प्रीस्कूलर (3-5 वर्ष)

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद पसंद होता है क्योंकि इस दौरान स्कूल में उन्हें गर्मियों की छुट्टियां दी जाती हैं। इस दौरान कुछ बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ नानी दादी के घर जाते हैं तो कुछ लोग परिवार के साथ समर ट्रिप प्लान करते हैं। इसके अलावा कुछ माता-पिता गर्मियों की छुट्टियों का उपयोग करते हुए बच्चों की स्किल्स पर काम करते हैं जो आम स्कूल के दिनों में समय देना मुश्किल होता है। जिसमें समर कैंप में होने वाली बहुत सारी एक्टिविटी शामिल है। ये गर्मी का मौसम मार्च के महीने से शुरू होकर जून तक रहता है। जुलाई से मानसून की शुरुआत हो जाती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं और हल्के रंग व सूती के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें गर्मी कम लगे।

गर्मी के मौसम पर 10 लाइन (10 Lines On Summer Season In Hindi)

अगर आपको गर्मी के मौसम पर अगर निबंध लिखना है तो नीचे दी गई 10 लाइन की मदद ले सकते हैं एक बेहतरीन निबंध लिख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

  1. गर्मी के मौसम को ‘ग्रीष्म ऋतु’ भी कहा जाता है।
  2. ये मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है।
  3. होली के बाद गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है, जो जुलाई तक रहती है।
  4. गर्मी के मौसम में चलने वाली गर्म हवा को ‘लू’ कहा जाता है।
  5. गर्मी के मौसम में दिन बड़े और रात छोटी होती हैं।
  6. इस दौरान तालाब, नदियों, कुओं आदि का पानी सूख आकर कम हो जाता है।
  7. यह मौसम आम, खरबूजा, तरबूज आदि जैसे फलों का मौसम होता है।
  8. गर्मी से बचने के लिए बच्चों की गर्मी की छुट्टियां मिल जाती है।
  9. गर्मी से बचने के लिए लोग हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
  10. गर्मी के मौसम में जितना हो सके पानी, मौसमी फल आदि का सेवन करना चाहिए।

गर्मी के मौसम पर निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay on Summer Season in Hindi 200-300 Words)

बच्चे के लिए गर्मी के मौसम पर शॉर्ट और आसान निबंध हिंदी में दिया गया है। यदि वो इस विषय पर एक अच्छा निबंध लिखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सैंपल की मदद ले सकते हैं।

गर्मियों का मौसम साल के सबसे गर्म और तेज धूप वाला मौसम होता है। ये साल में आने वाले चार मौसमों में से एक है। इस दौरान लोग अपने आप को तेज धूप और लू जैसी गर्म हवा से बचाने का प्रयास करते हैं। बच्चों को बेसब्री से इस मौसम का इंतजार रहता है, क्योंकि उन्हें खुल कर अपना मनोरंजन और मजे करने के लिए गर्मी की छुट्टियां मिलती हैं। बच्चे इन छुट्टियों में पढ़ाई के साथ खूब मौज-मस्ती करते हैं। गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण गर्म हवाएं चलती हैं। बच्चे इन छुट्टियों में अपने नानी दादी के घर जाते हैं, वहीं जिन लोगों को गर्मी से राहत चाहिए होती है तो वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए चले जाते हैं, जहां मौसम अच्छा होता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कुछ लोगों को शरबत या ठंडी चीजें पीना और मौसमी फल खाना पसंद होता है। गर्मी के मौसम में लोग हलके रंग के सूती कपड़े पहनना पसंद करते हैं जिससे उन्हें कम गर्मी लगती है। तेज गर्मी की वजह से गर्मियों में कई तालाब, नदियों का पानी सूख जाता है और उनका आकार छोटा हो जाता है। पानी की कमी की वजह से किसानों को खेती के सिंचाई करने में भी दिक्कत होती है। कई इलाकों में तो सूखा पड़ने के हालात पैदा होने लगते हैं। इसलिए हमें गर्मी में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए दूसरों का ख्याल रखना चाहिए। खुद को भी गर्मी में मौसम में लू लगने से बचाने के लिए जितना हो सके तरल पदार्थ का सेवन करें और खुद को तरोताजा रखें। ऐसा करने से हम कई बीमारियों से बचेंगे और गर्मी का प्रभाव भी हम पर कम पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS

गर्मी के मौसम पर निबंध 400-500 शब्दों में (Essay on Summer Season in Hindi 400-500 Words)

क्या आपके बच्चे को हिंदी में समर सीजन पर एस्से लिखना है और आपको चाहिए एक अच्छा निबंध का सैंपल, तो नीचे आप दिए गए गर्मी के मौसम यानि ग्रीष्म ऋतु पर निबंध पढ़ सकते हैं। जिन्हें 400-500 शब्दों की सीमा के अंतर्गत लिखा गया है।

ग्रीष्म ऋतु क्या है? (What Is Summer Season)

भारत देश में 4 प्रकार के मौसम होते हैं जिसमें एक ऋतु ग्रीष्म ऋतु होती है और इसे आसान भाषा में हम गर्मी का मौसम भी कहते हैं। जो मार्च से जून तक रहती है। इन महीनों के दौरान, दैनिक तापमान 35 डिग्री से अधिक बढ़ जाता है और कुछ स्थानों पर 45 डिग्री तक भी पहुँच जाता है। ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण होता है। जब पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, तो ग्रह के विभिन्न हिस्से अलग-अलग कोणों पर सूर्य का सामना करते हैं। इससे एक स्थान पर अधिक ताप होता है और दूसरे स्थान पर कम ताप होता है। इस प्रकार, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में एक ही समय में अलग-अलग मौसम का अनुभव होता है।

ADVERTISEMENTS

गर्मी के मौसम में होने वाली समस्याएं (Problems During Summer Season)

गर्मी में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि गर्म हवा या लू का चलना, लगातार पसीना आना, शरीर में पानी की मात्रा कम होना आदि। इस वजह से लोग इस मौसम में बाहर जाना भी बहुत कम कर देते हैं, क्योंकि दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होती है। गर्मी से बेहाल लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पानी का उपयोग ज्यादा करने लगते हैं। तेज गर्मी के कारण तालाब और नदियों का भी पानी कम होने लगता है और किसानों को खेती के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है जिसके लिए उन्हें बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। कुछ क्षेत्रों में तो पानी की कमी से रोजाना के उपयोग के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है।

गर्मी के मौसम में बचाव के उपाय (Safety Measures In Summer Season)

गर्मी के मौसम में लोगों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, ताकि गर्मी का प्रकोप हम पर कम से कम पड़ सकें। इसी वजह से गर्मी से बचने के लिए आपको इन कुछ जरूरी उपाय को जरूर अपनाना चाहिए। जैसे गर्मी के मौसम में हलके रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए जिससे आपको आराम मिले। जितना हो सके ठंडी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए बहुत सारी सावधानियां बरतनी पड़ती है। अगर आप गर्मी से बचना चाहते हैं तो इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में जाना चाहिए, वहां का मौसम अच्छा और राहत भरा होता है, जिससे कुछ दिनों के लिए आपको गर्मी से राहत मिलेगी। गर्मी से बचने के लिए हमें पेड़ और पौधे लगाने चाहिए, ताकि घर में और बाहर हमें गर्मियों के मौसम में ठंडक मिल सके।

ADVERTISEMENTS

गर्मी के मौसम में खाने की चीजें (Foods For Summer Season)

गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी और सादी चीजें अधिक खाना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग गर्मी में आने वाले कई तरह के फलों का सेवन करना पसंद करते हैं। मौसमी फलों को खाने से शरीर ठंडा रहता है। तेज चिलचिलाती धूप से कई बार लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कभी-कभी ये डिहाइड्रेशन का रूप ले लेता है। इसलिए लोग शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए कई तरह के तरल पदार्थ का सेवन करते हैं। लीची, पपीता, तरबूज, आम, जामुन, केला आदि जैसे फलों में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जिससे शरीर को ठंडा और ऊर्जा से भरपूर रहता है। इसके अलावा नींबू, गन्ने, नारियल पानी और अन्य दूसरे फलों के जूस के सेवन से भी शरीर में ताजगी आती है। इसी वजह से लोग गर्मी में जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो इन सभी चीजों का सेवन करना नहीं भूलते हैं। यही नहीं अच्छे से अच्छे डॉक्टर भी इन सभी चीजों को खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि गर्मी के मौसम में शरीर स्वस्थ्य रहे।

गर्मी के मौसम के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Summer Season In Hindi)

  1. हर साल 21 जून को ग्रीष्म संक्रांति होती है। यह वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है।
  2. जुलाई साल का सबसे गर्म महीना होता है।
  3. जानवरों को गर्मी का मौसम बहुत पसंद आता है क्योंकि उनके पास खाने के लिए भरपूर खाना होता है।
  4. तरबूज गर्मियों का लोकप्रिय फल है और दुनिया भर में इसकी लगभग 300 प्रजातियां हैं।
  5. अलास्का में गर्मियों के दौरान 24 घंटे धूप रहती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. ग्रीष्म ऋतु किसे कहते हैं?

ग्रीष्म ऋतु साल के सबसे गर्म मौसम को दर्शाता है, जो वसंत और शरद ऋतु के बीच आता है। यह अक्सर धूप वाले मौसम, अवकाश, छुट्टियों और विश्राम से जुड़ा होता है।

ADVERTISEMENTS

2. समर सीजन बच्चों के लिए क्यों अच्छा है?

बच्चों को इस दौरान स्कूल से लंबी गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं, जिससे उन्हें लगातर पढ़ाई और स्ट्रेस से थोड़ा ब्रेक मिलता है ताकि बाद में वो फ्रेश माइंड से पढ़ाई कर सकें।

3. गर्मी का मौसम, सर्दी के मौसम से क्यों अलग होता है?

गर्मी में इंसान गर्म से परेशान हो जाता है और उसको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन सर्दी के मौसम में व्यक्ति खुश रहता है उसे पसीना और गर्मी जैसे परेशानियों को नहीं झेलना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS

गर्मी के मौसम के इस निबंध से हमें क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn from the Summer Season Essay?)

यहां दिए गए निबंध से आपके बच्चे को एक अच्छा लेख तैयार करने में मदद मिलेगी, साथ ही उन्हें गर्मी के मौसम से जुड़ी कई सारी जानकारियां भी प्राप्त हुई होंगी। उम्मीद है आपके बच्चे के लिए यह लेख उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Essay On Summer Vacation In Hindi)

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago