मैगज़ीन

यह 10 भाग्यशाली पौधे जो आपके घर में लाते हैं धन, स्वास्थ्य और प्रेम

पौधों का चयन निर्भर करता है कि आप अपने घर किस प्रकार की वाइब चाहते हैं और किस तरह आप अपने घर को बनाना चाहते हैं। बेशक, पौधों का आकार और उसके रखरखाव से भी फर्क पड़ता है। कोई भी घर में बेजान और खराब पौधों को नहीं देखना चाहता क्योंकि निश्चित रूप से यह नकारात्मक भाव को पैदा करता है। घर के भीतर हरियाली न केवल हवा में शुद्धता लाती है, बल्कि धन, स्वास्थ्य और प्रेम भी प्रदान करती है।

फेंग शुई एक कला है जो घर में पौधों को रखने को बढ़ावा देती है। हैरान न हों, अगर आपको इस अद्भुत चीज के बारे में अभी पता चला है। इस लेख में आपको घर के अनुकूल कुछ पौधों के बारे में बताया गया है जो पर्यावरण को बचाने और उसे संतुलित करने में मदद करेगा साथ ही यह आपके भाग्य को खोलेगा।

ADVERTISEMENTS

यहाँ कुछ पौधे दिए गए हैं जिन्हें आप घर में रख सकते हैं:

  1. पाल्म (पाम)

निश्चित रूप से यह घर के अंदर रखे जाने वाला एक लकी पौधा है, पाल्म्स अपने विशाल आकार के कारण बैठक कक्ष, गलियारा या आंगन में डिवाइडर बनाने के काम आते हैं।

ADVERTISEMENTS

वह अपने द्वारा देने वाली हवा में प्राकृतिक ताजगी का एहसास छोड़ता है। अच्छी और पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने के अतिरिक्त, पाल्म्स कमरे के भीतर खोए हुए फेंग शुई तत्व को सक्रिय बनाता है तथा घर के वातावरण में छिपे हानिकारक धूल और गंदगी को से दूर करता है।  

  1. पचीरा मनी ट्री

हम सभी जानते है कि मनी प्लांट घर के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि, पचीरा मनी प्लांट का उपयोग आमतौर पर फेंग शुई के तौर पर  किया जाता है और माना जाता है कि यह अच्छा सौभाग्य और धन लाता है। 

ADVERTISEMENTS

मध्य और दक्षिणी अमेरिका में रहने वाले लोगों की कहावत है कि ताइवान के एक गरीब किसान ने धन की प्रार्थना की और उसे यह पौधा मिला। उसने इसे एक अच्छे शगुन के रूप में लिया और पैसा कमाने और अधिक अमीर बनने के लिए इस पौधे को बेच दिया। अच्छे भाग्य के आने के लिए कुछ मनी प्लांट को अक्सर एक साथ गुथा जाता है। इसमें तीन से पाँच पौधों की आवश्यकता होती है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी स्पष्ट संख्या चार नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा भाग्यशाली होने के लिए, पौधों में पाँच या उससे ज्यादा पत्तियां होनी चाहिए ।

  1. मनी प्लांट

आपने कितनी बार लोगों से पूछा है “कौन सा पौधा घर के लिए भाग्यशाली है?” और इसके साथ ही यह जवाब आया होगा – मनी प्लांट। वैसे, फेंग शुई के अनुसार, मनी प्लांट, सौभाग्य और धन लाने के अलावा मनुष्य जीवन के आसपास भी शांति बनाए रखता है।

ADVERTISEMENTS

यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा देता है और गहरी जड़ों व जीवंत विकास के लिए जाना जाता है। मनी प्लांट की पत्तियां चिकनी, गोल और गुच्छेदार होती हैं जो फेंग शुई के अनुसार अच्छे भाग्य का एक बड़ा संकेत है।

  1. लकी बैम्बू

एशियाई संस्कृति में हमेशा बांस को सौभाग्य का प्रतीक माना है। चीनी लोग बांस को फू ग्वे झू के नाम से पुकारते है जिसको तीन प्रतीक के साथ पहचाना जाता हैं जिसे कहते हैं फू यानि लक और फॉर्च्यून, ग्वे -ताकत और सम्मान को दर्शाता है और झू  का अर्थ बैम्बू है।

ADVERTISEMENTS

लकी बैम्बू फेंग शुई के इन प्रमुख पाँच तत्वों में सामंजस्य लाता है – अग्नि, पृथ्वी, लकड़ी, जल और धातु। यह जीवन में सकारात्मक जीवन का अनुभव कराते है। ध्यान रहे कि आप अपने घर में शुभ बैम्बू के लिए निवेश कर रहे है। पौधों की व्यवस्था शांति, भाग्य, स्वास्थ्य, प्रेम और भाग्य के बारे में संकेत देती है। पौधे को पूर्व की ओर रखने से परिवार पर ध्यान केंद्रित रहता है और दक्षिण-पूर्व पर रखने से धन पर। जाहिर है, इसके रखरखाव में बहुत कम लागत  लगती है यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो बागवानी में अच्छा कौशल नहीं रखते।  

  1. स्नेक प्लांट

इसे सास की जीभ के नाम से भी जाना जाता है, स्नेक प्लांट को जब सही जगह पर रखा जाता है तो यह पौधा शुभ भाग्य लाने के साथ आपके आसपास में मौजूद जहरीली गैंसो को भी कम करता है। विषाक्त पदार्थों को समाप्त करता है और नेगटिव एनर्जी को रोकता है।

ADVERTISEMENTS

इस पौधे को फेंग शुई में बुरा माना जाता है, लेकिन जब इसे भरे हुए घर के किसी शांत कोने में जब रखा जाता है, तो यह पौधे पर्यावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते है। यह पौधे घर के अंदर की हवा को साफ करते है और हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालकर बाहर करते है।

  1. जेड प्लांट

गोल पत्तियों वाला एक और पौधा, जेड पौधा जो समृद्धि और सफलता को द्वार पर लाता है। परंपरागत रूप से इसे अक्सर व्यवसायों के मालिकों को उपहार में दिया जाता है, यह पौधे मध्यम आकार के होते है और इन्हे घरों के प्रवेश द्वार पर रखा जाना सही होता है।  इसमें धन और सफलता को आकर्षित करने की क्षमता होती है, इसलिए इसे घर के प्रवेश द्वार पर रखना घर के मालिक के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

  1. ऑर्किड

यह सबसे सुंदर फूलों वाले पौधों में से एक है, ऑर्किड में केवल सुन्दर नहीं हैं। फेंग शुई के अनुसार, ऑर्किड में अच्छी किस्मत और प्यार लाने की अद्भुत क्षमता होती है।

यह वर्तमान के रिश्तों में समृद्धि पैदा करता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह प्यार और साथी को खोजने के मौकों को बढ़ाता है। एक लाभ यह है कि यह रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे की लोगों  को रात में अच्छी नींद आती है।

ADVERTISEMENTS

  1. तुलसी

एशिया में रहने वाले लोग इसेओसीमम सैंक्टम कहते है जो लामिआसी पौधों के परिवार के अंतर्गत आता है। भारतीय उपमहाद्वीप में इसे हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है और यह कई किस्म के होते है जो बाजार में उपलब्ध हैं। मंजरी, लक्ष्मी तुलसी, कृष्णा तुलसी, राम तुलसी, कपूर तुलसी, त्रितावु तुलसी यह वह पौधे है जो सदियों से भारत के घरों में रखे जा रहे है और पूजे जा रहे है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि तुलसी हिंदू धर्म में अत्यधिक धार्मिक और पौराणिक महत्व रखती हैं। लेकिन इसका महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह वातावरण को शुद्धि करता है नेगेटिव एनर्जी को नष्ट करने, बैक्टीरिया को मारने और सकारात्मकता को उत्तेजित करने का गुण रखता हैं। यह भी माना जाता है कि पौधे के सामने ध्यान करने से मनुष्य में उत्साह जगाता  है और इसकी पत्ती खाने से मन को शांति मिलती है।  

ADVERTISEMENTS

  1. पीस लीली

उष्णकटिबंधीय अमेरिका के रहने वाले लोग, फेंग शुई के अनुसार पीस लिली को एक भाग्यशाली पौधा मानते है। इसमें सभी प्रकार के पर्यावरण दूषित पदार्थों को साफ करने की क्षमता होती है।

यह छाया में पनपता है और इसे बहुत कम रोशनी की जरूरत होती है। इस पौधा को हफ्ते में लगभग  एक बार पानी देना चाहिए। इस पौधे को आर्टिफिशियल लाइट में भी पैदा किया जा सकता है। इसके रखरखाव में बहुत कम लागत  लगती है। इसे लोग अपने घरों के साथ साथ अपने दफ़्तर के डेस्क पर भी सजाते है। 

ADVERTISEMENTS

  1. रबर प्लांट

रबर प्लांट मुख्य रूप से अपने संयम और धन क्षेत्र में अपनी शुभता के लिए जाना जाता है, रबर प्लांट को किसी भी स्थान पर रखने से लाभकारी साबित होता है। इस पौधे में गोल पत्तियां होती हैं, जिन्हें फेंग शुई में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जब यह घर में रखे जाते है, तो यह भाग्य को बढ़ाते हैं, प्रचुरता  एवं धन में वृद्धि होती है।

फेंग शुई के अनुसार, कोई भी उष्णकटिबंधीय पौधे हवा से विषाक्त पदार्थों को निकालते है और सकारात्मकता, समृद्धि और शांति को बढ़ाने  में सहायक होते है। किसी भी रूप में बाग़बानी करना हमारे ऊपर है चाहे वो खुली जगह हो या बंद जगह हो।जगह के अनुसार हम पौधे लगा सकते है अपने भाग्य को जगाने के लिए। 

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago