In this Article
किताबें बच्चे और बड़ों सभी की अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। पुस्तकें हमें कई तरह के ज्ञान से अवगत कराती हैं, जिनकी वजह से उन्हें ज्ञान का भंडार माना गया है और ये व्यक्ति को सही राह चुनने के लिए प्रेरित भी करती हैं। एक पुस्तक सिर्फ हमें ज्ञान की बातें ही नहीं सिखाती है बल्कि यह कई बार मनोरंजन का साधन भी बनती है। हर व्यक्ति की पुस्तक पढ़ते वक्त अपनी अपनी पसंद होती है। किसी को धार्मिक पुस्तकें पढ़ने का शौक होता है तो कोई कहानियां पढ़ना पसंद करता है। वहीं बच्चे अपनी स्कूल की पुस्तकों के अलावा पंचतंत्र की कहानियां, चुटकुलें, कॉमिक्स आदि पढ़ते हैं। पुस्तकें कई प्रकार की होती हैं, जिनमें कुछ ज्ञान की बातें सिखाती हैं, कुछ आपका मार्गदर्शन करती हैं। हम यहां पर मेरी पसंदीदा पुस्तक पर हिंदी में निबंध दे रहे हैं। इस निबंध में मेरी प्रिय पुस्तक निबंध से जुड़ी सभी जरुरी जानकारियों को आपके साथ साझा किया गया है। यह निबंध सभी स्कूलों के छात्रों के लिए मददगार है।
प्रिय पुस्तक पर निबंध लिखना आसान हो सकता है यदि बच्चे को उससे जुड़ी आवश्यक जानकारी पता हो। इसके अलावा पसंदीदा किताब पर निबंध लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें
पुस्तकें हर बच्चे के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। वे बच्चों को एक कल्पनाओं की दुनिया में ले जाती हैं, उन्हें बाहरी विशाल दुनिया से परिचित कराती हैं, और उनकी पढ़ने-लिखने की क्षमता, स्मरण शक्ति और बौद्धिक विकास को बेहतर बनाती हैं। हम बच्चों के जीवन में साहित्य के महत्व पर जितना जोर दें, कम है, क्योंकि यह उनके विचारों को व्यापक बनाता है। पुस्तकें बच्चों पर लंबे समय तक रहने वाला प्रभाव छोड़ती हैं।
मेरी प्रिय पुस्तक पर 10 लाइन की मदद से निबंध लिखने के लिए आप नीचे दिए गए वाक्यों को जरूर पढ़ें।
पुस्तकें कई बार हमारी सच्ची मार्गदर्शक बनती हैं, इसलिए हर किसी को पुस्तकों में रूचि जरूर होनी चाहिए। यहाँ हमने मेरी प्रिय पुस्तक पर छोटी कक्षा के छात्रों के लिए निबंध तैयार किया है।
पुस्तकें हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। छात्रों को स्कूल में उनके विषय के अनुसार किताबें पढ़ने के लिए दी जाती हैं वहीं मध्यम उम्र के लोगों को उपन्यास पढ़ना पसंद होता जिसमें कई प्रकार के विषय शामिल होते हैं जैसे प्रेम कहानी, हॉरर, रहस्य आदि। वयस्क और बुजुर्ग ज्यादातर ज्ञान से भरी पुस्तकें चुनते हैं या फिर धार्मिक किताबों को अधिक पसंद करते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि उम्र से हिसाब से पुस्तक का चुनाव किया जाए, जिस व्यक्ति को जिस तरह की पुस्तक पसंद होती है यह उसे किसी भी उम्र में पढ़ सकता है। रहस्य से भरी कहानियों वाली पुस्तकें मुझे अधिक पसंद है, इसलिए ‘हैरी पॉटर’ मेरी प्रिय पुस्तक है। जब भी मुझे समय मिलता है तो मैं इन्हे पढ़ना पसंद करती हूं। साथ ही मैं जब भी पढ़ाई कर के थक जाती हो तो मैं ‘हैरी पॉटर’ पढ़ने लगती हूं। इसमें हैरी नामक लड़के की कहानी जो अपने दोस्तों हरमाइनी और रॉन के साथ एक जादू सीखने वाले स्कूल में पढ़ता है। 7 पुस्तकों की इस श्रृंखला में हैरी और उसके दोस्त अपने चमत्कारी जादू से भयानक व दुष्ट लोगों का सामना करते हैं। यह किताब पढ़ने से मेरी बोरियत कम हो जाती है और बाद में फिर से मन लगाकर पढाई करने लगती हूं। हर किसी व्यक्ति की अपनी पसंद होती है और उसकी प्रिय पुस्तक भी, इसलिए एक ऐसी पुस्तक का चुनाव करें जो आपके व्यक्तित्व को और निखारे साथ ही खाली समय में वो आपकी साथी बन सके। किताबें पढ़ने से आपके खाली में दिमाग में नकारात्मक सोच बहुत कम आती है और उसके द्वारा दिए गए ज्ञान से आप बेहतर इंसान बनने लगते हैं।
मेरी प्रिय पुस्तक हैरी पॉटर है, जिसके बारे में हमने नीचे जिक्र किया है और साथ ही पुस्तकों के महत्व और फायदों को भी निबंध में बताया है। यदि आपका बच्चा कक्षा 1, 2, 3, 4, 5 में पढ़ता है तो इस निबंध की मदद से एक अच्छा एस्से लिख सकता है।
हैरी पॉटर एक ऐसी रहस्य से भरी रोमांचक कहानी है जिसको कई सालों से लोग पढ़ते आ रहे हैं। इस किताब को प्रतिष्ठित लेखिका जे.के. रोलिंग द्वारा लिखा गया था। इनकी पुस्तकों में जादू की दुनिया के रहस्य और उसको करने के तरीके दिखाए गए थे। यह किताब बच्चों के साथ बड़ों को भी बहुत पसंद है और इसे हम कई पीढ़ियों से पढ़ते आ रहे हैं। लेखिका जे.के. रोलिंग ने इसमें जादुई दुनिया का इतना बेहतरीन तरीके से वर्णन किया है कि यह सच्ची लगने लगती है। यह 7 किताबों की एक श्रृंखला है, जिसमें से मुझे सबसे ज्यादा पसंद ‘द गॉब्लेट ऑफ फायर’ है।
यह किताब भले ही जादुई दुनिया और रहस्यों से भरी हो लेकिन यह बच्चों या युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक रही है। इस किताब की कहानी से हमने दोस्ती का अहम मतलब सीखा है। इस कहानी के मुख्य पात्र हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर, रॉन वीसली हमेशा साथ रहते हैं और मुसीबत में अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। साथ ही इस किताब में हमें यह भी सीखने को मिला कि हर कोई परफेक्ट नहीं होता है, बल्कि हर इंसान में बुराई और अच्छाई दोनों मौजूद होती हैं। लेकिन हमें एक बेहतर इंसान बनना चाहिए। इसका मुख्य उद्देश्य ये भी था कि जीवन में चाहे जितने अंधकार और परेशानियां आएं लेकिन आखिर में रौशनी आपको जरूर हासिल होगी।
कितनों को इंसानों को बेस्ट फ्रेंड माना जाता है। अच्छा और सच्चा दोस्त सिर्फ कोई इंसान नहीं होता है बल्कि हर वो चीज हो सकती है जिसके साथ रहने से आपको अच्छा लगे, आप आगे बढ़ें इसलिए लोग अब पुस्तकों को अपना सच्चा दोस्त बना रहे हैं। किताबें हमें कई प्रकार के ज्ञान से अवगत करवाती हैं। बिना पुस्तक के हम अपने जीवन को अधूरा मान सकते हैं। पुस्तक चाहे कोई भी हो धार्मिक, कविता, कहानियां आदि सभी की अपनी अपनी जगह होती है। व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार पुस्तक पढ़ना पसंद करता है। इस दुनिया में जितने भी महान लोग हुए हैं वे सभी इसी बात पर ज्यादा जोर देते थे कि सभी प्रकार की पुस्तकें हमारे ज्ञान के दायरे को बढ़ाती हैं। जब भी आप जीवन में दुख या निराश महसूस करते हैं तो उस वक्त आपको किताबों का सहारा लेना चाहिए खासकर की आध्यात्मिक किताबों का जो हमारे जीवन की निराशा को हटाने का प्रयास करती है। किताबों की मदद से व्यक्ति सफल बन सकता है और साथ ही दूसरों को भी जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
पुस्तकें हर किसी के लिए फायदेमंद होती हैं और इनके कई फायदों के बारे में नीचे बताया गया है –
इस निबंध की मदद से आपके बच्चे को अपनी प्रिय पुस्तक पर एस्से या अनुच्छेद लिखने की प्रेरणा मिलेगी। वह सही शब्दों और वाक्यों को लिखना सीखेगा। इसके साथ ही उसे पुस्तक की जीवन में कितनी अहमियत है यह भी मालूम पड़ेगी। ऐसे में आप उनको पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें ताकि वह भविष्य में एक बेहतर इंसान बन सकें।
वेदों को विश्व का सबसे पुराना साहित्य माना जाता है।
डायमंड सूत्र को दुनिया की सबसे पहली पुस्तक माना जाता है, जो 868 ईस्वी के आसपास मुद्रित हुई थी।
बाइबल अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक है, जिसकी दुनिया में अनुमानित 5-7 अरब प्रतियां बिक चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:
पुस्तक पर निबंध (Essay On Book In Hindi)
पुस्तकालय पर निबंध (Essay On Library In Hindi)
मोबाइल फोन पर निबंध (Essay On Mobile Phone In Hindi)
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…