शिशु

कमलेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamlesh Name Meaning in Hindi

नाम की तलाश में पेरेंट्स इतने सारे नामों की लिस्ट बना लेते हैं कि फिर उस लिस्ट से भी एक नाम पसंद करने में उन्हें काफी समस्या होती है। तो यदि आप भी उन चुनिंदा पेरेंट्स में हैं जिन्होंने लिस्ट तो बनाई मगर उसमें से भी कोई अच्छा नाम सिलेक्ट नहीं कर पा रहें हैं तो इसके लिए चिंतित न हों। आज के आर्टिकल में हम लड़कों के एक बहुत ही अच्छे नाम की चर्चा करेंगे। कमलेश लड़कों का कॉमन मगर पेरेंट्स द्वारा पसंद किया जाने वाला नाम है। यदि आपको यह नाम पसंद है या आप कमलेश नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

कमलेश नाम का मतलब और राशि

कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनके नाम से ही हमें उनके अर्थ का अंदाजा हो जाता है। कमलेश ऐसा ही नाम है। कमलेश नाम का संधि विच्छेद करें तो कमल + ईश बन जाता है यानी कमल के ईश्वर अर्थात भगवान् विष्णु। इसका शाब्दिक अर्थ भी कमल के देवता होता है। जिसके नाम का अर्थ ही कमल का देवता हो उसका व्यक्तित्व किस तरह का होगा ये हमें सोचने के लिए मजबूर कर देता हैं। राशि की बात करें तो इसकी राशि मिथुन होती है। कमलेश नाम से जुड़ी और अधिक जानकारी पाने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें।

नाम कमलेश
अर्थ कमल का देवता
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 6
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्पा पीला, हरा, गुलाबी और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

कमलेश नाम का अर्थ क्या है?

कमलेश एक ऐसा नाम है जिसका अर्थ पेरेंट्स को अपने बच्चे को ये नाम देने के लिए काफी आकर्षित करता है। कमलेश नाम का अर्थ कमल का देवता होता है जो आपको कमलेश नाम के व्यक्तित्व में देखने को मिल सकता है। इनका व्यक्तित्व अन्य लोगों से काफी बेहतर होता है। इन्हें वचन देकर अपनी बात से मुकरना पसंद नहीं होता है। कमलेश नाम के लोग ईमानदार और बुद्धिमान होता हैं। कमलेश नाम के लोग बड़े भाग्यवान होते हैं। साथ ही इन्हें अपने दिमाग का बेहतर इस्तेमाल करना बहुत अच्छे तरीके से आता है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता बड़ी प्यारी होती है।

कमलेश नाम का राशिफल

कमलेश नाम मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। मिथुन राशि के जातकों को मिलना जुलना पसंद होता है। इन्हें परिवार को साथ लेकर चलने की समझ होती है। मिथुन राशि के कमलेश नाम के लोगों का दिल एक काम में नहीं लगता है। वे हर समय कुछ नया सीखने के लिए आतुर होते हैं। व्यवसाय के मामले में इनका जीवन परिवर्तनशील होता है। मिथुन राशि के लोगों के पास अद्भुत शक्ति होती है, वे दूसरे के मन को अच्छे से पढ़ लेते हैं। इन लोगों को हमेशा व्यस्त रहने की आदत होती हैं और थोड़ा सा भी खाली समय इन्हें बोर कर देता है।

कमलेश नाम का नक्षत्र क्या है?

कमलेश नाम के लड़कों का जन्म मृगशिरा नक्षत्र में होता है जिसका प्रतीक चिन्ह हिरण का मस्तक होता है। इस नक्षत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य नाम वे, वो, का, की, बे, बो अक्षरों से शुरू होते हैं।

कमलेश जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

आज कल माता पिता अपने बच्चों का नाम राशि के हिसाब से रखना पसंद करते हैं। यदि आप भी अपने बेटे का नाम मिथुन राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो आगे की सारणी इसमें आपकी मदद कर सकती है। मिथुन राशि में आने वाले मुख्य अक्षर क, घ, ह हैं, जिनसे नाम दिए गए हैं।

नाम नाम
कार्तिक (Karthik) कपिल (Kapil)
कुश (Kush) हरि (Hari)
कल्पित (Kalpit) हरीश (Harish)
कैतव (Kaitan) घनानंद (Ghananand)
हिमेश (Himesh) घनेश (Ghanesh)
किशोर (Kishor) कृष्णा (Krishna)

कमलेश नाम से मिलते जुलते और भी नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम कमलेश न रखकर कमलेश से मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे की सारणी अपनी नजर जरूर डालनी चाहिए।

नाम नाम
रमेश (Ramesh) हितेश (Hitesh)
सोमेश (Somesh) रितेश (Ritesh)
सर्वेश (Sarvesh) मुकेश (Mukesh)
देवेश (Devesh) मयूरेश (Mayuresh)
अखिलेश (Akhilesh) योगेश (Yogesh)
अवनेश (Avnesh) प्रितेश (Pritesh)

कमलेश नाम के प्रसिद्ध लोग

कमलेश नाम के कई प्रसिद्ध लोग हैं जो अपने अपने नामों से ख्याति प्राप्त किए हुए हैं। इनमें से कुछ की जानकारी हम आपके लिए लाए हैं और वो कुछ इस प्रकार है।

नाम पेशा
कमलेश नागरकोटी क्रिकेट खिलाड़ी
कमलेश डी पटेल आध्यात्मिक गुरू, लेखक
कमलेश मेहता टेबल टेनिस खिलाड़ी
कमलेश ओझा अभिनेता
कमलेश अवस्थी गायक
कमलेश लुल्ला नासा वैज्ञानिक
कमलेश पांडे पटकथा लेखक
कमलेश भडकमकर संगीतकार
कमलेश पुरोहित गायक
कमलेश पासवान राजनीतिज्ञ

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हिंदी वर्णमाला में ‘क’ अक्षर से बहुत प्यार प्यारे नाम शुरू होते हैं। यदि इस प्यारे अक्षर से अपने बेटे का कोई प्यारा नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए हमारी सारणी को जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें नाम के साथ अर्थ के बारे में भी बताया गया है।

नाम अर्थ
कियान (Kiyan) राजा, भगवान की कृपा
कमल (Kamal) कमल के समान सुंदर, पवित्र
कुणाल (Kunal) सकारात्मक व्यक्ति
कविश (Kavish) कवि और बुद्धिमान
क्रियांश (Kriyansh) भगवान कृष्ण के समान बुद्धिमान, तेजस्वी
काव्यांश (Kavyansh) कविता का अंश
कुशान (Kushan) चालाक, बुद्धिमान
कल्प (Kalp) चंद्रमा, शासक
केतन (Ketan) स्वर्णिम, आकर्षक
कबीर (Kabeer) महान

आज के लेख में हमने कमलेश नाम के बारे में जाना जिसका अर्थ इसे औरों से अलग करता है। इसकी राशि मिथुन होने के कारण इनके व्यक्तित्व भी काफी उज्जवल होता है। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा और यदि आपको इस नाम को लेकर पूरी जानकारी मिल गई हो तो इस नाम को अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ जरूर साझा करें। इस नाम से संबंधित कोई सवाल मन में हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढें:

कैरव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kairav Name Meaning in Hindi
कुणाल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kunal Name Meaning in Hindi
कार्तिक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Karthik Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

22 hours ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

22 hours ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

22 hours ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

22 hours ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

22 hours ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

22 hours ago