शिशु

लैक्टेशन कुकीज़ – फायदे और रेसिपीज

जन्म के बाद पहले 6 महीने तक बच्चे को माँ का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। ब्रेस्टफीडिंग से बच्चे को जन्म के पहले कुछ महीनों में ही सभी आवश्यक न्यूट्रिएंट्स और एंटीबॉडीज मिल जाते हैं। आप अपने बच्चे को जितना ज्यादा स्तनपान कराएंगी, दूध की आपूर्ति भी उतनी अधिक होगी। हालांकि दूध की मात्रा में अंतर हो सकता है और अक्सर बच्चा भूखा भी रह सकता है। इसलिए हाल ही बनी माएं दूध की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए अक्सर लैक्टेशन कुकीज़ खाती हैं और यह एक लोकप्रिय तरीका है। 

लैक्टेशन कुकीज़ क्या हैं?

लैक्टेशन कुकीज़ स्नैक्स का एक प्रकार हैं जो गलैक्टागॉग या ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बनाई जाती हैं और ऐसा माना जाता है कि इसे खाने से माँ के दूध की आपूर्ति बढ़ती है। इसका उपयोग बहुत पहले से किया जा रहा है पर पिछले कुछ सालों में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। इन कुकीज़ को खाने के बाद कई मांओं ने ब्रेस्टमिल्क की आपूर्ति बढ़ने का अनुभव किया है। इस बारे में थोड़ी बहुत साइंटिफिक रिसर्च हुई है कि बेक्ड लैक्टेशन कुकीज़ से ब्रेस्टमिल्क की आपूर्ति बढ़ती है। वास्तव में डॉक्टर के अनुसार भी जिन महिलाओं को लगता है कि उनमें पर्याप्त दूध की आपूर्ति नहीं हो रही है तो वे मेडिकल मदद लेने के बजाय लैक्टेशन कुकीज़ का सेवन कर सकती हैं। ये कुकीज़ काफी हेल्दी होती हैं और इससे स्तनपान कराने वाली मांओं को कई न्यूट्रिशनल फायदे भी मिलते हैं। 

इन कुकीज़ में मिलने वाला गलैक्टागॉग (दूध आपूर्ति पूरी करने वाली सामग्री) क्या होता है?

पहले भी बताया गया है कि गलैक्टागॉग दूध बढ़ाने की सामग्री है पर इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है। हालांकि लैक्टेशन कुकीज़ में मौजूद गलैक्टागॉग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। 

1. ओट्स

ओट्स न्यूट्रिशियस खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और इत्यादि चीजों की उच्च मात्रा होती है। सैपोनिन जैसे कंपाउंड इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं और शरीर में प्रोलैक्टिन के स्तर को बढ़ाते हैं जिसे दूध बढ़ाने का सिंथेसिस भी कहा जाता है। इसका कार्ब और फाइबर की मात्रा शरीर में शुगर के अब्सॉर्प्शन को नियंत्रित करती है और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकती है। 

2. मेथी

मेथी दाने भारतीय भोजन का एक सामान्य भाग हैं। यह हेल्दी फाइटोस्ट्रोजन से भरपूर हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन को प्रभावित करते हैं। इसके बदले में यह प्रोलैक्टिन और दूध की आपूर्ति को नियंत्रित करता है। यह भी माना जाता है कि इससे पसीना अधिक निकलता है जो रिफ्लेक्स को उत्तेजित करके दूध को बढ़ाने में मदद करता है। 

3. फ्लैक्स सीड

फ्लेक्स सीड यानी सन के बीज हेल्दी फैट्स से भरपूर है, जैसे ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड। ये न्यूट्रिएंट्स कार्डियोवस्कुलर हेल्थ और इम्यून सिस्टम में सुधार करते हैं। यह ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। फ्लेक्स सीड में फाइबर, विटामिन बी, विटामिन इ, पोटैशियम और कैल्शियम भी होता है जो संतुलित आहार का एक जरूरी भाग है। 

4. ब्रूवर्स यीस्ट

ब्रूवर्स यीस्ट का उपयोग विभिन्न खाद्य पदार्थों में होता है, जैसे ब्रेड, डोसा, केक इत्यादि। यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भी भरपूर है जो दूध की आपूर्ति को बढ़ाता है और सेलुलर मेटाबॉलिज्म के लिए भी जरूरी है। यीस्ट में प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे सेलेनियम और क्रोमियम भी हैं। हालांकि यीस्ट खाने से डायरिया या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपका बच्चा सेंसिटिव है या उसे यीस्ट से एलर्जिक हो जाती है तो आप इस सामग्री का उपयोग न करें।

लैक्टेशन कुकीज़ के फायदे

स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए ब्रेस्टमिल्क की आपूर्ति बढ़ाने के अलावा लैक्टेशन कुकीज़ के अनेक फायदे हैं, आइए जानें;

1. स्वास्थ्य में सुधार होता है

लैक्टेशन कुकीज़ में मौजूद सामग्रियां प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल, फाइटोहॉर्मोन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई प्रभावी न्यूट्रिएंट्स का स्रोत भरपूर मात्रा में हैं जो शरीर के लिए आवश्यक है और मेटाबॉलिक के फंक्शन को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, फ्लैक्सीड और ओट्स में मौजूद आयरन खून की आपूर्ति को बनाए रखता है जिससे हाल ही में बनी माओं की एनीमिया जैसी आम समस्या ठीक रहती है। 

2. कब्ज कंट्रोल होता है

ओट्स में डायटरी फाइबर या रफेज (बीटा-ग्लूकन्स का विशेष रूप) भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बच्चे के जन्म के बाद बॉवल मूवमेंट की कठिनाइयों और कब्ज को ठीक करता है। यह गर्भावस्था के वजन को भी कम करने में मदद करता है।

3. पोस्टपार्टम डिप्रेशन में मदद मिलती है

कुछ रिसर्च के अनुसार फ्लैक्सीड और ब्रूवर्स यीस्ट में मौजूद न्यूट्रिएंट्स का कॉम्बिनेशन जन्म के बाद के डिप्रेशन को कम करता है जिसे वास्तव में बेबी ब्लूज भी कहा जाता है। कभी-कभी लैक्टेशन कुकीज़ में मौजूद शुगर की मात्रा आपके मूड को ठीक कर सकती है। 

4. इससे कोई भी हानि नहीं होती है

लैक्टेशन कुकीज़ में मौजूद सभी सामग्रियां पूरी तरह से प्राकृतिक होती हैं इसलिए यह बिलकुल भी हानिकारक नहीं है। ओट्स की वजह से थोड़ी बहुत समस्याएं हो सकती हैं, जैसे गैस या यदि आप इसे अधिक मात्रा में खा लेती हैं तो आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसके अलावा कुछ मामलों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए मेथी लेने की सलाह नहीं दी जाती है पर लैक्टेशन कुकीज़ में इसकी मात्रा बहुत थोड़ी सी होती है जिसकी वजह से कोई भी गंभीर समस्या नहीं होगी। 

5. यह एक न्युट्रिश्यस स्नैक्स है

लैक्टेशन कुकीज़ स्वादिष्ट और हेल्दी भी होती हैं। चूंकि आप इसे घर में खुद बनाती हैं इसलिए इसके स्वाद, टेक्सचर और फ्लेवर को अपने अनुकूल नियंत्रित कर सकती हैं। यदि आपको थोड़ी बहुत भूख लगती है तो आपके लिए यह एक बेहतरीन स्नैक्स है। आप प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने के बजाय होममेड कुकीज़ का ही सेवन करें क्योंकि यह आपके लिए अधिक फायदेमंद है। 

होममेड लैक्टेशन कुकीज़ की हेल्दी रेसिपीज

यहाँ पर स्वादिष्ट और हेल्दी लैक्टेशन कुकीज़ की रेसिपीज दी हुई हैं जिन्हें आप घर में भी बना सकती हैं, आइए जानें;

1. बिस्कुट बाइट्स

इस चॉकलेट चिप्स लैक्टेशन कुकीज़ में बहुत सरल सामग्रियां होती हैं और इसे बनाने में भी 10 मिनट से कम समय ही लगता है। 

सामग्री 

  • दो बड़े चम्मच पीनट बटर
  • दो बड़े चम्मच शहद
  • दो बड़े चम्मच फ्लैक्स सीड का पाउडर
  • आधा कप किसा हुआ नारियल
  • एक कप पिसा हुआ ओट्स
  • एक छोटा चम्मच ब्रूवर्स यीस्ट
  • एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर
  • वैनिला एसेंस की कुछ बूंदें
  • दो बड़े चम्मच चॉकलेट चिप्स

विधि 

  • सबसे पहले आप यीस्ट, चॉकलेट चिप्स, फ्लैक्स सीड, कोकोनट, मेथी और ओट्स को एक साथ मिलाकर ब्लेंड कर लें।
  • अब इसमें शहद, वैनिला एसेंस व पीनट बटर मिलाएं और इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
  • अब आप इस मिश्रण को लगभग आधे घंटे तक फ्रिज में रखें।
  • मिश्रण को बाहर निकालें और इसे छोटे-छोटे डिस्क के आकार के रोल कर लें।
  • खाने के लिए कुकीज़ तैयार हैं।
  • कुकीज़ में शहद भी शामिल है इसलिए इसे खाने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि 1 साल से कम आयु के बच्चों को खाने के लिए शहद नहीं दिया जाता है।  यद्यपि आप इसे बच्चे को सीधे नहीं दे रही हैं पर फिर भी इससे आपको नुकसान हो सकता है इसलिए खयाल रखें।

2. शुगर-फ्री कुकीज़

इन न्यूट्रिशनल कुकीज़ में शुगर नहीं होती है और यह विभिन्न सामग्रियों से भरपूर हैं। 

सामग्री 

  • दो बड़े चम्मच ब्रेवर’स यीस्ट
  • एक केला
  • एक फिटा हुआ अंडा
  • दो बड़े चम्मच नारियल का तेल
  • चुटकी भर बेकिंग सोडा
  • दो कप पिसे हुए ओट्स
  • तीन बड़े चम्मच नट्स (क्रश किए हुए)
  • दो बड़े चम्मच मेथी का पाउडर
  • एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • चुटकी भर दालचीनी
  • नमक स्वादानुसार

विधि 

  • पहले आप ओट्स, बेकिंग सोडा, मेथी, दालचीनी, बेकिंग पाउडर, यीस्ट, नमक और नट्स को एक कटोरे में मिला लें।
  • केला, अंडा और कोकोनट ऑयल को एक साथ ब्लेंडर में स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
  • आप सूखी और गीली सामग्रियों को एक साथ अपने हाथों से मिलाएं।
  • आप इस मिश्रण के लगभग 2 बड़े चम्मच एक वैक्स पेपर या कुकीज़ शीट पर डालें और इसे गोल व डिस्क का आकार दें।
  • आप प्रीहीटेड ओवन में इसे लगभग 15 मिनट तक बेक करें और खाने से पहले ठंडा होने दें।

3. रेजिन बेरी कुकीज़

यह बिना बेक किए हुए स्वादिष्ट लैक्टेशन कुकीज़ बेरीज और किशमिश से भरपूर हैं जिससे इसे एक बेहतरीन फ्लेवर मिलता है।

सामग्री 

  • वनीला एसेंस की कुछ बूंदें
  • दो बड़े चम्मच कोका पाउडर
  • चार बड़े चम्मच ऑर्गैनिक नारियल का तेल
  • आधा कप दूध
  • तीन कप ओट्स
  • चार बड़े चम्मच पीनट बटर
  • एक छोटा चम्मच फ्लैक्स सीड
  • आधा कप मिश्रित किशमिश व बेरीज
  • आधा छोटा चम्मच मेथी का पाउडर
  • एक कप स्वीटनर, जैसे चीनी
  • आधा छोटा चम्मच नमक

विधि 

  • आप दूध, कोकोनट ऑयल, शुगर और कोको पाउडर को एक साथ मिलाएं और इसे सॉसपैन में  लगभग एक मिनट के लिए पका लें।
  • आप इसमें बची हुई सामग्री को डालें और गाढ़ा पेस्ट बनने तक अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इस मिश्रण को चम्मच में थोड़ा-थोड़ा लेकर कुकी पेपर में रखें, इसे डिस्क का आकार दें और सेट होने दें।

4. कद्दू की कुकीज़

कद्दू की यह लैक्टेशन कुकीज़ आपके लिए एक स्वादिष्ट ट्रीट है। 

सामग्री 

  • दो कप चीनी
  • एक कप ओट्स
  • दो कप आटा
  • एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • चार बड़े चम्मच ब्रूवर्स यीस्ट
  • एक बड़ा चम्मच कद्दू का मसाला
  • आधा कप बटर
  • चुटकी भर नमक
  • आधा छोटा चम्मच मेथी पाउडर
  • एक छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • एक कप कद्दू की प्यूरी
  • एक अंडा
  • एक बड़ा चम्मच फ्लैक्स सीड का पाउडर

विधि 

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चीनी, ओट्स, आटा, बेकिंग सोडा, यीस्ट, कद्दू का मसाला, नमक, मेथी पाउडर और फ्लैक्ससीड को एक साथ ब्लेंड कर लें।
  • एक अलग बर्तन में वैनिला एसेंस, कद्दू की प्यूरी, अंडा और बटर मिलाएं।
  • आप गीली सामग्रियों को धीरे-धीरे ड्राई सामग्रियों में डालें और इसे तब मिलाती रहें जब तक यह गाढ़ा गुंथा हुआ आटा न बन जाए।
  • आप एक चम्मच में थोड़ा सा मिश्रण लें और इसे वैक्स पेपर में रखकर दबाते हुए एक डिस्क का आकार दें।
  • अंत में इसे प्रीहीटेड ओवन में लगभग 15 मिनट तक बेक करें।

5. एगलेस कुकीज़

यह एगलेस लैक्टेशन कुकीज़ शाकाहारी महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन स्नैक्स है। 

सामग्री 

  • आधा कप ऑर्गेनिक नारियल का तेल
  • दो बड़े चम्मच चिया सीड्स
  • दो बड़े चम्मच ब्रूवर्स यीस्ट
  • आधा कप आल्मंड बटर
  • आधा कप चीनी
  • आधा छोटा चम्मच शहद
  • एक छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • चुटकी भर नमक
  • दो बड़े चम्मच चॉकलेट चिप्स
  • चार बड़े चम्मच आटा
  • एक छोटा चम्मच मेथी का पाउडर

विधि 

  • सबसे पहले आप एक कटोरे में आटा, शुगर, नमक, फ्लैक्ससीड, मेथी, नमक और चॉकलेट लें व इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • एक दूसरे कटोरे में कोकोनट ऑयल, आल्मंड बटर, वैनिला एक्सट्रेक्ट और शहद मिलाएं।
  • आप दोनों कटोरों की सामग्रियों को एक साथ तब तक मिलाती रहें जब तक क्ले जैसा स्मूद बैटर न बन जाए।
  • आप वैक्स पेपर में इस बैटर की छोटी-छोटी डिस्क बनाएं।
  • प्रीहीटिड ओवन में लगभग 10 मिनट तक बेक कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लैक्टेशन कुकीज़ से संबंधित कुछ आवश्यक सवाल निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

1. लैक्टेशन कुकीज़ का फायदे होने में कितना समय लगता है?

यदि दूध की आपूर्ति में कोई भी अंतर आता है तो ज्यादातर महिलाएं पहले दो या तीन दिन के भीतर इस बारे में बता सकती हैं। वैसे तो इस बारे में निश्चित रूप से जानने के लिए आपको लगभग एक सप्ताह तक का इंतजार करना चाहिए। 

2. बेक्ड लैक्टेशन बिस्कुट को कहाँ स्टोर करें?

आप सभी लैक्टेशन बिस्कुट को एक सील्ड कंटेनर या जिपलॉक बैग में स्टोर करें। आप इसे लगभग एक सप्ताह या खाने के लिए अयोग्य होने तक स्टोर कर सकती हैं। यदि आपने बहुत सारी कुकीज़ बेक कर ली हैं तो बची हुई को फ्रिज में रख लें ताकि वे कुछ महीनों तक फ्रेश रहें। 

3. मैं कितनी लैक्टेशन कुकीज़ खा सकती हूँ?

यह आप पर निर्भर करता है। कई महिलाएं दिन में एक या दो कुकीज़ ही लेती हैं। 

4. क्या लैक्टेशन कुकीज़ मेरे बच्चे के लिए सुरक्षित हैं?

हाँ, ब्रेस्टफीडिंग कुकीज़ बड़े बच्चों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि इस बात का पूरा ध्यान रखें आपका बच्चा नियमित रूप से दिन में 2 बार ब्रश और फ्लॉस करता है ताकि उसके दाँतों से खाद्य पदार्थ के टुकड़े निकल जाएं। 

5. क्या इन कुकीज़ में वास्तविक ब्रेस्टमिल्क होता है?

नहीं! इन्हें ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें वो सामग्रियां होती हैं जो ब्रेस्टमिल्क की आपूर्ति को बढ़ाने में मदद करती हैं। 

6. क्या डेयरी-मुक्त लैक्टेशन कुकीज़ बनाना संभव है?

यह निश्चित रूप से संभव है। आप किसी भी डेयरी प्रोडक्ट को अन्य प्रभावी सब्स्टीट्यूट से बदल सकती हैं। उदाहरण के लिए दूध की जगह कोकोनट मिल्क लिया जा सकता है, बटर को आल्मंड बटर से बदला जा सकता है।  

यदि आपको ब्रेस्टमिल्क की आपूर्ति में समस्याएं हो रही हैं तो लैचिंग पर्याप्त न होने से लेकर फीडिंग शेड्यूल ठीक न होने तक इसके कई कारण हो सकते हैं। यदि बच्चे को दूध पिलाने में आपको कठिनाई हो रही है तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यदि डॉक्टर की जांच में कॉम्प्लीकेशंस निकलती हैं तो वे आपको लैक्टेशन कंसल्टेंट के पास जाने की सलाह दे सकते हैं। लैक्टेशन कंसल्टेंट को विशेषकर इन्हीं समस्याओं को आसानी से समझकर ठीक करने की ट्रेनिंग दी जाती है।

यह भी पढ़ें: 

ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माँओं के लिए एनर्जी और लेक्टेशन बढ़ाने के लिए रेसिपीज
स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए एसेंशियल ऑयल – फायदे और सावधानियां
क्या ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने के लिए मेथी फायदेमंद है?

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

3 days ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

3 days ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

3 days ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

3 days ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

3 days ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

3 days ago