पेड़ हमारे सबसे अच्छे मित्र होते हैं जो हमसे कुछ नहीं मांगते बल्कि ये हमें केवल देते हैं। ये हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पेड़ों से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं जिसकी चर्चा आगे के आर्टिकल में विस्तार से की गई है। पेड़ हवा की गुणवत्ता में सुधार लाते हैं, जलवायु में सुधार लाते हैं, भू जल को बचाकर रखते हैं। पेड़ों से ही एक घने जंगल का निर्माण होता है जो हमारे पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण घटक है। यदि आपके बच्चे को पेड़ पर निबंध लिखने को कहा गया है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप हमारे आर्टिकल को पढ़कर पेड़ के बारे में अपने शब्दों में एक निबंध तैयार कर सकते हैं तो इसके लिए हमारे आज के आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

पेड़ पर 10 लाइन (10 Lines on Tree)

स्कूल में छोटे उम्र से ही बच्चों को निबंध लेखन की प्रैक्टिस करानी शुरू कर दी जाती है ताकि वो निबंध अपने शब्दों में लिख सकें और अपने सोचने-समझने की शक्ति को थोड़ा विस्तृत कर सकें। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमने आपके बच्चे के लिए पेड़ पर 10 लाइन लिखा है, इससे आपको निबंध लिखने में काफी मदद मिल सकती है।

  1. पेड़ हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  2. खाने के लिए सब्जियां, फल, फूल, दवाईयां आदि हमें पेड़ों से ही प्राप्त होते हैं।
  3. पेड़ हमे एक स्वच्छ और प्रदूषणरहित वातावरण देते हैं।
  4. पेड़ का प्रयोग हम ईंधन के रूप में करते हैं और लकड़ी  की फर्नीचर  बनाने में।
  5. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और बदले में हमें  ऑक्सीजन देते हैं जो हमारे लिए अति आवश्यक है।
  6. पेड़ों का जीवन काल बड़ा  लंबा होता है।
  7. पेड़ हमें  छाया और सुरक्षा प्रदान करती है।
  8. दुनिया भर में पेड़ों की कई प्रजातियां पायी जाती हैं।
  9. पेड़ हमारे जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए बड़ी भूमिका अदा करते हैं।
  10. हमें पेड़ों की  रक्षा करनी चाहिए और साथ ही अधिक पेड़ लगाने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करना चाहिए।

पेड़ पर छोटा निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay on Tree in Hindi 200-300 Words)

पेड़ की अहमियत हमारे जीवन में क्या है इसके बारे में शायद ही कुछ बताने की जरुरत हो। यदि आपके बच्चे को स्कूल में पेड़ के बारे में 200-300 शब्दों में निबंध लिखने को कहा गया है तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए निबंध से मदद मिल सकती है। आप चाहें तो हमारे आर्टिकल से कुछ हेल्प ले सकते हैं। आइए देखते हैं:

आपने जल के बारे में एक महत्वपूर्ण वाक्य  जरूर सुना होगा ‘जल ही जीवन है’ लेकिन यदि इसके स्थान पर हम यह कहें कि ‘पेड़ ही जीवन है’ तो यह कहना भी गलत नहीं होगा क्योंकि पेड़ हमें  जिंदा रहने  के लिए सबसे जरूरी   चीज स्वच्छ हवा प्रदान करती है जिसके बिना जीवित रह पाना नामुमकिन है। पेड़ हर जीव के लिए एक उपयोगी संसाधन है। पेड़ जंगल में रहने वाले पशु पक्षियों का एक प्राकृतिक आवास है साथ ही जानवरों के लिए भोजन की भी पूर्ति करती है। पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी होती है क्योंकि इससे दैनिक दिनचर्या से संबंधित  कई उपयोगी वस्तुएं बनाई  जाती है जैसे कि कागज, फर्नीचर्, रबर इत्यादि। पेड़ से हमें  कई तरह के खाने-पीने के सामान, जड़ी बूटी, कपड़े के लिए कच्चा माल आदि प्राप्त होते हैं। पेड़ प्राकृतिक आपदाओं जैसे की मृदा अपरदन, बाढ़, भूस्खलन होने से बचाता है। पेड़ के होने से वातावरण में संतुलन बना रहता है। लेकिन अब पेड़ों की बड़े पैमाने में कटाई हो रही है ताकि हमारी उपयोगिता की वस्तुएं बन सकें जो हमारे आने वाले भविष्य के लिए एक चिंता का विषय बन सकता है। इसलिए हमारा यह फर्ज़ बनता है कि हम पेड़ों की कटाई को कम से कम करें और जहां तक संभव हो इनसे बनी चीजों का इस्तेमाल थोड़ा सोच समझकर करें और साथ ही एक दूसरे को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि हमारे पर्यावरण में संतुलन बना रहे।

पेड़ पर निबंध 400-500 शब्दों में (Essay on Tree in Hindi 400-500 Words)

यदि आप पेड़ के बारे में गहन अध्ययन करना चाहते हैं या फिर आप 500 शब्दों में पेड़ पर एक प्रभावशाली निबंध लिखना चाहते हैं तो आपको आगे इसके बारे में विस्तार से बताया गया है तो आगे जरूर पढ़िए जिससे की  एक अच्छा निबंध लिखने में आपको मदद मिले। आइए पढ़ते हैं:

परिचय (Introduction)

जीवन के हर क्षेत्र में पेड़ों के महत्त्व को हम झुठला नहीं सकते हैं। घर बनाने से लेकर हमारे स्वास्थ्य  तक सब पेड़ों पर ही निर्भर है क्योंकि पेड़ से हमें  लकड़ी, दवाईयाँ, भोजन आदि जैसे काफी चीजें  मिलती हैं। पेड़ के होने से वातावरण शुद्ध होता है। हमारे पृथ्वी में कई तरह के पेड़ पाए जाते हैं। कुछ पेड़ काफी बड़े होते हैं तो कुछ काफी छोटे होते हैं। कुछ पेड़ छायादार होते हैं तो कुछ पेड़ अति लंबे होते हैं। साथ ही ये काफी गुणकारी भी होते हैं। पेड़ ऑक्सीजन का एकमात्र मुख्य स्रोत है जिसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं। इसलिए पेड़ हमारे जीवन के लिए सबसे आवश्यक होते हैं।

पेड़ों का धार्मिक और पौराणिक महत्त्व (Religious And Mythological Importance of Tree)

हमारे प्राचीन शास्त्रों में पेड़ों को बहुत अधिक महत्वपूर्ण और गुणकारी बताया गया है। हिन्दू धर्म में विभिन्न पेड़ों की पूजा की जाती है, जैसे कि पीपल का पेड़, बरगद का पेड़, तुलसी का पौधा आदि। हिन्दू धर्म की महिलाएं अपने पति की सलामती के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। अशोक के पेड़ के छालों का उपयोग हवन सामग्री बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। प्राचीन ग्रंथों से पता चलता है कि जितने भी महापुरुष हुए उन्हें पेड़ की नीचे बैठकर ही ज्ञान की प्राप्ति हुई।

पेड़ की उपयोगिता (Utility of Tree)

हम जिस भी तरह से देखें पेड़ हमारे लिए हर तरह से उपयोगी है। चाहे वो तने की बात हो, कंद-मूल फल की बात हो। पेड़ खुद कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर हमें  ऑक्सीजन प्रदान करती है। पेड़ों के आसपास होने से हवा स्वच्छ और वातावरण अच्छा होता है। कागज जिस पर हम लिखते हैं वो भी हमे पेड़ों से ही प्राप्त होती है। पेड़ों के कुछ चीजों  जैसे की छाल, जड़ें इत्यादि से दवाइयां बनायीं जाती हैं। भारत के कुछ इलाकों में तो लकड़ियों से घर भी बनाया जाता है। पेड़ के आस पास होने से लोगों में तनाव कम होते हैं और मन शांत रहता है।

पेड़ों की घटती संख्या (Decreasing Number of Tree)

जैसा की हमने बताया पेड़ों का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में  किया जा रहा है जिससे बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटा जा रहा है। आधुनिकीकरण और जनसँख्या वृद्धि के कारण बढ़ते आवास की पूर्ति के लिए अत्यधिक मात्रा में पेड़ों की कटाई हो रही है। मनुष्य इतने स्वार्थी हो चुके हैं कि अपने लाभ के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। पेड़ों की संख्या में तेजी  से गिरावट आने के कारण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है।

पेड़ों का संरक्षण (Protection of Trees)

यदि हमें  आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर परिवेश देना है तो हमें  पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी । हमे पेड़ों की कटाई में कमी लाकर और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। पेड़ों के संरक्षण के लिए भारत में कई तरह के आंदोलन भी चलाये गए जैसे “चिपको आंदोलन” आदि। आजकल देश और राज्य की सरकारें मिलकर कई तरह के कैंपेन चला रहें हैं ताकि वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही पेड़ों की सही देखभाल करना भी अति आवश्यक है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इसका एहसास हो गया होगा की पेड़ हमारे लिए कितना जरूरी  है। इसलिए हमें इनके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। साथ ही पेड़ों से बनी चीजों  का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और यदि करें भी तो इसका इस्तेमाल थोड़ा सोच समझकर करना चाहिए। हम इसके लिए एक प्रण ले सकते हैं कि हम अपने हर जन्मदिन पर एक पेड़ लगाएं और उसकी सेवा करें और साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

पेड़ के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Tree in Hindi)

इस लेख में हम आपको पेड़ से सम्बंधित कुछ ऐसी रोचक बातों की जानकारी देंगें जिसके बारे में आपने इससे पहले कहीं नहीं सुना होगा, तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

  1. पेड़ पृथ्वी में पाया जाने वाला एक मात्र ऐसा प्रजाति है जो सबसे लंबे समय तक जीवित रहता है। पृथ्वी पर सबसे पुराना पेड़ 5000 साल से अधिक पुराना माना जाता है।
  2. दुनिया भर में पेड़ों की संख्या 30 खरब 40 अरब है जो मनुष्य की दिमाग में पायी जाने वाली कोशिकाओं से भी ज्यादा है।
  3. एक पेड़ हर वर्ष लगभग 20 हजार लीटर पानी धरती से अवशोषित कर लेता है।
  4. एक पेड़ अपने सम्पूर्ण जीवन काल में लगभग 1000 किलो कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर लेता है।
  5. पेड़ एक मात्र ऐसा प्रजाति है जिसके आस पास रहने मात्र से मनुष्य के स्ट्रेस लेवल में असाधारण परिवर्तन देखने को मिलता है।

इस निबंध से बच्चों को क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn from Tree Essay)

इस लेख में हमने आपको पेड़ के बारे में विस्तार से बताया कि पेड़ हमारे जीवन में क्या मायने रखते हैं। इसलिए हमें  ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस लेख से हम यह सिख सकते हैं कि पेड़ हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जो बिना कुछ मांगे हमें कितना कुछ देती है और इसलिए हमारा भी फर्ज़  बनता है कि हम अपने आस पास मौजूद पेड़ पौधों का ख्याल रखें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि हमारे आस पास का वातावरण प्रदुषण मुक्त और स्वच्छ बना रहे। मोटे तौर पर हम कह सकते हैं कि बच्चे इस लेख को पढ़कर यह सीख ले सकते हैं की उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए और लकड़ियों से बनी चीज़ों का उपयोग आवश्यकतानुसार करना चाहिए।

पेड़ के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

यदि पेड़ से सम्बंधित आपके मन में कुछ सामान्य सवाल हैं जिसके उत्तर आपको पता नहीं है तो हमने आगे कुछ प्रश्नों का जिक्र किया है। साथ ही इसके उत्तर के बारे में भी बताया है, इसे पढ़ें।

1. ऐसा कौन सा पेड़ है जिसका हर भाग उपयोगी होता है?

सहजन का पेड़।

2. कौन सा पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है?

बरगद, नीम और पीपल का पेड़।

3. हम पेड़ों की आयु का पता कैसे लगाते हैं?

पेड़ों में पाए जाने वाले रिंग्स से हम पेड़ों की आयु का पता लगा सकते हैं।

4. भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौन सा  है?

बरगद का पेड़।

5. पेड़ों से रेसिन क्यों निकलते हैं?

कीड़े मकौड़ों से या फिर किसी बीमारी से बचने के लिए पेड़ रेसिन निकालते हैं जिसका उपयोग गोंद, वार्निश, सुगंध और अगरबत्तियां बनाने में किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

प्रदूषण पर निबंध (Essay on Pollution in Hindi)
पर्यावरण पर निबंध (Essay On Environment In Hindi)

पायल कश्यप

Recent Posts

मेरी पसंदीदा जगह पर निबंध (Essay On My Favourite Place In Hindi)

हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…

13 hours ago

मुझे अपने परिवार से प्यार है पर निबंध ( Essay On I Love My Family In Hindi)

परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…

14 hours ago

बस की यात्रा पर निबंध (Essay On Journey By Bus In Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…

15 hours ago

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay In Hindi)

ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…

3 days ago

गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)

निबंध लेखन किसी भी भाषा को सीखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे…

3 days ago

मेरे पिता पर निबंध (Essay on My Father in Hindi)

माँ अगर परिवार का दिल है तो पिता उस दिल की धड़कन होते हैं। पिता…

3 days ago