हमारे जीवन में कई ऐसी चीजें होती हैं जिनकी जरूरत उम्र के हर दौर में पड़ती है, चाहे हम कितने बड़े हो जाएं या जीवन के किसी भी मुकाम पर पहुंच जाएं। उन्ही में से एक है किताब जिसे कभी बुक तो कभी पुस्तक और कई अन्य नामों से लोग पुकारते हैं। हमारी बेसिक शिक्षा से लेकर बड़े होने तक किताबों की जरूरत होती है।  आप ने भी कहीं न कहीं यह सुना होगा कि ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ा करो यह आपको एक जगह बैठे हुए दुनिया भर का अनुभव दे सकती है, ज्ञान दे सकती है और आपको एक परिपक्व व्यक्ति बनाने में मदद कर सकती है। पुस्तकों का मनुष्य के जीवन में एक अहम योगदान रहा है, न केवल आज के समय में बल्कि हजारों साल पहले से और यह कहना गलत नहीं होगा कि इन्होंने हमें सामाजिक बनाने में मदद की है। हमारे प्राचीन महाकाव्य इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। इनकी मदद से हमें ब्रह्मांड का ज्ञान हासिल हुआ, हम क्या हैं, क्यों हैं जैसी बातों का उत्तर खोजने का सामर्थ्य दिया। हमारे अंदर जितना भी ज्ञान है, ज्यादातर वो हमें पुस्तक में लिखी जानकारियों से प्राप्त हुआ है। हमें प्राप्त ज्ञान हम आगे आने वाली पीढ़ियों तक अपने अनुभव के रूप में बढ़ाते रहे। पुस्तकें जीवन का आधार होती हैं और खासकर जो व्यक्ति पुस्तक प्रेमी होते हैं उनकी पूरी दुनिया किताबों की कहानियों, ज्ञान, रोचक बातों, कविताओं के इर्द-गिर्द घूमती हैं। पुस्तकें न सिर्फ ज्ञान संबंधी जानकारी देती हैं बल्कि ये कई तरह के मनोरंजन का साधन भी बनती हैं। जैसे रोमांचक कहानियां, चुटकुलें, कविताएं आदि का भी लोग आनंद लेते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के जीवन में पुस्तक का अपना अलग-अलग योगदान है। इस लेख में हम बच्चों को पुस्तक पर एस्से कैसे लिखाया जा सकता है वो बताएंगे और साथ ही पुस्तक से जुड़े रोचक तत्वों की जानकारी भी देंगे।

पुस्तक पर 10 लाइन का निबंध (10 Lines On Book In Hindi)

पुस्तकें हमारे जीवन का आधार होती हैं यदि आपके बच्चे को इसके बारे में निबंध लिखना या फिर शार्ट पैराग्राफ लिखना है, तो नीचे दिए गए बेहद आसान शब्दों में लिखे इन 10 वाक्यों की मदद लें।

  1. पुस्तक को ज्ञान का भंडार माना जाता है।
  2. पुस्तकों का इतिहास तब से है जब मानव ने लिपि का विकास किया।
  3. पुस्तकों से इतिहास की जानकारी मिलती है।
  4. किताब पढ़ने से हमें अपने जीवन के उद्देश्य को समझने में आसानी होती है।
  5. पुस्तकें छात्रों की सबसे अच्छी मित्र होती हैं।
  6. इनकी मदद से हम नए तरह के कौशल सीखते हैं।
  7. ये हमें जीवन को नए नजरिए से देखना सिखाती हैं।
  8. किताबों की मदद से महापुरुषों की जीवनी पढ़ कर युवा प्रेरित होते हैं।
  9. रोज किताब पढ़ने से बुद्धि तेज होती है।
  10. किताबें ज्ञान के साथ मनोरंजन का भी साधन हैं।

पुस्तक पर निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay on Book in Hindi 200-300 Words)

किताबें हमें अंधकार की दुनिया से बाहर निकालती हैं इसलिए यह एक छात्र के जीवन का सबसे कीमती तोहफा है। अगर आप एक छात्र के रूप में किताब का आपके जीवन में महत्व बताना चाहते हैं या इस विषय पर एक शार्ट पैराग्रफ लिखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़ें।

भारत में कई चीजें पहली बार हुई थीं। प्राचीन समय में महाकाव्यों, वेदों और पुराणों की मौजूदगी पुस्तकों का ही प्राचीन रूप हैं। उस समय कागज नहीं था लेकिन पेड़ों के पत्तों और पत्थरों पर मंत्र और श्लोक लिखे गए थे। कई सदियों के बाद कागज के आविष्कार के साथ सही मायनों में लोगों को इनकी अहमियत का अंदाजा हुआ। ये बात तो जगजाहिर है कि किताबें आपको अनगिनत ज्ञान देती हैं, पहले के समय में लोग अपने गुरुओं से जो ज्ञान हासिल करते थे उन्हें स्मरण करके वही बाद में अपनी शिष्यों तक पहुंचाते थे। पुस्तकों के आविष्कार ने इसे आसान बना दिया। पुस्तक एक बहुत बड़ा ज्ञान का भंडार है, जिससे हमें इतिहास, भूगोल जैसे विषयों की जानकारी मिलती है। बच्चे से लेकर बड़ों तक पुस्तक का अपना अलग-अलग महत्व होता है। जहाँ बच्चों को अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पुस्तकों का सहारा लेना पड़ता है वहीं बड़े लोग इन किताबों को अधिक ज्ञान और मनोरंजन के लिए पढ़ते हैं। स्कूल की किताबें बेहतर ढंग से पढ़ने से बच्चे अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। किताब पढ़ने और कुछ नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसे में आप किताबों के सहारे अपने कौशल को बढ़ाने या फिर किसी नई कला को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। कई ऐसे उपन्यास मौजूद हैं, जो आम लोगों के जीवन के आधार पर लिखी गए हैं, उनकी मदद से आप नए नजरिए से देखना शुरू कर सकते हैं। हम जीवन के अहम पहलुओं जैसे मुसीबतें, डर, प्यार, दुख आदि को किताबों की मदद से बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर सकते हैं। ये हमें ज्ञानवर्धक चीजें तो बताती हैं साथ ही कई बार मनोरंजन एक अहम साधन होता है। किताब प्रेमियों के लिए ये किसी प्यार से कम नहीं होती हैं।

पुस्तक पर निबंध 400-600 शब्दों में (Essay on Book in Hindi 400-600 Words)

माता-पिता और शिक्षक के बाद किताबें ही बच्चों की सच्ची दोस्त मानी जाती हैं। किताबों का लगभग सभी के जीवन में अहम योगदान रहता है, यदि आपके बच्चे को भी किताबें पढ़ना और उसके बारे में नई चीजें सीखना पसंद है तो हमारा निबंध उसकी मदद जरूर करेगा। 400-600 की सीमा के अंदर लिखा गया ये निबंध आपके बच्चे को बेहतर तरीके से एक अच्छा एस्से लिखने में मदद कर सकता है।

जीवन जितना भी आधुनिक हो जाए, किताबों का अपना अलग स्थान होता है। हाँ माना आधुनिकता के साथ किताबों को पढ़ने का तरीका बदल गया है लेकिन उनकी अहमियत अभी भी वही है जो पहले थी। किताबें हमें कई तरह की बातों से अवगत कराती हैं। पहले इंसान कागज के पन्नों पर लिखा हुआ पढ़ता था, बाद में पुस्तकों के रूप में जानकारियां हासिल होने लगीं लेकिन अब तो आप ऑनलाइन भी अपनी मनपसंद किताब आसानी से पढ़ सकते हैं। किताबें न सिर्फ हमें कई तरह की जानकारियां देती हैं बल्कि एक कामयाब और बेहतर इंसान बनने में मदद भी करती हैं। बच्चों को अपने स्कूल की अलग-अलग विषयों की पुस्तकों से ज्ञान मिलता है, वहीं बड़े नए कौशल को सीखने या फ्री मनोरंजन के लिए किताबें पढ़ते हैं। किताब सिर्फ हमें ज्ञान से जुड़ी जानकारियां नहीं देती है बल्कि किसी भी क्षेत्र की जानकारियां आपको इसमें आसानी से मिल सकती हैं। कहानियां, कविताएं और शायरी, मनोरंजन की खबरें, चुटकुलें यहाँ तक की व्यवसाय से जुड़ी जानकारियां हम तक पहुंचाती है। पुस्तकें ज्ञान का एक विशाल भंडार है, इसमें आप जितना अंदर जाएंगे उतने ही परिपक्व होते जाएंगे।

पुस्तकों के प्रकार (Types Of Books)

दुनिया में भिन्न भिन्न प्रकार की पुस्तकें मौजूद हैं, लेकिन कुछ प्रकार हैं जिनमें ज्यादातर विषय शामिल हो जाते हैं। आइए पुस्तकों के प्रकार पर एक नजर डालते हैं –

  • ऐतिहासिक पुस्तकें: इन पुस्तकों में हर एक देश की संस्कृति और उनकी परम्पराओं का वर्णन किया गया होता है। इसमें देश के इतिहास, राजा, शासन, युद्ध आदि का विवरण अच्छे से दिया होता है। ताकि आम जनता को भी अपने देश के इतिहास के बारे में जानकारी मिले।
  • कॉमिक बुक्स: इस पुस्तक के नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किताबें खासकर बच्चों के लिए बनाई गयी हैं लेकिन इन्हे युवा और बुजुर्ग लोग भी कभी-कभी पढ़ते हैं। ये बच्चपन की पसंदीदा किताब होती है। इसमें कहानियों का वर्णन चित्रों के साथ किया जाता है। इनमें बने हुए सुपर हीरो या मुख्य चरित्र बच्चों को बहुत पसंद आते हैं।
  • जीवनी (बायोग्राफी): ये पुस्तकें कई प्रसिद्ध और कामयाब व्यक्तियों पर किसी अन्य लेख द्वारा लिखी जाती है। इन पुस्तकों में वह किसी एक प्रचलित व्यक्ति के जीवन के सभी पहलू, संघर्ष, सफलता आदि को दर्शाया जाता है।
  • यथार्थवादी कथा (फिक्शन): इन पुस्तकों में काल्पनिक कहानियों, घटनाओं के बारे में लिखा जाता है। इन कहानियों का सच्चाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं होता है।
  • प्रेरक पुस्तक (मोटिवेशनल): कुछ ऐसी किताबें होती हैं जो आम जनता को कामयाब होने के लिए प्रेरित करती हैं या फिर किसी इंसान पर लिखी गयी पुस्तक भी उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इनकी मदद से अपनी चुने लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ना थोड़ा आसान हो जाता है। इन्हें आसान भाषा में मोटिवेशनल बुक्स कहा जाता है।

छात्रों के लिए पुस्तक के फायदे (Benefits Of Books For Students)

छात्रों के जीवन में पुस्तकों की अहम भूमिका है, चलिए जानते हैं कैसे –

  • किताबें छात्रों का ज्ञान बढ़ाने में मदद करती है और साथ ही उनकी बुद्धि में सुधार लाती हैं।
  • ये बच्चों को विश्व में मौजूद विभिन्न अवधारणाओं और संस्कृतियों से परिचित कराती हैं।
  • पुस्तक पढ़ने से छात्रों की याददाश्त क्षमता बेहतर हो सकती है।
  • अपनी मनपसंद किताब पढ़ने से छात्रों को तनाव दूर करने में सहायता मिलती है।
  • छात्र किताबों के सहारे अपनी शब्दावली में सुधार ला सकते हैं और विभिन्न किताबें पढ़ने से उन्हें नए शब्दों को सीखने का मौका भी मिलेगा।
  • तनाव कम होने पर छात्र अपने उद्देश्य पर अधिक ध्यान दे पाते हैं और उनकी शैक्षिक क्षमता में सुधार आता है।
  • किताबें कई तरह की भाषाओं को भी सीखने में मदद करती हैं और छात्र इस कौशल के सहारे किसी भी देश में पढ़ाई के लिए जा सकते हैं।

पुस्तक का महत्व (Importance Of Book)

इंसान के जीवन में पुस्तकों का महत्व किसी भी मूल्यवान वस्तु से कम नहीं है। किताबों के माध्यम में हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है और हम इससे कई तरह की बातें और जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी पुस्तकें हमारे व्यक्तित्व को निखारती है और इनसे हमारा ज्ञान भी बढ़ता है, शायद इसलिए किताबों को मनुष्यों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। ये जानकारी हासिल करने का सबसे बेहतरीन स्रोत है और इससे हमें नए ज्ञान, नए विचार, नए तथ्य और नए-नए शब्दों का ज्ञात होता है। मनुष्य अपने अकेलेपन में पुस्तक को अपना सहारा बनाता है और इनसे आसा और साहस के साथ कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। हमें उन्हीं पुस्तकों का चयन करना चाहिए जिनसे हमारे जीवन को नई दिशा मिल सके और यदि दिशा भटकती है तो ये सच्चे दोस्त की तरह मदद करती हैं। बच्चें, युवा और बुजुर्ग हर किसी के लिए पुस्तकों का महत्व है लेकिन हर कोई अपने अनुसार ज्ञान हासिल करता है। पुस्तकों की मदद से देश के युवा को अपनी संस्कृतियों, इतिहास और महान व्यक्तियों के संघर्ष के बारे में ज्ञान मिलता है और वो कई बार इन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसा माना गया है कि देश बेहतर और उज्जवल भविष्य के लिए पुस्तकों का हम सब के जीवन में बहुत महत्व है।

पुस्तक के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts about Book in Hindi)

  • टर्निप टाउन की ‘टीनी टेड’ दुनिया की सबसे छोटी किताब है।
  • एक अनुमान के अनुसार 1 पेड़ से लगभग 50 किताबें बनाना संभव है।
  • दुनिया भर में लगभग 130 मिलियन से भी ज्यादा किताबें हैं।
  • किताबों से आने वाली खुशबू को ‘बिब्लियोसिमा’ नाम से जानते है।
  • अगर आप हर दिन 20 मिनट पुस्तक पढ़ते हैं, तो एक साल में 1.8 मिलियन शब्द पढ़ सकते हैं।
  • बच्चे 4-6 साल की उम्र के बीच पुस्तकें बेहतर तरीके पढ़ना सीखते हैं।

पुस्तक के इस निबंध से हमें क्या सीख मिलती है?(What Will Your Child Learn from a Book Essay?)

इस निबंध से आपके बच्चे को पुस्तक का महत्व बताने की कोशिश की गई है। इस निबंध लेखन से छात्र जानेगा कि कैसे एक पुस्तक उसके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। पुस्तक पढ़ने की आदत उसे अधिक कौशल और निपुण बनाने में अहम योगदान निभाती हैं। पुस्तकों से सही ढंग से ज्ञान हासिल करना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कितना जरूरी है वो लेख में बताया गया है। ऐसे में अपने बच्चे को पुस्तकों पर ध्यान देने और उनकी अहमियत को समझने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

पुस्तक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. विश्व पुस्तक दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पुस्तक दिवस हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है।

2. विश्व में सबसे ज्यादा बिकी हुई किताब कौन सी है?

विश्व की सबसे ज्यादा बिकी हुई किताब बाइबिल है।

3. पुस्तक लेखन के लिए मिलने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार कौन से हैं?

पुस्तक लेखन के लिए मिलने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार साहित्य का नोबेल, इंटरनेशनल बुकर और पुलित्ज़र पुरस्कार।

यह भी पढ़ें:

मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर निबंध

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

2 weeks ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

2 weeks ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

3 weeks ago