कंप्यूटर पर निबंध (Essay On Computer in Hindi)

देश के कल्याण में आधुनिक चीजों का अहम योगदान रहा है और हाल के समय में कंप्यूटर का योगदान सबसे अधिक माना जाता है। कंप्यूटर का आविष्कार एक ऐसी खोज है जिसने डिजिटल दुनिया का रूप बदल दिया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो हमारा सभी डाटा उसमें इकट्ठा करता है और हमारे अनुसार उसे प्रोसेस करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कीबोर्ड, माउस, सीपीयू, मॉनिटर आदि की जरूरत होती है। इसे चलाना बहुत आसान होता है जिसकी वजह से छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे चलाना आसानी से सीख जाते हैं। घर, स्कूल, ऑफिस, कॉलेज आदि हर जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसके बिना अब अपने जीवन की कल्पना करना संभव नहीं लगता है। इसकी मदद से कई तरह के काम किए जा सकते हैं जैसे कि किसी भी जानकारी को सुरक्षित रखना, ई-मेल करना, डेटा प्रोसेसिंग, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग आदि। कंप्यूटर का कमाल है कि आज टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा विकसित हो चुकी है। इन दिनों बैग में डालकर ले जाने वाला कंप्यूटर यानी ‘लैपटॉप’ लोगों की एक जरूरत बन गया है।

कंप्यूटर पर 10 लाइन का निबंध (10 Lines On Computer In Hindi)

कंप्यूटर एक ऐसा संसाधन है जिसकी जरूरत दुनिया भर में हर किसी को है, इसकी मदद से डाटा को सुरक्षित रखना, जानकारी हासिल करना और भी ज्यादा आसान हो गया है। यदि आपके बच्चे को कंप्यूटर की विशेषताओं के बारे में जानकारी चाहिए और वह कम शब्दों में निबंध लिखना चाहता है तो आप नीचे दी गई 10 पंक्तियों की मदद ले सकते हैं।

  1. कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है।
  2. ये जानकारियां रखने और प्रोसेस करने में मदद करता है।
  3. इसमें कई प्रकार के हार्डवेयर होते हैं, सीपीयू, माउस, कीबोर्ड, मॉनिटर आदि।
  4. सीपीयू (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) इसका सबसे अहम हिस्सा है।
  5. इंटरनेट, कंप्यूटर की सबसे बड़ी देन है।
  6. यह समय और मेहनत दोनों बचाने में मदद करता है।
  7. शॉपिंग, ऑनलाइन टिकट, बैंक ट्रांसफर इससे आसानी से किया जा सकता है।
  8. कंप्यूटर के बिना लोगों की जिंदगी अधूरी मानी जाती है।
  9. इसका इस्तेमाल स्कूल, घर, कॉलेज, ऑफिस आदि हर जगह होता है।
  10. इसमें डेटा, फोटो, वीडियो आदि सुरक्षित रहते हैं।

कंप्यूटर पर निबंध 200-300 शब्दों मे (Short Essay on Computer in Hindi 200-300 Words)

कंप्यूटर एक अद्भुत मशीन है जिसका उपयोग अब हर क्षेत्र में किया जाता है। यह न सिर्फ हमें कामकाज और पढाई में मदद करता है बल्कि लोग इस पर फिल्म, सीरियल आदि देखकर अपना मनोरंजन भी करते हैं। यदि आपको अपने बच्चों को कंप्यूटर के महत्व के बारे मेंं समझाना है तो नीचे दिए 200-300 शब्दों वाले निबंध सैंपल से सहायता ले सकते हैं।

कंप्यूटर एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के हर क्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें हम कई प्रकार की जानकारियां, जरूरी फोटो, दस्तावेज, वीडियो आदि सुरक्षित रख सकते हैं। कंप्यूटर कई मुख्य अंगों से पूरा होता है जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड, सीपीयू, माउस आदि। सीपीयू को कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है क्योंकि इसके बिना कंप्यूटर को चलाना मुमकिन नहीं है। कंप्यूटर के विकास से लोगों के जीवन में इंटरनेट आया है उसके बाद जीवन आसान हो गया। इंटरनेट की मदद से हम कई तरह की सेवाओं का आनंद उठा सकते हैं। फेसबुक, गूगल और कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आसानी से जाया जा सकता है। हम घर बैठे कंप्यूटर की मदद से शॉपिंग, टिकट बुकिंग, पैसे ट्रांसफर आदि सब आसानी से कर सकते हैं। कंप्यूटर ने लोगों के जीवन को आसान तो बनाया ही है और उसके साथ यह काफी समय भी बचाता है। लोगों को अब घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ता है। इसका इस्तेमाल घर, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस आदि हर जगह किया जाता है। इसके उपयोग से आपको जो जानकारी चाहिए वो कुछ ही सेकंड में प्राप्त हो जाती है। समय के साथ-साथ कंप्यूटर की कार्य करने की क्षमता भी बढ़ गई है और लोग अब इस पर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि कंप्यूटर के बिना लोगों को जीवन अधूरा लगता है।

कंप्यूटर पर निबंध 400-600 शब्दों में (Essay on Computer in Hindi 400-600 Words)

बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े हर कोई कंप्यूटर की विशेषताओं के बारे में जानता है और लोगों का जीवन भी इस पर निर्भर हो गया है। बढ़ते बच्चे को कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है ताकि वो भविष्य में इसका अच्छे से उपयोग कर पाए। वर्तमान स्थिति को देखते हुए यही जाहिर हो रहा है कि टेक्नोलॉजी के बिना जीवन अधूरा है और इसकी सबको आदत डालनी होगी। अपने बच्चे को यह निबंध जरूर पढ़ाएं और उसे कंप्यूटर की अहमियत समझाएं। यदि उसे इस पर निबंध लिखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं तो आप उसे इस निबंध सैंपल का सुझाव दे सकती हैं।

कंप्यूटर क्या है? (What Is A Computer?)

कंप्यूटर एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसमें हम जरूरी डाटा रखते हैं और बाद में हमारे निर्देशों के हिसाब से वो उन्हें प्रोसेस करता है। इसके कई अहम हिस्से होते हैं, जैसे मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू आदि। सीपीयू को कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है और बिना इसके कंप्यूटर को ऑन नहीं किया जा सकता है। आज के समय में हर मुश्किल से मुश्किल काम भी इसकी मदद से आसानी से किए जा सकते हैं। जैसे-जैसे देश में टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है वैसे ही कंप्यूटर भी विकसित हो रहा है। पहले बड़े कंप्यूटर आते थे और ज्यादा जगह लेते थे लेकिन अब छोटे और कम जगह लेने वाले भी आ गए हैं। विद्यार्थी हो या ऑफिस का कोई कर्मी कंप्यूटर की जरूरत हर किसी को होती है। ये हमारा काम न सिर्फ आसान करता है बल्कि काफी समय भी बचाता है।

कंप्यूटर का इतिहास (History Of Computer)

कंप्यूटर सालों से पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। इसका आविष्कार लगभग से 2000 साल पहले था और समय के साथ इसका विकास होता गया है। शुरुआत में इसका इस्तेमाल सिर्फ गणना के लिए किया जाता था और संख्या को कैलकुलेट करने वाले उपकरण को अबेकस कहते थे। अबेकस लकड़ी से बना होता था जिसमें दो तार लगे होते थे। तार के ऊपर बॉल्स लगी होती थी जिसे घुमाकर परिणाम हासिल किए जाते थे। अबेकस को सबसे शुरुआती गणना उपकरणों में से एक माना जाता है और इसे अक्सर आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर का अग्रदूत माना जाता है। इसके बाद फ्रेंच गणितज्ञ ब्लेज पास्कल ने 1642-1645 के बीच पास्कलाइन नामक एक उपकरण बनाया जो एक यांत्रिक कैलकुलेटर जैसा दिखता था। इसे पहला डिजिटल कैलकुलेटर माना जाता है। साल 1822 में चार्ल्स बैबेज के द्वारा पहले मैकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार किया गया और उसके बाद से यह उपकरण दिनोंदिन विकसित होता गया।

कंप्यूटर का उपयोग (Uses Of Computer)

दुनियाभर के कई देशों जैसे कि अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन आदि में कंप्यूटर को इंसान के दिमाग के बराबर समझा गया है। भारत में भी कंप्यूटर का उपयोग काफी तेजी से विकसित हुआ है। लोग अपने कार्य को बेहतर और जल्दी करने के लिए कंप्यूटर की सहायता ले रहे हैं। इसका उपयोग कई सारे कार्यों के लिए बहुत सी जगहों पर होता है जैसे कि –

  • सभी प्रकार के पैसे से जुड़े हुए लेनदेन के लिए
  • मेडिकल क्षेत्र में एक्स-रे, एमआरआई, सिटी स्कैन की जांच के लिए
  • अस्पतालों में
  • शॉपिंग मॉल्स
  • शॉप्स
  • रेलवे स्टेशन
  • एयरपोर्ट
  • स्कूल और कॉलेज

छात्रों के लिए कंप्यूटर के फायदे (Benefits Of Computer For Students)

बडों के साथ बच्चों के लिए भी कंप्यूटर को बेहद उपयोगी माना जाता है। कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जो बड़ा से बड़ा डेटा भी एकत्र करके रखता है जैसे सभी जरूरी जानकारियां, पढ़ाई के नोट्स, स्कूल के प्रोजेक्ट, फोटो, वीडियो आदि। बच्चे इसके इस्तेमाल से आसानी से अपने स्कूल का प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। ये पढ़ाई में उनकी मदद करता है। जब भी बच्चा किसी बड़े कैलकुलेशन में फंसता है तो उसे हल करने की क्षमता कंप्यूटर में जरूर होती है। बच्चे इंटरनेट की मदद से आसानी से कंप्यूटर के द्वारा किसी नए विषय या नए कौशल के बारे मे पढ़ सकते हैं और अपने को बेहतर बना सकते हैं। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बच्चे इसमें कई तरह की चीजें जैसे पेंटिंग, गेमिंग, राइटिंग आदि भी सीख सकते हैं जो उनके लिए फायदेमंद होगा।

कंप्यूटर का महत्व (Importance Of Computer)

आज के दौर में हर क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंप्यूटर की वजह से टेक्नोलॉजी काफी विकसित हो गई है और अगर कंप्यूटर न होता तो इंटरनेट भी हमारे जीवन में नहीं होता है। यदि कंप्यूटर न होता तो गूगल और फेसबुक जैसी संस्थाएं नहीं बनती, जो आज के समय की जरूरत बन चुकी हैं। बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तो कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा ही रहा है और साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र जैसे स्कूल, कॉलेज में भी इनका उपयोग होता है। आधुनिक जीवन कोई भी कार्यस्थल बिना कंप्यूटर के कार्य करने लगभग असमर्थ है। इसका इस्तेमाल बड़े-बड़े और पेचीदा डाटा को स्टोर करने के लिए व मैनेज करने के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर हर किसी की जिंदगी में अपने-अपने तरीके से महत्व रखता है।

कंप्यूटर के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Computer in Hindi)

  1. कंप्यूटर का विकास दूसरे विश्वयुद्ध के बाद हुआ था।
  2. दुनिया के पहले कंप्यूटर का नाम एनिएक विजवर्ड था, जो 1946 में बना था।
  3. बिल गेट्स और पॉल एलेन ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की थी, जो विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है।
  4. पहले कंप्यूटर का वजन लगभग 27 टन से अधिक था।
  5. डौग एंगेलबार्ट ने 1964 में पहला माउस डिजाइन किया था, जो लकड़ी का बना था।
  6. क्वर्टी कीबोर्ड का उपयोग लोगों की टाइपिंग स्पीड को बढ़ाने के लिए किया गया था।
  7. दुनिया में सबसे पहले मॉनिटर का उपयोग 1980 में किया गया था।

कंप्यूटर के इस निबंध से हमें क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn From A Computer Essay?)

तकनीक जैस-जैसे विकसित होती जा रही है वैसे ही देश भी विकसित होता जा रहा है। इस निबंध से आपके बच्चे को यह जानकारी मिलेगी कि तकनीक कितनी फायदेमंद है और उसकी सबसे बड़ी देन कंप्यूटर है, जिसके बिना आज जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। इस निबंध का मुख्य उद्देश्य बच्चे को ये समझाना है कि जिस इंटरनेट और सोशल मीडिया का वो इस्तेमाल कर रहा है, आखिर उसका विकास कैसे हुआ और क्यों कंप्यूटर हमारे जीवन में इतनी अहमियत रखता है। साथ ही वो कंप्यूटर के बारे में पढ़कर अपने शब्दों में भी एक अच्छा निबंध लेख सकेगा या दूसरों को इसकी विशेषताएं बता पाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. कंप्यूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का क्या नाम है?

आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) कंप्यूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

2. फादर ऑफ कंप्यूटर किसे कहा जाता है?

चार्ल्स बैबेज को फादर ऑफ कंप्यूटर कहा जाता है।

3. भारत के पहले सुपर कंप्यूटर का क्या नाम है?

भारत के पहले सुपर कंप्यूटर का नाम परम (PARAM) 8000 है।

यह भी पढ़ें:

जल पर निबंध
पुस्तक पर निबंध
पुस्तकालय पर निबंध

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

2 weeks ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

2 weeks ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

3 weeks ago