गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था में अनानास खाना सुरक्षित है?

गर्भावस्था निश्चित रूप से एक अच्छा अनुभव है, लेकिन इसके साथ ही कई सारी बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है, जैसे क्या करें और क्या न करें। गर्भवती महिला को इस दौरान अपने खान-पान को लेकर विशेष ध्यान देना होता है। अनानास और पपीते जैसे कुछ फलों को जोखिम भरा माना जाता है। आइए यह पता करते हैं कि गर्भावस्था के दौरान अनानास खाना सुरक्षित है या नहीं।

क्या गर्भवती महिलाएं अनानास खा सकती हैं?

हालांकि, ज्यादातर लोग गर्भावस्था के दौरान अनानास खाने की सलाह नहीं देते, लेकिन यह खाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। एक या दो कप अनानास अपने आहार में शामिल करना न केवल सुरक्षित है, बल्कि इससे आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए स्वास्थ्य लाभ भी हो सकता है। अनानास आमतौर पर गर्भवती महिलाओं द्वारा पसंद नहीं किया जाता है क्योंकि इसमें ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है जो आपके शरीर में बड़ी मात्रा में मौजूद होने पर गर्भपात के लिए जिम्मेदार हो सकता है। एक सप्ताह में अपने अनानास के सेवन को सात या आठ कप तक सीमित करने की कोशिश करें। आप डिब्बाबंद अनानास भी अपना सकते हैं क्योंकि ब्रोमलेन को कैनिंग प्रक्रिया के दौरान फलों से निकाल दिया जाता है।

गर्भावस्था के दौरान अनानास खाने के स्वास्थ्य लाभ

अनानास, जब सीमित मात्रा में सेवन किया जाता है, तो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। अनानास से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले कुछ स्वास्थ्य लाभ ये हैं:

1. प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है

अनानास विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है। एक कप अनानास 80 से 85 मिलीग्राम विटामिन सी प्रदान कर सकता है, जो गर्भावस्था के दौरान दैनिक आवश्यकता को पूरा करता है। ये विटामिन प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं और कोशिका क्षति को रोकते हैं। विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ावा देता है, जो एक संरचनात्मक प्रोटीन है जो बच्चे की त्वचा, हड्डियों, कोशिकाओं और उपास्थि के विकास के लिए जिम्मेदार है।

2. हड्डियों को स्वस्थ रखता है

इसमें मैंगनीज भी है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को रोकता है।

3. तंत्रिका तंत्र के कामकाज को विनियमित करता है

अनानास में विटामिन बी1 या थायमिन होता है, जो हृदय और तंत्रिका तंत्र के कामकाज को नियंत्रित करता है।

4. आरबीसी का उत्पादन बढ़ाता है

विटामिन बी6 लाल रक्त कोशिकाओं के बनने को बढ़ावा देता है, जिससे एनीमिया को रोका जा सकता है। यह एंटीबॉडी का उत्पादन भी करता है और मॉर्निंग सिकनेस से राहत देता है।

अनानास में कॉपर आपके बच्चे के दिल के निर्माण के दौरान आवश्यक है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के बनाने में भी सहायक होता है।

  • आंतों पर दबाव कम करता है
  • बच्चे में जन्मजात विकलांगता को रोकता है
  • पेट को स्वस्थ रखता है
  • शरीर में जल प्रतिधारण को रोकता है
  • वैरिकोज नसें वो होती हैं जो गर्भवती महिलाओं के पैर में सूज जाती हैं, मुड़ जाती हैं और दर्द पैदा कर देती हैं। ब्रोमेलैन इन नसों पर रेशेदार जमाव के बनने को कम करने और कम असुविधा के लिए जाना जाता है।
  • ब्लड प्रेशर कम करता है
  • मूड को अच्छा रखता है

गर्भावस्था के दौरान अनानास का सेवन करने के जोखिम

गर्भावस्था में अगर ज्यादा मात्रा में अनानास खाया जाए तो ये नुकसान कर सकता है। गर्भावस्था में अनानास खाने से आप शायद ये जोखिम उठा सकती है।

1. एसिड रिफ्लक्स

अनानास में एसिड होते हैं जो एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन का कारण होता है। इसलिए, यदि आपका कमजोर या संवेदनशील पाचन तंत्र है, तो इस फल से बचना सबसे अच्छा है।

2. गर्भपात / समय से पहले प्रसव

शरीर में ब्रोमेलैन का संचय गर्भाशय ग्रीवा को नरम कर सकता है और गर्भपात या समय से पहले प्रसव हो सकता है। यह आपकी गर्भावस्था के पहले तिमाही के दौरान गर्भाशय के संकुचन, रैशस और उल्टी का कारण हो सकता है।

3. ब्लड शुगर बढ़ाता है

अनानास में बहुत अधिक चीनी होती है; इसलिए, वे गर्भावधि मधुमेह वाली महिलाओं के लिए सही नहीं हैं।

4. शरीर का वजन बढ़ाता है

अनानास में ज्यादा कैलोरी होती है और यह अधिक वजन वाली गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है।

5. दस्त का कारण

यदि बड़ी मात्रा में सेवन किया जाए तो ब्रोमलेन दस्त के लिए भा जिम्मेदार है।

यदि आप ज्यादा अनानास नहीं खाते हैं और पहली बार इसे खा रहे हैं, तो कुछ लोगों को इससे एलर्जी जैसे खुजली, मुंह में सूजन, नाक बहना या अस्थमा हो सकती है।

क्या अनानास खाने से गर्भपात हो सकता है?

लोगों का मानना है कि अनानास खाने से प्रसव पीड़ा होती है। लेकिन यह तभी होता है जब फल अधिक मात्रा में खाया जाए।

गर्भवती महिला कितना अनानास खा सकती है?

पहली तिमाही के दौरान अनानास ना खाएं। दूसरी तिमाही के दौरान, आप एक सप्ताह में लगभग 50-100 ग्राम अनानास खा सकती हैं। तीसरी तिमाही में, आप एक दिन में लगभग 250 ग्राम अनानास का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, अधिक सेवन गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकता है, इसलिए अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं कि आप कितना अनानास खा सकती हैं।

बनाने की विधि

यहाँ कुछ व्यंजन है जिन्हें आप अनानास के साथ बना सकती हैं:

1. मंगलोरियन अनानास करी

यह करी मैंगलोर की एक विशेषता है।

सामग्री

  • चिकन – 1 किलो
  • कच्चा आम, कटा हुआ – 1
  • अनानास, कटा हुआ – 1/2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 3/4  चम्मच
  • पाम शुगर – 1 और 1/2 चम्मच
  • तेल
  • नमक – आवश्यकतानुसार
  • गार्निशिंग के लिए ताजा धनिया

सूखे मसाले के लिए सामग्री

  • तिल के बीज – 1 चम्मच
  • मेथी बीज – 1 चम्मच
  • नारियल, कसा हुआ – 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए सामग्री

  • सरसों के बीज – 1 चम्मच
  • करी पत्ते – 6-7

बनाने का तरीका

  • सूखे मसाले की सामग्री को भून लें और पीस लें।
  • अनानास और हरे आम को ब्लेंड कर प्यूरी बना लें।
  • चिकन को तेल और नमक में डालकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। इसे निकालकर अलग रखें।
  • अनानास प्यूरी को पैन में डालें।
  • लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और पाम चीनी मिलाएं।
  • सूखे मसाले में थोड़ा पानी डालें।
  • चिकन को ग्रेवी में डालें, और कुछ मिनट पकाएं।
  • एक अलग पैन में तेल गरम करें और तड़का की सामग्री भूने।
  • तड़का चिकन के ऊपर डालें।
  • सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

2. पनीर और अनानास राऊंड्स

सैंडविच बनाने के लिए भी अनानास का इस्तेमाल किया जा सकता है!

सामग्री

  • ब्राउन ब्रेड स्लाइस – 6
  • गाढ़ा दही, नमक और काली मिर्च के साथ – 2 बड़े चम्मच
  • चीज़, कसा हुआ – 3/4 कप
  • प्याज, कटा हुआ – 1
  • पुदीना, कटा हुआ – 1 बड़ा चम्मच
  • पाइनएप्पल के स्लाइस – 6
  • गार्निशिंग के लिए पुदीना

बनाने का तरीका

  • ब्रेड स्लाइस पर दही फैलाएं।
  • चीज़, कटा हुआ प्याज और पुदीने के पत्ते मिलाएं।
  • इस पेस्ट को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं।
  • उन पर एक अनानास का टुकड़ा रखें।
  • सर्व करें।

गर्भवती महिलाएं अनानास खा सकती हैं या नहीं यह अभी भी एक बहस का मुद्दा है। इस पर लोगों की अलग-अलग राय है। लेकिन, आप अपने डॉक्टर के सुझाव के साथ ही आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान केले का सेवन
गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन

जया कुमारी

Recent Posts

मेरी पसंदीदा जगह पर निबंध (Essay On My Favourite Place In Hindi)

हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…

23 hours ago

मुझे अपने परिवार से प्यार है पर निबंध ( Essay On I Love My Family In Hindi)

परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…

24 hours ago

बस की यात्रा पर निबंध (Essay On Journey By Bus In Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…

1 day ago

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay In Hindi)

ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…

3 days ago

गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)

निबंध लेखन किसी भी भाषा को सीखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे…

3 days ago

मेरे पिता पर निबंध (Essay on My Father in Hindi)

माँ अगर परिवार का दिल है तो पिता उस दिल की धड़कन होते हैं। पिता…

3 days ago