकीन होते हैं।

ADVERTISEMENTS

एकांश नाम का राशिफल

हो सकता है की आपने एकांश नाम के बारे में किसी और साइट में पढ़ने पर इस नाम की राशि के बारे में अलग जानकारी मिली होगी। लेकिन हम अपने लेख में एक एक तथ्य की जानकारी सही उपलब्ध कराते हैं ताकि आपको आगे चलकर परेशानी का सामना न करना पड़े। एकांश नाम की राशि वृषभ होती हैं। इसलिए ये स्वाभाविक सी बात है कि इस राशि के गुण एकांश नाम के लड़कों में देखने को मिल सकती है। वृषभ राशि के एकांश नाम के लड़के घूमने फिरने के शौकीन और मजाकिया किस्म के होते हैं। इन लड़कों में हाजिरजवाबी का काफी अच्छा गुण होता है। इन लड़कों को हर रिश्ता अच्छे से निभाना आता है। इन लड़कों पर आंख बंद करके विश्वास किया जा सकता है।

एकांश नाम का नक्षत्र क्या है?

एकांश नाम की नक्षत्र की बात करें तो इस नाम वाले बच्चों का जन्म नक्षत्र कृतिका होता है, जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार के छह तारों के समूह को माना जाता है। अन्य अक्षर जो इस नक्षत्र के अंतर्गत आते हैं वे हैं अ, इ, उ, ई।

ADVERTISEMENTS

एकांश जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

एकांश नाम के राशिफल से आप इतने ज्यादा प्रभावित हैं कि अपने बच्चे का नाम भी वृष राशि से रखना चाहते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई तालिका को जरूर पढ़ना चाहिए। जिसमे हमने वृषभ राशि में आने वाले अक्षरों से कुछ नामों का जिक्र किया है। इस राशि के मुख्य अक्षर इ, ई, ऊ, ए, ओ, व और ब होते हैं।

नाम नाम
इंदर (Indar) विभूति (Vibhuti)
इलेश (Ilesh) विनय (Vinay)
उत्तम (Uttam) व्योम (Vyom)
वंश (Vansh) बाला (Bala)
वत्सल (Vatsal) बिट्टू (Bittu)

एकांश नाम से मिलते जुलते और भी नाम

एकांश लड़कों  का आकर्षक नाम है। सोचने वाली बात है कि एकांश इतना आकर्षक नाम है तो इससे मिलते जुलते नाम कितने आकर्षक होंगे। यदि आप अपने बेटे का नाम एकांश न रखकर इससे मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं तो आगे की सारणी में इसकी जानकारी दी गई है, इसे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
शिवांश (Shivansh) अयांश (Ayansh)
रुद्रांश (Rudransh) कियांश (Kiyansh)
दिव्यांश (Divyansh) प्रियांश (Priyansh)
काव्यांश (Kavyansh) लव्यांश (Lavyansh)
श्रेयांश (Shreyansh) सारांश (Saransh)
देवांश (Devansh) स्वरांश (Swaransh)
ध्रुवांश (Dhruvansh) क्रियांश (Kriyansh)

एकांश नाम के प्रसिद्ध लोग

एकांश नाम अभी अभी ट्रेंड में आया है इसलिए इस नाम से जुड़े प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके बावजूद भी हमने कुछ नामों की जानकारी आपके साथ साझा की है इस पर एक नजर अवश्य डालें।

नाम नाम
एकांश भारद्वाज अभिनेता
एकांश मित्तल उद्यमी

‘ए’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘ए’ से शुरू होने वाले नामों में से एकांश लड़कों बहुत अच्छा नाम है। इसलिए यदि आप ‘ए’ अक्षर से अपने बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए हमने आगे की टेबल में कुछ नाम सजेस्ट किए हैं, इसे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
एकलव्य (Eklavya) एकाग्र, महाभारत में बिना गुरु के शिक्षा पाने वाला वीर
एकाक्ष (Ekaksh) एक आंख वाला, भगवान शिव
एकदंत (Ekdant) भगवान गणेश का एक नाम, एक दांत वाला
एताश (Etash) बुद्धिमान, रौशन, चमकदार
एवांश (Evans) ऐडम का हिस्सा
एकेंद्रा (Ekendra) आत्म, भगवान, इंद्र
एकाग्र (Ekagra) केंद्रीय, अपने लक्ष्य पर ध्यान रखने वाला
एवराज (Evraj) सूरज की तरह रौशन, चमकदार
एकांग (Ekang) एक शरीर, अद्वितीय
एश्वर (Eshwar) भगवान शिव, विशेष, खास

आज के लेख में हमने आपको एकांश जो लड़कों का बड़ा प्यारा नाम है, के बारे में बताया। इस लेख में हमने जाना कि एकांश नाम के लड़के बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं और ईमानदारी तो इनमे कूट कूट कर भरी होती है। साथ ही हमने जाना कि एकांश नाम अभी अभी ट्रेंड में आया हो तो यदि आप अपने बेटे का नाम एकांश रखते हैं तो सोचिए यह नाम आपके बच्चे के ग्रुप में सबसे अलग हो सकता है। यदि आपको यह नाम पसंद है या हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं तो इस नाम को अपनाने में देर न करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अर्णव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Arnav Name Meaning in Hindi
भरत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Bharat Name Meaning in Hindi
दिनेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dinesh Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago