गर्भधारण

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड – क्या यह मददगार है?

उचित आहार व पोषण स्वस्थ गर्भावस्था की नींव है। इसलिए, यदि आप गर्भधारण करने का प्रयास कर रही हैं, तो ऐसे में आवश्यक सप्लीमेंट आहार लेना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि आपका अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित रहे।

गर्भधारण का प्रयास करने वाली महिलाओं के लिए अनुशंसित खाद्य पदार्थों में से एक ‘फोलिक एसिड’ है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के साथ-साथ डीएनए के उत्पादन में सहायता करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए फोलिक एसिड सप्लीमेंट के सेवन से बहुत सारे लाभ हैं, यह  महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी उतना ही आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS

फोलिक एसिड क्या है?

फोलिक एसिड विटामिन B9 का एक सिंथेटिक रूप जिसे फोलेट भी कहा जाता है। फोलेट पानी में घुलनशील विटामिन में से एक है, जो कोशिकाओं के मूल कार्य में सहायता करता है। यह उन आठ विटामिनों में से है जो पानी में घुलनशील हैं। ये कई खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं और आमतौर पर पालक, कद्दू, ऑइस्टर मशरुम (कस्तूरी), गाजर, भिंडी, शतावरी, लिवर और ब्रोकोली में मिलते हैं। पोल्ट्रीउत्पाद, चावल, फलियां, अंडे, नट्स, मांस और डेयरी उत्पादों सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों में भी फोलिक एसिड पाए जाते हैं।

यदि आवश्यकता हो, तो फोलिक एसिड को अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाया जा सकता है ताकि उनमे विटामिन की मात्रा बढ़ सके। यदि आवश्यक हो, तो यह फ़ूड सप्लीमेंट्स में और रोटी, पास्ता, अनाज, चावल और अन्य अनाज आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।

ADVERTISEMENTS

फोलिक एसिड फर्टिलिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

फोलिक एसिड को प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा माना जाता है। यहाँ कुछ तरीके बताए गए हैं जो प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं।आइए जानते हैं;

पुरुषों में प्रजनन क्षमता (मेल फर्टिलिटी)

फोलिक एसिड पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और स्पर्म द्वारा अंडा निषेचन करने की संभावना बढ़ाने में मदद करता है। यहाँ फोलिक एसिड के कुछ अन्य फायदे बताए गए हैं जिसमें यह उपयोगी है:

ADVERTISEMENTS

  • स्पर्म काउंट बढ़ाता है:

फोलिक एसिड स्पर्म की संख्या को बढ़ाता है जिससे उनकी साथी जल्दी गर्भवती हो सकती है। जबकि आमतौर पर महिलाओं को अपने ओवुलेशन चक्र की सही जानकारी होनी चाहिए ताकि उन्हें पता रहे कि वे अण्डाणु कब अंडाणु करती हैं। कभी-कभी समस्याएँ पुरुष के साथ भी हो सकती है। जब किसी पुरुष का स्पर्म काउंट कम होता है, तो वे अंडाणु तक यात्रा करने और उसे निषेचित करने के लिए पर्याप्त नहीं होते है क्योंकि मार्ग लंबा होता है।

यह रास्ता गर्भाशय ग्रीवा से फैलोपियन ट्यूब से होते हुए अंडाणु तक होता है, और स्पर्म आमतौर पर इसे पार करता है। यदि गर्भधारण के प्रयास के समय पुरूष 700 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड ले रहे होते हैं, तो गर्भधारण का श्रेय फोलिक एसिड को दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

  • स्पर्म एब्नॉर्मेलिटी का जोखिम कम होता है :

जब पुरुष फोलिक एसिड का सेवन करते हैं, तो यह न केवल उनके स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि वास्तव में स्पर्म एब्नॉर्मेलिटी को 20 से 30% कम करने में मदद करता है। यह गुणसूत्र संबंधी असामान्यताओं के जोखिम को कम करता है जो डाउन सिंड्रोम जैसे जन्मजात दोषों का कारण बन सकता है।

पहले यह माना जाता था कि अंडे के दोष के कारण बच्चे क्रोमोसोमल विकारों के साथ पैदा होते थे, लेकिन अब यह पता चला है कि स्पर्म एब्नॉर्मेलिटी भी गर्भधारण में परेशानी पैदा कर सकती हैं। नियमित रूप से फोलिक एसिड का उपयोग इन समस्याओं को कम करने और पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENTS

  • अन्य सप्लीमेंट के साथ लेने पर प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है

पुरुषों के लिए फोलिक एसिड लेने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे अन्य पुरुष प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थों, जैसे विटामिन सी और जिंक के साथ लिया जाए। ये शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और शुक्राणु की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं। जब इसे फोलिक एसिड के साथ मिलाया जाता है, तो यह शुक्राणु की समग्र गतिशीलता और उपयोगिता को बढ़ाने में मदद करता है। नीदरलैंड स्थित चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि फोलिक एसिड पुरुषों में प्रजनन क्षमता को लगभग 75% बढ़ाता है।

महिलाओं में प्रजनन क्षमता (फीमेल फर्टिलिटी)

फोलिक एसिड महिलाओं को उनके शरीर में प्रजनन की स्थिति में सुधार करके गर्भावस्था की संभावना बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। यहाँ कुछ तरीके बताए गए हैं जिनमें फोलिक एसिड महिलाओं के लिए फायदेमंद है:

ADVERTISEMENTS

  • अन्य विटामिन सप्लीमेंट के साथ मदद करता है

अन्य विटामिन और खनिजों के साथ काम करके फोलिक एसिड महिलाओं में शुक्राणु निषेचन के लिए स्थितियों में सुधार करके तेजी से गर्भवती होने में मदद करता है। बहुत सारे अन्य विटामिन हैं जो इस प्रक्रिया में सहायता करते हैं और फोलिक एसिड के अलावा वे भी आवश्यक है। महिलाओं को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान उन विटामिन के साथ फोलिक एसिड को पूरक के रूप में लेने की सलाह दी जाती है, जिन विटामिनों में आमतौर पर पोषक तत्वों की मात्रा लगभग 40 माइक्रोग्राम है।

गर्भवती होने में मदद करने के लिए विटामिन सी, विटामिन बी6, जिंक,आयरन और नियासिन के साथ थोड़ा अतिरिक्त फोलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISEMENTS

  • अंडाणु की गुणवत्ता बढ़ाता है

फोलिक एसिड पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता में जैसे सुधार करता है, उसी तरह यह महिलाओं में अंडाणु की गुणवत्ता में सुधार करने में सहायक होता है। यदि महिलाएं गर्भधारण करने से कुछ महीने पहले फोलिक एसिड लेना शुरू कर देती हैं, तो बच्चे की गुणसूत्र / जन्मजात दोष के साथ जन्म लेने की संभावना बहुत कम हो जाती है। फोलिक एसिड अंडाणु को स्वस्थ रखने और किसी भी बीमारी पैदा करने वाले एजेंटों से दूर रखने में मदद करता है।

  • ग्रीवा श्लेम (सर्वाइकल म्यूकस) की गुणवत्ता में सुधार करता है

गर्भाशय ग्रीवा श्लेम में एकरसता बहुत महत्वपूर्ण है। इससे महिलाओं को गर्भधारण करने में मदद मिलती है। बहुत सारी महिलाएं गर्भाशय ग्रीवा श्लेम की बनावट और रंग की जाँच करके अपने चक्रों को जान पाती हैं लेकिन जब ओवुलेशन पास होता है, तो यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वहाँ श्लेम पर्याप्त मात्रा में रहे। यह श्लेम शुक्राणु को यात्रा करने और अंडाणु से मिलने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

  • एनीमिया से सुरक्षा करता है

जो महिलाएं रक्त की कमी से पीड़ित हैं, उनके लिए ओव्यूलेट करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि आयरन की कमी हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ सकती है। जब गर्भधारण से कम से कम 3 महीने पहले, 400 माइक्रोग्राम के करीब फोलिक एसिड को अन्य खनिज सप्लीमेंट में शामिल किया जाता है तो यह खून में आयरन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। आयरन हार्मोन को नियमित करने में मदद करता है और इसके कारण ओवुलेशन अपेक्षित स्तर पर आ जाता है।

पुरुषों और महिलाओं को कितनी मात्रा में फोलिक एसिड लेना चाहिए?

पुरुषों और महिलाओं के लिए फोलिक एसिड के सेवन का स्तर निम्नानुसार अलग-अलग किया जा सकता है:

ADVERTISEMENTS

  • 14 वर्ष और उससे अधिक की महिलाओं के साथ ही पुरुषों के लिए 400 माइक्रोग्राम लेने की सलाह दी जाती है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए 500 माइक्रोग्राम।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए 600 माइक्रोग्राम जरुरी है।

रोटी और अनाज के समृद्ध खुराक फोलेट और फोलिक एसिड का सबसे अच्छा स्रोत है। अधिकांश खाद्य पदार्थों में अतिरिक्त फोलिक एसिड मिलाया जाता है, इसलिए इनका नियमित सेवन करने से प्रजनन क्षमता के स्तर में सुधार होता है।

फोलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ

यहाँ कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिनमें फोलिक एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अपने शरीर को आवश्यक पोषण प्राप्त करने में मदद करने के लिए आप इनका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं:

ADVERTISEMENTS

खाद्य पदार्थ न्यूट्रिशनल वैल्यू
बीफ लिवर 215 माइक्रोग्राम
पालक 131 माइक्रोग्राम
शतावरी 89 माइक्रोग्राम
लोबिया, चवली 105 माइक्रोग्राम
सफेद चावल 90 माइक्रोग्राम
रोमेन सलाद 65 माइक्रोग्राम
ब्रूसेल स्प्राउट 78 माइक्रोग्राम
एवोकाडो 59 माइक्रोग्राम
ब्रोकोली 52 माइक्रोग्राम

क्या महिलाओं के लिए फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेना सुरक्षित है?

फोलिक एसिड महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसे ब्रेड और अनाज में मिलाए जाने के बावजूद बहुत सी महिलाएं इसका पर्याप्त सेवन नहीं कर पाती हैं। जो महिलाएं गर्भवती होना चाहती हैं, उन्हें दैनिक 400 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान लगभग 600 माइक्रोग्राम की सलाह दी जाती है।

बहुत सारे डॉक्टर महिलाओं को गर्भधारण करने में मदद करने के लिए प्रसवपूर्व विटामिन या रोजाना एक मल्टीविटामिन लेने की सलाह देते हैं। अगर मल्टीविटामिन में 400 मिलीग्राम फोलिक एसिड शामिल है, तो यह लाभदायक है। फोलिक एसिड पानी में घुलनशील विटामिन है, इसलिए इसे रोजाना लेने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS

फोलिक एसिड की अधिक खुराक लेने के क्या जोखिम हैं?

अधिक फोलिक एसिड लेने के कुछ जोखिम भी है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप केवल आपके डॉक्टर द्वारा अनुशंसित खुराक ही लें। फोलिक एसिड का दैनिक सेवन 1000 माइक्रोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। विटामिन बी12 की कमी के लिए अधिक खुराक ली जा सकती है, लेकिन अधिक फोलिक एसिड लेने से बांझपन हो सकता है। आगे बढ़ने से पहले बी12 और अतिरिक्त सप्लीमेंट के स्तर को जाँचना आवश्यक है।

इसके अलावा, अधिक खुराक शुक्राणु के अंदर डीएनए संश्लेषण को नुकसान पहुँचा सकता है और यह अन्य दवाओं के साथ भी अनुचित मेल कर सकता है।  प्रजनन क्षमता बढ़ाने में कुछ जड़ी-बूटियाँ भी शामिल हैं जो प्रजनन दवाओं के साथ प्रतिक्रिया करती हैं और समस्याओं का कारण बनती है।

ADVERTISEMENTS

इस प्रकार, यह सुनिश्चित करने में कि पुरुष और महिला दोनों अपने प्रजनन क्षमता के स्तर को बढ़ाने में सक्षम हैं, फोलिक एसिड एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। जबकि यह सबसे आम खाद्य पदार्थों में पाए जाता है, फोलिक एसिड की अतिरिक्त खुराक गर्भधारण करने में मदद कर सकती है। यह जरूरी है कि आप कोई भी अतिरिक्त खुराक को लेने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें क्योंकि ज्यादा खुराक लेना भी समस्याओं का कारण बन सकता है।

संसाधन और संदर्भ:

ADVERTISEMENTS

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए 12 सर्वश्रेष्ठ जड़ी बूटियाँ
10 सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ जो आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं

जया कुमारी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 month ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago