गर्भावस्था

फीटस के मूवमेंट में कमी – कारण, निदान और उपाय

अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की मौजूदगी का अहसास आप उसकी हलचल और किक मारने से ही कर पाती हैं। शुरुआत में उसकी हलचल अधिक स्पष्ट हो सकती है और हो सकता है कि आप अक्सर उन्हें महसूस करें। जैसे-जैसे आपकी लेबर और डिलीवरी का समय नजदीक आने लगता है, बच्चे की हलचल में कमी दिखाई दे सकती है। हालांकि यह समझना जरूरी है कि इस बारे में आपको कब चिंता करनी चाहिए? क्या बच्चे की किक मारने और हिलने-डुलने में कमी आना चिंता का कारण होता है या यह एकदम सामान्य है? आइए इस लेख में गर्भ में पल रहे बच्चे की एक्टिविटीज से जुड़े विभिन्न तथ्यों के बारे में जानें।

गर्भावस्था में आप अपने बच्चे की हलचल आमतौर पर कब महसूस करती हैं?

ज्यादातर मामलों में जैसे ही आप गर्भावस्था के चौथे महीने में या लगभग 16 सप्ताह के आसपास पहुँच जाती हैं, आप अपने बच्चे की हलचल को महसूस करना शुरू कर सकती हैं। शुरू में आपको हलचल केवल एक स्पंदन जैसी महसूस हो सकती है। आपका बच्चा पूरी गर्भावस्था के दौरान अपनी किक और हलचल की तेजी को बदल सकता है।

ADVERTISEMENTS

क्या बच्चे की हलचल में कमी आना सामान्य है?

हाँ, आपकी गर्भावस्था के 37 सप्ताह होने के बाद बच्चे की एक्टिविटी में कमी आना या आपको उसकी किक कम महसूस होना बेहद सामान्य बात है। ऐसा केवल इसलिए होता है कि बच्चे को घूमने-फिरने के लिए जगह कम पड़ने लगती है। जब बच्चा बड़ा हो जाता है तो गर्भ में उसके लिए पहले की तरह घूमना या हलचल करना संभव नहीं हो पाता। ज्यादातर मामलों में बच्चे तीसरी तिमाही में ‘हेड डाउन’ यानी सिर को नीचे की पोजीशन में ले आते हैं और जन्म लेने तक उसी अवस्था में रहते हैं। गर्भावस्था के आखिरी दिनों में बच्चे की कम हलचल का अर्थ यह होता है कि वह बाहर आने के लिए तैयार हो रहा है।

गर्भवती होने पर बच्चे की हलचल में कमी आने के कारण क्या होते हैं?

आपके द्वारा अनुभव की जाने वाली बच्चे की एक्टिविटीज की संख्या एमनियोटिक द्रव, आपके शरीर के आकार या आपके शरीर के फैट परसेंट पर निर्भर हो सकती है। जब बच्चा तीसरी तिमाही में प्रवेश करता है, तो सोने-जागने का पैटर्न विकसित कर सकता है। यह पैटर्न 45 मिनट से एक घंटे तक का हो सकता है, जिसका अर्थ है कि जब बच्चा सो रहा होगा, तो आपको कोई हलचल महसूस नहीं हो सकती। साथ ही, सांस लेते समय या उसे हिचकी आने पर भी बच्चे की हलचल ज्यादा तीव्र नहीं होगी। जब महिला गर्भावस्था के 38वें सप्ताह में आ जाती है, तो आमतौर पर बच्चे अपना सिर माँ की पेल्विस में स्थिर कर लेते हैं और जन्म के लिए तैयार होने लगते हैं, जिससे उनकी हलचल कम हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान बच्चे की किक को कैसे ट्रैक करें?

यदि आप यह तय नहीं पा रही हैं कि आपके बच्चे का कम घूमना कैसे समझा जाएगा, तो हम आपको बच्चे की हरकतों पर नजर रखने की सलाह देंगे ताकि यह जाना जा सके कि क्या सब कुछ ठीक है। एक शांत जगह पर आराम से बैठें और उसकी हलचल को समझने की कोशिश करें। लगभग 32 से 35 सप्ताह के बीच में, बच्चे दो घंटों के अंतराल में लगभग बार 10 हलचल कर सकते हैं। हालांकि, यदि आपको बच्चे की एक्टिविटीज में कोई बदलाव दिखाई देता है या उसका घूमना अनियमित होता है, तो आपको एक बार अपने गायनेकोलॉजिस्ट को बताना चाहिए।

डॉक्टर बच्चे की हलचल कम होने का निदान कैसे करते हैं?

यदि आपके डॉक्टर को लगता है कि बच्चे की हलचल के बारे में आपके द्वारा किया गया निरीक्षण चिंता का कारण हो सकता है, तो वे आपको आगे की जांच के लिए क्लिनिक में बुला सकते हैं। एक विस्तृत जांच करने और बच्चे की एक्टिविटीज का निरीक्षण करने के लिए, डॉक्टर उसके हार्टरेट देखने के लिए एनएसटी यानी नॉन-स्ट्रेस टेस्ट करने को कह सकते हैं। यदि उन्हें कुछ गड़बड़ दिखती है तो आपको ऑब्जरवेशन के लिए एक या दो दिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा सकता है। दूसरी ओर, यदि एनएसटी में कुछ भी पता नहीं चलता है, तो आपको घर वापस भेजा जा सकता है और घर पर बच्चे की एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए कहा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

अगर बच्चे की हलचल कम या हल्की हो तो क्या करें

यदि गर्भ में पल रहे बच्चे के मूवमेंट्स कम या हल्के होते हैं, तो आपका उपचार इस बात पर निर्भर होगा कि आप गर्भावस्था के किस चरण में हैं।

24 सप्ताह से कम की गर्भावस्था

  • यदि गर्भावस्था के 24 सप्ताह तक, आपको फीटस की कोई हलचल महसूस नहीं होती है, तो आपको अपने गायनेकोलॉजिस्ट को इसकी सूचना देनी चाहिए।
  • बच्चे  के हार्ट रेट की निगरानी की जा सकती है।
  • आपका अल्ट्रासाउंड स्कैन किया जा सकता है।

24 और 28 सप्ताह के बीच

  • आपके ब्लडप्रेशर (बीपी) की निगरानी की जा सकती है।
  • बच्चे के हार्टबीट की जांच की जा सकती है।
  • प्रोटीन के किसी भी निशान को जांचने के लिए, आपका यूरिन टेस्ट किया जा सकता है।
  • आपके बेबी बंप को मापकर आपके बच्चे के आकार को तय किया जा सकता है।

28 सप्ताह से अधिक

  • आपके गायनेकोलॉजिस्ट आपसे बच्चे की एक्टिविटीज के बारे में पूछ सकते हैं
  • आपकी डिलीवरी से पहले की जांच की जा सकती है, जिसमें बच्चे के दिल की धड़कन को मॉनिटर करना और आपके बच्चे के आकार को मापना शामिल हो सकता है।
  • बच्चे के हार्ट रेट की जांच के लिए डॉक्टर सीटीजी का उपयोग कर सकते हैं।
  • यदि आपकी गर्भावस्था हाई रिस्क वाली है, या आपके बच्चे का आकार सामान्य से छोटा है, तो डॉक्टर आपको अल्ट्रासाउंड साउंड स्कैन करवाने की सलाह दे सकते हैं।

यदि आपके बच्चे की हलचल फिर से कम हो जाए तो क्या करें?

घर पर वापस आने के बाद यदि आप बच्चे की कम हलचल को नोटिस करती हैं, तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। परेशान मत होइए, बच्चे की कम हो चुकी हरकतों की रिपोर्ट करने के लिए बार-बार फोन करके से आप कोई गलत काम नहीं कर रही हैं। यह एक कॉम्प्लिकेटेड मामला है, और इस प्रकार आपको तुरंत अपने डॉक्टर को रिपोर्ट करने की आवश्यकता हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चे की हरकतों पर नजर रखें और अगर आपको कुछ भी गड़बड़ लगता है, तो अपने मैटरनिटी क्लिनिक से या डॉक्टर से संपर्क करें। ज्यादातर मामलों में, कम हलचल से संकेत मिल सकता है कि आप अपनी डिलीवरी के करीब हैं। अपनी डिलीवरी के लिए खुद को शांत रखें और उसकी तैयारी करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी में गर्भ में पल रहे बच्चे का वजन कैसे बढ़ाएं

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago