गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान एकिनेसिया लेना सुरक्षित है?

जब आप गर्भवती होती हैं, तब आपको कुछ भी खाने से पहले दो बार विचार कर लेना चाहिए, क्योंकि यह आपके बच्चे की सुरक्षा का मामला है, तो उसे प्रभावित कर सकता है। इसलिए, यदि आप गर्भावस्था के दौरान एकिनेसिया लेने की सोच रही हैं, तो अब आप यह जरूर जानना चाहेंगी कि क्या गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना सुरक्षित है या नहीं। अगर आपका जवाब हाँ है तो फिर यह आर्टिकल आपके लिए काफी फलदायी साबित हो सकता है क्योंकि यहाँ आपको एकिनेसिया के सेवन से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी गई है, तो आइए जानते हैं कि क्या इसे प्रेगनेंसी के दौरान लिया जा सकता है? इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स क्या हैं।

एकिनेसिया क्या है?

एकिनेसिया, साइंटिफिक रूप से एकिनेसिया पुरपुरा के रूप में जाना जाता है जो एक हर्ब है और अपने औषधीय गुणों के कारण बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। यह मैजिकल हर्ब अमेरिका में पाई जाती है। इस पौधे की जड़ें और अन्य हिस्से प्रभावी रूप से आपकी इम्युनिटी मजबूत करने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। यह भी माना जाता है कि एकिनेसिया गर्भवती महिलाओं की हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान एकिनेसिया का सेवन करने के फायदे

आइए, एकिनेसिया का सेवन करने से जुड़े विभिन्न लाभों के बारे में जानते हैं, जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए एक मैजिकल हर्ब की तरह काम करती है:

1. जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है

यदि आप गर्भावस्था के दौरान किसी इन्फेक्शन या बीमारी से पीड़ित हो जाती हैं, तो एकिनेसिया का सेवन करने से आप कम समय में ही उस बीमारी से ठीक हो सकती हैं, यह आपको बीमारी से जल्दी रिकवर होने में मदद करती है।

ADVERTISEMENTS

2. इन्फेक्शन का इलाज करने में मदद मिलती है

गर्भावस्था के दौरान आपकी इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है जिस वजह से आपके जल्दी बीमार पड़ने का खतरा रहता है। इस दौरान आप बार बार किसी न किसी इन्फेक्शन से प्रभावित होने लगती हैं, ऐसी कंडीशन में एकिनेसिया आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह हर्ब प्रभावी रूप से आपकी इम्युनिटी मजबूत करती है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करती है।

3. सनबर्न को ठीक करने में मदद करती है

यदि आप गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह के सनबर्न से पीड़ित हैं, तो आप अपनी कंडीशन को ठीक करने के लिए इस हर्ब को अपने ऊपर अप्लाई कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

4. बवासीर का उपचार करती है

अगर आप गर्भावस्था के दौरान बवासीर से पीड़ित हैं, तो आप दर्द को कम करने और घावों को भरने के लिए इस हर्ब का उपयोग कर सकती हैं।

5. सोरायसिस और एक्जिमा के उपचार करती है

सोरायसिस और एक्जिमा बहुत परेशान कर देने वाली स्किन प्रॉब्लम्स में से एक है। इन दोनों कंडीशन में राहत पाई जा सकती अगर आप स्किन पर होने वाले ब्रेकआउट्स पर एकिनेसिया अप्लाई करती हैं, जो इस स्किन कंडीशन के कारण होते हैं।

ADVERTISEMENTS

6. इन्फेक्शन को रोकने में मदद मिलती है

यह हर्ब टी-सेल्स फॉर्मेशन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह वाइट ब्लड सेल्स की क्षमता को बढ़ाते हैं और कई सारे खतरनाक इन्फेक्शन से बचाव करते हैं। एकिनेसिया एक ऐसा अहम मेडिकल कंपाउंड है, जो बहुत तरह के बैक्टीरिया और वायरस को शरीर में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रभावी रूप काम करती है।

7. प्रभावी टॉपिकल डिसइंफेक्टेंट के रूप में करती है

विभिन्न इन्फेक्शन और मेडिकल प्रॉब्लम को हल करने के अलावा यह छोटे मोटे घाव को ठीक करने के लिए भी बहुत उपयोगी है और इस प्रकार यह एक टॉपिकल डिसइंफेक्टेंट के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS

8. कई अन्य बीमारियों के इलाज में सहायक है

यह मैजिकल हर्ब कई बीमारियों जैसे ब्रोंकाइटिस, बुखार, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, वजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन,   और कई अन्य बीमारी का इलाज करने में फायदेमंद है।

एकिनेसिया एक बहुत ही उपयोगी हर्ब है जो कई सारी मेडिकल कंडीशन का इलाज करने में मदद करती है। लेकिन किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए इस हर्ब का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की अनुमति जरूर लें।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान एकिनेसिया लेने के साइड इफेक्ट्स

अगर आप सोच रही हैं कि क्या आप गर्भावस्था के दौरान एकिनेसिया ले सकती हैं? तो इसका जवाब है हाँ; एकिनेसिया प्रेगनेंसी के दौरान ली जाने वाली एक बहुत ही सेफ हर्ब है। हालांकि, कभी-कभी यह गर्भावस्था के दौरान कुछ कॉम्प्लिकेशन पैदा कर सकती है और इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जिनमें से कुछ आपको नीचे बताए गए हैं:

  • यदि आप अस्थमा या किसी भी प्रकार की एलर्जी से पीड़ित हैं, तो इस हर्ब का सेवन न करें, क्योंकि यह आपके एलर्जी रिएक्शन को ट्रिगर कर सकती है।
  • इससे कुछ महिलाओं को एलर्जी भी हो सकती है, अगर ऐसा होता है, तो आपको पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए एक बार में खपत को रोकना चाहिए और मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।
  • यह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस, कोलेजन आदि को प्रेरित कर सकती है।

गर्भावस्था के दौरान एकिनेसिया की चाय कैसे बनाएं

इस हर्ब को लेने का एक ही तरीका है कि इसे चाय के रूप में लिया जाए। हालांकि, आप सोच में पड़ सकती हैं कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान एकिनेसिया टी आपके लिए सुरक्षित होगी? वैसे तो गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इस चाय को लेने से पहले आपको अपने डॉक्टर की अनुमति लेनी चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

यहाँ आप इस हर्बल चाय को कैसे बना सकती हैं उसका तरीका बताया गया है, तो आइए जानते हैं:

  • एक गिलास पानी उबालें।
  • उबलते पानी में ताजा या सूखी एकिनेसिया डाले।
  • इसे 10 से 12 मिनट तक उबालें।
  • चाय को छान लें और यह सर्व करने के लिए तैयार है।
  • चाय को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें शहद भी डाला जा सकता है।

गर्भवती महिला के लिए एकिनेसिया के कई फायदे हैं। हालांकि, हमारा सुझाव है कि किसी भी कॉम्प्लिकेशन से बचने के लिए आप इस हर्बल सप्लीमेंट को लेने से पहले अपने डॉक्टर की अनुमति ले लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

क्या गर्भावस्था के दौरान एलर्जी की दवा लेना सही है?
गर्भावस्था के दौरान विटामिन लेना
गर्भावस्था के दौरान पोटैशियम का सेवन – जरूरत और महत्व

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago