बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

सकारात्मक तरीके से अपने बच्चे के जीवन को आकार दें और बने उनके रोल मॉडल

माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे जो कुछ भी करते हैं उसमें उत्कृष्टता हासिल करें। हालांकि, हम अक्सर सोचते हैं कि हमारे बच्चे को प्रेरित करने का सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है। तो शुरुआत करने के लिए आप स्वयं एक रोल मॉडल बनकर अपने बच्चे को प्रेरित कर सकते हैं। बच्चे अपने माता-पिता से सबसे अधिक सीखते हैं, और यदि आप अपने बच्चे के लिए एक रोल मॉडल के रूप में कार्य करते हैं, तो यह आपके बच्चे के भविष्य को सकारात्मक रूप में ढालने में मदद कर सकता है।

एक रोल मॉडल कौन है?

इससे पहले कि हम यह चर्चा करें कि अपने बच्चे के लिए एक रोल मॉडल कैसे बनें, उससे पहले एक रोल मॉडल के सही सार को समझना जरूरी है। सरल शब्दों में कहा जाए तो, रोल मॉडल वो लोग होते हैं जिन्हें हम प्रेरणा के रूप में देखते हैं, या हम जिसके जैसा बनने का प्रयास करते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं, लिहाजा अपने बच्चों के जहन पर अपनी छाप छोड़कर उनके लिए एक आदर्श रोल मॉडल बन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चों के लिए माता-पिता को एक अच्छा रोल मॉडल बनना क्यों जरूरी है?

अगर आपको लगता है कि बच्चे का पालन-पोषण करना माता-पिता की एकमात्र जिम्मेदारी है, तो आप गलत हैं। बच्चे को बड़ा करने में बहुत सारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाना पड़ता है। यहाँ बताया गया है कि, आपको अपने बच्चे के लिए एक अच्छा रोल मॉडल क्यों होना चाहिए:

  • बच्चे अपना अधिकांश समय आपके साथ बिताते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए, तो बच्चे माता-पिता से बहुत प्रेरित होते हैं।
  • आपका ऐटिट्यूड खेल, पढ़ाई-लिखाई और जीवन के जैसा भी है वह आपके बच्चे की पसंद को भी प्रभावित करता है।
  • आपके दोस्त यह निर्धारित करने में मदद करेंगे कि आपका बच्चा किस तरह के लोगों के साथ दोस्ती करेगा या बाहर घूमने जाएगा ।
  • आपकी जीवनशैली भी आपके बच्चे की पसंद को प्रभावित करती है।
  • आपके रिश्तेदारों और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते कैसे है, यह आपके बच्चों की सोच को आकार देने में मदद करेगा कि वह आगे अपने रिश्तों को कैसे समझेंगे।

रोल मॉडल के रूप में माँ या पिता बच्चे के भविष्य को संवारने में बहुत अहम किरदार निभाते हैं।

ADVERTISEMENTS

अपने बढ़ते बच्चे के लिए एक प्रभावी रोल मॉडल कैसे बनें

आपको अपने बच्चे के रोल मॉडल बनने के लिए निपुण होने की जरूरत नहीं है। आपके बच्चे को बस आपके प्यार, सहारे और मार्गदर्शन की जरूरत है। अवास्तविक सीमाओं और अपेक्षाओं को रखते हुए बच्चे की परवरिश को थकाऊ या मुश्किल न बनाएं। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आप अपने बच्चे के जीवन में एक प्रभावी रोल मॉडल कैसे बने, तो इन सरल उपायों का पालन करें।

1. अपने जीवन के बारे में खुलकर बात करें

आपके बच्चे के लिए आपको वास्तविक रूप से जानना बहुत जरूरी है, जिसका अर्थ है कि आपके बच्चे को पता होना चाहिए कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं। हर इंसान जीवन में लड़खड़ाता है या गलतियां करता है। यदि आपने कुछ गलतियां की हैं, तो अपने बच्चे से उनके बारे में बात करें और उन्हें अपने अनुभवों से सीखने में मदद करें। खुद की अवास्तविक सकारात्मक छवि को धारण करना न तो आपके लिए उपयोगी होगा, न ही आपके बच्चे के लिए। असफलताओं के प्रति आपका दृष्टिकोण आपके बच्चे का मजबूत चरित्र बनाने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTS

2. शुरू से ध्यान दें

यदि आप सोच रहे हैं आपका बच्चा बहुत छोटा है किसी भी मूल्यों को या उदाहरण को समझने के लिए, तो आपको बता दें कि छोटे बच्चे बहुत ज्यादा सेंसेटिव होते हैं, भले ही वह अच्छी तरह से संवाद न कर सकें लेकिन वह अपने दिल और दिमाग के जरिए अपना ध्यान केंद्रित करते है। क्या आप अपने बच्चे को ईमानदारी जैसे सद्गुण सीखाना चाहते हैं? तो उसे यह शुरू से सिखाएं। बाद में बड़ा कदम उठाने से बेहतर है कि अभी से छोटे-छोटे कदम उठा लिया जाए।

3. एक अच्छे श्रोता बनें

बच्चों के पास दिन भर में आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत सारी चीजें होती हैं, इसलिए एक अच्छे श्रोता बनिए। हर समय सिखाते ही न रहे, कभी-कभी एक अच्छा श्रोता होना और अपने बच्चे के जीवन से एक दो बातें सीखना फायदेमंद होता है। अक्सर हम ही बच्चों से बात करते पाए जाते है, लेकिन कभी-कभी, हमारे बच्चों को भी सुनने की जरूरत होती है।

ADVERTISEMENTS

4. प्यार से सिखाएं

अपने बच्चे को बेहतर और सकारात्मक तरीके से परवरिश देने के लिए उन्हें बेहद प्यार और देखभाल की जरूरत होती है। प्यार का अर्थ अपने बच्चे को गले लगाने, खाना खिलाने या अच्छे कपड़े खरीदने से नहीं है। प्यार तब होता है जब आप अपने बच्चे के जीवन में दिलचस्पी दिखाते हैं या अपने बच्चे को दिखाते हैं कि आप उनकी परवाह करते हैं। कभी-कभी, आपकी उपस्थिति आपके बच्चे के आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में चमत्कारी साबित हो सकती है।

5. पॉजिटिव रहें

आप अपने बच्चे को सबसे अच्छी चीज जो सीखा सकते हैं वह है ‘पॉजिटिव’ रहना। आपका बच्चा आपको देखता है, यदि आप मुश्किल या परीक्षा की घड़ी में पॉजिटिव रहते हैं, तो आपका बच्चा भी उसी चीज को अपनाएगा। हालांकि, यहाँ पॉजिटिविटी का मतलब अनरियल होना या अपने बच्चे को भ्रम में डालने से नहीं है, बल्कि इसका मतलब है कि हर मुश्किल को चुनौती के रूप में लेना और उससे निपटना है।

ADVERTISEMENTS

6. एनकरेज/प्रोत्साहित करें

प्रत्येक बच्चा अलग है और अलग-अलग गुणों से  परिपूर्ण है। माता-पिता होने के नाते, हमें अपने बच्चे के गुणों को महत्व देना चाहिए और उन्हें उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। अपने बच्चों को दोष न दें या जो उनकी क्षमता से परे है उसे हासिल करने की उनसे अपेक्षा न करें। कभी-कभी, उम्मीदें रखना आपके बच्चे पर अनावश्यक दबाव डालता है। नकारात्मक परवरिश के तौर तरीके को कभी न अपनाएं, अपने बच्चे को बेहतर बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते रहें।

7. अपने प्रयास को अत्यधिक हावी न करें

कभी-कभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए अच्छे रोल मॉडल बनने के प्रयासों में कुछ ज्यादा ही हावी हो जाते है, हालांकि उनका इरादा गलत नहीं होता है। बच्चे अक्सर माता-पिता के अधिक लाड़-प्यार, प्रशंसा से कभी-कभी अनकम्फर्टबल महसूस करते हैं क्योंकि यह कभी-कभी नेचुरल नहीं लगता है, जो आपके बच्चे के सामने बहुत ही बचकानी हरकत के रूप में दिखता है। आपका बच्चा आपकी वास्तविकता देखना चाहता है और उससे ही इंस्पायर होता है इसलिए सबकुछ सिंपल और रियल रखिए।

ADVERTISEMENTS

8. अपनी टोन पर ध्यान दें

अपने किसी भी बात पर जोर देते समय बच्चे के सामने चीखें या चिल्लाएं नहीं। बच्चे आपके शब्दों और आपके बात करने के तरीके को भी महत्व देते हैं। आप अपने लहजे से बहुत कुछ व्यक्त करते हैं। हालांकि, आप इस बात का ध्यान रखे कि आप इसे नेगटिव तरीके से या बच्चे को आहत पहुँचाने के रूप में न इस्तेमाल करें। साफ तौर से यह जाहिर कर दें कि आप अपने बच्चे से क्या चाहते हैं और फिर बाकी का बच्चे की समझ के हिसाब से छोड़ दें। आप अपने निर्देशों या आदेशों को सिंपल और सीधा रखें, उसमें किसी भी प्रकार की कन्फ्यूजन के लिए गुंजाइश न छोड़े।

9. लक्ष्य निर्धारित करते रहें

लक्ष्य निर्धारित करना, उन्हें लागू करना और हासिल करना बच्चे की परवरिश के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। ये तीन पहलू सभी क्षेत्रों में लागू होते हैं। चाहे वह आपके बच्चे के स्टडीज के लिए हो या उसके व्यवहार के बारे में हो, आप इस दृष्टिकोण को आपने जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छे रिजल्ट्स प्राप्त करने के लिए अपना सकते है। आप अपने बच्चे को उसके सपनों, आकांक्षाओं और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं और उन्हें प्राप्त करने के लिए अपने बच्चे के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

10. खुद को और अच्छा उदाहरण बनाने की कोशिश करें

आप जो भी करते हैं या कहते हैं वह आपके बच्चे को इन्फ्लुएंस करता है। यदि आप परफेक्ट नहीं भी हैं, तो कम से कम अपने आप को परफेक्ट बनाने का प्रयास करें, क्योंकि आपका बच्चा आपसे इंस्पायर होता है। जब भी आप अपने बच्चे के साथ डील कर रहे हों, तो अपने काम और शब्दों को सोच समझकर इस्तेमाल करें।

अगर आपने अभी तक अपने बच्चे के लिए रोल मॉडल बनने के बारे में नहीं सोचा है, तो आज से ही शुरुआत करें। अपने बच्चे को रेस्पोंसिबल और कॉन्फिडेंट बनाने के लिए आप हमेशा कोशिश करते रहें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बच्चों को स्वावलंबी बनाने के लिए 10 टिप्स
20 गुड मैनर्स जो बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए
36 अच्छी आदतें – जो माता-पिता को अपने बच्चों को सिखानी चाहिएं

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago