लड़कियों की बर्थडे पार्टी के लिए 27 बेस्ट थीम्स

27 बेस्ट थीम आइडियाज लड़कियों की बर्थडे पार्टी के लिए
ADVERTISEMENTS

आजकल सभी पार्टीज थीम के अनुसार रखी जाती हैं, लेकिन कभी-कभी बच्चों के लिए थीम के अनुसार पार्टी रखना थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो सकता है क्योंकि आपके पास चुनने के लिए एक थीम नहीं, बल्कि बहुत सारे थीम्स मौजूद होते हैं। आपकी बेटी बहुत स्पेशल है तो जाहिर है उसका बर्थडे भी उतना ही स्पेशल होगा। क्यों न इस दिन को ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आप उसके बर्थडे में एक थीम पार्टी रखें? यहाँ पर पार्टी के लिए कुछ बेहतरीन थीम्स बताई गई हैं जिसमें सिर्फ आपकी बेटी ही नहीं बल्कि उसकी फ्रेंड्स भी बहुत अधिक एन्जॉय कर सकती हैं। 

लड़कियों की बर्थडे पार्टी के लिए 27 बेस्ट थीम्स आइडियाज 

यहाँ पर लड़कियों के लिए बर्थडे पार्टी के 27 थीम्स आइडियाज बताए गए हैं जिससे आपकी बेटी को स्पेशल महसूस होगा और वह एक प्रिंसेस की तरह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेगी। वे कौन सी थीम्स हैं, आइए जानें;

1. द ‘ऑल पिंक पार्टी’ 

यदि आपकी बेटी और उसकी फ्रेंड्स में सभी को पिंक यानि गुलाबी रंग पसंद है तो यह आइडिया बेस्ट है आपके है। आप अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी की सारी डेकोरेशन पिंक रंग से ही करें। यह थीम आपकी बेटी की पार्टी को स्ट्रेस-फ्री और मजेदार बना सकती है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज

  • आप अपने घर को पिंक रंग के गुब्बारों और रिब्बंस से डेकोरेट करें। 
  • अपनी प्यारी सी परी को पिंक कलर की एक सुंदर सी फ्रॉक पहनाएं या गाउन पहनाएं। 
  • सभी मेहमानों को पिंक कलर की हैट दें। 
  • पार्टी में सभी मेहमानों के लिए पिंक कलर का कपकेक, कैंडीज व जेली रखें और पिंक कलर का केक भी मंगवाएं। 
  • आप रिटर्न गिफ्ट में बच्चों को पिंक कलर की स्टेशनरी या पिंक शीशा भी दे सकती हैं। 

2. डिज्नी पार्टी 

लड़कियों को अक्सर डिज्नी की प्रिंसेस अच्छी लगती हैं। हर लड़की की कम से कम एक फेवरेट प्रिंसेस होती है। तो आपकी बेटी एक दिन के लिए अपनी पसंदीदा डिज्नी प्रिंसेस क्यों नहीं बन सकती है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप अपने मेहमानों से कहें कि वे अपनी बेटियों को प्रिंसेस की ड्रेस पहनाकर पार्टी में लाएं।
  • आप भी अपनी बेटी को उसकी फेवरेट प्रिंसेस की तरह तैयार करें। 
  • पार्टी में आई सभी लड़कियों को टियारा दें। 
  • वेन्यू को आप प्रिंसेस के कटआउट्स से डेकोरेट करें। 
  • आप अपनी बेटी के लिए महल की डिजाइन केक ऑर्डर करें। 
  • पार्टी में आए बच्चों के लिए आप रिटर्न गिफ्ट में डिज्नी प्रिंसेस के प्रिंटिड मग या स्टेशनरी दे सकते हैं। 

3. बार्बी पार्टी 

अक्सर बेटियों को बार्बी डॉल पहुत अच्छी लगती हैं तो आप अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में बार्बी डॉल का थीम ही रखें। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • वेन्यू को आप बार्बी के कटआउट्स और डॉल्स से डेकोरेट करें। 
  • आप अपनी बेटी को बिलकुल बार्बी की तरह ही तैयार करें। 
  • आप पार्टी में सभी लड़कियों का फोटोशूट करवा सकते हैं या उनके लिए फैशन शो भी रख सकते हैं। 
  • पार्टी में बार्बी डॉल के डिजाइन का ही केक भी मंगवाएं। 
  • आप मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में बार्बी डॉल सेट या बार्बी की प्रिंटिड स्टेशनरी भी दे सकते हैं। 

4. पोल्का पार्टी 

पोल्का डॉट्स हमेशा ही रेट्रो की याद दिलाते हैं और इसके स्टाइल को कोई भी मना नहीं कर सकता है। यह आपकी बेटी की पार्टी का सबसे बेहतरीन थीम है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज

  • पूरे वेन्यू को पोल्का डॉट्स के गुब्बारों और टेबल-क्लॉथ से डेकोरेट करें। 
  • अपनी बेटी को भी पोल्का डॉट की ड्रेस में ही तैयार करें। 
  • पार्टी में सभी मेहमानों को आप पोल्का डॉट कप्स में ड्रिंक्स और पोल्का डॉट प्लेट में स्नैक्स सर्व करें। 
  • आप अपनी बेटी के लिए पोल्का डॉट के डिजाइन का ही केक मंगवाएं। 
  • पार्टी में आए सभी मेहमानों को आप रिटर्न गिफ्ट में पोल्का डॉट से प्रिंटिड मग्स भी दें।

5. फ्रोजन पार्टी 

एल्सा और एना सभी बच्चों की फेवरेट प्रिंसेस हैं और पार्टी के लिए सर्दियों की थीम सबसे ज्यादा बेहतरीन है। फ्रोजन फिल्म की यह थीम पार्टी को मेमोरेबल बना देगी। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज

  • आप वेन्यू को सफेद और नीली थीम से डेकोरेट करें। 
  • पार्टी की डेकोरेशन के लिए आप कागज के स्नोफ्लेक्स बनाएं और उसे धागे से टांग दें। 
  • आप अपनी बेटी को एल्सा की तरह से तैयार करें। 
  • सभी बच्चों को टियारा बांट दें। 
  • आप बर्थडे पार्टी के लिए ऐसा गिफ्ट मंगवाएं जिसके ऊपर एल्सा और आना की पिक्चर बनी हो। 
  • पार्टी में आए सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में आप एल्सा, आना और ओलफ की प्रिंटिड आइटम्स भी दे सकते हैं। 

6. मिनी माउस पार्टी 

मिनी माउस सभी की फेवरेट कार्टून है। आप अपनी बेटी की खुशी के लिए पार्टी का थीम मिनी माउस भी रख सकते है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज

  • सबसे पहले वेन्यू को गुलाबी और काले रंग के गुब्बारों से डेकोरेट करें। 
  • आप अपनी बेटी को काली और लाल रंग की फ्रॉक में तैयार करें। 
  • पार्टी में सभी मेहमानों को मिनी माउस का हेड बैंड बांट दें। 
  • आप अपनी बेटी के लिए ऐसा केक मंगवाएं जिसके ऊपर मिनी माउस का फिगर बना हो। 
  • सभी बच्चों के लिए आप डांस पार्टी भी रखें। 
  • पार्टी में आए बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में मिनी माउस प्रिंटिड मग्स व स्टेशनरी दें। 

7. हेलो किटी पार्टी 

हेलो किटी भी सभी बच्चों के फेवरेट एनिमेटेड कार्टून कैरेक्टर है और आप यह एक पार्टी के लिए भी बहुत अच्छा थीम हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • वेन्यू को हेलो किटी के कटआउट्स से डेकोरेट करें। 
  • आप बेटी को एक सुंदर सी फ्रॉक में तैयार करें और उसमें हेलो किटी का बैज लगाएं। 
  • आप पार्टी में सभी को लाल रंग का बो लगा हुआ हेड बैंड दे सकते हैं। 
  • अपनी बेटी के लिए हेलो किटी के डिजाइन का केक मंगवाएं। 
  • पार्टी में आए सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में हेलो किटी से प्रिंटिड स्टेशनरी दें। 

8. मर्मेड पार्टी 

हमें पता है कि आपकी बेटी को एरियल बहुत पसंद होगी। तो फिर क्यों न आप अपनी बेटी की पार्टी में मर्मेड थीम रखें?

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप पूरे वेन्यू को नीले या सी ग्रीन रंग से डेकोरेट करें।
  • पार्टी का डेकोरेशन सी शेल और मर्मेड के कटआउट्स से भी किया जा सकता है। 
  • अपनी बेटी को मर्मेड की तरह ही तैयार करें और आप उसकी ड्रेस मार्केट से रेडीमेड ले सकते हैं या सिलवा भी सकते हैं। 
  • पार्टी में ऐसा केक मंगवाएं जिसमें ऊपर से एरियल का फिगर बना हुआ हो। 
  • पार्टी में आए सभी मेहमानों को आप रिटर्न गिफ्ट में मर्मेड की फोटो से प्रिंटिड एक पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दें। 

9. हैना मोंटैना पार्टी 

यदि आप अपनी टीन एज बेटी के लिए उसके बर्थडे पर पार्टी रखना चाहती हैं तो यह थीम आपके पूरे दें को बना सकता है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप वेन्यू को कागज से बने हैना मोंटैना, मइक्रोफोन और गिटार के कटआउट्स से डेकोरेट करें। 
  • आप अपनी बेटी को हैना मोंटैना की तरह तैयार करें। 
  • पार्टी में बच्चों के लिए केरिओके सिंगिंग कॉम्पिटिशन रखें। 
  • बेटी के लिए ऐसा केक ऑर्डर करें जिसमें हैना मोंटैना का पिक्चर बना हो। 
  • पार्टी में आए सभी बच्चों को आप गिटार के के रिंग्स या हैना मोंटैना के बैग्स रिटर्न गिफ्ट में दें। 

10. आइस क्रीम कोन पार्टी 

सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी आइस-क्रीम खाना बहुत पसंद होता है। कितना मजा आएगा यदि आइस-क्रीम के सभी फ्लेवर एक साथ एक ही जगह पर हों, हैं न? तो फिर इंतजार किस बात का अपनी प्रिंसेस की बर्थडे पार्टी की आइस-क्रीम थीम रखें। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप वेन्यू को कागज के आइस क्रीम कोन कटआउट्स से डेकोरेट करें। 
  • पार्टी के लिए अपनी बेटी को एक सुंदर सी कलरफुल फ्रॉक पहनाएं। 
  • आप सभी मेहमानों के लिए पार्टी में हर फ्लेवर की आइस-क्रीम कोन रखें। 
  • साथ ही आप पार्टी में आइस-क्रीम कैंडी स्टिक्स भी रख सकते हैं। 
  • पार्टी में आप एक ऐसा केक मंगवाएं जिसमें आइस-क्रीम की लेयर बनाई गई हो या फिर आप अपनी बेटी की बर्थडे में स्पेशल आइस-क्रीम का केक भी मंगवा सकते हैं। 
  • आप सभी मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में आइस क्रीम लिप ग्लॉस दें।

11. रेनबो पार्टी 

रेनबो यानि इंद्र धनुष किसे पसंद नहीं है? पार्टी में अलग-अलग रंगों को एन्जॉय व सेलिब्रेट करने के लिए यह थीम सबसे बेहतरीन है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप अपने घर को हर रंग के गुब्बारों और फूलों से डेकोरेट करें। 
  • बर्थडे गर्ल को रेनबो जैसे ही विभिन्न रंगों के कपड़ों में तैयार करें। 
  • पार्टी में बच्चों को आप विभिन्न रंगों की हैट्स भी बांट सकते हैं। 
  • पार्टी में प्लेट्स, गिलास, नैपकिन और चम्मच को रेनबो की थीम के अनुसार ही रखें। 
  • आप पार्टी में बच्चों के लिए रेनबो के रंगों से बना हुआ केक मंगवाएं। 
  • आप सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में पेंट कलर दें। 

12. फैशनिस्टा पार्टी 

इसमें कोई भी आश्चर्य नहीं है कि लड़कियों को फैशन करना पसंद होता है। आप अपनी टीनेज बेटी की पार्टी के लिए फैशनिस्टा थीम रख सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • सबसे पहले आप वेन्यू को पेपर के अलग-अलग ड्रेस, मिरर और लिपस्टिक से डेकोरेट करें। 
  • पार्टी में आए सभी मेहमानों को टियारा दें। 
  • आप अपनी बेटी को मॉडल की तरह तैयार कर सकते हैं और उसका हल्का सा मेकअप भी कर सकते हैं। 
  • पार्टी में लड़कियों के लिए एक फैशन शो भी रखें। 
  • आप अपनी बेटी के लिए किसी ड्रेस या कपकेक के साथ अलग-अलग मेकअप की एक्सेसरीज के डिजाइन का बना हुआ केक भी मंगवा सकते हैं। 
  • आप पार्टी में सभी को रिटर्न गिफ्ट में मेकअप एक्सेसरी किट दे सकते हैं। 

13. हैरी पॉटर पार्टी 

हैरी पॉटर हर जेंडर व हर आयु के लोगों को पसंद है तो क्यों न आप अपनी बेटी की अगली बर्थडे पार्टी के लिए यह एडवेंचर्स थीम रखें। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप सभी मेहमानों को हॉग्वर्ट्स के स्टैंप के साथ इन्वाइट भेजें। 
  • आप बर्थडे पार्टी वेन्यू को हैरी पॉटर के सभी कैरेक्टर के पोस्टर लगाएं। 
  • पार्टी के लिए आप वेन्यू के गेट पर ‘वेलकम टू हॉगवर्ट्स’ भी लिखवा सकते हैं। 
  • आप अपनी बेटी को फिल्म में हर्माइनी या किसी भी फेवरेट कैरेक्टर की तरह तैयार करें।
  • पार्टी में आए सभी मेहमानों को घर पर बनाई हुई वॉन्ड और रोब दें। 
  • आप अपनी बेटी के लिए हैट की शेप का केक भी मंगवाएं। 
  • आप सभी मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में हॉगवर्ट्स का लोगो प्रिंट किया हुआ मग दें। 

14. फेयरी पार्टी 

बर्थडे पार्टी में परियों और जादू की थीम आपकी बेटी को बहुत पसंद आ सकती है। हर लड़की चाहती है कि कोई परी सिंड्रेला कि तरह उसका भी जीवन बदल दे।

ADVERTISEMENTS

आइडियाज

  • बर्थडे पार्टी के वेन्यू को परी और तितलियों के कटआउट से डेकोरेट करें। 
  • अपनी बेटी को परियों की तरह तैयार करें और कागज के पंख बना कर उसकी ड्रेस में लगा दें।
  • पार्टी में आएं सभी मेहमानों को स्टार वांड्स, टियारा और कागज के पंख दें। 
  • सभी को खाने में फेयरी वाले कपकेक सर्व करें। 
  • फेयरी पिक्चर वाला बर्थडे केक आर्डर करें। 
  • बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में फेयरी पिक्चर वाले मग दें। 

15. ज्वेलरी पार्टी 

बढ़ती उम्र के साथ लड़कियों को अक्सर ज्वेलरी बहुत पसंद होती है। यदि आपकी बेटी 13 से 19 साल तक की है तो आप उसके बर्थडे की यह थीम भी रख सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप वेन्यू को कागज के बने ब्रेसलेट, नेकलेस और कानों की झुमकियों के कटआउट्स से डेकोरेट करें। 
  • आप बेटी को एक बेहतरीन ड्रेस पहनने को कहें और उसे कानों में झुमकी, गले में नेकलेस, अंगूठी और ब्रेसलेट भी पहनने के लिए दें। 
  • आप सभी मेहमानों को ज्वेलरी की डिजाइन के कपकेक सर्व करें। 
  • बेटी के बर्थडे पर आप ज्वेलरी बॉक्स की डिजाइन का केक मंगवाएं। 
  • अंत में आप सभी मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में ज्वेलरी दें। 

16. सर्कस पार्टी 

बच्चों को सर्कस जाना अच्छा लगता है इसलिए आप अपनी पार्टी का यह थीम रख सकते हैं। आप अपनी बेटी के बर्थडे में उसे और उसके सभी दोस्तों को सर्कस घुमाने ले जाएं, सभी बच्चे बहुत एन्जॉय करेंगे। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप वेन्यू को लाल और सफेद गुब्बारों से डेकोरेट करें। 
  • अधिक डेकोरेशन के लिए आप वेन्यू में क्लाउन और सर्कस के एनिमल्स के कटआउट्स भी लटका सकते हैं। 
  • अपनी बेटी को लाल व सफेद पोल्का डॉट वाली फ्रॉक पहनाएं। 
  • आप बच्चों के एन्जॉयमेंट के लिए एक जादूगर भी बुला सकते हैं। 
  • बर्थडे के लिए आप क्लाउन के डिजाइन का केक मंगवाएं। 
  • अंत में सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में स्टफ्ड क्लाउन दें।

17. बबल पार्टी 

गर्मियों में पार्टी के लिए बबल्स की थीम सबसे बेहतरीन और सभी को पसंद आने वाली होती है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • सबसे पहले आप वेन्यू को गोल और ट्रांसपेरेंट गुब्बारों से डेकोरेट करें। 
  • आप वेन्यू में जेली बबल्स भी डेकोरेट कर सकते हैं जिसमें पानी भी होता है। 
  • अपनी बेटी को गर्मियों की सुंदर से ऑउटफिट पहनाएं। 
  • आप पार्टी में बच्चों को गोल सैंडविच और ऊपर से शुगर के बबल्स के साथ कपकेक्स सर्व करें। 
  • पार्टी में जमीन पर आप बबल रैप फैला दें और बच्चों से कहें कि वे उसे फोड़ें। 
  • आप गार्डन में एक बड़े से बबल के साथ बच्चों के लिए एक प्ले पार्टी रखें जिसे आप घर में भी आसानी से बना सकते हैं। 
  • आप पार्टी में आए सभी मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में ऐसे खिलौने दें जिसमें बबल्स ब्लो किया जा सकता है। 

18. बटरफ्लाई पार्टी 

बच्चों की पार्टी के लिए बटरफ्लाई थीम बहुत सरल है और आप अपनी बेटी के लिए इसे बहुत आसानी से रख सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप पूरे वेन्यू को बटरफ्लाई प्रिंटेड गुब्बारों और तितलियों के कटआउट्स से डेकोरेट करें। 
  • अपनी बेटी को पार्टी के लिए एक सुंदर फ्रॉक पहनाएं और पीछे से दो छोटे-छोटे पंख लगा दें। 
  • आप सभी को बटरफ्लाई प्रिंट की हैट दे सकते हैं। 
  • आप अपनी बेटी के लिए बटरफ्लाई के डिजाइन का केक मंगवाएं। 
  • आप सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में बटरफ्लाई का स्टैम्प या स्टिकर्स दे सकते हैं। 

19. फाइंडिंग डोरी पार्टी 

फाइंडिंग डोरी बच्चों में सबसे पॉपुलर कार्टून है। आप अपनी बेटी को खुश करने के लिए उसके बर्थडे में यह थीम भी रख सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज 

  • आप पानी के अंदर का सीन बनाने के लिए वेन्यू को नीले रंग से डेकोरेट करें। 
  • आप वेन्यू में डोरी और नीमो के कटआउट्स भी लगा दें। 
  • पार्टी के लिए आप अपनी बेटी को नीले रंग की ड्रेस में तैयार करें और उसे डोरी की प्रिंटिड कैप भी लगा दें। 
  • आप अपने सभी मेहमानों को भी डोरी की प्रिंटेड कैप दे सकते हैं। 
  • बर्थडे के लिए डोरी के डिजाइन का केक मंगवाएं। 
  • आप सभी को रिटर्न गिफ्ट में डोरी थीम्ड आइटम्स ही दें। 

20. शिमरी पार्टी 

लड़कियों को शिमर और चमक बहुत अच्छी लगती है। आप अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसी ही थीम रख सकते हैं। 

आइडियाज 

  • आप बर्थडे पार्टी के वेन्यू को शिमरी और शाइनी पॉम-पॉम से डेकोरेट करें और साथ ही वहाँ पर चमकीले गुब्बारे भी लगाएं। 
  • अपनी बेटी को सुनहरी चमकीली या सिल्वर ड्रेस पहनने के लिए कहें। 
  • आप पार्टी में चमकीले बैकग्राउंड के साथ लड़कियों का फोटोशूट भी करवा सकते हैं। 
  • बर्थडे के लिए कस्टमाइज्ड शिमरी केक ऑर्डर करें। 
  • आप सभी को रिटर्न गिफ्ट में चमकीली नेल प्रिंट दे सकते हैं। 

21. पिकनिक पार्टी 

यदि आपकी बेटी का बर्थडे गर्मियों में आता है तो सभी के लिए पिकनिक पार्टी सबसे बेस्ट रहेगी। 

आइडियाज 

  • आप अपनी पार्टी पास के किसी पार्क में रख सकते हैं। 
  • वेन्यू को आप पिकनिक ब्लैंकेट और बास्केट्स से डेकोरेट करें। 
  • आप अपनी बेटी को सुंदर सी रंगबिरंगी फ्रॉक पहनाएं। 
  • पार्टी में आए हुए सभी बच्चों के लिए आउटडोर गेम्स रखें। 
  • बेटी के बर्थडे के लिए आप तरबूज के शेप का केक मंगवाएं। 
  • आप सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में स्किपिंग रोप दे सकते हैं।

22. पैजामा पार्टी 

विशेषकर लड़कियों को नाईट-आउट करना अच्छा लगता है और रात में नाईट ड्रेस पहनकर देर रात तक पार्टी सेलिब्रेट करने से ज्यादा बेहतर क्या हो सकता है। 

आइडियाज 

  • आप अपने घर में नाईट-आउट पार्टी रखें। 
  • अपने सभी मेहमानों से कहें कि वे पार्टी में नाईट ड्रेस पहनकर आएं। 
  • आप अपने घर को गुब्बारों और हार्ट शेप पिलो से डेकोरेट करें। 
  • बर्थडे पार्टी के लिए आप बेड के डिजाइन का केक बनवा सकती हैं। 
  • बच्चों के लिए डांस सेशन भी रखें। 
  • आप सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में हार्ट शेप की पिलो दें। 

23. वंडर वूमेन पार्टी 

आप अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी की थीम वंडर वूमेन का रखकर उसे पॉवरफुल महसूस करवाएं। 

  • आप वेन्यू में लाल व नीले रंग के गुब्बारे और वंडर वूमेन के पोस्टर लगाकर डेकोरेट करें। 
  • आप अपनी बेटी को वंडर वूमेन की ड्रेस भी पहना सकते हैं। 
  • पार्टी में आए हुए अन्य बच्चों को आप वंडर वूमेन का टियारा भी दे सकती हैं। 
  • पार्टी में सभी बच्चियों का फोटोशूट करवाएं। 
  • अपनी बेटी के लिए ऐसा केक मंगवाएं जिसमें वंडर वूमेन का फोटो बना हुआ हो। 
  • सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में वंडर वूमेन प्रिंटेड स्टेशनरी दें। 

24. फ्लोरल पार्टी 

फूलों से ताजगी, सुगंध और खुशियों का एहसास होता है। यदि आपकी बेटी को फूल पसंद हैं तो यह थीम आपके लिए सबसे बेहतरीन है। 

आइडियाज 

  • आप वेन्यू को अलग-अलग फूलों या आर्टिफिशियल फूलों से भी डेकोरेट कर सकते हैं, जैसे गुलाब, लिली या ऑर्किड्स। 
  • आप फूलों के कटआउट्स काटें और इसे पूरे वेन्यू में टांग दें। 
  • पार्टी में आए सभी बच्चों को फूलों का टियारा दें। 
  • पार्टी में एक ऐसा गेम रखें जिसमें बच्चों को उस फूल का नाम बताना है जो प्रोजेक्टर स्क्रीन में दिख रहा है। 
  • आप शुगर के फूलों वाला केक आर्डर करें। 
  • आप रिटर्न गिफ्ट में रोजबड्स भी दे सकते हैं। 

25. मिनियन पार्टी 

ज्यादा से ज्यादा लोग मिनियन्स को पसंद करते हैं। डेस्पिकेबल मी के ये कैरेक्टर बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं और इस थीम से भी पार्टी बहुत मनोरंजक हो सकती है। 

आइडियाज 

  • आप वेन्यू को पीले व नीले गुब्बारों से डेकोरेट करें और इसमें मिनियन्स के कटआउट्स भी लगाएं। 
  • अपनी बेटी को पीली रंग की टी-शर्ट के साथ नीले रंग का स्ट्राप पैंट पहनाएं। 
  • आप प्रिंटेड डिस्पोजेबल गिलास में सभी को कोल्ड ड्रिंक सर्व करें। 
  • आप एक ऐसा केक ऑर्डर करें जिसमें मिनियन्स बने हों। 
  • पार्टी में स्नैक्स सर्व करने के लिए आप पीले और नीले रंग की कटलरी मंगवाएं। 
  • बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में मिनियंस के मग या स्टेशनरी दें। 

26. द लॉयन किंग पार्टी

लॉयन किंग लड़कियों को भी पसंद आने वाली एक लेटेस्ट बर्थडे पार्टी की थीम है। इस बेहतरीन थीम से आपकी पार्टी जरूर सफल रहेगी। 

आइडियाज 

  • पार्टी के लिए आप अपनी बेटी को लॉयन किंग से ‘नाला’ या उसके किसी फेवरेट करैक्टर की ड्रेस में तैयार करें। 
  • अपने घर को अफ्रीका के जंगलों (प्राइड लैंड्स ऑफ अफ्रीका) की तरह ही डेकोरेट करें। 
  • पार्टी में थीम के अनुसार ही कटलरी मंगवाएं। 
  • आप अपने मेहमानों से कहें कि वे पार्टी में लॉयन किंग के किरदारों की तरह ही ड्रेस पहनकर आएं या वे मास्क लगाकर भी आ सकते हैं। 
  • आप अपनी बेटी के लिए सिंबा की पिक्चर लगा हुआ केक मंगवाएं। 
  • बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट में आप पार्टी की थीम के अनुसार ही मर्चेंडाइस खरीदें। 

27. द ‘फार्मगेडन पार्टी’ 

यह उन बच्चियों के लिए है जो शॉन द शीप फिल्म की फैन हैं। इस थीम के साथ वह सिर्फ शीप को गिनेगी ही नहीं बल्कि वह अपने इस बर्थडे को हमेशा याद रखेगी। 

आइडियाज 

  • आप अपनी बेटी की बर्थडे के लिए थीम के अनुसार ही केक मंगवाइए।
  • अपनी बेटी और सभी मेहमानों को शीप की तरह तैयार होकर पार्टी में आने के लिए कहें। 
  • अपने घर को मोसी के बॉटम फार्म की तरह ही डेकोरेट करें। 
  • आप बच्चों के लिए एक्साइटिंग रूल्स के साथ ग्रेजिंग गेम या सेव द एलियन गेम भी खेल रख सकते हैं। 
  • आप सभी मेहमानों को थीम के अनुसार ही रिटर्न गिफ्ट दें। 

यहाँ पर इतने सारे आइडियाज दिए हुए हैं जिनकी मदद से आप अपनी प्यारी सी बेटी का बर्थडे बहुत स्पेशल बना सकती हैं। आप इनमें से कोई एक थीम चुनें और अपनी लाड़ली बेटी के बर्थडे को ज्यादा से ज्यादा बेहतरीन बनाएं। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए मेन्यू प्लान और खाना