बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

फैमिली ट्री बनाने के 5 बेहतरीन क्राफ्ट आइडियाज

बच्चे हर चीज को लेकर बहुत जिज्ञासु बहुत हैं। उन्हें उनके परिवार को लेकर भी बहुत सारे सवाल होते हैं और फैमिली ट्री के जरिए उन्हें उनके सवालों के जवाब बहुत आसानी से मिल सकते हैं और यह बच्चों के डाउट को क्लियर करने का एक शानदार तरीका है। अपनी फैमिली हिस्ट्री को एक फैमिली ट्री के जरिए हमेशा जिंदा रखा जा सकता है। कई तरह की फैमिली होती है, कुछ फैमिली में सिर्फ मम्मी डैडी और बच्चे होते हैं तो वहीं कुछ फैमिली में दादा और दादी भी एक घर में साथ रहते हैं। अपने बच्चे को कुछ समय दें वो अपने परिवार वालों और उनसे अपने रिश्ते को समझ सकें। 

फैमिली ट्री क्या है?

यह परिवार वालों के बीच के रिश्ते को तस्वीरों के जरिए दर्शाता है जिसे फैमिली ट्री का नाम दिया जाता है। इसमें परिवार की सबसे पुरानी पीढ़ी से लेकर नई पीढ़ी तक की तस्वीरें मौजूद होती हैं। साथ ही इस फैमिली ट्री के जरिए आपकी फैमिली हिस्ट्री का भी पता चलता है, जो आपके बच्चे को उसके परिवार के लोगों को समझने में मदद करेगा और उसे अपने परिवार को देख कर गर्व महसूस होगा कि बड़े बुजुर्ग कितने प्रभावशाली रहे होंगे।

ADVERTISEMENTS

फैमिली ट्री बच्चों के लर्निंग को कैसे बेहतर बनाती है?

एक फैमिली ट्री या फोटो कोलाज के जरिए परिवार की विरासत और इतिहास के बारे में जानने का एक दिलचस्प तरीका है। यह बच्चे को उसके पूर्वजों से जुड़े हुए होने का अहसास दिलाता है। यह एक बच्चे की लर्निंग को कई अलग-अलग तरीकों से प्रभावित कर सकता है:

  • फैमिली ट्री के जरिए आप संपत्ति और विरासत की वजह से हुई किसी बड़ी लड़ाई के कारण बिखरे हुए परिवार को एक कर सकती है, उन्हें बता सकती है कि भले ही परिवार के सभी लोग एक साथ न रहते हों लेकिन वो एक ही फैमिली का हिस्सा हैं।
  • एक फैमिली ट्री मेडिकल प्रोफेशनल की बहुत मदद करता है लगाने, क्योंकि इससे परिवार के सदस्यों में जेनेटिक डिजीज का पता लगाने में आसानी होती है। वे उन बीमारियों का भी आकलन कर सकते हैं जो वंशानुगत हैं और वो आपको बचाव के लिए उपाय बता सकते हैं।
  • बच्चे यह जानकर सुरक्षित महसूस करते हैं कि इस बड़े से पेड़ का एक छोटा सा हिस्सा हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि जो बच्चे अपने फैमिली हिस्ट्री के बारे में जानते हैं, उनमें आत्म-सम्मान अधिक होता है और वो ज्यादा खुश भी रहते हैं।
  • परिवार के सदस्यों के बारे में चर्चा करना, बच्चे को लैंग्वेज और लिटरेसी के बारे में जानने का एक बेहतरीन तरीका है साथ ही परिवार में कम ज्यादा सभी को कबूल करना एक शानदार तरीका हो सकता है, इससे बच्चे के मन में परिवार वालों के प्रति कम या ज्यादा की भावना उत्पन्न नहीं होती है।

फैमिली ट्री कैसे बनाएं?

यदि आप अपने फैमिली हिस्ट्री को चित्रित करना चाहती हैं, तो फैमिली ट्री बनाने से बेहतर और कोई तरीका नहीं हो सकता है। सबसे पहले अपने पूर्वजों के बारे में रिसर्च करें और हर पीढ़ी को क्रम अनुसार प्रस्तुत करें। आप पेपर पर फैमिली ट्री चार्ट कैसे बना सकती हैं इसके लिए आपको नीचे स्टेप्स बताए गए हैं:

ADVERTISEMENTS

1. आप फैमिली ट्री के परिवार वालों के नाम लिख कर रखें

अपने परदादा-दादी, दादा-दादी, चाचा-चाची, चचेरे भाई और बहन, अपने भाई-बहन सभी को पीढ़ी दर पीढ़ी के हिसाब से लिख लें।

2. परिवार वालों के बारे में रिसर्च करें

फैमिली ट्री में शामिल किए जाने वाले नाम सही होने चाहिए और दादा-दादी के भाई-बहनों और उनके पति या पत्नी के नाम परिवार के पुराने सदस्यों से पूछ कर पता लगाए जा सकते हैं

ADVERTISEMENTS

3. जिनके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं उन्हें हाइलाइट करें

फैमिली ट्री को जानकारीपूर्ण बनाने के लिए, आप लोगों की बर्थ डेट, डेथ डेट, मैरिज डेट, और उनके होमटाउन के बारे में भी जानकारी दे सकती हैं।

4. यदि संभव हो तो तस्वीरें लगाएं

यदि पूर्वजों की तस्वीरें भी मिल जाएं तो इसे अपनी फैमिली ट्री में शामिल कर सकती सकती हैं, इससे फैमिली ट्री और भी शानदार नजर आएगी।

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चे के लिए फैमिली ट्री बनाने के आसान क्राफ्ट आइडियाज

फैमिली ट्री बनाने के लिए बहुत सारे आइडियाज हैं जो देखते ही लोगों को एक बार में पसंद आ जाएंगे। यह आपकी फैमली हिस्ट्री को दर्शाता है। देखा जाए तो अपनी फैमिली हिस्ट्री को संजोह कर रखना घर के हर सदस्य की जिम्मेदारी होनी चाहिए, इस लेख में आपको बच्चों के लिए फैमिली ट्री तैयार करने के कुछ आसान तरीके बताए गए, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

1. एप्पल  फैमिली ट्री

आप एप्पल फैमिली ट्री बना सकती हैं, इसे कैसे तैयार करना है और आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी यह सभी आपको नीचे बताया गया है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • ग्रीन और ब्राउन पेपर (मोटा)
  • कैंची और गोंद
  • सेब बनाने के लिए रेड पेपर

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS

  • ट्रेस करके एक पेड़ बनाए और काट लें, फिर गोंद लगाकर पेपर चिपका दें।
  • पेड़ पेपर पर सेब बनाकर इसे काट और इस पर अपनी फैमिली के सभी लोगों के नाम लिखें।
  • अब पेड़ पर इन नाम वाले सेबों को चिपका दें।
  • लीजिए हो गई एक सुंदर फैमिली ट्री तैयार।

2. पीक-अ-बू फैमिली ट्री

अपनी घर की दीवार पर फैमिली ट्री लगाने का यह तरीका बहुत ही आसान है। बच्चे इस क्राफ्ट आईडिया को बहुत ही प्यारे और क्रिएटिव तरीके से सजा सकते हैं और इसमें परिवार की तीन या उससे ज्यादा पीढ़ियों की तस्वीरें भी लगा सकते है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS

  • फोल्ड किया हुआ पेपर
  • लेबल और मार्कर
  • परिवार के लोगों की तस्वीरें
  • गोंद
  • ग्रीन और ब्राउन पेपर

कैसे बनाना है:

  • एक पेपर पर फैमिली के सभी लोगों का नाम लिखें।
  • दीवार पर एक अलग पेड़ बनाएं।
  • तस्वीरों को काट कर उन्हें पेड़ पर गोंद की मदद से चिपकाएं।
  • हर तस्वीर पर एक लेबल चिपका दें ताकि वे कवर हो जाएं और आपके बच्चे को इसे देखने के लिए लेबल को उठाना पड़े।
  • लीजिए प्यारी सी पीक-अ-बू फैमिली ट्री हो गई तैयार।

3. पेंटेड लीव्स फैमिली ट्री

यह फैमिली ट्री बनाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है, आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • कुछ स्टिक
  • किसी भी रंग का पेंट
  • कार्डबोर्ड ट्यूब
  • गोंद
  • पुरानी टी-शर्ट
  • पेंट ट्रे

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS

  • कार्डबोर्ड ट्यूब को कई अंडाकार आकार में काटें और ऊपर और नीचे से इसे हल्का सा मोड़ लें।
  • स्टिक का इस्तेमाल करके बच्चे किसी भी तरह का पेड़ बना सकते हैं।
  • स्टिक्स को पेपर पर चिपकाने के लिए गोंद का उपयोग करें।
  • अब कार्डबोर्ड ट्यूब लीव का उपयोग करके पेपर पर पेंट प्रिंट करें।
  • हर पत्ती पर फैमिली के अलग अलग लोगों का नाम लिखें और इसे सूखने दें।

4. फैमिली ट्री सेंसरी बॉक्स

फैमिली ट्री बनाते समय मम्मी पापा, बच्चों, चचेरे भाई  बहन, चाचा-चाची, दादा-दादी की तस्वीरों को लगाने में बहुत मजा आता है। यह एक मजेदार और अनोखा तरीका है फैमिली ट्री बनाने का।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS

  • परिवार के सभी लोगों की तस्वीरें
  • गोंद, टेप, पपेर, मार्कर
  • पत्तियों का कट-आउट
  • सेंसरी बिन फिलर (कलर सैंड)
  • पेंट ब्रश
  • क्रेयॉन या मार्कर

कैसे बनाना है:

  • एक पेपर पर किसी भी पेड़ का आकार बनाएं।
  • इसे अपनी पसंद के किसी भी कलर में रंग लें।
  • फैमिली के लोगों की तस्वीरें काट कर और उन्हें गोंद की मदद से पेड़ पर चिपका दें।
  • इसे फन हाईड एंड फाइंड एक्टिविटी में बदल दें।
  • लैमिनेटेड तस्वीरों को बिन के नीचे कलर सैंड से कवर कर दें।
  • फैमिली के लोगों को पहचाने के लिए ब्रश से सैंड को हटाएं।

5. हैंडप्रिंट और फुटप्रिंट फैमिली ट्री

यह फैमिली ट्री बनाने का एक बहुत ही मजेदार तरीका है और इसे बनाने के आपको आसानी से सभी सामान मिल जाएंगे। इस प्रकार के क्रिएटिव आइडिया को आपका अपने स्कूल में भी प्रेजेंट कर सकता है, जिसमें फैमिली के साथ बिताए गए अच्छे पलों को वो अपने क्लास में दिखा सकता है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए :

  • कार्ड पेपर
  • पैरों के लिए ब्राउन पेपर
  • हाथों के लिए रेड, ऑरेंज, येलो पेपर
  • गोंद
  • टेप

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS

  • ब्राउन पेपर से फुटप्रिंट काट लें और इसे पेड़ के तने के रूप में समायोजित करें।
  • इसे दीवार या कांच के दरवाजे पर टेप करें।
  • हैंडप्रिंट के कलर पेपर को काट लें और इसे पत्तियों के रूप में उपयोग करें।
  • फैमिली ट्री को पूरा करने के लिए पत्तियों पर परिवार के लोगों का नाम लिखें।

परिवार के सदस्य वो लोग होते हैं, जिनके साथ हम अपनी यादें साझा करते हैं और इसलिए फैमिली ट्री बनाना आने वालो पीढ़ियों को संदेश देता है कि उन्हें घर पारिवारिक संबंध कैसे थे। डीआईवाई फैमिली ट्री की मदद से आप एक मजेदार तरीके से बच्चे की क्रिएटिविटी बढ़ा सकती हैं।

फैमिली ट्री के जरिए अपने पूर्वजों को एक विजुअल रूप दिखाया जा सकता है, साथ ही बच्चे इससे परिवार का महत्व सीखते हैं। फैमिली ट्री आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा कि वो अपने परिवार के इतिहास को संरक्षित करें।

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago