हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में बच्चों के नाम रखने की अपनी-अपनी परंपराएं होती हैं, लेकिन एक बात दोनों में समान है, हर कोई चाहता है कि बच्चे का नाम सोच-समझकर और अच्छे अर्थ वाला रखा जाए। जब नए मम्मी-पापा अपने बच्चे का नाम चुनते हैं, तो वे इस बात का ध्यान रखते हैं कि नाम अच्छा सुनाई दे, उसका मतलब अच्छा हो और वो खास लगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए एक बेहद प्यारा और लोकप्रिय मुस्लिम लड़कियों का नाम ‘फातिमा’ लेकर आए हैं। यह नाम न सिर्फ सुनने में सुंदर है, बल्कि इसका मतलब और इसका धार्मिक महत्व भी बहुत है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फातिमा नाम क्यों इतना खास है और इससे जुड़ी बातें जानने के बाद शायद आप भी यही नाम अपनी लाडली के लिए चुनना चाहें। तो चलिए, आगे पढ़िए और इस सुंदर नाम को करीब से जानिए।
फातिमा नाम का मतलब और राशि
यह तो सब जानते हैं कि बेटियां पूरे घर की जान होती हैं। सिर्फ माता-पिता की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की दुलारी और सबसे करीब होती हैं। इसलिए उनके नाम भी ऐसे चुने जाते हैं जिनमें प्यार, संस्कार और गहराई झलकती हो। फातिमा ऐसा ही एक प्यारा नाम है। यह नाम सुनते ही दिल में एक सादगी और आदर की भावना आ जाती है। फातिमा का मतलब पैगम्बर मोहम्मद की बेटी, संयमी होता है। इस नाम का इस्लाम धर्म में भी बहुत खास महत्व है, क्योंकि यह पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी का नाम था। अगर राशि की बात करें तो ‘फ’ अक्षर से शुरू होने के कारण यह नाम धनु राशि से जुड़ा माना जाता है। अब चलिए आगे जानते हैं कि फातिमा नाम की लड़कियों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है।
| नाम | फातिमा |
| अर्थ | पैगम्बर मोहम्मद की बेटी, संयमी |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 5 |
| धर्म | मुस्लिम |
| राशि | धनु |
| शुभ दिन | गुरुवार |
| शुभ रंग | जामुनी, सफेद और पीला |
| शुभ रत्न | पुखराज |
फातिमा नाम का अर्थ क्या है?
माता-पिता अपने बच्चे के नाम में अपना प्यार और भावनाएं भरते हैं। नाम चुनते वक्त वे उसका मतलब और उस नाम से जुड़ी बातें अच्छे से जानना चाहते हैं। फातिमा मुस्लिम धर्म का एक बहुत ही प्यारा और आदर भरा नाम है। इसका मतलब पैगम्बर मोहम्मद की बेटी, संयमी होता है। फातिमा नाम की लड़कियां समझदार, शांत स्वभाव की होती हैं और अपनी सीमाएं जानती हैं। ये सही और गलत में फर्क करना अच्छे से जानती हैं और किसी भी गलत संगत में नहीं आती हैं। ये लड़कियां दिल से साफ होती हैं, नि:स्वार्थ भाव से मदद करना इन्हें अच्छा लगता है। इन्हें समझना भले ही थोड़ा मुश्किल हो, लेकिन जब ये किसी से जुड़ती हैं तो पूरी सच्चाई और समर्पण से साथ निभाती हैं।
फातिमा नाम का राशिफल
फातिमा नाम की राशि धनु मानी जाती है। इस राशि की लड़कियां ईमानदार, समझदार और मिलनसार होती हैं। ये अपने फैसले सोच-समझकर लेती हैं और जल्दबाजी से दूर रहती हैं। मुश्किल समय में शांत दिमाग से हल निकालना इन्हें अच्छे से आता है। फातिमा नाम की लड़कियों को खुद पर भरोसा होता है और ये बिना किसी से तुलना किए अपनी पहचान बनाना पसंद करती हैं। कभी-कभी इन्हें गुस्सा जरूर आता है, लेकिन हालात के अनुसार खुद को संभालना भी जानती हैं।
फातिमा जैसे धनु राशि के हिसाब से अन्य नाम
मुस्लिम धर्म में फातिमा एक प्यारा नाम माना जाता है। यह ‘फ’ अक्षर से शुरू होता है, जो धनु राशि में आता है। अगर आप धनु राशि के अक्षरों (य, भ, फ, ध) से मुस्लिम लड़कियों के नाम ढूंढ रहे हैं, तो हमने कुछ सुंदर नाम आपके लिए चुने हैं, जिनमें से आप अपना पसंदीदा नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| फज़ीना (Fazeena) | फरानी (Farani) |
| फलक (Falak) | फारिया (Faaria) |
| फरहत (Farhat) | फतीरा (Fateera) |
| फिलजा (Filza) | फिज़ा (Fiza) |
| धुका (Dhuka) | धारिशमा (Dharishma) |
फातिमा नाम से मिलते जुलते और भी नाम
फातिमा एक प्यारा और आसानी से बोला जाने वाला नाम है। लेकिन अगर आप इससे मिलता-जुलता कोई और नाम ढूंढ रहे हैं, तो हमने कुछ नामों की एक छोटी सूची तैयार की है। एक बार जरूर नजर डालें।
| नाम | नाम |
| फाहिमा (Fahima) | फातिम (Fatim) |
| फादमा (Fadma) | फातिना (Fatina) |
| फादिया (Fadia) | फरीहा (Fariha) |
फातिमा नाम के प्रसिद्ध लोग
फातिमा एक बहुत ही खूबसूरत नाम है, लेकिन इस नाम की प्रसिद्ध हस्तियों की जानकारी सीमित है। हम यहां उनमें से कुछ के बारे में उनके पेशे के साथ बता रहे हैं।
| नाम | पेशा |
| फातिमा शेख | समाज सुधारक |
| फातिमा जकारिया | पत्रकार |
| फातिमा सना शेख | अभिनेत्री |
‘फ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
मुस्लिम धर्म में कुछ नाम हमेशा माता-पिता की पहली पसंद होते हैं और फातिमा उन्हीं में से एक है। अगर आप भी अपनी बेटी का नाम ‘फ’ अक्षर से रखने की सोच रहे हैं या कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| फरहीन (Farheen) | अद्वितीय, अलग |
| फरजाना (Farzana) | समझदार, विद्वान |
| फख्ताह (Fakhtah) | एक कबूतर |
| फजीला (Fazeela) | श्रद्धालु |
| फरजा (Farza) | सफलता, ऊंचाई |
| फखीराह (Fakhirah) | शानदार, सुरुचिपूर्ण |
| फरहा (Farha) | प्रसन्नता, खुश |
| फजीन (Fazeen) | बढ़ना |
| फतन (Fatan) | बुद्धिमान, मेधावी |
| फखरिया (Fakhriya) | गर्व, महिमा |
मुस्लिम धर्म में कई सुंदर नाम होते हैं, लेकिन कुछ नाम हमेशा से खास बने हुए हैं, जिनमें फातिमा भी शामिल है। इस नाम को चुनने से पहले यह समझना जरूरी है कि इस नाम वाली लड़कियों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है। अपने बच्चे के लिए सही नाम चुनते वक्त इन बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर हमारी दी हुई जानकारी से आपको मदद मिली और आप अपनी बेटी के लिए फातिमा नाम चुनते हैं, तो हमें खुशी होगी कि हमने आपके इस महत्वपूर्ण फैसले में कुछ मदद की है।
यह भी पढ़ें:
शिफा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shifa Name Meaning in Hindi
हयात नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Hayat Name Meaning in Hindi
शबनम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shabnam Name Meaning in Hindi

















