शिशु

कुसुम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kusum Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बच्चे का नाम रखना माता पिता के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि यह हर बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होता है। बच्चे के नाम से ही उसे समाज में पहचान बनाने में मदद मिलती है और जो सदा सर्वदा साथ होती है। यदि आपके घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई अच्छा नाम ढूंढ रहे हैं तो आप अपनी खोज पर ब्रेक लगा सकते हैं। आज के लेख में हम लड़कियों के खूबसूरत नाम ‘कुसुम’ के बारे में बात करेंगे जो सुनने बड़ा प्यारा लगता है। यदि आपको यह नाम पसंद आ रहा है तो इस नाम को अपनाने से पहले इस नाम के बारे में तमाम जानकारी जरूर लें जिसकी चर्चा हमारे लेख में की गई है। यदि आप कुसुम का अर्थ, राशि, नक्षत्र और कुसुम नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो यह लेख बड़े काम का है।

कुसुम नाम का मतलब और राशि

यदि आप अपनी बेटी का नाम ऐसा रखना चाहते हैं जो सुनने में बहुत अच्छा लगे और साथ ही उसका व्यक्तित्व इसके नाम को परिभाषित करे तो आप अपनी बेटी का नाम कुसुम रखने की सोच सकते हैं। कुसुम नाम का मतलब इस नाम की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। कुसुम नाम के अर्थ की बात करें तो इसका अर्थ फूल और आग दोनों होता है। जिसका प्रभाव आप कुसुम नाम की लड़कियों में भली भांति देख सकते हैं। इस नाम की लड़कियों की राशि मिथुन होती है। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे जरूर पढ़ें।

नाम कुसुम
अर्थ फूल, आग
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 4
राशि मिथुन
नक्षत्र आर्द्रा (घ, ङ, छ, कु, कू)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, गुलाबी और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

कुसुम नाम का अर्थ क्या है?

कुसुम नाम का अर्थ फूल और आग होता है। ऐसे में आप ये समझ सकते हैं कि इन लड़कियों के व्यक्तित्व में आप फूल और आग दोनों का प्रभाव देख सकते हैं। कुसुम नाम की लड़कियां सौम्य स्वभाव की होती हैं जो अपनी ही दुनिया में खुश रहना पसंद करती हैं। इनकी बोली इतनी मधुर होती है कि लोग इनकी आवाज सुनने में काफी रुचि लेते हैं। कुसुम नाम की लड़कियां बुद्धिमान और ईमानदार होती हैं। इन लड़कियों को हर तरह का काम करना पसंद होता है। इनके नेतृत्व में किया गया हर काम सफल होता है लेकिन ये किसी भी बात का विश्वास बिना तर्क के नहीं करती हैं।

ADVERTISEMENTS

कुसुम नाम का राशिफल

कुसुम नाम की राशि मिथुन होती है जिसके स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। मिथुन राशि के अधिकतर जातक देखने में काफी आकर्षक होते हैं और लड़कियां तो ऐसे भी आकर्षक होती हैं। मिथुन राशि की कुसुम नाम की लड़कियां एक अच्छी वक्ता होती हैं। लोग इनकी चतुराई की तारीफ करते थकते नहीं। ये अपने आस पास के लोगों को बड़ी जल्दी प्रभावित कर लेती हैं। कुसुम नाम की मिथुन राशि की लड़कियां स्वभाव से काफी प्यारी और सरल होते हैं। ये लड़कियां काफी समझदार भी होती हैं।

कुसुम नाम का नक्षत्र क्या है?

कुसुम नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र आर्द्रा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह एक हीरा, अश्रु और मानव का सिर होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य अक्षर घ, छ और क है।

ADVERTISEMENTS

कुसुम जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

मिथुन राशि में आने वाला नाम कुसुम बहुत ही आकर्षक नाम है और यदि इसी तरह के आकर्षक नाम और भी नाम जानना चाहते हैं तो आप नीचे की दी गई टेबल पर विचार कर सकते हैं जिसमे मिथुन राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर क, घ, छ, ह से नाम बताए गए हैं।

नाम नाम
हर्षिता (Harshita) हर्षाली (Harshali)
छवि (Chhavi) छाया (Chhaya)
घटा (Ghata) काशवी (Kashvi)
हरिणी (Harini) घोषा (Ghosha)
कशिश (Kashish) कावेरी (Kaveri)

कुसुम नाम से मिलते जुलते और भी नाम

कुसुम लड़कियों का बड़ा सुंदर नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम कुसुम न रखकर इससे कुछ मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आगे की तालिका को जरूर पढ़ना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
सोनम (Sonam) नीलम (Neelam)
रिमझिम (Rimjhim) प्रियम (Priyam)
कुमकुम (Kumkum) मौसमी (Mausami)
सुमन (Suman) जिम्मी (Jimmy)
कसक (Kasak) कनक (Kanak)
काजल (Kajal) कोमल (Komal)
किरण (Kiran) कंचन (Kanchan)

कुसुम नाम के प्रसिद्ध लोग

कुसुम नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हैं जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में दौलत और शोहरत दोनों कमाया है तो चलिए उनमें से कुछ चुनिंदा लोगों के बारे में आपको बताते हैं।

नाम पेशा
कुसुम दीप गणितज्ञ
कुसुम चौहान भजन गायिका
कुसुम गुरुंग नेपाली अभिनेत्री
कुसुम हैदर अभिनेत्री
कुसुम कुमारी दास कवयित्री
कुसुम वाधवा लेखिका

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

कुसुम ‘क’ अक्षर से शुरु होने वाला बहुत ही सुंदर नाम है। लेकिन यदि आप आप अपनी बेटी का नाम कुसुम न रखकर ‘क’ अक्षर से कुछ और नाम जानने के इच्छुक हैं तो आगे की टेबल को ध्यान से पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
कुमुद (Kumud) खुशी, सफेद कमल, विष्णु का दूसरा नाम
किंजल (Kinjal) नदी का किनारा, ज्ञान, गंगा
केतकी (Ketki) क्रीम रंग का सुगंधित पुष्प
कनिका (Kanika) छोटा, लकड़ी
केसर (Kesar) एक सुगंधित पदार्थ
कस्तूरी (Kasturi) खुशबू, सुगंधित पदार्थ
काव्या (Kavya) गतिमान कविता
काम्या (Kamya) सुंदर, प्यारी, परिश्रमी, सफल
करिश्मा (Karishma) चमत्कार, जादू
किश्वर (Kishwar) देश, क्षेत्र

आज का लेख पढ़कर आपको जरूर अच्छा लगा होगा क्योंकि आज के लेख में हमने ऐसे नाम के बारे में बताया है जिसमे मीठी और तीखी यानी फूल और आग दोनों का समन्वय है। कुसुम लड़कियों के लिए उपयुक्त एक बेहतर नाम है जिसके बारे में आज के लेख में चर्चा की गई है। यदि आपको यह नाम पसंद है या आप हमारे दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो इसे जरूर अपनाएं। साथ ही यह लेख पढ़कर आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

कृति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kriti Name Meaning in Hindi
काव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kavya Name Meaning in Hindi
कविता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kavita Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago