गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था में ऑलिव ऑयल का उपयोग करना चाहिए?

यद्यपि गर्भावस्था का समय बहुत सुंदर होता है पर यह समय आपको आहार से संबंधित कई उलझनों में भी डाल सकता है। इसलिए यदि आप सोच रही हैं कि गर्भावस्था के दौरान आहार में ऑलिव ऑयल का उपयोग करना चाहिए या नहीं तो हम सलाह देंगे कि आप यह जानने के लिए इस पूरे आर्टिकल को पढ़ें। यहाँ हमने गर्भावस्था में ऑलिव ऑयल का उपयोग करने के बारे में वह पूरी जानकारी दी है जो आपको जाननी चाहिए। 

क्या गर्भावस्था के दौरान ऑलिव ऑयल का उपयोग करना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में ऑलिव ऑयल का उपयोग करने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए की क्या यह आपके लिए सुरक्षित है या नहीं। खैर गर्भवती महिलाओं के लिए ऑलिव ऑयल का उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है और आप इसे अपनी प्रेगनेंसी डायट में भी शामिल कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इससे बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। वास्तव में यह तेल सिर्फ गर्भवती महिला के लिए ही नहीं बल्कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। आगे इसके फायदों के बारे में भी दिया गया है जो आपको जानना चाहिए। 

गर्भवती महिलाओं के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे

ऑलिव का पेड़ आमतौर पर यूरोप और अफ्रीका के मेडिटरेनीयन क्षेत्रों में पाया जाता है। ऑलिव में स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे गुण होते हैं। यह डायटरी फाइबर से भरपूर होने के अलावा इसमें मोनो-अनसैचुरेटेड फैट्स, विटामिन ‘ई’ और आयरन होता है। ऑलिव ऑयल को मैसेरेशन नामक प्रक्रिया से एक्सट्रेक्ट किया जाता है। यह तेल पेट के लिए अच्छा होता है और इसलिए गर्भावस्था के दौरान भी इसका सेवन करना सुरक्षित है। गर्भावस्था के दौरान यह आपकी और आपके बच्चे की कैसे मदद करता है, आइए जानें;

1. विटामिन ‘ई’ से भरपूर होता है

हो सकता है कि ऑलिव ऑयल में विटामिन ‘ई’ का मुख्य स्रोत न हो। यद्यपि यह तेल ऑक्सीडेशन को बाधित करता है पर इसमें मौजूद विटामिन ‘ई’ की मात्रा एक गर्भवती महिला को बहुत सारे फायदे प्रदान करती है। विटामिन ‘ई’ एक ऐसा कॉम्पोनेन्ट है जो जन्म के बाद ही तुरंत बच्चे को ऑक्सीजन-युक्त वातावरण को स्वीकार करने में मदद करता है। यदि आपकी प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई है और आप ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऑलिव ऑयल का सेवन करती हैं तो इससे बच्चे की किडनी व पैन्क्रियाज में सुधार आता है। 

2. बच्चे के विकास में मदद करता है

यदि गर्भावस्था के दौरान आप ऑलिव ऑयल का सेवन करती हैं तो यह आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड बच्चे के दिल को मजबूत रखता है। ऐसा भी देखा गया है कि गर्भावस्था में ऑलिव ऑयल का सेवन करने से बच्चे के मस्तिष्क के फंक्शन में सुधार होता है और यह जन्म के बाद बच्चे के लर्निंग स्किल्स में भी सुधार लाता है। यदि गर्भावस्था के दौरान एक माँ नियमित रूप से ऑलिव ऑयल का सेवन करती है तो इससे बच्चे के वजन और लंबाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

3. स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद करता है

गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आना बहुत आम बात है और ज्यादातर महिलाओं को इसका अनुभव होता है। यह इसलिए होता है क्योंकि जैसे-जैसे गर्भ में पल रहा बच्चा बढ़ता है वैसे-वैसे बच्चे को जगह देने के लिए आपके पेल्विक की मांसपेशियों और पेट पर खिंचाव आता है जिससे स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए ऑलिव ऑयल का उपयोग बहुत पहले से किया जा रहा है। यदि आप रोजाना अपने पेट पर ऑलिव ऑयल लगाती हैं तो संभव है कि गर्भावस्था के दौरान आपको स्ट्रेच मार्क्स न हों। यदि आपको स्ट्रेच मार्क्स हो भी जाते हैं तो यह बहुत हल्के और कई बार लगातार तेल लगाने से गायब भी हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स कम करने का सिर्फ यही तरीका है कि आप नियमित रूप से ऑलिव ऑयल का उपयोग करें। 

4. बच्चों में रेफ्लेक्सेस में सुधार करता है

यह देखा गया है कि जो गर्भवती महिलाएं ऑलिव ऑयल का सेवन नहीं करती हैं उनकी तुलना में जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान लगातार ऑलिव ऑयल का सेवन करती हैं, जन्म के समय उनके बच्चे का सायको-मोटर रेफ्लेक्सेस ज्यादा बेहतर होता है। 

5. विभिन्न इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करता है

गर्भावस्था के दौरान आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और इस वजह से गर्भवती महिलाएं ज्यादातर बीमार पड़ सकती हैं या उन्हें कोई इन्फेक्शन भी हो सकता है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान डायट में ऑलिव ऑयल का उपयोग करने से बाहर सारे फायदे मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑलिव ऑयल में विटामिन ‘ए’ भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। यह बदले में विभिन्न प्रकार के इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करता है। विटामिन ‘ए’ आँखों के लिए फायदेमंद होता है और गर्भावस्था में ऑलिव ऑयल का सेवन करने से आपकी सिर्फ दृष्टी में ही सुधार नहीं होता है बल्कि यह बच्चे की आँखों के विकास के लिए भी बेहतर है। 

अन्य तेलों की तरह ही ऑलिव ऑयल का सेवन संयमित मात्रा में करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान आप सुरक्षित तरीके से ऑलिव ऑयल का सेवन कर सकती हैं और इसे अपनी त्वचा में भी लगा सकती हैं पर इसका उपयोग खाने व लगाने के लिए भी बहुत ज्यादा मात्रा में न करें। इसके लिए हम भी यही सलाह देंगे कि आप गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, विशेषकर यदि आप इसका उपयोग पहली बार कर रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर गर्भावस्था अलग होती है और यदि एक महिला के लिए जो चीज फायदेमंद है, वह दूसरी महिला के लिए हानिकारक भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर जानते हैं कि गर्भावस्था में आपके लिए क्या बेस्ट है।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में नीलगिरी तेल का उपयोग
प्रसव पीड़ा प्रेरित करने के लिए कैस्टर ऑयल

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

मेरी पसंदीदा जगह पर निबंध (Essay On My Favourite Place In Hindi)

हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…

1 day ago

मुझे अपने परिवार से प्यार है पर निबंध ( Essay On I Love My Family In Hindi)

परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…

1 day ago

बस की यात्रा पर निबंध (Essay On Journey By Bus In Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…

1 day ago

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay In Hindi)

ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…

3 days ago

गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)

निबंध लेखन किसी भी भाषा को सीखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे…

3 days ago

मेरे पिता पर निबंध (Essay on My Father in Hindi)

माँ अगर परिवार का दिल है तो पिता उस दिल की धड़कन होते हैं। पिता…

3 days ago