शिशु

कृशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krisha Name Meaning in Hindi

बच्चे माता पिता के लिए सबसे बड़ी दौलत होते हैं जिसको सहेज के रखना हर कोई चाहता है लेकिन बच्चे तो परिंदे होते हैं बड़े होकर कब फुर हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। माता पिता हमेशा अपने बच्चों के साथ रहने की आशा करते हैं और जो आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। काम के चलते बच्चे देश के किसी और हिस्से में रहते हैं और माता पिता कहीं और। आप तो नहीं लेकिन आपके द्वारा बच्चे का दिया हुआ नाम आशीर्वाद के रूप में रह सकता है। तो यदि आप अपनी लाडली के लिए नाम ढूंढ़ रहे हैं तो आप यहीं रुक जाना चाहिए। आज के लेख में हम लड़कियों के ट्रेंडिंग ‘कृशा’ के बारे में बताएंगे। यदि आपको यह नाम अपनी बेटी के लिए पसंद आया है और आप कृशा नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

कृशा नाम का मतलब और राशि

आप कहीं गए और आपको कृशा नाम की लड़की मिली जिसके नाम से आप बहुत प्रभावित हुए है और आप भी अपनी बेटी का नाम भी कृशा रखना चाहते हैं। लेकिन आपको नाम का अर्थ नहीं मालूम है और आपको इसकी जानकारी चाहिए तो इस नाम का अर्थ दिव्य और पतली होता है। कृशा नाम की राशि मिथुन है। यदि कृशा नाम के बारे में और भी जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप आगे पढ़ सकते हैं।

नाम कृशा
अर्थ दिव्य, पतली
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 3
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, गुलाबी और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

कृशा नाम का अर्थ क्या है?

कृशा लड़कियों का खूबसूरत नाम है जिसका अर्थ दिव्य और पतली होता है जो आपको कृशा नाम के लड़कियों के व्यक्तित्व में देखने को मिल सकता है। कृशा नाम की लड़कियां भाग्यवान होती हैं और उनकी बुद्धिमता का तो कोई जवाब नहीं होता है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता बड़ी प्यारी होती है, जिससे वो कभी भी समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। कृशा नाम की लड़कियों के मेहनती स्वभाव होने के कारण समाज में व्यवसायी बनने की संभावना ज्यादा होती है। कृशा लड़कियों की समझदारी औरों से बेहतर होती है। चुनौतीपूर्ण जीवन इनकी पहली पसंद होती है।

कृशा नाम का राशिफल

कृशा नाम की राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि की कृशा नाम की लड़कियां बुद्धिमान और ईमानदार होती हैं। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है इसलिए इस नाम की लड़कियां बड़ी सुंदर और प्यारी होती हैं। इन्हें अपने आप से बहुत ज्यादा प्रेम होता है। कृशा नाम की लड़कियां मेहनती होती हैं, वो हर काम को निपटाने में माहिर होती हैं। इन लड़कियों में धैर्य की भी कोई कमी नहीं होती है। मिथुन राशि की कृशा नाम की लड़कियां मन की बात पढ़ने में भी माहिर होती है और औरों से चतुर भी होती हैं।

कृशा नाम का नक्षत्र क्या है?

कृशा नाम के बच्चों का जन्म नक्षत्र मृगशिरा होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह हिरण का मस्तक होता है। कृशा के अलावा और भी नाम जिनका जन्म इसी नक्षत्र में होता और वो कुछ इस प्रकार है – वे, वो, का, की, बे, बो।

कृशा जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

कृशा मिथुन राशि में आने वाला बेहद प्यारा नाम है और यदि आप भी अपनी बेटी का नाम मिथुन राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हम इस लेख में राशि के हिसाब से भी नाम बताते हैं। हमने मिथुन राशि से नीचे कुछ नाम साझा किए हैं, जरूर पढ़ें। मिथुन राशि के मुख्य अक्षर क, छ, घ और ह हैं।

नाम नाम
कविता (Kavita) काजल (Kajal)
कनिका (Kanika) छवि (Chhavi)
छाया (Chhaya) हरिका (Harika)
हरिणी (Harini) हर्षाली (Harshali)
हर्षिता (Harshita) कामिनी (Kamini)
कालिंदी (Kalindi) कायरा  (Kayra)
घोषा (Ghosha) छनक (Chhanak)

कृशा नाम से मिलते जुलते और भी नाम

कृशा लड़कियों का यूनिक नाम है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी दोनों बेटियों का नाम कुछ इसी तरह यूनिक और मिलता जुलता हो तो आप दो नाम पसंद कर सकते हैं एक जो आपने कर रखा है और दूसरा लिस्ट से कर लीजिए।

नाम नाम
प्रिशा (Prisha) पियूषा (Piyusha)
श्रीशा (Shrisha) प्रत्युषा (Pratyusha)
निशा (Nisha) तृषा (Trisha)
मिशा (Misha) कृति (Kriti)
लिसा (Lisa) ईशा (Isha)
आयशा (Ayesha) अलीशा (Alisha)

कृशा नाम के प्रसिद्ध लोग

कृशा नाम के प्रसिद्ध लोगों के बारे में भी जानना आपके लिए उतना ही जरूरी है जितना कि अर्थ, राशिफल इत्यादि। इसलिए हम आपको नाम से संबंधित कुछ हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नीचे वर्णित है।

नाम पेशा
कृशा कपिला फैशन एडिटर, कॉमेडियन, युट्यूबर
कृशा शाह उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता
कृशा कुरूप अभिनेत्री
कृशा पांडिरकर बाल कलाकार

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

आपने कृशा नाम के बारे में पूरी जानकारी ले ली और आप ‘क’ अक्षर से ऐसे ही कुछ और नामों की जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आगे की टेबल को जरूर पढ़ें।

नाम अर्थ
केतकी (Ketki) एक सुंदर फूल
कांक्षा (Kanksha) इच्छा, मनोकामना
काव्या (Kavya) गतिमान कविता
कश्मीरा (Kashmira) कश्मीर से आने वाली
कोमल (Komal) नाजुक और सुंदर
किंशुक (Kinshuk) एक सुंदर लाल फूल
किश्वर (Kishwar) देश, क्षेत्र
काया (Kaya) शरीर, बड़ी बहन
काशवी (Kashvi) उज्जवल, चमकदार
कनुप्रिया (Kanupriya) भगवान कृष्ण को प्यारी, राधा

आज के लेख में हमने आपको बताया कृशा नाम के बारे में जो लड़कियों का बेहद यूनिक नाम है। साथ ही हमने जाना कि कृशा नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है जिससे यदि आप भी अपनी बेटी का नाम कृशा रखते हैं तो उसका भी व्यक्तित्व औरों को प्रभावित कर सकता है। उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी उपयोगी लगी होगी। हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर दीजिए।

यह भी पढ़ें:

कायरा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kayra Name Meaning in Hindi
कियारा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiara Name Meaning in Hindi
कंचन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kanchan Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago