गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान तेज आवाज सुनना बच्चे के लिए नुकसानदेह है?

यदि आप गर्भवती हैं और किसी कॉन्सर्ट में जाने की योजना बना रही हैं तो जरा रुक जाएं। आपके लिए पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि तेज आवाज वाली जगह जाने से आपके गर्भ में रहा बच्चा ठीक रहेगा या नहीं और आपको यह भी जानना चाहिए कि यह बच्चे के लिए हानिकारक तो नहीं है। 

बच्चा गर्भ में आवाज कब सुनने लगता है?

गर्भावस्था के पाँचवें महीने या 22वें सप्ताह तक बच्चे के आंतरिक कान जिसे कॉक्लिया कहते हैं विकसित हो जाते हैं जिससे बच्चे के सुनने की क्षमता बढ़ती है। इसका यह मतलब है कि इस स्तर पर आपका बच्चा भी वह सब कुछ सुन सकता है जो आप सुनती हैं। आप यह भी नोटिस करेंगी कि तेज आवाज से बच्चा रिएक्ट भी करता है और बच्चा चौंकने पर हिलता डुलता है और आपको अपने पेट में उछलने जैसा महसूस होगा। 

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भ में पल रहे बच्चे तेज आवाज से सुरक्षित होते हैं?

वैसे तो आपके पेट की मांसपेशियों व एमनियोटिक फ्लूइड से बच्चे के कानों को पूरी सुरक्षा मिलती है। इसलिए उसे अक्सर सॉफ्ट या फुफुसाने की आवाज ही सुनाई दे सकती है। हालांकि हर गर्भावस्था और बच्चा अलग है और यह सभी जानते हैं कि गर्भ में पल रहे बच्चे के कानों के लिए कितनी तेज आवाज हानिकारक हो सकती है। इसलिए तेज आवाज होने पर आपको सावधानी बरतनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए भी तेज आवाज में म्यूजिक सुनना अच्छा नहीं है क्योंकि इससे महिला में स्ट्रेस के हॉर्मोन्स का उत्पादन हो सकता है। स्ट्रेस हॉर्मोन्स से माँ के दिल की धड़कन बढ़ सकती है जो बच्चे के लिए भी अच्छी नहीं है। 

गर्भवती महिला के लिए कौन सी आवाजें सुनना खतरनाक हो सकता है?

गर्भावस्था के दौरान लंबे समय तक तेज आवाज में म्यूजिक सुनने से बच्चे को सुनने की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए आप बहुत ज्यादा शोर से दूर रहें। गर्भावस्था के दौरान आप निम्नलिखित आवाजों से दूर रह सकती हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

  • फायरिंग एरिया या इसकी रेंज तक जाने से बचें।
  • उन कॉन्सर्ट में बिलकुल भी न जाएं जिसमें तेज आवाज का म्यूजिक शामिल है।
  • ऐरोप्लेन के शोर में भी न जाएं।
  • ऐसी जगह पर बिलकुल भी काम न करें जहाँ पर नियमित रूप से 80 डेसीबल से ज्यादा तेज शोर होता है।

गर्भ में बच्चे को तेज आवाज कैसे प्रभावित करती है?

यदि आप सोचती हैं कि तेज आवाज से बच्चे को हानि हो सकती है तो इसका जवाब हाँ है। तेज आवाज से बच्चे को निम्नलिखित हानि हो सकती हैं, आइए जानें;

1. इससे बच्चा चौंक सकता है

गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार के तेज म्यूजिक या आवाज से बच्चा चौंक भी सकता है और एक माँ होने के नाते आप यह महसूस कर सकती हैं। यदि आप तेज आवाज वाली जगह जाती हैं तो इससे बच्चा तेजी से हिलता-डुलता है या उसका मूवमेंट बहुत तेज हो जाता है। 

ADVERTISEMENTS

2. बच्चे के सुनने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है

तेज आवाज से गर्भ में पल रहे बच्चे के कानों पर असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक इंसान 80 डेसीबल तक तेज आवाज सुन सकता है और इससे ज्यादा तेज आवाज से सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। म्यूजिक कॉन्सर्ट, जेट प्लेन और मशीन की आवाजें बहुत तेज होती हैं (110 डेसीबल से भी ज्यादा) जिससे बच्चे के सुनने की क्षमता डैमेज होती है। 

3. इससे बच्चे में अब्नॉर्मलिटीज भी हो सकती हैं

गर्भावस्था की पहली तिमाही या अंतिम दिनों में तेज आवाज से बच्चे में बहुत ज्यादा खतरे या अब्नॉर्मेलिटीज भी हो सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लगातार तेज आवाज से माँ को हाइपरटेंशन या स्ट्रेस हो सकता है। इससे बच्चे के विकास पर प्रभाव पड़ता है और साथ ही विभिन्न जन्मजात अब्नॉर्मेलिटीज भी हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

4. इससे बच्चे को स्ट्रेस हो सकता है

रेसस बंदरों और चूहों पर कई बार रिसर्च करने के बाद यह देखा गया है लगातार तेज आवाज सुनने से बच्चे में कॉर्टिसोल और कॉर्टिकोट्रोफिन की मात्रा बढ़ जाती है। इन हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ने से स्ट्रेस का स्तर भी बढ़ता है। बंदरों के कई बच्चों के सामाजिक व्यवहार में अंतर भी देखा गया है। हालांकि कुछ स्टडीज इस पर भी की गई हैं कि गर्भ में पल रहे बच्चे को तेज आवाज से स्ट्रेस हो सकता है और इससे माँ के लैक्टोजन स्तर पर उल्टा असर पड़ता है। 

5. इससे बच्चे के दिमाग के आकार पर प्रभाव पड़ता है

कई जानवरों पर रिसर्च करने के बाद यह देखा गया है कि तेज म्यूजिक या तेज आवाज से बच्चे के दिमाग का आकार बदल भी सकता है। हालांकि इंसानों में भी यह परिणाम आ सकते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान आप तेज आवाज से दूर रहें। 

ADVERTISEMENTS

6. इससे प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा भी हो सकता है

बच्चे का समय से पहले जन्म होने के कई कारण हैं जिसमें से एक तेज आवाज में जाना भी है। कुछ स्टडीज के अनुसार यह माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान लगातार तेज आवाज सुनने से बच्चे का जन्म 37वें सप्ताह में ही हो सकता है। 

गर्भावस्था के दौरान तेज आवाज सुनने के कुछ दुष्प्रभाव ऊपर दिए हुए हैं। पहले भी बताया गया है कि कुछ स्टडीज के अनुसार तेज आवाज से कई दुष्प्रभाव होते हैं इसलिए बच्चे के संबंध में सावधानी बरतना ही बेहतर है। 

ADVERTISEMENTS

क्या आप गर्भावस्था के दौरान सॉफ्ट म्यूजिक सुन सकती हैं?

इसमें कोई शक नहीं है कि म्यूजिक सुनने से खुशी मिलती है व उत्साह आता है। हालांकि आप सोचती होंगी कि गर्भावस्था के दौरान आपको अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनना चाहिए या नहीं। इसका जवाब हाँ है, गर्भावस्था के दौरान आप कम आवाज में सॉफ्ट म्यूजिक सुन सकती हैं। तेज आवाज में म्यूजिक सुनने के बजाय धीमी आवाज में म्यूजिक सुनने से गर्भ में पल रहे बच्चे और माँ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। यदि आप 70 डेसीबल या इससे कम आवाज में म्यूजिक सुनती हैं तो इससे आपको और बच्चे को आराम मिल सकता है। आप अपनी पसंद का कोई भी म्यूजिक सुन सकती हैं और एन्जॉय कर सकती हैं। 

इस बारे में अब भी विभिन्न स्टडीज की जा रही हैं कि तेज आवाज से गर्भ में पल रहे बच्चे में क्या दुष्प्रभाव होते हैं। हालांकि तेज आवाज या तेज म्यूजिक से दूर रहने में कोई हानि नहीं है। इसलिए जब तक डिलीवरी न हो जाए तब तक आप उन जगहों पर न रहें जहाँ पर बहुत ज्यादा शोर होता है, म्यूजिक की आवाज कम रखें और रॉक म्यूजिक न सुनें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना

ADVERTISEMENTS

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago