शिशु

कुशल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kushal Name Meaning in Hindi

कुछ नाम आपने ऐसे जरूर सुने होंगे जो मासूमियत भरे होते हैं। लड़के का हो या लड़की का कुछ नाम इतने अनूठे होते हैं कि कोई इसे पुकारे तो लगता है कितना मासूम बच्चा है। ‘कुशल’ ऐसा ही नाम है जो सुनने में काफी क्यूट और मासूम लगता है। यदि आप अपने बेटे का नाम कुशल रखना चाहते हैं या फिर यह नाम आपको पसंद है तो अपने बेटे को ये नाम देने से पहले इसके अर्थ के बारे में जरूर पता करें ताकि आगे चलकर आपको नाम को लेकर कोई असंतुष्टि न हो। हमारे आर्टिकल में कुशल नाम का अर्थ, राशिफल आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही अगर आप कुशल नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो भी यह लेख आपके काम आने वाला है इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

कुशल नाम का मतलब और राशि

हर पेरेंट्स की दिली ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे बेहतर और अच्छा हो। लेकिन हम जिस धर्म से आते हैं वहां पर अर्थ जाने बिना नाम रखना उचित नहीं समझा जाता। कुशल लड़कों का बेहतरीन नाम है जिसका मतलब चतुर, निपुण और विशेषज्ञ होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस नाम की राशि मिथुन होती है। कुशल नाम का अर्थ बेहतरीन है जो आप कुशल नाम के लड़कों के व्यक्तित्व में देख सकते हैं। लेकिन इसकी जानकारी के लिए आपको आगे भी पढ़ना पड़ेगा। तो कहीं जाने से पहले इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

नाम कुशल
अर्थ चतुर, निपुण, विशेषज्ञ
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 9
राशि मिथुन
नक्षत्र आर्द्रा (कु, कू, घ, छ)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, गुलाबी सफेद
शुभ रत्न पन्ना

कुशल नाम का अर्थ क्या है?

जैसा कि सुनने से समझ आता है कि कुशल लड़कों का एक स्टाइलिश नाम है। इसके अर्थ के बारे में बात करें तो इसका अर्थ चतुर, निपुण और विशेषज्ञ होता है। कुशल नाम के लड़कों का मन चंचल और जिज्ञासु होता है। इन्हें नई चीजों को लेकर बड़ी जिज्ञासा सी रहती हैं। ये अपने जीवन में नई नई चुनौतियों और खुशियों का स्वागत बाहें फैलाकर करते हैं। इनका मन एक काम में लगने के बजाय अलग अलग काम करने में रहता है। कुशल नाम के व्यक्ति इसकी वजह से लगभग सभी कार्यों में निपुण होते हैं और इन्हें बड़े अच्छे से पूरा करते हैं। ये ऐसे कामों को चुनना पसंद करते हैं जिसमें वो व्यस्त रह सकें। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।

कुशल नाम का राशिफल

कुशल नाम की राशि मिथुन और शुभ दिन बुधवार होता है। कुशल नाम के मिथुन राशि के जातक अपने परिवार वालों के प्रिय और मस्त मौला इंसान होते हैं। इनकी समझदारी का आकलन आप इस बात से कर सकते हैं कि ये फैसला लेने से पहले थोड़ा सोचते और समझते हैं और इसके बाद कोई अंतिम निर्णय लेते हैं। मिथुन राशि के ये लड़के फुर्तीले और जोशीले होते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए ये काफी अच्छे साथी साबित हो सकते हैं। इन लोगों के भी कुंभ राशि की ही तरह काफी दोस्त होते हैं और इनसे मिलना जुलना भी पसंद करते हैं। कुशल नाम के लड़के बाहर से टेंशन फ्री नजर आते हैं लेकिन अंदर से ये खुद लेकर हमेशा डाउट में रहते हैं।

कुशल नाम का नक्षत्र क्या है?

कुशल नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र आर्द्रा और प्रतीक चिन्ह एक हीरा, अश्रु, एक मानव का सिर होता है जिसमे आने वाले अक्षर कू, घ, छ हैं। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम भी इसी नक्षत्र में आते हैं।

कुशल जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

मिथुन राशि के अंतर्गत आने वाले मुख्य अक्षर क, घ, छ और आंशिक अक्षर ह, हा हैं। इन अक्षरों से हमने मिथुन राशि के कुछ नामों के बारे में आगे बताया है। तो यदि आप अपने बेटे का नाम मिथुन राशि से रखना चाहते हैं तो कुशल के अलावा इनमें से कोई एक नाम भी पसंद कर सकते हैं।

नाम नाम
हनी (Honey) हर्षल (Harshal)
हर्षद (Harshad) हार्दिक (Hardhik)
छायांक (Chhayank) हरजीत (Harjit)
केशव (Keshav) कमल (Kamal)
कार्तिक (Karthik) करन (Karan)
घनेश (Ghanesh) घृष्णेश्वर (Ghrishneshwar)

कुशल नाम से मिलते जुलते और भी नाम

कुशल एक यूनिक और ट्रेंडिंग नाम है। कई सारे टीवी कार्यक्रमों में आजकल यह नाम सुनने में आ जाता है। यदि आप इससे मिलते जुलते नाम जानना चाहते हैं तो आगे की टेबल पर एक नजर डालें।

नाम नाम
राहुल (Rahul) कुणाल (Kunal)
निखिल (Nikhil) विशाल (Vishal)
शार्दुल (Shardul) स्वप्निल (Swapnil)
कपिल (Kapil) विपुल (Vipul)
नील (Neil) अतुल (Atul)
अंशुल (Anshul) अनमोल (Anmol)
वत्सल (Vatsal) मृदुल (Mridul)

कुशल नाम के प्रसिद्ध लोग

ऐसी कई बड़ी शख्सियत हैं जिनका नाम कुशल है। इस नाम से प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। नाम रखने के पहले इनके बारे में जरूर जानें।

नाम पेशा
कुशल पाल सिंह उद्यमी, डीएलएफ के अध्यक्ष
कुशल टंडन मॉडल, अभिनेता
कुशल देसाई उद्यमी
कुशल पॉल गायक
कुशल गड़ा फिल्म निर्माता
कुशल पंजाबी अभिनेता
कुशल बद्रिके अभिनेता, कॉमेडियन
कुशल महाजन युट्यूबर
कुशल खेमानी लेखक
कुशल झवेरी टीवी निर्देशक

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हर अक्षर का अपना एक महत्व होता है। इसलिए पेरेंट्स कोई खास अक्षर से अपने बेटे का नाम चुनना पसंद करते हैं। यदि आप ‘क’ अक्षर से अपने बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारणी को अवश्य पढ़ें।

नाम अर्थ
काव्यांश (Kavyansh) कविता का अंश, बुद्धिमान
कुशान (Kushan) चालाक, बुद्धिमान
कल्पेश (Kalpesh) पूर्णता का स्वामी
कल्प (Kalp) चंद्रमा, शासक, स्वस्थ
केतन (Ketan) स्वर्णिम, आकर्षक
कबीर (Kabir) महान, सज्जन
कुंज (Kunj) मंडप, प्रकृति से प्रेम करने वाला
कियांश (Kiyansh) प्रतिभाओं से भरपूर, कलात्मक
कौस्तुभ (Kaustubh) समुद्र मंथन में निकला मणि, अमूल्य
कौशिक (Kaushik) महात्मा, संत

यदि आपने इस लेख को अंत तक पढ़ा होगा तो हम उम्मीद करते हैं कि कुशल नाम से जुड़ी सभी जानकारी पाने में आपको मदद मिली होगी। जैसा कि हमने कहा कि कुशल लड़कों का क्यूट नाम है जो पेरेंट्स के साथ साथ परिवार वालों को भी काफी पसंद आ सकता है। उम्मीद है कि आपको इस नाम  के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अब यदि आप नाम को लेकर संतुष्ट हो गए हों तो इसे बेफिक्र होकर अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

कैरव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kairav Name Meaning in Hindi
कार्तिक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Karthik Name Meaning in Hindi
कमलेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamlesh Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

3 days ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

3 days ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

4 days ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

4 days ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

4 days ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

1 week ago