बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay In Hindi)

ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो, लेकिन कुछ लोगों के लिए देश प्रेम और उसका सबसे ऊपर होता है। जिस महान व्यक्तित्व की हम बात कर रहे हैं वो है डॉ एपीजे अब्दुल कलाम। इनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाबदीनअब्दुल कलाम है। अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। इनके पिता का नाम जैनुलबुद्दीन और माता का नाम आशियम्मा था। भारत के लोगों के दिलों में उनकी पहचान हमेशा से जनता के राष्ट्रपतिऔर मिसाइल मैनके नाम से बनी हुई है। कलाम एक बेहद प्रतिष्ठित वैज्ञानिक थे, जिन्होंने कई तरह के आविष्कार किए हैं। इनका इसरो (ISRO) में बेहतरीन योगदान रहा है और इन्होंने कई तरह की मिसाइल का विकास भी किया था। सबसे प्रसिद्ध मिसाइल पृथ्वीऔर अग्निके विकास में इन्होने अहम भूमिका निभाई थी। इनके इस योगदान की वजह से भारत सरकार द्वारा उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक के रूप में सम्मानित किया गया। ऐसे महान व्यक्ति के बारे आप कैसे निबंध लिखें यह जाने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध लिखते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें (Key Points To Remember When Writing Essay On APJ Abdul Kalam)

जब बच्चे एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध लिखें, तो उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

ADVERTISEMENTS

  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे उनका जन्म दिवस, राष्ट्रपति रहने का समय , और देश के लिए उनका क्या योगदान रहा है वो जरूर लिखना चाहिए।
  • निबंध को रोचक बनाने के लिए केवल जानकारी न लिखें, बल्कि उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाएं भी शामिल करें।
  • निबंध में डॉ. कलाम का एक महान व्यक्तित्व के रूप में परिचय दें, उनकी उपलब्धियों का वर्णन करें और अंत में बताएं कि वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

एपीजे अब्दुल कलाम पर 5 लाइन (5 Lines On APJ Abdul Kalam In Hindi)

एपीजे अब्दुल कलाम दुनिया भर के युवाओं के लिए आज भी बड़ी प्रेरणा हैं। नीचे दिए गए 5 आसान वाक्यों से आप उनके बारे में जल्दी और सरलता से जान सकते हैं।

  1. एपीजे भारत के एक महान वैज्ञानिक और 11वें राष्ट्रपति थे।
  2. उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।
  3. वे हमेशा युवाओं को बड़े सपने देखने और मेहनत करने की सलाह देते थे।
  4. उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा और विज्ञान को आगे बढ़ाने में लगाया है।
  5. वह एक सरल और जमीन से जुड़े इंसान थे।

अब्दुल कलाम पर 10 लाइन (10 Lines On APJ Abdul Kalam In Hindi)

एपीजे अब्दुल कलाम बहुत सरल स्वभाव के जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। यह दुनिया भर में युवाओं के लिए प्रेरणा थे और हैं। आप हिंदी में एपीजे अब्दुल कलाम पर शॉर्ट नोट के तौर नीचे दी गए 10 आसान वाक्य से उनके बारे में जान सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

  1. अब्दुल कलाम का पूरा नाम ‘अवुल पकिर जैनुलाब्दीन’ अब्दुल कलाम आजाद है।
  2. उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।
  3. उनके पिता का नाम जैनुलब्दीन मरकयार और माता का नाम आशियम्मा था
  4. इन्होंने 1960 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया।
  5. कलाम एयरोनॉटिकल इंजीनियर थे और बाद में इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक थे।
  6. उन्हें भारत का ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है।
  7. कलाम एक अच्छे लेखक भी थे और उन्होंने विंग्स ऑफ फायर जैसी पुस्तक लिखी है।
  8. डॉ कलाम 2002 में देश के 11वें राष्ट्रपति बने थे।
  9. उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण सही कई प्रतिष्ठित सम्मान व पुरस्कार मिले हैं।
  10. 27 जुलाई 2015 को दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर अनुच्छेद (Paragraph On Dr. APJ Abdul Kalam)

एपीजे अब्दुल कलाम भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और देश के 11वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। वे बच्चों और युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे, क्योंकि वे हमेशा उन्हें मेहनत करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे। डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता नाव चलाते थे, लेकिन डॉ कलाम ने कठिन मेहनत और लगन से अपने जीवन में बड़ी सफलता हासिल की थी।

उन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ कहा गया। उन्होंने इसरो और रक्षा अनुसंधान में कई अहम कार्य किए। डॉ. कलाम एक सच्चे देशभक्त और प्रेरणादायक व्यक्ति थे। 27 जुलाई 2015 को उनके निधन से पूरा देश दुखी हुआ था। उनका जीवन हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

ADVERTISEMENTS

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay on APJ Abdul Kalam in Hindi 200-300 Words)

स्कूल में अक्सर बच्चों ऐसे लोगों निबंध लिखने को खा जाता है, हमारे लिए प्रेरणा है और देश लिए गर्व। बच्चे अगर इन्हे अपना आदर्श मानेगे तो कल वो खुद भी देश कुछ कर सकेंगे। नीचे दिया गया एपीजे अब्दुल कलाम पर हिंदी में पैराग्राफ उनके बारे में बच्चों को काफी कुछ जानकारी दे सकता है और उन्हें एक अच्छा लेख लिखने में मदद कर सकता है।

एपीजे अब्दुल कलाम का शुरुआती जीवन और बचपन (Early Life and Childhood of APJ Abdul Kalam)

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है। राष्ट्रपति बनने से पहले उनका नाम एक वैज्ञानिक के तौर पर काफी प्रसिद्ध था। इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। इनके पिता का नाम जैनुलबिद्दीन मरकयार और माता का नाम आशियम्मा था। कलाम बहुत गरीब परिवार से आते थे और अपने पिता की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए वे स्टेशन पर अखबार बेचते थे। इनका बचपन से ही पढ़ाई के प्रति अधिक रुझान था। 25 जुलाई 2002 में वह भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे। राष्ट्रपति पद का कार्यकाल उन्होंने साल 2002 से 2007 तक संभाला था। अपना राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा करने के बाद कलाम ने इसरोऔर डीआरडीओजैसे बड़े सरकारी विभाग में कई प्रमुख पदों पर काम किया था। इसके बाद भारत सरकार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का पद नियुक्त किया था। भारत के लोगों ने उन्हें एक महान राष्ट्रपति होने का दर्जा दिया था। कलाम हमेशा से ही बच्चों और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने हमेशा बच्चों को नया सीखने और अपने अंदर की कला तलाशने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। डॉ कलाम आज भी भारत की जनता के दिलों में एक महान राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के रूप में बसते हैं। 27 जुलाई 2015 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में अपने लेक्चर के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

ADVERTISEMENTS

अब्दुल कलाम का वैज्ञानिक के रूप में करियर (Kalam’s Career As A Scientist)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने बाद डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) में एक वैज्ञानिक के तौर पर काम करने लगे थे। इस बीच उन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के साथ भी काम किया था। साल 1969 में डॉ कलाम डीआरडीओ को छोड़कर इसरो में शामिल हो गए। इसरो में उन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर का पद दिया गया था। इसी पद पर काम उनके करते हुए साल 1980 में भारत ने अपना पहला सैटेलाइट (रोहिणी) पृथ्वी के ऑर्बिट पर स्थापित किया था। इसरो में शमिल होने के बाद डॉ कलाम बेहद खुश थे क्योंकि उनका मानना था कि जिस उद्देश्य से वह अपना जीवन जी रहे हैं, वह अब धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। साल 1963-64 में अब्दुल कलाम ने अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा में भी दौरा किया। भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना ने पहले परमाणु परिक्षण में डॉ कलाम को बुलाया था। इस तरह वह देश के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक के तौर पर उभर कर सबके सामने आने लगे। 

एपीजे अब्दुल कलाम का राजनीतिक जीवन (Political Life of APJ Abdul Kalam)

राजनीति में आने से पहले ही डॉ कलाम देश में अपने कार्यों से मशहूर थे। पहली बार जून 2002 में सत्ताधारी एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने कलाम का नाम भारत के राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया था। कलाम की इस उम्मीदवारी को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का समर्थन भी मिला था। भारत के पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने डॉ कलाम के लिए जगह बनाने के लिए फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। कलाम के विपरीत सिर्फ एक विरोधी वामपंथी पार्टी की उम्मीदवार लक्ष्मी सहगल थीं। लेकिन डॉ कलाम की कुशलता और लोकप्रियता के कारण यह चुनाव एक तरफा रहा जिसमें कलाम की विजय हुई। 25 जुलाई 2002 को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली और देश के 11वें राष्ट्रपति बने।

ADVERTISEMENTS

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध 400-500 शब्दों में (Essay on APJ Abdul Kalam in Hindi 400-500 Words)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। युवाओं के लिए कलाम किसी प्रेरणा से कम नहीं थे, शायद यही वजह थी वह उनके लोकप्रिय राष्ट्रपति थे। डॉ कलाम एक प्रख्यात वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत सरकार की नामी संस्था जैसे इसरोऔर डीआरडीडोके साथ कार्य किया था। इन्होंने देश के लिए कई मिसाइल बनाई है, जिसमे सबसे लोकप्रिय अग्निऔर पृथ्वीथीं। काम को लेकर इनकी इस लगन और देश के लिए किए गए कई योगदानों की वजह से भारत सरकार ने इन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी नवाजा है। भारत के वैज्ञानिक विकास में इनका योगदान काबिले तारीफ है।

एपीजे अब्दुल कलाम का शुरूआती जीवन और बचपन (Early Life and Childhood of APJ Abdul Kalam)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। कलाम जी के पिता का नाम जैनुलाब्दीन था जो कि एक नाव के मालिक और स्थानीय मस्जिद के इमाम थें और उनकी माता का नाम आशियम्मा था। कलाम के 4 भाईबहन थे, जिनमें वह सबसे छोटे थें। इनका बचपन बहुत ही कठिनाई में बिता है क्योंकि यह एक गरीब परिवार से थें। घर के खर्चों और अपनी पढ़ाई के लिए पैसा जमा करने के लिए कलाम जी ने अखबार बेचने का काम भी किया था। बचपन में वह पढ़ाई में एक औसत छात्र थे, लेकिन इनके अंदर कुछ नया सीखने और बड़ा कर दिखाने की ललक हमेशा से थी। इनकी इस लगन को देखते हुए इनके शिक्षक भी उन्हें पसंद करते थे। यह पढ़ाई करने में बहुत समय बिताते थें, खासकर की गणित में क्योंकि यह उनका पसंदीदा विषय था। इनकी शुरूआती शिक्षा रामनाथपुरम के श्वार्ट्ज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ाई की। वहां से उन्होंने 1954 में भौतिकी(फिजिक्स) विषय में स्नातक किया। इसके बाद साल 1960 में अपनी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया था।

ADVERTISEMENTS

अब्दुल कलाम का वैज्ञानिक करियर(Scientific career of Abdul Kalam)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने बाद डीआरडीओ(रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) में एक वैज्ञानिक के तौर पर काम करने लगे थें। इस बीच इन्होने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के साथ भी काम किया था। साल 1969 में डॉ कलाम डीआरडीओ को छोड़कर इसरो (ISRO) में शामिल हो गए। इसरो में इनको प्रोजेक्ट डायरेक्टर का पद दिया गया था। इसी पद पर काम करते समय साल 1980 में भारत ने अपना पहला सैटेलाइट (रोहिणी) पृथ्वी के ऑर्बिट पर स्थापित किया था। इसरो में शमिल होने के बाद डॉ कलाम बेहद खुश थें क्योंकि उनका मानना था कि जिस उद्देश्य से वह अपना जीवन जी रहे हैं, वह अब थोड़ाथोड़ा कर के पूरा हो रहा है। साल 1963-64 में अब्दुल कलाम ने अमेरिकी संस्था नासा (NASA) में भी दौरा किया। भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना ने पहले परमाणु परिक्षण में डॉ कलाम को बुलाया था। ऐसे करते करते वह देश के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक के तौर पर उभर कर सबके सामने आने लगे।

एपीजे अब्दुल कलाम का राजनीतिक जीवन (Political Life of APJ Abdul Kalam)

राजनीती में आने से पहले ही डॉ कलाम देश में अपने कार्यों से मशहूर थें। पहली बार जून 2002 में रूलिंग पार्टी एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने कलाम का नाम भारत के राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया था। कलाम की इस उम्मीदवारी को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का समर्थन भी मिला था। भारत के पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने डॉ कलाम के लिए जगह बनाने के लिए फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। कलाम के विपरीत सिर्फ एक विरोधी लक्ष्मी सहगल थीं। लेकिन कलाम जी की कौशलता और लोकप्रियता के कारण यह चुनाव एक तरफा रहा जिसमे कलाम की विजय हुई। 25 जुलाई 2002 को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली और वह देश के 11वें राष्ट्रपति बने।

ADVERTISEMENTS

एपीजे अब्दुल कलाम के पुरस्कार( APJ Abdul Kalam Awards)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने देश के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, उनकी इस काबिलियत को समझते हुए उन्हें कई पुरस्कार और उपलब्धियों से नवाजा गया है। भारत सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार ये रहें

  • पद्म भूषण(1981)
  • पद्म विभूषण(1990)
  • भारत रत्न(1997)
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार(1997)
  • वीर सावरकर(1998)

एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु (Death Of APJ Abdul Kalam)

27 जुलाई 2015 को डॉ कलाम ने शिलांग के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में 84 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। कॉलेज में अपने लेक्चर के दौरान डॉ कलाम को दिल का दौरा पड़ा और वह वहीँ बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो गयी। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामेश्वरम में 30 जुलाई 2015 को हुआ था। इस में देश के प्रधानमंत्री और कई जानेमाने मंत्री आदि शामिल हुए थे।

ADVERTISEMENTS

एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About APJ Abdul Kalam in Hindi)

  • डॉ अब्दुल कलाम ने कभी भी शादी नहीं की थी।
  • कलाम को 40 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी।
  • पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण में कलाम का अहम योगदान था।
  • मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद डॉ कलाम शाकाहारी थे।
  • यह भारत के पहले अविवाहित राष्ट्रपति बने थे।
  • इनसे प्रेरित होकर साल 2011 में आई एम कलामनाम की फिल्म रिलीज हुई थी।
  • इनके अंतिम संस्कार में लगभग साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

एपीजे अब्दुल कलाम के निबंध से आपका बच्चा क्या सीखेगा?(What Will Your Child Learn From APJ Abdul Kalam Essay?)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एक प्रख्यात और प्रतिभा से भरे वैज्ञानिक  और बेहतरीन राजनीतिज्ञ थे, जो हमेशा से भारत के विकास के बारें में सोचते थे। भारत के वैज्ञानिक विभाग में इनका योगदान बेमिसाल रहा है। डॉ कलाम बच्चों को बहुत पसंद करते थें और उन्हें हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित भी किया करते थे। बच्चे भी इन्हें अपना आदर्श मानते थें, हैं और रहेंगे। ऐसे में डॉ कलाम के इस निबंध से बच्चे और भी ज्यादा प्रेरित होंगे और उनके जैसा बनने का प्रयास करेंगे। हमारे देश के इस प्रतिभाशाली पुरुष के बारें में हर किसी को ज्ञान होना जरूरी। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. डॉ कलाम द्वारा लिखी गई उनकी की आत्मकथा का क्या नाम है?

डॉ कलाम की आत्मकथा का नाम ‘विंग्स ऑफ फायर’ है।

ADVERTISEMENTS

2. मृत्यु के दौरान कलाम ने कौन सा व्याख्यान दिया था?

डॉ कलाम द्वारा उनकी मृत्यु के दिन दिया गया व्याख्यान क्रिएटिंग अ लिवेबल प्लैनेट अर्थथा।

3. एपीजे अब्दुल कलाम ने कौनसा ईपेपर लॉन्च किया था?

कलाम ने बिलियन बीट्सनाम का ईपेपर का नाम लॉन्च किया था।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

रानी लक्ष्मी बाई पर निबंध (Rani Laxmi Bai Essay in Hindi)
सुभाष चंद्र बोस पर निबंध (Subhash Chandra Bose Essay In Hindi)

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago