गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान पीनट बटर खाना सही है या नहीं?

पीनट बटर हेल्दी व टेस्टी होता है और इसे आप ब्रेड स्लाइस में लगाकर खा सकती हैं। यदि आपको पीनट बटर खाना अच्छा लगता है तो जाहिर है, गर्भावस्था के दौरान भी आपको इसे खाने की इच्छा होगी। वैसे तो पीनट बटर हेल्दी व टेस्टी होता है पर फिर भी गर्भावस्था में इसका सेवन करना चाहिए या नहीं यह आपको नहीं पता होगा। कई लोग कहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान बहुत ज्यादा पीनट बटर खाने से बचना चाहिए क्योंकि नियमित रूप से इसे खाने से जन्म के दौरान बच्चे को पीनट बटर या मूंगफली से एलर्जी हो सकती है। पर क्या यह सच है? आइए जानें।

क्या गर्भावस्था के दौरान पीनट बटर खाना सुरक्षित है?

यदि आपको मूंगफली या पीनट बटर से किसी भी प्रकार की एलर्जी नहीं है तो गर्भावस्था के दौरान आप पीनट बटर खा सकती हैं। इसमें काफी न्यूट्रिशन होता है और यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए फायदेमंद है। हालांकि अगर आपको मूंगफली खाने से जरा सी भी तकलीफ या एलर्जी होती है तो इसे बिलकुल भी न खाएं। चूंकि माँ पर पीनट बटर का प्रभाव पड़ने की वजह से बच्चे पर भी इसके हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं। 

इम्यून सिस्टम में समस्याएं होने से एलर्जी होती है। यदि पेरेंट्स को एलर्जी है तो इससे बच्चे में भी एलर्जी होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। ऐसे बच्चों को उन बच्चों की तुलना में जल्दी एलर्जी होने का खतरा होता है, जिन्हें कोई हेरिडिटरी एलर्जी नहीं है। शरीर को कुछ विशेष चीजों से एलर्जी होती है पर वह कौन सी चीज है इसका पता लगाना कठिन है। जैसे, यदि आपको और आपके पति को मूंगफली से एलर्जी है लेकिन बच्चे को केवल पॉलेन एलर्जी है तो वह पीनट बटर खुशी से खा सकता है। यह याद रखना जरूरी है कि बच्चे में सिर्फ माँ से ही नहीं बल्कि माता-पिता दोनों से एलर्जी पहुँच सकती है। इसलिए यदि माँ को पीनट बटर से एलर्जी नहीं है तो यह आपके लिए अच्छा है पर यदि गर्भावस्था के दौरान आप इसे खाती हैं तो इसके साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान पीनट बटर खाने के फायदे

पीनट बटर कुछ खास नहीं बस मूंगफली का बटर ही होता है। इसमें न्यूट्रिशन अधिक मात्रा में होता है और यह किसी के लिए भी एक अच्छा खाद्य पदार्थ है। इसे विशेषकर गर्भावस्था में भी खाना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान इसे खाने के क्या फायदे हैं, आइए जानें;

  • बच्चे के विकास में मदद करता है: गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए फॉलिक एसिड और फोलेट बहुत जरूरी है। मूंगफली में फोलेट और फॉलिक एसिड भरपूर होता है इसलिए इसे खाने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान लगभग 100 ग्राम पीनट बटर खाने से 60% फोलेट मिलता है। 2 बड़े चम्मच बटर में लगभग 76 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड होता है। इससे बच्चे में जन्म के दौरान रोगों से बचाव, मस्तिष्क के विकास और पूर्ण विकास में मदद मिलती है।
  • प्राकृतिक रूप से प्रोटीन देता है: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है और लगभग 100 ग्राम पीनट बटर में रोजाना की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन होता है। विशेषकर वेजिटेरियन लोग जिनके लिए प्रोटीन के स्रोत बहुत सीमित हैं ऐसे में गर्भवती महिलाएं प्रोटीन के लिए घर में बनाया हुआ या ऑर्गेनिक पीनट बटर रोजाना खा सकती हैं।
  • हड्डियां बनती हैं: गर्भावस्था के 9 महीनों और बाद में भी महिलाओं को कैल्शियम की जरूरत बहुत ज्यादा होती है। पीनट बटर में भरपूर कैल्शियम होता है और यह बच्चे व माँ दोनों की हड्डियों को बनाने और मजबूती देने के लिए जाना जाता है।
  • इम्यून सिस्टम में सुधार होता है: पीनट बटर में आयरन, विटामिस और मिनरल्स भी होते हैं। इसमें विटामिन ‘इ’ और फ्लू से लड़नेवाले एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। जो गर्भवती महिलाएं जल्दी बीमार पड़ जाती हैं या कमजोर हैं उनके लिए यह एक जरूरी खाद्य पदार्थ है।

पीनट बटर किसे नहीं खाना चाहिए

विशेषकर यदि आपको इससे एलर्जी है तो गर्भावस्था के दौरान पीनट बटर नहीं खाना चाहिए। हालांकि यह उतना आसान नहीं है जितना आप सोचती हैं। मूंगफली से एलर्जी होने पर इसका प्रभाव अलग-अलग होता है। इसका प्रभाव गंभीर और हल्का भी हो सकता है। पीनट बटर किसे नहीं खाना चाहिए, आइए जानते हैं;

  • यदि आपको मूंगफली से सेंसिटिविटी है: यदि मूंगफली खाने से आपको गैस या पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं तो गर्भावस्था के दौरान खुद को तकलीफ से बचाने के लिए आपको पीनट बटर नहीं खाना चाहिए।
  • यदि आपको पहले कभी एलर्जी हुई है: यदि आपको कभी पहले भी मूंगफली या पीनट बटर से एलर्जी हुई है तो विशेषकर गर्भावस्था के दौरान आपको इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
  • यदि गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ सकता है: यदि डॉक्टर कहते हैं कि आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ सकता है तो आपको किसी भी प्रकार के नट्स या बटर खाने से बचना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। 1 चम्मच पीनट बटर में लगभग 100 कैलोरीज होती हैं।

पीनट बटर एक आवश्यक और अच्छा खाद्य पदार्थ है। यदि आप पीनट बटर को नियमित रूप से खाना चाहती हैं तो इसे ऑर्गेनिक खरीदें या फिर घर में ही बनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपको सुविधा होती है तो आप इसके सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं। लेकिन यदि पीनट बटर खाने से आपको खुशी मिलती है तो इसे खाएं और खुद को व अपने बच्चे को खुश रखें। 

यह भी पढ़ें: 

प्रेगनेंसी के दौरान चीज़ खाना

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago