गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था में लेजर हेयर रिमूवल करवाना चाहिए?

जब एक महिला गर्भवती होती है तो जाहिर है उसका पेट निकलता है, वजन बढ़ता है और मूड स्विंग्स भी होते हैं पर गर्भावस्था के दौरान सिर्फ यही चीजें ही नहीं हैं। महिलाओं के शरीर के भीतर बहुत सारे बदलाव होते हैं, विशेषकर हॉर्मोन्स में वृद्धि होती है, जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और एचसीजी जिनकी वजह से शरीर के बाहर भी बहुत सारे बदलाव दिखाई देते हैं। इस दौरान आपके चेहरे के बाल भी पहले से ज्यादा निकलने लगे होंगे। इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा चिंता होती है और इस समय इसे निकलना भी बहुत कठिन होता है। तो क्या आपको लेजर हेयर रिमूवल का उपयोग करना चाहिए? आइए जानते हैं। 

क्या गर्भावस्था के दौरान आप लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवा सकती हैं?

यदि आप गर्भवती हैं तो कई डॉक्टर या लेजर हेयर रिमूवल टेक्निशियन खुद से ही आपको लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट से दूर रहने की सलाह देते हैं। यह बात चूहों पर की गई लेजर ट्रीटमेंट की रिसर्च के आधार पर कही जाती है, हालांकि इसे आधारिक रूप से स्वीकृति नहीं दी गई है। ऐसे मामलों में आप पूरी सावधानी बरतें और लेजर ट्रीटमेंट के जोखिम से बचें। 

लेजर हेयर रिमूवल कैसे काम करता है?

यदि सिर्फ शेविंग करने से शरीर के बाल ऊपर से निकल सकते हैं तो लेजर हेयर रिमूवल एक ऐसा तरीका है जो बालों को अंदर तक जाकर निकालता है। क्लिनिक में प्रोफेशनल्स एक छोटे से इंस्ट्रूमेंट का उपयोग करते हैं जिसमें से कंसन्ट्रेटेड लाइट बीम्स निकलती हैं। इसकी किरणें प्रभावी रूप से त्वचा में मौजूद बालों के फॉलिकल्स पर पड़ती हैं और बालों को अंदर से डैमेज कर देती हैं। इसका थर्मल डैमेज होने की वजह से इसके फॉलिकल्स भी डैमेज हो जाते हैं और बाल अपने आप ही निकलने लगते हैं। इस पर अब भी तर्क-वितर्क होता है कि इन तरीकों से शरीर के बाल हमेशा के लिए निकल जाते हैं या नहीं। 

लेजर हेयर रिमूवल के ट्रीटमेंट को पूरा होने में कितना समय लगता है?

चूंकि, लेजर ट्रीटमेंट का उपयोग शरीर के बालों को पर्मानेंट तरीके से निकालने के लिए किया जाता है इसलिए इसकी पूरी प्रक्रिया में 6 महीने से 2 साल भी लग सकते हैं। इसमें इतना समय लगने के कई कारण हैं, जैसे बालों की मात्रा में वृद्धि, बालों की बनावट, पिछला सेशन और इत्यादि। शुरूआती दिनों में प्रोफेशनल्स इसकी प्रोग्रेस देखने के लिए कम से कम 6 लेजर ट्रीटमेंट के सेशन करने की सलाह देते हैं। एक बार जब शुरूआती चरण पूरा हो जाता है तब 6 सप्ताह में एक बार यह ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद भी शरीर में थोड़े बहुत बाल आते ही हैं जिसमें एक और सेशन करने की जरूरत पड़ सकती है। 

लेजर हेयर रिमूवल कितना प्रभावी है?

शरीर के बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल का उपयोग करना सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। जिन महिलाओं के शरीर में बहुत सारे और घने बाल आते हैं उन्हें यह करवाने की सलाह दी जारी है। इस तरीके का उपयोग करने से शरीर के बाल अस्थायी रूप से भी हट सकते हैं। हालांकि, लेजर सेशन की मदद से शरीर के बाल कम हो जाते हैं पर गर्भावस्था होने पर इसके सेशन को पोस्टपोन भी किया जा सकता है।

गर्भावस्था के दौरान लेजर हेयर रिमूवल के समय ध्यान रखने योग्य बातें

यद्यपि गर्भावस्था के दौरान लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट का उपयोग करना आप पर निर्भर करता है पर इसे करवाने से पहले आप इसके कुछ पहलुओं को जरूर जान लें। वे क्या हैं, आइए जानें;

  • लेजर हेयर रिमूवल के बेसिक ट्रीटमेंट में 6 महीने से एक साल तक का समय लगता है। इससे यह माना जा सकता है कि इस ट्रीटमेंट के सेशन गर्भावस्था के बाद के चरणों में भी हो सकते हैं। इसमें एक गर्भवती महिला को सिर्फ हिलने-डुलने और एक ही पोजीशन में ही रहने में समस्या नहीं होती है बल्कि इससे त्वचा और अन्य अंगों की सेंस्टिविटी भी बढ़ जाती है। यह ट्रीटमेंट के दौरान महिलाओं की इरिटेशन या असुविधाओं का कारण बनता है।
  • महिलाओं के शरीर में बिकनी एरिया सबसे ज्यादा सेंसटिव होता है और गर्भावस्था के दौरान ब्रेस्ट और बिकनी एरिया में लेजर ट्रीटमेंट करने से आपको इरिटेशन हो सकती है। ट्रीटमेंट की वजह से आपको इसमें सूजन हो सकती है और लाल भी हो सकता है।
  • लेजर ट्रीटमेंट की किरणें बहुत ज्यादा प्रभावी होती हैं और पेट के निचले हिस्से व जांघों में इसका उपयोग करने से आपको क्रैंप आ सकते हैं व दर्द भी होता है।
  • शरीर में हॉर्मोन्स बदलने से मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है जिसकी वजह से त्वचा काली पड़ने लगती है और अधिक सेंसटिव भी हो जाती है। ऐसी त्वचा में लेजर ट्रीटमेंट का उपयोग करने से आपको अधिक दर्द हो सकता है और यह सामान्य से कम प्रभावी हो जाता है।
  • महिलाओं के शरीर में बाल निकलने के अनुसार ही समय के साथ इसके सेशन किए जाते हैं। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में अंदर से बदलाव होते हैं, हॉर्मोन्स के स्तर की वजह से शरीर के बाल जल्दी बढ़ते हैं और ट्रीटमेंट्स से जिन फॉलिकल्स को इनेक्टिव किया गया था वे भी एक्टिव हो जाते हैं। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में बाल पहले से ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की त्वचा अधिक सेंसिटव होती है और इसमें लगातार लेजर ट्रीटमेंट की किरणें पड़ने के कारण त्वचा से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • चूंकि, अन्य की तुलना में इस ट्रीटमेंट से गर्भवती महिलाओं में अधिक दर्द होता है इसलिए ज्यादातर क्लिनिक में गर्भवती महिलाओं को नंबिंग क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह क्रीम शरीर में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाती है और इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को हानि हो सकती है।
  • यदि लेजर ट्रीटमेंट की किरणें नॉन-आयनाइजिंग हैं और यह शरीर में अंदर तक नहीं जाती हैं इसलिए यह किरणें हानिकारक नहीं हैं। हालांकि प्रभावी क्षेत्र के टिश्यू रेडिएशन को अब्सॉर्ब कर सकते हैं। इस समय सवाल यह है कि बच्चे पर कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं पर अभी तक इसका कोई भी जवाब नहीं मिला है।

क्या गर्भावस्था में लेजर हेयर रिमूवल करवाने से बच्चे पर कोई असर पड़ता है?

गर्भावस्था के दौरान लेजर हेयर रिमूवल करवाने से कोई हानिकारक प्रभाव पड़ता है या नहीं या इससे विपरीत प्रतिक्रिया का भी कोई प्रमाण नहीं है। इसके बारे में पूरी जानकारी न होने की वजह से गर्भावस्था के दौरान इसका निर्णय आपको दुविधा में डाल सकता है। इसलिए जरूरी है कि यदि आपको लेजर ट्रीटमेंट के प्रभावों की जानकारी नहीं है तो आपको इससे दूर रहना चाहिए। 

गर्भावस्था के दौरान क्या बिकनी क्षेत्र में लेजर हेयर रिमूवल करवाया जा सकता है?

महिलाओ के शरीर में ब्रेस्ट और वजायना के आसपास की एरिया को बिकनी एरिया कहते हैं। गर्भावस्था के दौरान हेल्दी डिलीवरी और बच्चे के विकास के लिए यह दोनों अंग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। गर्भवती महिलाओं को लेजर हेयर रिमूवल की किरणों से ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहिए क्योंकि इसकी किरणों से आपके शरीर को हानि भी हो सकती है। 

क्या आप गर्भावस्था पूरी होने तक लेजर हेयर रिमूवल के सेशंस को पोस्टपोन कर सकती हैं?

यदि आपका ट्रीटमेंट पूरा होने वाला है और आप गर्भवती भी हैं तो ज्यादातर डॉक्टर या प्रोफेशनल लेजर ट्रीटमेंट का फाइनल सेशन करेंगे। हालांकि यदि आपका ट्रीटमेंट अभी शुरू ही हुआ है या थोड़ा बहुत हो चुका है तो गर्भावस्था पूर्ण होने तक इसके सेशंस को पोस्टपोन करना ही बेहतर है। लेजर हेयर ट्रीटमेंट के क्युम्युलेटी इफेक्ट नहीं होते हैं इसलिए सेशन पोस्टपोन करने के बाद भी आपको पिछले सेशन के फायदे मिलते रहेंगे। गर्भावस्था पूरी होने और बच्चा थोड़ा सा बड़ा होने के बाद आप हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट को शुरू कर सकती हैं। तब तक आप चाहें तो अपने शरीर के बाल हटाने के लिए अन्य तरीकों का उपयोग कर सकती हैं पर इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हेयर रिमूवल के अन्य तरीके

शरीर के बाल हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट के अलावा भी बहुत सारे तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने शरीर के बाल हटा सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान शरीर के बाल हटाने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकती हैं, आइए जानें;

1. इलेक्ट्रोलाइसिस प्रक्रिया

इस मेथड की प्रक्रिया को सुनकर ही कई महिलाएं इससे दूर रहती हैं क्योंकि इसमें बहुत दर्द होता है। गर्भावस्था के दौरान इस तरीके का उपयोग करने से अधिक खतरे हो सकते हैं। यह ट्रीटमेंट भी लेजर की तरह ही होता है जिसमें बिजली का उपयोग करके शरीर के बालों को डैमेज किया जाता है। इस प्रक्रिया को गैल्वेनिक इलेक्ट्रोलाइसिस कहते हैं जिसमें शरीर से जुड़े हेयर फॉलिकल्स को बिजली के करंट से निकाला जाता है। गर्भावस्था के दौरान इससे बचना चाहिए क्योंकि बिजली का करंट बच्चे तक भी पहुँच सकता है। 

2. वैक्सिंग करना

ज्यादातर महिलाएं अपने शरीर के बाल निकालने के लिए वैक्सिंग करवाती हैं और कुछ महिलाएं तो इसे अपने आप ही कर लेती हैं। यह सिर्फ घर में किया जाने वाला आसान और प्रभावी तरीका ही नहीं है बल्कि इससे आप बाहर जाने व पैसे खर्च करने से भी बचती हैं। हालांकि वैक्सिंग से त्वचा खिचती है और गर्भावस्था के दौरान त्वचा सेंसटिव होने की वजह से इस पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इसे करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतें क्योंकि यह प्रक्रिया आपके शरीर में चोट के निशान छोड़ सकती है।

3. क्रीम का उपयोग

मार्केट में मिलने वाली कुछ क्रीम्स में केमिकल और अन्य एलिमेंट्स का उपयोग भी किया जाता है जिससे शरीर के बाल निकलते हैं। इन क्रीम्स में मुख्य रूप से बेरियम सल्फाइड का पाउडर और कैल्शियम थिओगलयकोलिक एसिड जैसे पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इस क्रीम का उपयोग करने से त्वचा में केमिकल अब्सॉर्ब होने का खतरा होता है और सेंसिटव त्वचा में केमिकल रिएक्शन की वजह से यह बिलकुल भी उपयोगी नहीं है। 

4. शेविंग करना

गर्भवती महिलाओं के लिए यह तरीका सबसे बेसिक, आसान, सस्ता और सुरक्षित है। बस अपनी त्वचा पर रेजर का उपयोग करते समय आप थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि इससे आपकी त्वचा कट सकती है। निचले हिस्से के बाल निकालने के लिए अपने पति की मदद भी ले सकती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान लेजर हेयर रिमूवल का उपयोग और इसके प्रभाव अभी तक प्रमाणित नहीं हैं पर यदि आप गर्भवती हैं तो इसका उपयोग बिलकुल भी न करें। गर्भावस्था का समय ज्यादा से ज्यादा 9 महीने का होता है और इस समय आप किसी भी केमिकल-युक्त तरीके, लेजर या एलेक्ट्रोलाइसिस का उपयोग करने के बजाय शेवर्स या वैक्स का उपयोग भी कर सकती हैं। आप खुद की व बच्चे की सुरक्षा के लिए वह सब कुछ करें जो जरूरी है और आपके शरीर के बाल तो कभी भी हटाए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

क्या प्रेगनेंसी के दौरान बालों को रिबॉन्डिंग या पर्मिंग करना चाहिए?

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

अमृता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Amruta Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में नए मेहमान के आने की खबर मिलती है, तो पूरा माहौल…

1 week ago

शंकर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shankar Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता उसके लिए प्यार से एक…

1 week ago

अभिराम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhiram Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत…

1 week ago

अभिनंदन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhinandan Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो बहुत बार सुने जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी…

1 week ago

ओम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Om Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना एक बहुत खास और यादगार पल…

1 week ago

रंजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ranjana Name Meaning in Hindi

समय के साथ सब कुछ बदलता है, चाहे वो पहनावा हो, खाना-पीना हो या फिर…

1 week ago