बेटों के लिए सही नाम का चुनाव करना आसान काम नहीं है और अगर आपका राजकुमार अपने जुडवां भाई को भी साथ में लेकर आया हो तो फिर आपकी मेहनत दोगुनी हो जाती है। जुड़वां बच्चे जितने अनूठे होते हैं उतना ही उन्हें पालने का अनुभव भी होता है । कल्पना कीजिए, एक नहीं बल्कि दो नन्हे शिशु आपके घर में चारों ओर खुशियां बिखेरते हुए, घुटनों के बल चलते और किलकारियां मारते घूम रहे हैं! यह कितना प्यारा दृश्य होगा, क्या आपको नहीं लगता कि आपकी आँखों के इन तारों के नाम उनके व्यक्तित्व से मेल खाने वाले तो होने ही चाहिए, बल्कि ये ऐसे भी हों कि सुनते ही सीधे दिल में उतर जाएं । एक समय ऐसा था जब हर जगह जुडवां बच्चों के लिए एक जैसे लगने वाले नाम रखने का व्यापक चलन था। हालांकि, अब ऐसा नहीं है, यह प्रचलन काफी हद तक बदल चुका है । इसलिए यहाँ, हमने जुड़वां बेटों के नामकरण के लिए विशेष रूप से अद्वितीय, लोकप्रिय, आकर्षक और सुंदर नामों का संग्रह तैयार किया है । हमें उम्मीद है कि यहाँ आपको वे नाम मिल जाएंगे जो आपकी आँखों के तारों पर पूरी तरह जंच जाएं!
जुड़वां लड़कों के लिए 140 सर्वश्रेष्ठ भारतीय नाम
यहां उनके अर्थ के साथ नामों की सूची दी गई है जो आपके लड़कों के लिए सबसे अच्छा नाम हो सकता है।
नाम | अर्थ | नाम | अर्थ |
अक्षित | आँख | रक्षित | संरक्षित, महफूज |
अमर | अनश्वर, दीर्घजीवी | अजहर | चमकदार, शानदार, दीप्तिमान, चमकदार या स्पष्ट |
अमित | अनंत या अथाह या असीम | सुमित | एक अच्छा दोस्त; अच्छी तरह से मापा हुआ |
अमृत | अमृत, अमरता का रस | अर्पित | दान देना, कुछ देना या अर्पण करना, समर्पित |
अनीश | परम, चरम | तनिश | महत्वाकांक्षा |
अभय | बिना भय के, निडर | निर्भय | निडर या बिना किसी डर के |
अचल | स्थिर | अखिल | पूरा, संसार |
अहिल | एक व्यक्ति जो दूसरों को मार्ग दिखाता है, मार्गदर्शक | राहिल | वह जो अक्सर यात्रा करता है, यात्री |
अहान | सूर्योदय, सुप्रभात | आरुष | सर्दियों में सूरज की पहली किरण |
अच्युत | जो कभी नष्ट नहीं होता | अवयुक्त | स्पष्ट मन वाला |
अनुज | छोटा भाई | तनुज | उगता हुआ सूरज |
अनुरूप | सुंदर, आकर्षक | अनुराग | भक्ति, जुनून, लगाव और शाश्वत प्रेम |
अर्चित | जिसकी पूजा की जाती हो | लक्षित | विख्यात |
अर्णव | महासागर, झागदार समुद्र | प्रणव | हिंदू त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, शिव) |
अजित | अजेय, अद्वितीय | रंजीत | हर्षित, विजेता |
अयान | भाग्यशाली व्यक्ति | युवान | बलवान; स्वस्थ; युवा; भगवान शिव का एक नाम |
अर्जुन | शक्ति और वीरता का प्रतीक | आरव | शांत, सुकून देने वाला |
अर्श | शासन या राज मुकुट या सिंहासन | दर्श | भगवान कृष्ण |
अर्थ | आशय | समर्थ | भगवान कृष्ण; शक्तिशाली; एक शक्तिशाली आदमी; जो कुशल है |
अरुण | उगते सूरज के गहरे लाल रंग की चमक, भोर, जुनूनी | वरुण | जल के देवता, नेपच्यून नामक यूनानी देवता |
अथर्व | भगवान गणेश और प्रथम वेद का नाम | अयांश | माता-पिता का हिस्सा |
अतुल | अतुलनीय या बेजोड़ या अद्वितीय | अमूल | बहुमूल्य, उच्च मूल्य वाला |
अविक | बहादुर | अविन | सुंदरता |
अनव | मानवता से भरा, दयालु | अनिकेत | जिसका कोई एक घर न हो, भगवान शिव का नाम |
आकाश | गगन | अवन | पृथ्वी का शासक |
आदिक्य | अधिकार | आदित्य | भगवान सूर्य |
आदिन | सुंदर, महान आत्मा | आदिल | ईमानदार, पारखी,निष्ठावान |
आद्विक | अद्वितीय | अद्वैत | अद्वितीय |
आदेश | निर्देश, क्रम | संदेश | पैगाम, समाचार |
आदि | शुरुआत,आरंभ | अनंत | असीम, बेशुमार |
आरोहण | ऊपर उठना | आराधन | प्रार्थना या पूजा |
आयुष | उम्र, एक आदमी, दीर्घजीवी, दीर्घ आयु वाला | खुश | ख़ुशी,मजा, प्रसन्नता |
आर्यन | श्रेष्ठ, कुलीन | आदित | सूर्य, शुरुआत |
आज़ाद | उदार, स्वतंत्र, स्वाधीन | शाज़ाद | राजा का बेटा, राजकुमार |
अंबक | भगवान शिव | अंबर | आकाश |
अंकित | जीता हुआ | अर्पित | दान देना, देना या अर्पण करना |
अंश | किसी चीज का एक टुकड़ा, एक हिस्सा | वंश | पिता या पूर्वजों की आने वाली पीढ़ी |
चिन्मय | ज्ञान से भरा हुआ | चेतन | जीवन, अस्तित्व |
चंदन | शुभ, सुगंधित | स्पंदन | हृदय की धड़कन |
दीप | दिया, दीप्ति, सुंदर, प्रकाश | दीपक | दिया, प्रज्वलित, दीप्ति |
देवराज | देवताओं के शासक | युवराज | राजकुमार |
देव | भगवान, दिव्य | वेद | ज्ञान, पवित्र वेद |
ध्रुव | स्थिर, विश्वास योग्य या दृढ़ | तारा | सितारा |
धैर्य | सब्र | धवल | चांदी के समान शुभ्र |
एहसान | उपकार | इमरान | एक पैगंबर का नाम |
एकांत | अकेला, मौन | विशांत | भगवान विष्णु का एक और नाम |
ईशान | सूर्य, शिव | इक्षित | आशय, इच्छा, नीयत |
गगन | आकाश, स्वर्ग | नील | पहाड़, नीलम, विजेता |
गंधार | संगीत का एक स्वर | गौतम | एक ऋषि |
गिरि | पर्वत | हरि | भगवान विष्णु |
हर्ष | आनंदपूर्ण | स्पर्श | छूना |
हेमल | स्वर्णिम | हेमन | स्वर्ण |
हिमिर | शांत और ठंडा | मिहिर | सूरज |
हितेश | अच्छाई के देवता | रितेश | सत्य के देवता |
ह्रितिक | सत्यवादी, ईमानदार | कार्तिक | एक हिंदू महीना |
ईशान | भगवान विष्णु, भगवान शिव | जहान | ब्रह्मांड, दुनिया |
जय | विजेता | जीत | सफलता |
जतिन | अनुशासित, तपस्वी | जितेन | विजेता |
कबीर | महान | रणबीर | वीर योद्धा |
कल्याण | कल्याणकारी, अच्छा | कुलीन | उच्च कोटि का, नेक |
कनिश | देखभाल करने वाला, विचारशील | क्रिश | भगवान कृष्ण के नाम का संक्षिप्त रूप |
कृष | भगवान कृष्ण का रूप | केशव | श्रीकृष्ण का नाम |
कियान | ईश्वर का अनुग्रह | किवान | दिव्य, सृजनात्मक |
क्रिश | आकर्षण, भगवान कृष्ण के नाम से लिया गया एक नाम | रिष | बहादुर और प्रमुख शासक |
लक्ष्य | लक्ष्य, निशाना, उद्देश | अक्षय | हमेशा के लिए, अनंत |
ललित | सुंदर | लोहित | लाल, तांबे से बना |
लव | समय का छोटा भाग, भगवान राम के जुड़वां पुत्रों में से पहला | कुश | निपुण, भगवान राम के जुड़वां पुत्रों में दूसरा |
लक्ष | लक्ष्य, उद्देश्य | संकल्प | निश्चय |
मधुर | मिठास | मिलन | मिलाप |
मंदार | प्रशंसनीय | मकरंद | फूलों का रस |
मानव | इंसान | अभिनव | अनूठा या उन्नत |
मयंक | चंद्रमा, प्रतिष्ठित | प्रियंक | बहुत प्रिय पति |
मोहित | जो आकर्षित होता है | रोहित | लाल |
मोक्ष | निर्वाण | तक्ष | भगवान गणेश; बलवान; कबूतर जैसी आँखों वाला |
मृदुल | नरम, नाजुक या कोमल | मुकुल | खिलना |
नाहिल | शमित, प्रसन्न, संतुष्ट | साहिल | समुद्र-तट |
नकुल | पांडवों में से एक | अकुल | भगवान शिव का एक नाम |
नमन | भगवान को नमस्कार या वंदन | कानन | जंगल |
नवीन | नया | नवल | आश्चर्य; नया; आधुनिक |
नयन | आँख | नमन | श्रद्धांजलि, प्रणाम, श्रद्धांजलि अर्पित करना |
नीर | पानी | वायु | पवन, हवा |
निगम | विजय, वेद, नगर | शुभम | शुभ, अच्छा |
निखिल | जो पूर्ण है, बिना सीमा के पूर्ण | निखित | तीव्र, पृथ्वी, गंगा |
निलय | भगवान विष्णु का नाम, स्वर्ग, | विनय | अग्रणी, मार्गदर्शन, शिष्टता, विनम्रता |
निवान | पवित्र, शुद्ध | निर्वाण | मोक्ष, परम शांति |
नीलेश | भगवान कृष्ण | इलेश | राजा |
निर्पेश | राजाओं का राजा या सम्राट | आदेश | संदेश, सूचना |
नितिन | सही मार्ग का स्वामी | कृतिन | बुद्धिमान, होशियार, कुशल |
निमय | भगवान विष्णु | नींव | स्थिरता, आधार |
ओम | जीवन का सृजन, योग और ध्यान का मूल अक्षर | ओनिर | चमकदार |
ओजस | ऊर्जा, शक्ति | ओंकार | ॐ की ध्वनि |
पिनांक | भगवान शिव | पीयूष | अमृत, दूध |
प्रलय | अंत, विघटन | मलय | सुगंधित, चंदन |
प्रशांत | निश्चल और शांत | निशांत | भोर, दिन निकलना |
पार्थ | अर्जुन का नाम | प्रणव | ओम का स्वरूप |
पुनीत | शुद्ध या पवित्र | प्रियम | प्रेम, प्रिय |
रूद्र | भगवान शिव का उग्र रूप | शिवांश | शिव का अंश, भाग |
रेयांश | सूर्य की किरण | रियांश | भगवान का अंश, दिव्य भाग |
रोनव | रमणीय, मोहक, सुंदर, आकर्षक | रौनक | तेज, अलंकरण, चमक |
रोनित | समृद्धि | रौनक | चमक, प्रकाश |
ऋत्विज | गुरु, शिक्षक | ऋत्विक | पुजारी |
सचित | चेतना | रचित | आविष्कार |
समर्थ | सक्षम, शक्ति सम्पन्न | सिद्धार्थ | सत्य को जानने वाला, बुद्ध |
संकेत | इशारा | संकल्प | दृढ़ निश्चय |
सृजन | रचना | सोहम | मैं वह हूँ, ईश्वर |
सारांश | संक्षेप | देवांश | ईश्वर का अंश या भाग |
सार्थक | उद्देश्यपूर्ण | सुतीर्थ | पवित्र स्थान |
सत्यम | ईमानदारी, सच्चाई | शिवम | शुभ, भगवान शिव का दूसरा नाम |
सुयश | अच्छी कीर्ति | श्रीयश | समृद्धि |
सौरभ | खुशबू | ऋषभ | एक ऋषि का नाम, उत्कृष्ट, श्रेष्ठ |
शिशिर | एक मौसम | मिहिर | सूर्य |
शिवन | भगवान शिव का नाम | देवन | देवताओं को चढ़ाया हुआ भोजन या पवित्र |
शौर्य | वीरता, साहस | शौरव | पवित्रता, सुगंध |
श्वेत | सफेद, शुद्ध | शिखर | पर्वत की चोटी, परम |
सिद्धांत | नैतिक तत्व | वेदांत | हिंदू दर्शन या परम ज्ञान |
सीरज | प्रकाश या दीपक | धीरज | धैर्य या सांत्वना |
स्नेह | प्यार और लगाव | विनय | विनम्रता और शील |
सुचेत | चेतावनी, चौकस | सुमेध | समझदार, चतुर |
सुशांत | शांत, शांतिपूर्ण | शशांक | चांद |
तनय | बेटा | शनय | प्राचीन, अमर |
तनवीर | बलवान, बहादुर और मजबूत | रणवीर | युद्ध या लड़ाई का नायक |
तपन | सूर्य | तपस | गर्मी |
तन्मय | लीन, मग्न | तहान | कृपालु |
त्रिश | महान, श्रेष्ठ | त्रिज्ञ | भगवान बुद्ध, ज्ञानी, ध्यान करने वाला |
उदय | नीला कमल, उठना, उदित होना | उभय | आशीर्वाद |
उमंग | उत्साह | उद्भव | अस्तित्व में आना |
विपुल | भरपूर | विदुल | चांद |
वीर | एक बहादुर व्यक्ति | समीर | हवा, पवन |
वेल | भगवान कार्तिकेय का प्रमुख अस्त्र | वेत्रिवेल | भगवान कार्तिकेय, |
विद्युत | बिजली की एक चिंगारी, शानदार | विभूत | मजबूत, शक्तिशाली |
विनीत | ज्ञानी, विनयशील, शुक्र, प्रार्थी | विजित | अजेय, विजेता, अबाध |
विदित | प्रसिद्ध | विभव | समृद्धि |
विरल | अमूल्य | हिरल | तेजस्वी |
विवान | भगवान कृष्ण | विहान | सूरज की पहली किरण |
वामन | लघु, भगवान विष्णु के 5 वें अवतार | वासन | मूर्ति, प्रतिमा |
वेदांत | धर्मशास्त्र का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति | सेदांत | सिद्धांत का एक अन्य प्रकार, सत्य |
यश | विजय, प्रतिष्ठा, गौरव, सफलता | तेजस | प्रकाश, दीप्ति, लौ का सिरा, सम्मान, अग्नि |
युग | काल, समय | युविक | युवा |
युवराज | राजकुमार | विराज | संप्रभुता, उत्कृष्टता या वैभव |
यशस्वी | विजयी, महान | यथार्थ | सत्य, जिसे बदला नहीं जा सकता |
योगेश | श्रीकृष्ण का एक ना | सिद्धेश | सफल, सिद्धि प्राप्त करने वाला |
जुड़वां लड़कों के लिए नाम कैसे चुनें?
जुड़वां बेटों के लिए नाम चुनने का कोई निर्धारित तरीका नहीं है। उनमें बहुत कुछ एक समान होने के बावजूद भी काफी कुछ ऐसा होता है जो उन्हें एक दूसरे से अलग करता है । जैसे उनकी उंगलियों के निशान अलग होते हैं वैसे ही वे भी एक दूसरे से अलग और अनूठे होते हैं।
- वे दोनों एक ही शुरुआती अक्षर के साथ नामित किए जा सकते हैं। यह प्रचलन बहुत पहले से चला आ रहा है और आज भी माता-पिता इसे पसंद करते हैं। खासतौर पर एक जैसे दिखने वाले जुड़वां बच्चों में तो यह और भी ज्यादा भ्रम निर्माण करके मजेदार स्थिति बना देता है।
- इसके अलावा, उनके नाम एक दूसरे के बिलकुल विपरीत भी हो सकते हैं, बिलकुल पृथ्वी के दो विपरीत ध्रुवों की तरह। शायद इस प्रकार, जैसे दो चीजें जो एक समान न होते हुए भी एक दूसरे से मेल खाती हैं।
- या आपके लाडलों के नाम एक दूसरे से मिलते-जुलते होने के बजाय, उनके व्यक्तित्व और नैन-नक्श के हिसाब से भी रखे जा सकते हैं। इस तरह के नाम उनके गुणों की समानता के बाद भी उनके व्यक्तित्व को अनोखापन देंगे।
- आप अपने प्यारे-प्यारे बच्चों के लिए बिल्कुल समान अर्थ वाले नाम भी चुन सकते हैं। यह जुड़वां बच्चों की आपस में साझा हो रही समानता को दर्शाता है।
- ज्यादातर माता-पिता अपने जुड़वां लड़कों को ओम और सोम, अमित और सुमित इत्यादि जैसे सुनने में एक जैसे लगने वाले नाम देना पसंद करते हैं।