शिशु

100 अच्छे नाम कन्या राशि की लड़कियों के लिए अर्थ सहित

ADVERTISEMENTS

यह बहुत अच्छी बात है कि आजकल पेरेंट्स अपने बच्चों के नाम बहुत सोच समझकर और अच्छे अर्थ के साथ रखते हैं। पर यदि हिन्दू धर्म की बात की जाए तो इसमें राशि के अनुसार बच्चों के नाम रखे जाते हैं परंतु जैसा कि हम जानते हैं बहुत सारे अक्षर ऐसे भी हैं जिनसे नाम मिलना बहुत कठिन है। हिन्दू बच्चे का नाम कन्या राशि के लिए खोजने में भी कभी-कभी परेशानी होती है। 

ऐसे में आपकी कठिनाई को कम करने के लिए हमने इस आर्टिकल में कन्या राशि की लड़कियों के नाम अर्थ के अनुसार दिए हुए हैं। परंतु कन्या राशि नवीनतम नाम ढूंढने से पहले आपको पता होना चाहिए कि कन्या राशि नाम के आरंभ के अक्षर ‘प’, ‘ठ’ और ‘ण’ होते हैं। और आप यह भी जानना चाहते होंगे कि इस राशि के लोग मेहनत करने वाले और व्यवस्थित होते हैं। ये लोग हर कार्य को अपनी देखरेख में करना चाहते हैं। कन्या राशि के लोग विश्वसनीय होते हैं और इनमें कर्मनिष्ठा भी अधिक होती है। 

कन्या राशि को ‘प’ नाम राशि, ‘ठ’ नाम राशि या ‘ण’ नाम राशि भी कहा जाता है। अगर आप इन अक्षरों से कोई अनूठा व प्रभावशाली नाम खोज रहे हैं तो यहाँ पर कन्या राशि की बालिका के लिए नाम की एक बेहतरीन लिस्ट दी हुई है, जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

कन्या राशि के अनुसार लड़कियों के नाम

हिन्दू धर्म में बच्चों के नाम राशि के अनुसार किसी विशेष अक्षर से ही रखे जाते हैं और हिंदी वर्णमाला में कुछ अक्षर ऐसे भी हैं जिनसे नाम मिलना बहुत कठिन है। आपकी इसी कठिनाई को सरल बनाने के लिए हमने कन्या राशि की लड़कियों के लिए कुछ बेहतरीन नाम यहाँ दिए हुए हैं। यदि आपकी बेटी की राशि कन्या है और इसके अनुसार आप अपनी लाड़ली का ‘प’, ‘ठ’ या ‘ण’ अक्षर से एक नवीनतम व बेहतरीन नाम रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए इन अक्षरों से कई अच्छे और अर्थपूर्ण नामों की अलग-अलग लिस्ट दी हुई हैं, जानने के लिए आगे पढ़ें। 

‘प’ से लड़कियों के नाम

यदि आपकी बेटी की राशि कन्या है और आप उसका राशि के अनुसार ‘प’ अक्षर से एक नवीनतम और प्रभावशाली नाम रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए ‘प’ अक्षर से कई बेहतरीन और अनूठे नाम की लिस्ट अर्थ के साथ दी हुई है, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
पुविका अच्छा स्वभाव, कोमल हृदय वाली
पुवी धरा, भूमि
पुष्यजा फूलों से जन्मी, कोमलता
पुष्टि प्रमाणित, समर्थन
पविश्का प्रकृति, कुदरत
पवनिका भक्त, पूजा करने वाली
पवि शुद्ध, पवित्र
पविका अग्नि, ज्ञान
पविश्ना दैविक, दिव्यता
पवित्रा शुद्ध, पवित्र
पयस्विनी शुद्ध, श्वेत
पयोश्निका नदी, गंगा
पिहिका हमेशा से प्यारी, कोमल
पीहू मधुर वाणी, मृदुल
पीकू चतुर, बुद्धिमान
पिनाकिनी नदी, चंचलता
पिया प्यारी, पवित्र
पियाली पेड़, वृक्ष
पियूषा दूध, अमृत के समान
पाखी चिड़िया, पक्षी
पक्षालिका सही राह में चलने वाली, धार्मिक
पक्षिनी पक्षी, पूरे चाँद का दिन
पक्षिता चिरस्थायी, हमेशा रहने वाली
पलाक्षी श्वेत, शुद्धता, सफेद रंग
पलाशिनी नदी, हरियाली
पलिका संरक्षण, रक्षा करने वाली
पलोमी कबूतर, शांति का प्रतीक
पावनी शुद्ध, पवित्रता
पार्थिवी धरती से जन्मी, पावन
पौलमी सूर्य की किरणें, तेजस्वी
पोषिता बचाव, प्रेम, पोषित
पूर्विका पहली, पूर्व दिशा
पानवी खुशी, उल्लास, राजसी
पल्लवी छोटी, नई पत्तियां
पर्णिका प्रकृति, शुध्दता, छोटी पत्तियां
पनिश्का शांति का माहौल, शुद्ध जल
पणिता प्रशंसा, गुणगान
पंकिता वाक्य, सूक्ति
परिणीता संपूर्ण, ज्ञान
पूर्णिमा पूरा चाँद, महीने का दिन
पूर्वा बड़ी, आदरणीय
पारुल फूल, व्यवहारिकता
पूजिता पूजनीय, पावन
पूजा प्रार्थना करना, पवित्र कार्य
पोमिता सज्जन, सौम्य
प्रवरा प्रख्यात, श्रेष्ठ
प्रत्यूषा सुबह, सूर्य का उगना
प्रथमा सबसे पहली, शक्ति का स्रोत
प्रथा परंपरा, पौराणिक रीती
प्रसोना फूल, हँसमुख
प्रसिद्धि सफलता, यश
प्रश्विता देवी, दुर्गा का स्वरूप,पवित्र
प्रशिका प्यार से भरपूर, प्रिय
प्रशि प्रसिद्धि, सफलता
प्रश्मी शांतिपूर्ण, शांति प्रिय
प्रसीदा कृपा, दया
प्रसन्या खुशी, प्रसन्नता
प्रशांति उच्च स्तर में शांति मिलना, सुकून
प्रशंसा बड़ाई, स्तुति
प्रार्थना विनती, उपासना
पृथा धरती की पुत्री, देवी सीता, कुलीन
पृष्टि गुलाबी, सुंदर, स्पर्श, प्रकाश किरण
प्रस्मिता स्त्री, शांत, प्रसिद्धि
प्रमिला प्यार करने वाली, दयालु
प्रियस्मिता सबसे अच्छी मित्र, दोस्त
प्रियंशा प्रेम करने वाली, प्रेम
प्रियानी सबसे प्रिय, सभी को प्यारी
प्रियांगी आकर्षक शरीर वाली, देवी लक्ष्मी का स्वरूप
प्रियाना आदर्श, ध्येय
प्रियन प्यारी, देवी लक्ष्मी
प्राप्ति सिद्धि, आशीर्वाद प्राप्त होना
प्रियल प्रेम, भावुकता
प्रियंवदा मीठे बोल
प्रीतिका फूल, प्यार से भरी हुई
प्रियाना आदर्श, आदरणीय
प्रीतल लाड़ली, जिससे सभी प्यार करते हैं
प्रीता प्यारी, खुश
प्रिशिता कलात्मक, महत्वकांक्षी
प्रिशिका दैविक, ईश्वर का तोहफा
प्रिस्का साध्वी, तपस्विनी
प्रिंशा सफलता, सिद्धि
प्रीना भरपूर, तृप्त
प्रीजा अच्छा करने वाली देवी, आशीर्वाद देने वाली
प्रियांशी प्यार का अंश, प्रेम से भरपूर
प्रियसी प्यार करने योग्य, प्यारी
प्रेष्टी रोशनी की किरण, उजाला, आस, प्यारी
प्रेशा प्रिय, प्यारी
प्रेरिता जो प्रोत्साहित करती है, उत्तेजित करने वाली
प्रेरणा प्रोत्साहन, बढ़ावा
प्रेनिता ईश्वरीय तोहफा, दिव्य

‘ठ’ से लड़कियों के नाम

यदि आपकी बेटी की राशि कन्या है और आप उसका राशि के अनुसार ‘ठ’ अक्षर से एक अच्छा और नवीनतम नाम रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए ‘ठ’ अक्षर से कुछ अनूठे नाम की लिस्ट अर्थ के साथ दी हुई है, आइए जानें;

नाम अर्थ
ठानिमा खूबसूरत, सौंदर्य
ठानिका परी, दिव्य नारी
ठनीरिका स्वर्ण, फूल
ठानिष्ठा समर्पित, ईमानदार
ठनिश्का अप्सरा, स्वर्ण की देवी, स्वर्ण से भरपूर

‘ण’ से लड़कियों के नाम

यदि आपकी बेटी की राशि कन्या है और आप उसका राशि के अनुसार ‘ण’ अक्षर से एक नवीनतम और प्रभावशाली नाम रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए ‘ण’ अक्षर से कुछ नाम की लिस्ट उनके अर्थ के साथ दी हुई है, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
णिका (निका) दैविक, ईश्वर से संबंधित
णवन्या (नवन्या) सुंदर, आकर्षक
णम्या (नम्या) विनम्र, आदरणीय
णलिना (नलिना) कमल, सुंदर
णाभिका (नाभिका) साहस से बनी, शक्ति के साथ

नोट: ‘ण’ अक्षर के नाम ‘न’ अक्षर से भी लिखे जाते हैं परंतु इसका उच्चारण ‘ण’ से ही होता है इसलिए इस अक्षर के नाम लिखने और बोलने में बहुत अंतर होता है, जैसे जैसे रणवीर (रनवीर),  प्रणिता (प्रनिता)।

अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चे का एक प्रभावशाली नाम रखना चाहते हैं क्योंकि नाम का प्रभाव बच्चे के व्यवहार, विचार और व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। उम्मीद है कि ऊपर जो कन्या राशि नाम लिस्ट लड़कियों के लिए दी गई है, उनमें से आप अपनी बच्ची के लिए एक नाम जरूर चुन लेंगे। 

ADVERTISEMENTS
सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago