गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान धूप में बैठना चाहिए?

वैसे तो आप अपनी खुशियों के बहाने अक्सर ढूंढ़ ही लेती हैं ताकि आपके चारों तरफ सकारात्मकता बनी रहे। परंतु गर्भावस्था में परिस्थिति थोड़ी बदल जाती है। इस दौरान बहुत सारे लोग आपको अलग-अलग सलाह देते होंगे कि आप ऐसा करें या ऐसा न करें और यह कन्फ्यूजन आपकी छोटी-छोटी चिंताओं का कारण भी बन सकता है। यदि आपको धूप में बैठन पसंद है तो आप यह जरूर जानना चाहेंगी कि क्या आप गर्भावस्था के दिनों में भी ऐसा कर सकती हैं? यदि हाँ, तो जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। 

क्या गर्भावस्था के दौरान धूप में बैठना सही है?

ऐसा कहा जाता है कि धूप में बैठने से शरीर में विटामिन ‘डी’ की आपूर्ति होती है। गर्भावस्था के दिनों में आपको भी थोड़ी देर के लिए धूप में बैठना चाहिए इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियां बनने में मदद मिलती है और साथ ही आपकी और आपके बच्चे की इम्युनिटी भी मजबूत होती है। 

ADVERTISEMENTS

यह भी सच है कि गर्भावस्था के दौरान शरीर का हॉर्मोनल स्तर बहुत तेजी से बढ़ता है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा पहले से ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए यदि आप गर्भवती हैं तो धूप में ज्यादा देर तक न बैठें। 

गर्भावस्था के दौरान धूप में ज्यादा बाहर रहने से होने वाली परेशानी

गर्भावस्था के समय देर तक धूप में रहने से आपको व बच्चे को क्या खतरे हो सकते हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

  • स्किन कैंसर होने की संभावना है

स्किन कैंसर विशेषकर एक गर्भवती महिला के लिए गंभीर समस्या है। स्टडीज के अनुसार गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं धूप में ज्यादा समय तक रहती हैं, उन्हें स्किन कैंसर हो सकता है। यह धूप में देर तक रहने से सनबर्न होने के कारण होता है। गर्भवती महिलाओं की त्वचा सेंसिटिव होती है जिस वजह से उनमें सनबर्न होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। 

  • मेलास्मा (त्वचा पर पैचेज होना) हो सकता है

इसे सामान्यतः ‘प्रेगनेंसी मास्क’ कहते है और यह समस्या त्वचा में पिग्मेंटेशन या डिकलरेशन पैदा करती है। गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन में होने वाले बदलावों की वजह से शरीर में बहुत ज्यादा मेलैनिन उत्पन्न होता है जिससे महिलाओं की त्वचा सेंसिटिव हो जाती है और त्वचा का रंग बदलने लगता है।  

ADVERTISEMENTS

  • डिहाइड्रेशन हो सकता है

अक्सर आप धूप में एन्जॉय करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भूल जाती हैं। इसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। यद्यपि गर्भावस्था के दौरान डिहाइड्रेशन होना एक सामान्य बात है और इसके साइड इफेक्ट्स भी तुरंत दिखने लगते हैं। गर्भावस्था में यदि आपको डिहाइड्रेशन होता है तो आपके दिल की धड़कनें बढ़ सकती हैं और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।  

  • फॉलिक एसिड में कमी हो सकती है

कुछ स्टडीज के अनुसार गर्भावस्था के दौरान बहुत देर तक धूप में बैठने से शरीर में फोलेट का स्तर कम हो जाता है। यदि एक गर्भवती महिला में फोलेट का स्तर कम होता है तो इससे मिसकैरेज हो सकता है या या बच्चे में न्यूरल ट्यूब से संबंधित विकार हो सकते हैं। विशेषकर गर्भावस्था की पहली तिमाही में फॉलिक एसिड सबसे ज्यादा जरूरी होता है इसलिए ही इस समय में गर्भवती महिलाओं को धूप में बैठने की सलाह नहीं दी जाती है। 

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भावस्था के दौरान सनस्क्रीन का उपयोग करना सुरक्षित है?

सनस्क्रीन लगाने से आपको सनबर्न और और त्वचा से संबंधित अन्य समस्याएं नहीं होती है। पर क्या एक गर्भवती महिला इसका उपयोग कर सकती है, हाँ – एक गर्भवती महिला भी सनस्क्रीन का उपयोग कर सकती है। पर मुख्य सवाल यह है कि इस समय आपको कौन सी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। 

सनस्क्रीन दो प्रकार की होती हैं; एक फिजिकल ब्लॉकर्स और दूसरी केमिकल ब्लॉकर्स। गर्भावस्था के दौरान फिजिकल ब्लॉकर सनस्क्रीन का उपयोग करना सुरक्षित है क्योंकि इसमें टाइटेनियम ऑक्साइड और जिंक ऑक्साइड का मिश्रण होता है जो हानिकारक यू.वी. किरणों को रिफ्लेक्ट कर सकता है। 

ADVERTISEMENTS

वहीं दूसरी ओर गर्भवती महिलाओं को केमिकल ब्लॉकर्स सनस्क्रीन लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि इन ब्लॉकर्स में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो यू.वी. किरणों को रिफ्लेक्ट करने के बजाय त्वचा में एब्सॉर्ब कर लेती हैं। इन में से एक है ऑक्सीबेनजोन जो अक्सर केमिकल ब्लॉकर्स में पाया जाता है। ऑक्सीबेनजोन आमतौर पर त्वचा में एब्सॉर्ब हो जाता है और यह विशेषकर बच्चों की त्वचा में एलर्जी का कारण बनता है और साथ ही हॉर्मोन्स को भी अनियंत्रित करता है। इस केमिकल की वजह से जन्म के समय में बच्चे का वजन कम हो सकता है। 

गर्भावस्था के दौरान धूप में निकलते समय इन बातों का खयाल रखें

हो सकता है आपको धूप में बैठना बहुत पसंद हो पर गर्भावस्था के दौरान आपको अपनी और बच्चे की सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, वे इस प्रकार हैं;

ADVERTISEMENTS

1. कम्फर्टेबल कपड़े व जूते पहनें

यदि आप गर्मियों के दिनों में ढीले व हल्के कपड़े पहनती हैं तो इससे आपको काफी फायदे मिलते हैं। इस समय आप सफेद, पीले और आसमानी रंग के कपड़े पहन सकती हैं क्योंकि यह रंग प्रकृति को रिफ्लेक्ट करते हैं। धूप में निकलते समय आप हमेशा गॉगल व हैट लगाएं और साथ में छाता भी लेकर चलें, यह आपको धूप से बचाएगा। 

2. हाइड्रेटेड रहें

पानी आपको हाइड्रेटेड रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है पर आप जूस और एनर्जी ड्रिंक्स भी साथ में ले सकती हैं। यदि आपको धूप में निकलना ही है तो खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए हमेशा पानी की बोतल साथ रखें। 

ADVERTISEMENTS

3. धूप में कम जाएं

यदि आपने सनस्क्रीन का उपयोग नहीं किया है तो गर्भावस्था के दिनों में आप 20 मिनट से ज्यादा के लिए धूप में न निकलें। 

4. सप्लीमेंट्स लें

यदि आपको धूप में जाना पसंद नहीं है या धूप में नहीं निकलना चाहती हैं तो आप इसकी जगह पर विटामिन ‘डी’ के सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

5. कौन से समय निकलना है यह जानकार बाहर निकलें

कुछ स्टडीज के अनुसार धूप में बैठने का सबसे सही समय सुबह और शाम के बजाय दोपहर 12 बजे का होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस समय आपके शरीर को धूप से सबसे ज्यादा विटामिन ‘डी’ मिलता है और साथ ही मेलेनोमा (एक प्रकार का स्किन कैंसर) होने का खतरा भी कम होता है। 

6. बारिश या बादल वाले दिनों में भी सनस्क्रीन लगाएं

सूरज से निकलने वाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें बारिश के मौसम में या बादल होने पर भी आपकी त्वचा तक पहुँचती हैं पर यह बादल, गंदगी और यहाँ तक कि फॉग की वजह से बिखर जाती हैं। 

ADVERTISEMENTS

अब आपको पता ही चल गया होगा कि सूर्य की किरणों से आपकी गर्भावस्था पर क्या प्रभाव पड़ सकता है इसलिए इस समय धूप में कम निकलें और यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो गई है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी में गर्म पानी से नहाना
प्रेगनेंसी के दौरान मोबाइल फोन का यूज

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago