बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

FEATURED IMAGE: SS 2504877853 (ALT: <प्रिय शिक्षक पर निबंध>)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं देते, बल्कि हमें जीवन जीने के सही तरीके, सही मूल्यों और आदर्शों की भी शिक्षा देते हैं। एक अच्छा शिक्षक छात्रों की समस्याओं को समझता है व उनका मार्गदर्शन करता है और न केवल पढ़ाई, बल्कि व्यक्तिगत विकास, आत्मविश्वास और अनुशासन में भी हमारी मदद करता है। उनके सिखाने का तरीका सरल, स्पष्ट और दिलचस्प होता है, जिससे कठिन से कठिन विषय भी आसान लगने लगता है। शिक्षक हमेशा हमें अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं और जीवन में सफल होने के लिए उत्साहित करते हैं। इसलिए हमारे देश में शिक्षकों के सम्मान में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस निबंध में, मैं अपने प्रिय अंग्रेजी के शिक्षक के बारे में बताने वाली हूं। यदि आपके बच्चे को भी अपने प्रिय शिक्षक के बारे में निबंध लिखना हो तो वह इस निबंध की मदद ले सकता है।

प्रिय शिक्षक पर 10 लाइन का निबंध (10 Lines On Favourite Teacher In Hindi)

प्रिय शिक्षक पर कैसे निबंध लिखें उसकी जानकारी बच्चों को होनी चाहिए। यहां पर हिंदी में प्रिय शिक्षक पर 10 वाक्य लिखें हैं, जिनकी मदद से बच्चे एक अच्छा निबंध लिख सकते हैं।

  1. मेरे अंग्रेजी शिक्षक मुझे सबसे प्रिय हैं, जो मुझे सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण सबक भी सिखाते हैं।
  2. वह हमेशा अपने सपनों को सच करने के लिए प्रेरित करते हैं।
  3. उनका पढ़ाने का तरीका बहुत सरल और समझने में आसान होता है।
  4. वह एक समझदार शिक्षक हैं और हमारी गलतियों को समझकर हमें सही रास्ता दिखाते हैं।
  5. वह हमेशा हमारे सवालों का धैर्यपूर्वक जवाब देते हैं।
  6. वह हमें आत्मविश्वास से भरकर, जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
  7. वो न सिर्फ किताबों के ज्ञान, बल्कि अच्छे इंसान बनने की शिक्षा भी देते हैं।
  8. उनका व्यवहार बहुत सौम्य और सहानुभूतिपूर्ण होता है।
  9. वे हमारी छोटी-छोटी खुशियों और परेशानियों को समझते हैं।
  10. मुझे उनके जैसे शिक्षक से पढ़ने का सौभाग्य मिला, यह मेरी खुशकिस्मती है।

प्रिय शिक्षक पर निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay On Favourite Teacher In Hindi In 200-300 Words)

अगर बच्चों को अपने पसंदीदा शिक्षक पर 200 शब्दों वाला एक छोटा निबंध लिखना है, तो वे इस निबंध की मदद ले सकते हैं। यह सरल और आसान भाषा में लिखा गया है ताकि बच्चे इसे समझकर अपने शब्दों में लिखने का अभ्यास कर सकें। इस निबंध से बच्चे जान पाएंगे कि कैसे अपने विचारों को अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है।

मैं पहली बार अपने पसंदीदा अंग्रेजी शिक्षक से कक्षा 4 में मिली/मिला थी। उन्होंने कक्षा 4 और 5 में हमें अंग्रेजी पढ़ाई था। तब से ही वह मेरे सबसे पसंदीदा शिक्षक बन गए। उनकी शिक्षण शैली इतनी सरल और रोचक थी कि हर विषय को समझना आसान लगने लगा। वह हमें किताबों के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों और आदर्शों की शिक्षा भी देते थे। उनकी कक्षा में हमेशा सकारात्मक माहौल रहता था। वह हर छात्र की बात ध्यान से सुनते और उनकी समस्याओं को हल करने में मदद करते थे। अगर किसी को कोई विषय समझ में नहीं आता, तो वह बड़े धैर्य के साथ उसे बार-बार समझाते थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हमें पढ़ाई के साथ आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्व भी सिखाते रहे। उन्होंने हमेशा हमें अपने लक्ष्यों की ओर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उनकी शिक्षाएं न केवल मेरी पढ़ाई में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में काम आईं। आज भी मैं उनके द्वारा दी गई सीखों को अपने जीवन में लागू करती/करता हूं। मेरे लिए वह सिर्फ एक शिक्षक नहीं, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं।

प्रिय शिक्षक पर निबंध 400-600 शब्दों में (Essay On Favourite Teacher In Hindi In 400-600 Words)

अगर बच्चों को शिक्षकों पर बड़ा निबंध लिखना है, तो वह लगभग 600 शब्दों वाले इस निबंध से मदद ले सकते हैं। यह निबंध सरल और आसान भाषा में लिखा गया है, ताकि बच्चे इसे समझकर अपने शब्दों में लिखने का अभ्यास कर सकें। इस निबंध में विभिन्न विषयों का उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को निबंध लिखने में आसानी होगी।

प्रस्तावना (Introduction)

हर छात्र के जीवन में एक ऐसा शिक्षक होता है जो उसे गहराई से प्रभावित करता है। मेरे लिए वह मेरे अंग्रेजी शिक्षक हैं। मैंने उनसे पहली बार कक्षा 4 में पढ़ाई शुरू की और तभी से वह मेरे सबसे पसंदीदा शिक्षक बन गए। उन्होंने न केवल मेरी पढ़ाई में सुधार किया, बल्कि मुझे आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्व भी सिखाया। उनकी वजह से मैंने अंग्रेजी में अच्छे अंक भी हासिल किए और साथ ही दूसरे विषयों में भी सुधार किया।

उनकी शिक्षण शैली (His Teaching Style)

मेरे प्रिय अंग्रेजी शिक्षक का पढ़ाने का तरीका बहुत ही सरल और रोचक है। वह हमेशा कठिन विषयों को आसान उदाहरणों के माध्यम से समझाते हैं। उनकी खासियत यह है कि वह हर छात्र को ध्यान में रखकर पढ़ाते हैं, ताकि कोई भी पीछे न रह जाए। वह पाठ को कहानी की तरह समझाते हैं, जिससे पढ़ाई मजेदार बन जाती है।

अंग्रेजी जैसे विषय को आसान बनाना उनके लिए एक कला है। वह कठिन शब्दों का अर्थ सरल हिंदी में समझाते हैं। व्याकरण के नियमों को समझाने के लिए वह रोजमर्रा के जीवन के उदाहरण देते हैं। उनका तरीका ऐसा है कि मुश्किल वाक्यों को भी समझना और लिखना सरल लगने लगता है। उनकी मदद से मैंने अंग्रेजी में न केवल बोलना, बल्कि लिखना भी सीख लिया।

व्यक्तित्व और स्वभाव (His Personality and Temperament)

उनका स्वभाव बहुत ही शांत और प्रेरणादायक है। वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं और छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं। उनके मिलनसार स्वभाव के कारण हर छात्र अपनी समस्याओं को खुलकर उनके सामने रखता है।

उनकी सीख (His Teachings)

वह हमें केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रखते, बल्कि जीवन के सही मूल्य और आदर्श भी सिखाते हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम का फल हमेशा अच्छा होता है। उनकी शिक्षाएं न केवल स्कूल में, बल्कि जीवन के हर पहलू में उपयोगी साबित होती हैं।

उनकी कक्षा में माहौल बहुत ही सकारात्मक और उत्साहजनक होता है। वह पढ़ाई को इतना दिलचस्प बना देते हैं कि हर छात्र उनकी कक्षा का इंतजार करता है। वह हर किसी को सवाल पूछने और अपनी राय व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

छात्रों के प्रति उनका दृष्टिकोण (His Attitude Towards Students)

वह हर छात्र को अलग-अलग दृष्टिकोण से समझते हैं। अगर किसी छात्र को कोई विषय कठिन लगता है, तो वह उसे बार-बार अलग तरीके से समझाने की कोशिश करते हैं। वह छात्रों को उनके कमजोर बिंदुओं पर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

मेरे जीवन पर उनका प्रभाव (His Impact On My Life)

उनके मार्गदर्शन ने मेरी अंग्रेजी में बहुत सुधार किया है। पहले मुझे अंग्रेजी बोलने और लिखने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब मैं आत्मविश्वास के साथ इसे कर सकती हूं। उन्होंने मुझे आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत का महत्व सिखाया, जो मेरे जीवन के हर क्षेत्र में काम आ रहा है।

प्रिय शिक्षक के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Favourite Teacher)

  1. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय 4 शताब्दी ईसा पूर्व में तक्षशिला, भारत में था, जहां आचार्य चाणक्य और संस्कृत व्याकरण के जनक गुरु पाणिनि जैसे शिक्षक पढ़ाते थे।
  2. प्राचीन भारत में गुरु शिक्षा पूरी होने के बाद ही शिष्य से दक्षिणा यानी फीस लिया करते थे।
  3. सबसे बड़ा क्लास रिकॉर्ड भारत के डॉ. श्रीराम शर्मा आचार्य के नाम है, जिन्होंने एक साथ 10 लाख लोगों को पढ़ाया था।
  4. आज के जमाने में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, अलख पांडे, ऑनलाइन क्लास लेने वाले खान सर, मुफ्त में आईआईटी की तैयारी करवाने वाले आनंद कुमार हजारों छात्रों के प्रिय शिक्षक के तौर पर प्रसिद्ध हैं।

प्रिय शिक्षक के इस निबंध से हमें क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn From The Favourite Teacher Essay?)

इस निबंध से बच्चे यह सीखेंगे और समझेंगे कि एक अच्छा शिक्षक न केवल पढ़ाई बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य भी सिखाता है। यह निबंध उन्हें यह भी सिखाएगा कि अपने पसंदीदा शिक्षक के गुणों को कैसे सही ढंग से व्यक्त किया जाए, ताकि वे खुद भी अपने निबंध को प्रभावी तरीके से लिख सकें। इसके अलावा, वे यह भी सीखेंगे कि कैसे शुरुआत, मध्य और निष्कर्ष को जोड़कर एक बेहतर निबंध लिखा जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. भारत में पहला शिक्षक दिवस कब मनाया गया था ?

वर्ष  1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में उनकी जन्म तिथि 5 सितंबर को पहला शिक्षक दिवस मनाया गया था।

2. भारतीय इतिहास में हुए कुछ महान शिक्षक कौन थे?

प्राचीन काल में गुरु विश्वामित्र, परशुराम, द्रोणाचार्य, गौतम बुद्ध, चाणक्य और आधुनिक काल में गुरु नानक, स्वामी विवेकानंद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम, सावित्रीबाई फुले इतिहास में हुए महान शिक्षकों में अग्रणी नाम हैं।

3. गुरु-शिष्य परंपरा क्या होती है?

गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की एक परंपरा है जिसमें एक शिक्षक से छात्र तक ज्ञान और शिक्षा पहुँचाने के साथ अटूट संबंध स्थापित करना महत्वपूर्ण होता है।

यह भी पढ़ें:

पुस्तक पर निबंध (Essay On Book In Hindi)
शिक्षक पर निबंध (Essay On Teacher In Hindi)
पुस्तकालय पर निबंध (Essay On Library In Hindi)

Shreyasi Chaphekar

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

1 week ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

1 week ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

1 week ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago