शिशु

कुंज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kunj Name Meaning in Hindi

आपको अभी अभी पता चला है कि आप मां बनने वाली हैं तो सबसे पहले तो आपको बधाई हो। मां बनना एक सुखद एहसास है जिसे केवल मां ही महसूस कर सकती है। अभी आपके पास समय ही समय होगा बच्चे की आने की तैयारी करने के लिए। छोटे छोटे हिस्सों में ये तैयारियां शुरू हो भी गई होंगी, जैसे कि नाम सोचना, बच्चे का रूम सजाना आदि। लेकिन आपको पता नहीं कि आने वाला बच्चा लड़का होगा या लड़की तो ऐसे में आप नाम सोचने में कंफ्यूज हो सकते हैं। तो क्यों न ऐसा नाम सोचा जाए जो लड़का और लड़की दोनों के लिए हो सकता है। ‘कुंज’ ऐसा ही एक नाम है। यदि आपको कुंज नाम पसंद है और आप इस नाम के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए आगे जरूर पढ़ें।

कुंज नाम का मतलब और राशि

कुंज एक ऐसा नाम है जो लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए रखा जा सकता है। यदि आप अपने होने वाले बच्चे के लिए ऐसा नाम पहले से पसंद करके रखते हैं तो आपको लड़का हो या लड़की नाम अलग से सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है। नाम रखने के अलावा इससे जुड़ी और भी कई सारी जानकारियां होती हैं जिसे जानना आपके लिए अहम है। कुंज नाम का अर्थ पेड़, झाड़ियों, लताओं आदि से घिरा हुआ होता है। कुंज नाम की राशि की बात करें तो इसकी राशि मिथुन होती है। साथ ही इसके नक्षत्र, शुभ दिन आदि के बारे में जानने के लिए आगे दी गई टेबल पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम कुंज
अर्थ पेड़, झाड़ियों, लताओं आदि से घिरा हुआ
लिंग लड़का/लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 11
राशि मिथुन
नक्षत्र आर्द्रा (कू, घ, ङ, छ)
शुभ दिन ‍बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, गुलाबी और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

कुंज नाम का अर्थ क्या है?

हर नाम का कुछ न कुछ महत्व होता है। इसी तरह से कुंज नाम का काफी महत्व है क्योंकि कुंज नाम का अर्थ पेड़, झाड़ियों, लताओं आदि से घिरा हुआ होता है। कुंज नाम के बच्चे दिमाग से काफी तेज होते हैं। साथ ही ये बच्चे बड़े बुद्धिमान होते हैं। जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वे जिस भी काम में हाथ लगाते हैं उसमें सफल होते हैं। ये अपने परिवार वालों से बहुत प्यार करते हैं और यदि इनके बारे में कोई कुछ कहे तो उसका विरोध करने में भी आगे होते हैं। ये बच्चे खुली आंखों से कल्पना करते हैं जिसके कारण कभी-कभी इन्हें इन कल्पनाओं के पूरा न होने से ठेस भी लग जाती है। कुंज नाम के बच्चे चालाक भी बहुत होते हैं।

कुंज नाम का राशिफल

कुंज नाम के बच्चों की जन्म राशि मिथुन होती है। इस राशि का राशिफल कुंज नाम के राशिफल को प्रभावित करता है। कुंज नाम के बच्चे जिम्मेदार और समझदार होते हैं। ये लोग अपने काम को समय में पूरा करने के लिए जाने जाते हैं। कुंज नाम के ये बच्चे सोने में माहिर होते हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर हर वो काम करने के लिए तैयार रहते हैं। काम के मामले में ये फुर्तीले होते हैं। मिथुन राशि के कुंज नाम के बच्चे भाग्यशाली होते हैं। इन्हें समाज में अपनी जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

ADVERTISEMENTS

कुंज नाम का नक्षत्र क्या है?

ज्योतिष की माने तो कुंज नाम के बच्चों का जन्म नक्षत्र आर्द्रा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह आंसू की बूंद को माना जाता है। इस नक्षत्र के पहले अक्षर से आप जान सकते हैं कि आपके बच्चे का जन्म किस नक्षत्र में हुआ है और ये अक्षर कुछ इस प्रकार हैं – कू, घ, ङ, छ।

कुंज जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

मिथुन राशि में आने वाले अक्षर क, घ, छ और ह हैं। जैसा कि ऊपर हमने बताया कि कुंज लड़कों और लड़कियों दोनों का नाम हो सकता है इसलिए आगे की टेबल में हमने मिथुन राशि से लड़कों और लड़कियों दोनों के नामों के बारे में बताया है, इसे पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम लिंग
छवि (Chhavi) लड़की
हिमांशी (Himanshi) लड़की
हिमांशु (Himanshu) लड़का
हेमंत (Hemant) लड़का
कोयल (Koyal) लड़की
कपिल (Kapil) लड़का
कुसुम (Kusum) लड़की
कुहू (Kuhu) लड़की
कुशल (Kushal) लड़का
कुश (Kush) लड़का
हरीश (Harish) लड़का
हर्ष (Harsh) लड़का

कुंज नाम से मिलते जुलते और भी नाम

कुंज बच्चों का बहुत प्यारा नाम है। लेकिन यदि आप अपने बच्चे का नाम कुंज न रखकर कुंज नाम से मिलता जुलता कुछ नाम रखना चाहते हैं तो, नीचे की लिस्ट को एक बार जरूर पढ़ें।

नाम लिंग
विराज (Viraj) लड़का
केसर (Kesar) लड़की
क्षितिज (Kshitij) लड़का
कशिश (Kashish) लड़की
द्विज (Dwij) लड़का
कविता (Kavita) लड़की
युवराज (Yuvraj) लड़का
जलज (Jalaj) लड़की
तेज (Tej) लड़का
सूरज (Suraj) लड़का

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘क’ से शुरू होने वाले नामों में से कुंज एक अलग और आकर्षक नाम है। लेकिन अगर आप अपने बच्चे का नाम इसके अलावा लेकिन ‘क’ अक्षर से ही रखने की सोच रहें हैं तो नीचे दी गई तालिका पर विचार कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ लिंग
किश्वर (Kishwar) देश, क्षेत्र लड़की
कमल (Kamal) फूल, पवित्र लड़का/लड़की
किंजल (Kinjal) नदी का किनारा, ज्ञान गंगा लड़की
कुणाल (Kunal) सुंदर आंखों वाला एक खूबसूरत व्यक्ति लड़का
कामना (Kamna) सुंदर, इच्छा लड़की
कौशिक (Kaushik) महात्मा, संत लड़का
कायरा (Kayra) शांतिपूर्ण, अद्वितीय लड़की
कियान (Kiyan) राजा, भगवान की कृपा लड़का
केशव (Keshav) रूपांतर, भिन्न लड़का
कृष्णा (Krishna) रात, प्रेम, शांति, सौहार्द लड़का/लड़की

कुंज बच्चों का छोटा किंतु अच्छा नाम है जिसका अर्थ पहले ही हम आपको बता चुके हैं। यह नाम ऐसा है जो आप अपने बेटे या बेटी दोनों को दे सकते हैं। इस लेख में हमने कुंज नाम के बच्चों के स्वभाव, व्यवहार आदि के बारे में बताया ताकि आगे जाकर आप यह नहीं कहें कि आपको नाम के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं थी। इस लेख में हमने उन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला जिससे की नाम को लेकर आपकी सारी चिंता दूर हो सके। अब यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

कमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamal Name Meaning in Hindi
संतोष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Santosh Name Meaning in Hindi
कृष्णा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krishna Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago