शिशु

बेटियों के लिए देवी दुर्गा के 65 नाम

देवी दुर्गा को सकारात्मक ऊर्जा का पवित्र रूप माना जाता है। संस्कृत में दुर्गा का अर्थ है जो अजेय हो। एक ओर, वह पवित्रता की शक्तिस्त्रोत हैं और दूसरी ओर वह सभी बुराइयों को नष्ट करने वाली हैं। ‘दुर्गा’ भगवान शिव की दूसरी पत्नी ‘देवी पार्वती’ का अवतार हैं, हिंदुओं मे देवी दुर्गा की पूजा बहुत श्रद्धा व धूमधाम से की जाती है और उनके नाम पर बच्चियों का नाम रखना शुभ माना जाता है।

देवी दुर्गा से प्रेरित बेटियों के नाम

देश भर के मातापिता देवी दुर्गा के विशिष्ट गुणों की वजह से अपनी बेटियों के नाम उनके नाम पर रखना चाहते हैं। यदि आप देवी दुर्गा के आराध्य भक्त हैं, तो यह काफी स्वाभाविक है कि आप अपनी बेटी का नाम उनके नाम पर ही रखना पसंद करेंगे। हिंदू पौराणिक कथाओं में देवी दुर्गा के 1008 नाम हैं। इस लेख में हम आपको देवी दुर्गा से प्रेरित बच्चियों के अनेक नामों का एक सुंदर संग्रह प्रदान करेंगे। आइए आपकी बेटी के लिए देवी पार्वती के ऐसे कुछ नामों को जानें।

नाम

अर्थ

आद्या

प्रथम, पृथ्वी।

आर्या

यह एक शुभ नाम है जो देवी पार्वती के दयालु रूप को दर्शाता है।

एशानी

शक्ति का प्रतीक, एशानीदेवी दुर्गा का पर्याय है।

यह इस नाम में एक स्त्रियोचित स्पर्श भी लाता है।

अनिका

देवी दुर्गा का एक और नाम जो उनकी शोभा, प्रतिभा और आकर्षक चेहरे को दर्शाता है।

बरुनी

बरुनी देवी दुर्गा का एक वर्णन है।

भार्गवी

यह नाम देवी दुर्गा को उनके सबसे सुंदर और आकर्षक रूप में दर्शाता है।

भवानी

देवी पार्वती, भगवान भव या शिव की पत्नी।

भव्या

इसका अर्थ है देवी पार्वती की तरह ही सुंदर और पवित्र।

चंडिका

चंदन जैसी, चंद्रमा जैसी, देवी दुर्गा का प्रचंड रूप, उग्र।

चिट्टी

भगवान का उपहार, प्यार, तितली, छोटा।

चित्तरूपा

यह नाम उसके लिए है जो देवी पार्वती की तरह हमेशा विचारशील अवस्था में रहती है।

दाक्षायणी

देवी दुर्गा शक्तिशाली राजा दक्ष की बेटी थी। इस प्रकार, उसे दाक्षायणी भी कहा जाता है।

देवशी

देवों की मुखिया, देवी।

एशा

इसका अर्थ देवी पार्वती का शुद्धतम या पवित्र रूप है।

गौरी

गौरी का अर्थ है देवी दुर्गा की तरह उचित, निष्पक्ष।

गायत्री

यह देवी पार्वती का दूसरा नाम है और पूरे भारत में लोकप्रिय है।

यह सभी वेदों में सर्वोपरि और मुक्ति के मंत्र का भी प्रतीक है।

हिमानी

हिमालय के ग्लेशियरों की तरह सुंदर, यह देवी पार्वती का भी प्रतीक है।

ईशा

इसका अर्थ है, जो सबकी रक्षा करे।

इसका उच्चारण और इसे लिखना आसान है, यह आपकी बच्ची के लिए एक उत्कृष्ट चयन है।

ईशी

ईशी का अर्थ है स्वयं देवी दुर्गा।

जया

देवी दुर्गा का एक और नाम जिसका अर्थ है ‘विजय’।

जयललिता

जिसने विजयी होने के लिए जन्म लिया हो, यह देवी दुर्गा का एक और नाम है।

कामाख्या

इच्छाओं की अनुदाता, मनोकामनाओं को पूरा करने वाली।

कैशोरी

देवी पार्वती जो किशोर की पत्नी हैं।

कालका

यह देवी दुर्गा का पर्यायवाची नाम है, यह आँख की पुतली को भी संदर्भित करता है।

कलावती

जो देवी पार्वती की तरह कलात्मक है।

कन्यका

अपनी सुंदर बेटी के लिए देवी दुर्गा के इस सुंदर नाम का चयन करें।

इसका मतलब ‘सबसे छोटी’ और ‘कुमारी’ भी है।

करालिका

वो जो चीर दे।

कात्यायनी

देवी पार्वती, यह नाम उसको दर्शाता है जिसने लाल रंग के कपड़े पहने हों।

कौशिकी

कौशिकी’ एक बहुत प्यारा नाम है जो देवी दुर्गा का पर्याय है।

इसका मतलब यह भी है कि जो ‘रेशम’ में लिपटा हुआ हो।

किराती

भगवान शिव का एक और नाम किरातेश्वर है।

देवी दुर्गा को अक्सर किरात की पत्नी किराती के रूप में जाना जाता है।

क्रिया

प्रदर्शन, धार्मिक या पवित्र कार्य।

कुजा

पृथ्वी की बेटी, क्षितिजा, नाटक।

महागौरी

महागौरी का तात्पर्य देवी दुर्गा के उच्चतम गुण से है।

महामाया

हिंदू संस्कृति में धार्मिक शब्दावली के अनुसार, हमारे अस्तित्व को एक माया माना जाता है।

यह नाम उसी को संदर्भित करता है और देवी दुर्गा का वर्णन करने के लिए उपयोग किया जाता है।

महाश्वेता

यह देवी दुर्गा की शक्ति का द्योतक है।

निरंजना

यह नाम देवी दुर्गा को दर्शाता है। इसका मतलब एक नदी और पूर्णिमा की रात भी है।

नित्या

इसका अर्थ है जो ‘शाश्वत’ और ‘स्थिर’ है।

प्रगल्भा

एक अनोखा नाम जिसका संस्कृत में अर्थ है शक्ति और बल की देवी दुर्गा।

पुराल

यह नाम देवी दुर्गा का पर्याय है और उनकी बहादुरी और वफादारी का प्रतिबिंब है।

इसका अर्थ सभी ‘किलों’ का संरक्षण करना भी है।

रत्नप्रिया

जो गहने से प्यार करती है या हमेशा आभूषणों से सजी रहती है।

रीमा

यह नामशक्ति अवतार में देवी दुर्गा का प्रतिनिधित्व करता है। इसका अर्थ सफेद मृग भी होता है।

साध्वी

सदाचारी, विनम्र, सरल, वफादार।

संस्कारी

अच्छी आचारनीति और नैतिक मूल्य।

संतति

इस नाम का अर्थ है जो इच्छाओं को पूरा करती है।

सरबानी

यह नाम बंगाली परिवारों में बहुत लोकप्रिय है और देवी दुर्गा का दूसरा नाम है।

सरिता

यह देवी दुर्गा का एक और पर्याय है और यह नदी का भी प्रतीक है।

सरवानी

देवी दुर्गा स्त्रीत्व की प्रतीक हैं और उनकी उपस्थिति से कृपा और शांति मिलती है।

सरबानी देवी दुर्गा का दूसरा नाम है और इसका मतलब ‘सार्वभौमिक’ है।

सात्विकी

देवी दुर्गा पवित्रता और ईमानदारी के लिए मानी जाती हैं। सात्विकता पवित्रता का प्रतीक है।

सत्या

सत्य, यथार्थ, संस्कृत।

सौम्या

भारत के दक्षिणी हिस्से में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला नाम, यह देवी दुर्गा को दर्शाता है।

शांभवी

शांभवी देवी पार्वती के रूप में शंभू की पत्नी का नाम है।

शारिका

साथी, मैना, प्रतिभागी।

शिवानी

यह भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती के नाम को संदर्भित करता है।

शैला

जो पर्वतों में रह रहा हो, देवी।

स्तुति

इसका अर्थ है देवी दुर्गा की प्रशंसा करना।

सुंदरी

इसका मतलब है जो खूबसूरत है।

तन्वी

देवी दुर्गा का दूसरा नाम, इसका अर्थ है सुंदर।

तारिणी

वह जो मुक्त करती है, उद्धारकर्ता।

तोषानी

यह नाम देवी दुर्गा के शानदार रूप का प्रतीक है।

त्रारिती

संस्कृत में, इस नाम का अर्थ है देवी दुर्गा की तरह कुशल, तेज और फुर्तीला।

त्रिनेत्रा

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा तीन आँखों वाली हैं।

त्वरिता

यह देवी दुर्गा के लिए एक अनूठा नाम है और उनकी ताकत का प्रतीक है।

उमा

यह पूरे भारत में एक बहुत लोकप्रिय नाम है। यह नाम उच्चारण और लिखने में आसान है। उमा का अर्थ है अनंत ज्ञान, वैभव, प्रसिद्धि और शांति। इसका एक अर्थ सुंदर भी है।

वरुणिका

वर्षा की देवी।

यती

यह एक और अनोखा नाम है जो देवी दुर्गा का पर्याय है। 

देवी दुर्गा, स्त्री शक्ति का प्रतीक हैं। इस लेख में हमने जिन नामों को सूचीबद्ध किया है वे सभी देवी दुर्गा के अलगअलग नाम हैं। उनमें से कुछ नाम पारंपरिक हो सकते हैं जबकि कुछ अनूठे और मोहक हैं। हमें उम्मीद है कि आपको इस लेख में अपनी बेटी के लिए एक पसंदीदा नाम मिल जाएगा।

जया कुमारी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago