गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान दाएं तरफ लेटना चाहिए?

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान एक महिला का सोना व आराम करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे महिला के स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। ज्यादातर गर्भवती महिलाएं पहली तिमाही में बहुत आराम से सोती हैं पर दूसरी तिमाही में आते ही या बेबी बंप दिखना शुरू होते ही उन्हें सोने में कठिनाई होने लगती है। उस दौरान महिलाओं के लिए एक सुविधाजनक पोजीशन खोजना कठिन होता है और वे बच्चे की सुरक्षा के बारे में चिंता करती हैं। कई अनुभवी मांएं गर्भवती महिलाओं को विशेषकर बाईं ओर सोने की सलाह देती हैं। पर यदि महिला दाहिने ओर लेटती है तो क्या होगा? क्या यह एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए सुरक्षित है? आइए जानें!

गर्भावस्था के दौरान सही पोजीशन में लेटना क्यों जरूरी है?

जिन गर्भवती महिलाओं को अपने बड़े पेट के साथ सोने में पहले से ही दिक्क्तें हो रही हैं, उन्हें एक पोजीशन में सोना ज्यादा कठिन लग सकता है। जब तक आपका बेबी बंप दिखना शुरू नहीं होता है तब तक आप अपनी पीठ के बल या करवट बदल कर सो सकती हैं पर बेबी बंप दिखना शुरू होते ही आप एक साइड पर सोना शुरू करें। यह जानना बहुत जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान थोड़ी देर के लिए पीठ के बल सोना हानिकारक नहीं है। हालांकि यदि आप बहुत देर तक इस तरह से सोती हैं तो इससे बच्चे तक खून पहुँचने में समस्या हो सकती है और इससे आपकी पीठ में दर्द हो सकता है, आपको बवासीर हो सकता है और आपको पाचन से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान एक साइड करवट करके सोना ही सबसे सही है। इस समय आपके लिए दाएं ओर या पीठ के बल सोने से ज्यादा अच्छा है कि आप बाएं ओर लेटें क्योंकि ऐसे लेटने से आपके गर्भाशय और गर्भ में पल रहे बच्चे तक खून पहुँचने में मदद मिलती है। इस पोजीशन में लेटने से आपकी किडनी का फंक्शन भी ठीक रहता है – अर्थात इससे सूजन व असुविधाएं कम होती हैं और अच्छी नींद आती है। पर यदि आप दाएं करवट से सोती हैं तो इसमें भी कोई खतरा नहीं है। इसके बारे में हमने यहाँ विस्तार से चर्चा की है, आइए जानें। 

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भवती महिला दाएं ओर लेट सकती है?

गर्भावस्था के 20वें सप्ताह में पहुँचने तक अधिक वजन बढ़ने से आपको सोने में बहुत ज्यादा कठिनाई हो सकती है। यदि आप सोचती हैं कि गर्भावस्था के दौरान दाहिने करवट पर सोने से समस्याएं हो सकती हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस पोजीशन में सोने से आपकी इन्फीरियर वेना कावा (आई.वी.सी.) पर हल्का सा दबाव पड़ सकता है पर इससे कोई भी गंभीर समस्या नहीं होगी। आपके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान सीधे सोने से आईवीसी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं को बाईं ओर लेटने के लिए इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि ऐसे सोने से आईवीसी पर कोई भी दबाव नहीं पड़ता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। कई स्टडीज के अनुसार भी दाएं तरफ सोने से ज्यादा अच्छा बाएं करवट से सोना या लेटना होता है। ऐसा माना गया है कि बाईं ओर करवट से सोने वाली गर्भवती महिलाओं में बच्चे तक खून न पहुँचने का खतरा कम होता है और दाहिने करवट से या पीठ के बल सीधे लेटने वाली महिलाओं की तुलना में दाएं तरफ लेटने वाली महिलाओं में मृत बच्चे का जन्म होने की संभावना कम होती है। 

ADVERTISEMENTS

लेकिन जब कोई व्यक्ति जल्दबाजी में सोता है तो उसे तब तक इस बात का ध्यान नहीं होता है कि वह किस पोजीशन में सो रहा है जब तक कोई असुविधा न हो। गर्भवती महिलाएं भी सोते समय अपनी पोजीशन बदलकर दाहिने ओर सो सकती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान सोते समय पोजीशन बदलने से क्या होगा?

यह संभव है कि गर्भावस्था के दौरान पेट बढ़ने की वजह से सोते समय यदि आपको असुविधा होती है तो आप पोजीशन बदल सकती हैं। यदि आप पोजीशन बदलती हैं और बाएं ओर सोने के बजाय दाहिने ओर सो भी जाती हैं तो इसमें चिंता की कोई भी बात नहीं है। आप दोबारा से बाईं ओर करवट करके सो जाएं और इससे आपको आराम मिलेगा। इस समय पीठ के बल सोने से आपकी आई.वी.सी. (वेन्स) पर दबाव पड़ सकता है। यदि आप सोते समय सीधे न लेटे तो इससे आपके शरीर में दबाव नहीं पड़ेगा। दाहिने ओर लेटने से बच्चे को कोई भी नुकसान नहीं होता है परंतु सीधे लेटने से आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को समस्याएं हो सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

आप प्रेगनेंसी पिलो का उपयोग करके भी एक पोजीशन में सो सकती हैं इससे आप सोते समय कम हिलेंगी और आपको लेटने में सुविधा महसूस होगी। 

यह बहुत जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान आप किसी भी प्रकार का स्ट्रेस या तनाव लेने से बचें। वैज्ञानिकों के अनुसार बाएं करवट में लेटने से गर्भ में पल रहे बच्चे को हानि नहीं होती है इसलिए इस समय आप ज्यादातर बाएं करवट पर ही लेटने का प्रयास करें। हालांकि यदि कुछ देर के लिए पीठ के बल लेटने से आपको सुविधा महसूस होती है तो आप यह भी कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपकी गर्भावस्था में खतरा है तो लेटने या सोने की बेस्ट पोजीशन जानने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में नींद न आना
प्रेगनेंसी में अच्छी नींद पाने के लिए 10 उपयोगी टिप्स

ADVERTISEMENTS
सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 months ago