In this Article
जब किसी घर में नन्ही सी परी जन्म लेती है, तो उस घर की तो जैसे किस्मत ही बदल जाती है। वो पल जब माता-पिता पहली बार अपनी बेटी को गोद में लेते हैं, उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल बन जाता है। बेटियां अपने साथ ढेर सारी खुशियां, प्यार और रौनक लेकर आती हैं। हर माँ-बाप चाहते हैं कि अपनी लाडली का नाम ऐसा रखें जो न सिर्फ प्यारा हो बल्कि उसके जीवन में भी अच्छा असर डाले। ‘ललिता’ एक ऐसा ही नाम है। यह नाम भले ही ये थोड़ा पुराना लगे, लेकिन आज भी यह बहुत सुंदर और खास माना जाता है। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए ‘ललिता’ नाम सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसका मतलब, राशि और इस नाम वाली लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है।
हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनकी बेटी की जिंदगी में कभी किसी चीज की कमी न हो फिर चाहे वो प्यार हो, परवरिश हो या उसका नाम। बेटी के नाम को लेकर हर कोई बहुत सोच-समझकर फैसला करता है, क्योंकि नाम ही उसकी पहचान बनता है। ‘ललिता’ ऐसा ही एक प्यारा और खास नाम है, जो ना सिर्फ सुनने में सुंदर लगता है, बल्कि इसका मतलब भी बड़ा खूबसूरत होता है। ललिता का मतलब सुंदर, प्यारा और आकर्षक होता है। इस नाम की राशि मेष होती है। अगर आप भी इस नाम को अपनी नन्ही सी जान के लिए सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा, ताकि आप इसके मतलब और इससे जुड़ी हर बात अच्छे से समझ सकें।
नाम | ललिता |
अर्थ | सुंदर, प्यारी, आकर्षक |
लिंग | लड़की |
अंक ज्योतिष | 3 |
धर्म | हिन्दू |
राशि | मेष |
नक्षत्र | अश्विनी (चू, चे, चो, ल, ला) |
शुभ दिन | मंगलवार |
शुभ रंग | पीला, लाल और सफेद |
शुभ रत्न | मूंगा |
जब बात अपनी बेटी के नाम की आती है तो हर कोई चाहता है कि उसका नाम ऐसा हो जो सुनने में भी प्यारा लगे और उसका मतलब भी खास हो। ‘ललिता’ एक ऐसा ही सुंदर नाम है, जिसका अर्थ सुंदर, प्यारी और आकर्षक होता है। ऐसा माना जाता है कि नाम का असर इंसान के स्वभाव और व्यक्तित्व पर जरूर पड़ता है। अगर किसी लड़की का नाम ललिता है, तो अक्सर लोग उसके नाम से ही उसकी तरफ खिंचे चले आते हैं। इस नाम की लड़कियां दिखने में खूबसूरत होती हैं और उनके अंदर आत्मविश्वास भी भरपूर होता है। ये हमेशा कुछ नया और अच्छा करने की कोशिश करती हैं। ललिता नाम की लड़कियां अपने फैसले लेने में तेज होती हैं और जो ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही मानती हैं। इनका स्वभाव ऐसा होता है कि जो भी इनसे मिलता है, उस पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
ललिता नाम की राशि मेष होती है और जैसा कि हमने पहले भी कहा, इस नाम की लड़कियां बहुत साहसी होती हैं। ये किसी भी चुनौती या परेशानी का सामना बिना डर के करती हैं। उनका ध्यान हमेशा अपने लक्ष्य पर ही रहता है और ये हर उस काम को पूरी मेहनत से करती हैं, जो इन्होंने तय किया होता है। ललिता नाम की लड़कियां खुद पर बहुत विश्वास करती हैं और किसी भी मुश्किल का डटकर सामना करती हैं। इन्हें अपने काम और करियर से समझौता करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है।
ललिता नाम का नक्षत्र ‘अश्विनी’ है और ज्योतिष के अनुसार अश्विनी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह आंसू की बूंद को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – चू, चे, चो, ल, ला।
ललिता नाम की मेष राशि के अनुसार यहां आपको राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर अ, ल, च और भी अन्य नाम बताए गए हैं। आइए नामों को जानते हैं।
नाम | नाम |
आनंदी (Anandi) | आर्ना (Aarna) |
अनाया (Anaya) | अंबिका (Ambika) |
अमूल्या (Amulya) | अंजनी (Anjani) |
चारु (Charu) | अमृता (Amrita) |
चहक (Chahek) | चार्मी (Charmi) |
चमेली (Chameli) | चांदनी (Chandani) |
लक्षिका (Lakshika) | लीना (Leena) |
लीला (Leela) | लवली (Lovely) |
अगर आप ललिता जैसा नाम रखना चाहती हैं, लेकिन कुछ और विकल्प देखना चाहती हैं, तो हमने आपके लिए कुछ मिलते-जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है। आप एक बार देख सकती हैं।
नाम | नाम |
लता (Lata) | चारुलता (Charulata) |
पुष्पलता (Pusplata) | नम्रता (Namrata) |
नमिता (Namita) | अमिता (Amita) |
अमृता (Amrita) | कविता (Kavita) |
सुजाता (Sujata) | रुता (Ruta) |
पृथा (Prutha) | कृता (Krita) |
ललिता नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हैं, जिनसे प्रेरित होकर माता-पिता अपनी बेटी का नाम ललिता रखते हैं। ये महिलाएं न सिर्फ लोगों के घरों में, बल्कि उनके दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुकी हैं।
नाम | पेशा |
ललिता लाजमी | पेंटर |
ललिता बाबर | एथलीट |
ललिता पवार | दिवंगत अभिनेत्री |
ललिता गुप्ते | पूर्व बैंकर |
ललिता देऊलकर | गायिका |
ललिता अमृतकर | अभिनेत्री |
ललिता अय्यर | लेखिका |
ललिता कुमारमंगलम | राजनीतिज्ञ |
ललिता नाइक | समाज सेविका |
ललिता रामकृष्णन | वैज्ञानिक |
अगर आप अपनी बेटी का नाम ‘ल’ अक्षर से रखना चाहते हैं या नए नाम की तलाश कर रहे हैं, तो हमारे बताए गए नामों को जरूर देखें।
नाम | अर्थ |
लिपिका (Lipika) | लिखावट, लिपि |
लक्षिता (Lakshita) | प्रतिष्ठित |
लावण्या (Lavanya) | सुंदरता |
लवलीन (Lavleen) | भगवान की आराधना में लीन |
लीतिका (Litika) | सुंदर और सही |
लक्ष्मी (Lakshmi) | धन की देवी |
लकिशा (Lakisha) | जीवन, अस्तित्व |
लिरा (Lyra) | वीणा या वायलिन |
लारा (Lara) | उज्जवल, प्रसिद्ध |
लतिका (Latika) | छोटी सी बेल |
ललिता एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो लड़कियों को दिया जाता है। हमने इस नाम से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी आपको इस लेख में दी है। उम्मीद है कि अब आप ललिता नाम के बारे में सब कुछ जान चुके होंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम बेहद खास हो, तो ललिता एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
‘ल’ अक्षर से हिन्दू लड़कियों के नाम अर्थ सहित
लक्ष्मी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Laxmi Name Meaning in Hindi
लावण्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Lavanya Name Meaning in Hindi
क्या आप अपनी बेटी के लिए एक ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो सुनते ही…
हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनकी बेटी जिंदगी में खूब तरक्की करे और उसका…
यह बात तो बिलकुल सत्य है कि पति के जीवन में पत्नी की भूमिका ऐसी…
माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्तों में से एक…
जो शादीशुदा जोड़े बच्चा करने के बारे में निर्णय लेते हैं उन्हें यह मालूम होना…
हर मम्मी-पापा का सपना होता है कि जब उनका बच्चा इस दुनिया में आए, तो…