शिशु

कपिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kapil Name Meaning in Hindi

बच्चे भगवान की देन होते हैं और माता-पिता भी इस खुशी को पाने के लिए कई मन्नतें मांगते हैं। जब ये खुशी उनके घर आती है तो उसका कोई ठिकाना नहीं होता है। ऐसे में बच्चे की खुशी और उसका ध्यान रखना ही उनकी पहली प्राथमिकता होती है। इसलिए बच्चे का नाम चुनते वक्त वे यह ध्यान में रखते हैं कि नाम थोड़ा बेहतरीन हो और उसका मतलब भी अच्छा हो। आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है और उसके लिए अच्छे नाम की तलाश कर रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए ही बना है। हम आपके लिए लड़कों के लोकप्रिय नाम ‘कपिल’ के बारें में जानकारी लेकर आए हैं। यह नाम नया भले ही न हो लेकिन लोग इसे पसंद करते हैं। अगर आपके मन में भी इस नाम को रखने का विचार आ रहा है और आप इसके अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और कपिल नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

कपिल नाम का मतलब और राशि

कभी-कभी कुछ नाम बहुत सुने हुए होते हैं फिर भी पुराने नहीं लगते। इन्हीं में से एक कपिल नाम भी है। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का नाम सुनकर अक्सर माता-पिता वो नाम अपने बच्चे को देते हैं लेकिन नाम चुनते वक्त उसके अर्थ का ज्ञान होना जरूरी है। कपिल नाम का अर्थ सूरज, अग्नि, एक ऋषि का नाम आदि होता है। ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाला ये नाम मिथुन राशि में आता है। तो चलिए आगे इस नाम के लड़कों के व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारियों के बारे में जानते है।

ADVERTISEMENTS

नाम कपिल
अर्थ सूरज, अग्नि, एक ऋषि का नाम
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 22
धर्म हिन्दू
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हरा, गुलाबी, सफेद, हल्का पीला
शुभ रत्न पन्ना

कपिल नाम का अर्थ क्या है?

कपिल काफी मशहूर नाम है और चाहे पहले के लोग हों या फिर आज के समय के, इसे पसंद करने वाले कई लोग समाज में मौजूद हैं। लेकिन अपने आखिरी फैसले को लेने से पहले माता-पिता इससे जुडी लगभग सभी जानकारी हासिल करते है। कपिल नाम का अर्थ सूरज, अग्नि, एक ऋषि का नाम आदि होता है। ये नाम लड़कों के बेहतरीन नामों में से एक है। ये लड़के जिंदादिल स्वभाव के होते है। इनका व्यक्तित्व हंसमुख होता है और अपने आस-पास लोगों को भी हंसाते हैं। इस नाम के व्यक्ति जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं और सफलता हासिल करने के लिए रात-दिन एक कर देते हैं। इनकी काबिलियत और लगन का फल इन्हें जरूर मिलता है। ये व्यक्ति समाज में बहुत नाम कमाते हैं और अपने साथ जुड़े हुए लोगों को भी आगे ले जाने और बढ़ाने का प्रयास करते रहते हैं।

कपिल नाम का राशिफल

कपिल नाम की राशि मिथुन होती है। वैसे तो यह नाम नया नहीं है, लेकिन लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इस राशि के लड़के दिमाग के तेज होते हैं और जब भी किसी मुसीबत में पड़ते हैं तो अपने दिमाग के इस्तेमाल से समस्या को हल करने की कोशिश करते हैं। इनका हंसमुख स्वभाव इन्हे लोगों का चहेता बना देता है। ये अपने जीवन में खूब संघर्ष करते हैं और जिसके कारण इनके बेहतर मुकाम और काफी धन हासिल होने की उम्मीद बढ़ जाती ही। यह अपने व्यवहार से लोगों का मन मोह लेते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर क, छ, घ को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

कपिल नाम का नक्षत्र क्या है?

कपिल नाम का नक्षत्र ‘मृगशिरा’ है और ज्योतिष के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हिरण का सिर को माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – वे, वो, का,की।

कपिल जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

कपिल नाम की मिथुन राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य नाम बताए गए हैं। ये सभी नाम ज्यादातर मिथुन राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर क, छ और घ से लिए गए हैं, आइए नामों को जानते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
कर्ण (Karn) कलश (Kalash)
कल्पेश (Kalpesh) कनिष्क (Kanishk)
कृष्णा (Krishna) कबीर (Kabir)
क्रियांश (Kriyansh) कियान (KIyaan)
घनश्याम (Ghanshyam) छबील (Chhabil)
घनानंद  (Ghananand) छायांक (Chhayank)

कपिल नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

माता-पिता द्वारा रखा गया कपिल एक बेहद ही खूबसूरत नाम है और अगर आप इसी नाम से मिलते-जुलते नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नामों को ध्यान से देखें।

नाम   नाम
कल्पेश (Kalpesh) कपिलेश (Kapilesh)
कपीश (Kapeesh) कल्पित (Kalpit)
कुणाल (Kunal) सनिल (Sanil)
सुनील (Sunil) हर्षिल (Harshil)
अनिल (Anil) निखिल (Nikhil)
दर्शील (Darsheel) राहिल (Rahil)

कपिल नाम के प्रसिद्ध लोग

कपिल एक बहुचर्चित नाम है। कपिल नाम के कई जाने-माने व्यक्ति हैं जिन्होंने आपने काम से दुनिया भर में नाम कमाया है। कपिल नाम के प्रसिद्ध लोगों की जानकारी नीचे दी गई है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
कपिल देव क्रिकेट खिलाड़ी
कपिल शर्मा कॉमेडियन, अभिनेता
कपिल सिब्बल वकील, राजनेता
कपिल कपूर भाषाकार, शिक्षाविद
कपिल जिंदल उद्यमी
कपिल मोहन उद्यमी
कपिल हरी परांजपे गणितज्ञ
कपिल आर्य अभिनेता
कपिल गुप्ता लेखक
कपिल मिश्रा राजनीतिज्ञ

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

कपिल की तरह लड़कों के और भी ऐसे नाम है जो क अक्षर से शुरू होते हैं और उनका मतलब भी काफी अच्छा होता है, तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देखें।

नाम अर्थ
कुंवर (Kunvar) राजकुमार
कुंजीत (Kunjeet) जंगल में छिपे हुए
कविश (Kavish) कवि, बुद्धिमान
कुश्यंत (Kushyant) खुशी
कियांश (Kiyansh) प्रतिभाओं से भरपूर
कवीन (Kaveen) सुंदर
कौशल (Kaushal) समृद्ध, कुशल
कियान (Kiyaan) राजा, भगवान की कृपा
कीर्तन (Kirtan) प्रार्थना
केशव (Keshav) रूपांतर

इस लेख के जरिए से हमने आपको कपिल जैसे प्यारे नाम से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां बताने का प्रयास किया है। यदि आपके दिमाग में अपने बेटे के लिए ये नाम आया है तो यह लेख आपकी सहायता जरूर कर सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि इसमें बताई गई जानकारियां आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। इसके अलावा अगर आपको कपिल नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश है या फिर आप अपने लाडले के लिए क अक्षर से दूसरा नाम ढूंढ रहे हैं तो आपको इस लेख में वह भी मिलेगा। हमे कमेंट करके जरूर बताएं कि इस लेख में दी गई जानकारियां आपके लिए लाभदायक साबित हुई या नहीं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

जय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jay Name Meaning in Hindi
मनोज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manoj Name Meaning in Hindi
नीरज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neeraj Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago