गर्भधारण

जन्म नियंत्रण के लिए शुक्राणुनाशक (स्पर्मिसाइड) का उपयोग

आपने विभिन्न जन्म नियंत्रण पद्धतियों के बारे में सुना होगा। आइए उन विकल्पों में से एक विकल्प के बारे में जानकारी प्राप्त करें, जो अनचाही गर्भावस्था को रोकने में प्रभावी माना जाता है। हालांकि जन्म नियंत्रण के कई तरीके हैं, परन्तु शुक्राणुनाशक उन सब में सबसे सरल तरीका है। यह एक ऐसी जन्म नियंत्रण पद्धति है जिसका निरंतर उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती है।

शुक्राणुनाशक (स्पर्मिसाइड) क्या है?

शुक्राणुनाशक एक गर्भनिरोधक है जो संभोग के समय शुक्राणु की गतिविधियों को कम करती है और इस प्रकार गर्भधारण की संभावना को भी कम करती है। यह आमतौर पर जैल, फोम (झाग) या झिल्ली के रूप में आता है। इसे आप बगैर डॉक्टर के पर्चे के भी खरीद सकते हैं और इसका उपयोग अन्य जन्म नियंत्रण गोलियों के साथ भी किया जा सकता है। शुक्राणुनाशक जन्म नियंत्रण का एक प्रभावी रूप है जिससे कई दंपतियों की मदद हुई है।

शुक्राणुनाशक के प्रकार

शुक्राणुनाशक विभिन्न रूपों में मिलते हैं, जैसे:

  • शुक्राणुनाशक फोम
  • गर्भनिरोधक झिल्ली
  • शुक्राणुनाशक जेली
  • गर्भनिरोधक जैल, फोम या जेली
  • शुक्राणुनाशक क्रीम और जैल
  • गर्भनिरोधक स्पंज

यह कैसे कार्य करता है?

शुक्राणुनाशक एक रसायन है जो शुक्राणुओं को गर्भाशय ग्रीवा तक पहुँचाने से पहले नष्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग संभोग प्रक्रिया से पहले किया जाता है जिसकी वजह से गर्भावस्था नहीं होती है, यह 2 तरीकों से कार्य करता है:

  • गर्भाशय (गर्भाशय ग्रीवा) के छेद को बंद करता है, जिससे शुक्राणु को डिंब निषेचित करने से रोका जा सकता है ।
  • शुक्राणु को गतिहीन बनाता है (इसे नष्ट करता है), ताकि यह डिंब तक न पहुँचे।

शुक्रणुनाशक की प्रभावशीलता

शुक्राणुनाशक अन्य अधिकांश गर्भनिरोधक पद्धितियों की तरह ही होता है। यह सुरक्षित और प्रमाणित है, लेकिन गर्भधारण रोकने में शत प्रतिशत सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। उनका सही उपयोग किया जाना चाहिए और यह एक निश्चित अवधि के लिए सक्रिय होता है। भले ही सभी चरणों का ध्यान से पालन किया गया हो, फिर भी हर 100 में से 28 महिलाओं ने गर्भधारण किया है। बिना किसी गर्भनिरोधक के शुक्रणुनाशक उपयोग की प्रभावशीलता का दर 75% ही होता है। फिर भी कोई जन्म नियंत्रक न लेना ही बेहतर है, इसके अलावा, महिलाएं ओ.सी.पी. (मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां) जिनके दुष्परिणाम होते हैं, इनके बजाय शुक्राणुनाशकों का उपयोग कर सकती हैं।

शुक्राणुनाशक को अधिक प्रभावशाली कैसे बनाएं?

शुक्रनाशक का गोलियों या कंडोम जैसे अन्य गर्भनिरोधक उपायों के साथ उपयोग करना प्रभावशाली होता है। यदि आप शुक्राणुनाशक का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे संभोग से सिर्फ 10 मिनट पहले उपयोग करना ही सर्वोत्तम होता है। कभीकभी यह प्रभावी होने में अधिक समय ले सकता है। इसके अतिरिक्त, यह सलाह दी जाती है कि संभोग के एक घंटे बाद इसकी प्रभावशीलता पर निर्भर न रहें क्योंकि तब तक इसकी प्रभावशीलता खत्म हो जाती है। किसी भी उपाय पर 100% निश्चिंत होने के बजाय, पुरुष द्वारा स्खलन करने से पहले उसे बाहर निकालना बेहतर है। यह निश्चित करता है कि शुक्राणु योनि में बिलकुल भी प्रवेश न करें।

क्या शुक्राणुनाशक यौन संक्रामक रोगों को रोक सकता है?

शुक्राणुनाशक किसी भी अन्य जन्म नियंत्रण पद्धति की तरह ही होता है। यह यौन संक्रामक रोगों से सुनिश्चित सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। वास्तव में, इसका लगातार उपयोग किए जाने पर यह संक्रमण या यौन संक्रामक रोग होने की संभावना को बढ़ा सकता है। शुक्राणुनाशक में जिस रसायन का उपयोग किया गया है उससे आपकी योनि या आपके साथी के लिंग में जलन हो सकती है और साथ ही आपके शरीर में कीटाणुओं के जाने कि संभावना हो सकती है। अगर इसे कंडोम के साथ उपयोग करें, तो यह यौन संक्रामक रोगों को रोकने में बहुत प्रभावी है।

इसका उपयोग कैसे करें?

शुक्राणुनाशक का उपयोग करना अत्यंत सरल है, आप जो शुक्राणुनाशक खरीदते हैं उस में एक छोटा निर्देश पत्रक होता है। उन निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।

खड़े होने या लेटने की सुविधाजनक स्थिति या जगह की खोज करें, झिल्ली या जैल या स्पंज या सपोसिटरी को धीरे से अपनी योनि में डालें, यह टैम्पोन का उपयोग करने जैसा ही है। यह कब तक प्रभावी होगा और साथ ही इसे प्रभावी होने में कितना समय लगता है, यह जानने के लिए निर्देश पढ़े। कुछ शुक्राणुनाशकों को कार्यरत होने में 10-5 मिनट लगते हैं और उनमें से ज़्यादातर केवल 1 घंटे तक ही सक्रीय रहते हैं। यदि आपको एक घंटे से ज़्यादा या कई बार संभोग करने की आवश्यकता है, तो आपको ज़्यादा शुक्राणुनाशकों का उपयोग करना पड़ेगा, लेकिन इससे जलन होती और आपको संभावित यौन संक्रामक रोग भी लग सकते हैं। इसलिए, किसी भी शुक्राणुनाशक को खरीदने या उपयोग करने से पहले पैकेज के निर्देशों की जाँच करें।

क्या शुक्राणुनाशक गर्भावस्था नियंत्रण की प्रतिवर्ती पद्धति है?

शुक्राणुनाशक किसी भी प्रकार से जन्म नियंत्रण का कोई स्थायी समाधान नहीं है, यह सिर्फ एक त्वरित और सुविधाजनक उपाय है। शुक्राणुनाशक का प्रभाव बहुत सीमित होता है (कुछ घंटे) इसलिए, यह पूरी तरह प्रतिवर्ती किया जा सकता है।

क्या आप इसे कंडोम के साथ उपयोग किया जा सकता है?

हाँ, आप इसे कंडोम के साथ उपयोग करने से यह बहुत प्रभावी होता है। शुक्राणुनाशक और कंडोम दोनों का उपयोग करने से भी यौन संक्रामक रोगों को रोकने में सहायता मिल सकती है।

आप शुक्राणुनाशक कहाँ से खरीद सकते हैं और इसकी कीमत कितनी होती है?

शुक्राणुनाशक बिना डॉक्टर की पर्ची के, ऑनलाइन और फार्मेसियों में विक्रय हेतु उपलब्ध है। यह किराने की दुकानों, चिकित्सालयों, सुपरमार्केट और कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर भी उपलब्ध है। आपको शुक्राणुनाशक खरीदने के लिए न किसी चिकित्सक के पर्चे की आवश्यकता है और न इसके लिए आयु का प्रतिबंध है।

शुक्राणुनाशक का मूल्य उसके ब्रांड और प्रकार के आधार पर अलगअलग होता है, यह कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त भी उपलब्ध है।

शुक्राणुनाशक के लाभ

शुक्राणुनाशक के कुछ फायदे नीचे बताए गए हैं:

इसमें कोई हॉर्मोन नहीं है।

शुक्राणुनाशक उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो हॉर्मोनल दवाएं नहीं ले सकते हैं क्योंकि कुछ मौखिक गर्भनिरोधक गोलियों में हॉर्मोनल दवाएं होती हैं। उनका उपयोग उस समय भी किया जाता है जब कोई व्यक्ति आंतरिक (खाने वाली) औषधियाँ नहीं लेना चाहता है।

यह मूल्य प्रभावी तथा सुविधाजनक है।

शुक्राणुनाशक बहुत सस्ता और कहींकहीं मुफ्त भी मिलता है। यह सुविधाजनक भी होता है क्योंकि इनको खरीदने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई पर्ची आवश्यक नहीं है। यह आसानी से ले जाने वाले पैकेज में भी मिलता है और आपके पड़ोस के किराने की दुकान पर भी उपलब्ध होता है।

शुक्राणुनाशक यौन गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करता है।

आप यौन गतिविधि शुरू करने से 15 मिनट पहले इसका उपयोग कर सकते हैं ताकि जन्म नियंत्रण का उपयोग करने के लिए संभोग से पहले आपको रुकने की कोई आवश्यकता न हो। यह लगभग एक घंटे तक ही सक्रीय रहता है इसलिए आप बिना किसी रुकावट के अपने क्षणों का आनंद ले सकती हैं।

अन्य दवाओं में भी हस्तक्षेप नहीं करता है।

शुक्राणुनाशक गैरहॉर्मोनल है, इसीलिए यह आपके द्वारा ली जाने वाली किसी भी प्रकार की दवाओं में हस्तक्षेप नहीं करता है।

शुक्राणुनाशक के नुकसान

इस पद्धति के नुकसान कुछ इस प्रकार हैं;

शुक्राणुनाशक अस्तव्यस्त हो सकता है।

शुक्राणुनाशकों के कुछ रूप, जैसे जैल, फोम और सपोसिटोरिज़ बहुत अस्तव्यस्त होते हैं क्योंकि यह योनि से बहते हैं। झिल्ली बेहतर होती है क्योंकि यह बिलकुल अस्तव्यस्त नहीं है।

शुक्राणुनाशक, यौन संक्रामक रोगों से सुरक्षा नहीं करता है।

यौन संक्रामक रोग होने पर शुक्राणुनाशक बचाव कारक विकल्प नहीं है। वास्तव में इसका अत्यधिक प्रयोग करने से इसकी प्रवृत्ति यौन संक्रामक रोगों का कारण बन सकती है। शुक्राणुनाशकों का अधिक उपयोग नर्म जननांग ऊतकों को नुकसान पहुँचा सकता है, जिससे यह यौन संक्रामक रोग और संक्रमण के लिए अधिक संवेदनशील हो जाता है।

शुक्राणुनाशक का उपयोग आपको समझदारी से करनी होगी।

शुक्राणुनाशक के कार्य करने की एक समय सीमा होती है। यदि आपने इसके सक्रिय होने से पहले या निष्क्रिय हो जाने के बाद संभोग किया है तो आप मुश्किल में पड़ सकती हैं। उसी प्रकार से इसके कई बार या लगातार उपयोग से समस्या हो सकती है। संभोग करते समय हर बार इसका उपयोग करें किन्तु पुन: इसका उपयोग न करना ही बेहतर विकल्प है। इसलिए, आपको उचित रूप से इसका उपयोग करना होगा।

शुक्राणुनाशक के दुष्परिणाम होते हैं।

नॉनऑक्सिनॉल-9, शुक्राणुनाशक का एक घटक, जलन पैदा करता है, यह घटक एच.आई.वी. और यौन संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ाता है, कुछ लोगों में शुक्राणुनाशक का उपयोग करते समय ही जलन हो सकती है। अगर आपको आपकी योनि में या आपके साथी को उसके लिंग मे घाव या जलन महसूस होती है तो इसका तात्पर्य है कि आपको उस शुक्राणुनाशक से एलर्जी है। ऐसे समय पर आप अन्य ब्रांड का उपयोग कर सकती हैं।

क्या आप स्तनपान कराते समय शुक्राणुनाशक का उपयोग कर सकती हैं?

स्तनपान कराते समय शुक्राणुनाशक का उपयोग करना काफी सुरक्षित है क्योंकि इनमें कोई हॉर्मोनल घटक नहीं होता है।

यदि आप शुक्राणुनाशक का उपयोग करना भूल गई हैं या आप इसका दुरुपयोग करती हैं?

अगर आप इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं तो यह चिंता का कारण हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा यदि आपके पास जन्म नियंत्रण की गोलियां हो, ताकि इन गोलियों का उपयोग करके आप जल्द से जल्द अवांछित गर्भधारण को रोकने में मदद ले सकें।

शुक्राणुनाशकों का उपयोग करने से किसे बचना चाहिए?

यदि आप निम्नलिखित रोगों से पीड़ित हैं तो शुक्राणुनाशक से बचें:

  • अगर आपको या आपके साथी को शुक्राणुनाशक के जैल, क्रीम या शुक्राणुनाशक गोलियों से एलर्जी हो रही है।
  • यदि आपको कोई योनि संबंधी असामान्यताएं हैं जैसे कि दो गर्भाशय ग्रीवा या योनी की झिल्लियाँ, तो शुक्राणुनाशक को लगाना मुश्किल हो सकता है।
  • अगर आप इसे ठीक से लगाने में असमर्थ हैं।
  • यदि आप एच.आई.वी. या यौन संक्रामक रोगों से ग्रस्त हैं, तो इससे इन संक्रमणों का खतरा बढ़ सकता है।

शुक्राणुनाशक का उपयोग करना गर्भनिरोधक तरीकों के सबसे आसान तरीकों में से एक है। यदि इसका सही तरह से और सही समय पर उपयोग किया जाता है, तो यह बहुत प्रभावी हो सकता है, लेकिन आपको शुक्राणुनाशक का उपयोग करने में शामिल खतरे और लाभों की पूरी समझ होना आवश्यक है।

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

करवा चौथ के लिए सरगी की थाली में इन चीजों को शामिल करें

हिंदू संस्कृति में व्रत और उपवास का बहुत महत्व है और करवा चौथ एक ऐसा…

2 days ago

प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत कैसे रखें

भारतीय संस्कृति में उपवास की एक अहम मान्यता है। पूरे भारत में किसी न किसी…

2 days ago

2024 करवा चौथ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां

करवा चौथ को लेकर महिलाएं हमेशा से ही उत्साहित रहती हैं। आखिर क्यों न हो?…

2 days ago

विक्रम बेताल की कहानी: अधिक साहसी कौन | Story of Vikram Betal: Who Is More Courageous In Hindi

यह कहानी बेताल की पच्चीस कहानियों से एक है, जिसमें कनकपुर के राजा यशोधन के…

1 week ago

विक्रम बेताल की कहानी: चोर हंसने से पहले क्यों रोया | Story of Vikram Betal: Why Did The Thief Cry Before Laughing In Hindi

बेताल पच्चीसी की कहानियों में ये पंद्रहवीं कहानी है। यह कहानी एक राजा वीरकेतु, धनवान…

1 week ago

विक्रम बेताल की कहानी: दगड़ू के सपने | Story of Vikram Betal: Dagdu’s Dreams In Hindi

विक्रम बेताल की दगड़ू के सपने की इस कहानी में दगड़ू नाम के व्यक्ति के…

1 week ago