मैगज़ीन

25+ होली पर कोट्स, मैसेज और विशेस

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि हिरण्यकशिपु नामक एक राक्षस ने होलिका नामक अपनी बहन को अपने पुत्र विष्णु भक्त ‘प्रहलाद’ के साथ अग्नि में बैठने का आदेश दिया था। होलिका को कभी न जलने का वरदान प्राप्त था पर फिर भी भगवान विष्णु के प्रति प्रहलाद की भक्ति ने होलिका के वरदान को निष्फल किया और उस अग्नि में होलिका जल गई पर प्रहलाद को कोई भी हानि नहीं हुई। तब से बुराई पर अच्छाई की जीत को याद करने के लिए होली का त्योहार मनाया जाता है। होली जिसे हम रंगो का त्योहार कहते हैं, इसकी रौनक पूरे भारत में देखने लायक होती है। यह एक ऐसा त्योहर है जहां बच्चे हों या बड़े सब बड़े हर्षोउल्लास के साथ एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाते हैं, सबके संग होली खेलते हैं और एक दूसरे को होली के पर्व की शुभकानाएं देते हैं। क्या आप भी इस होली कुछ नए कोट्स और मैसेज के साथ अपने दोस्तों या परिवार के लोगों को होली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह लेख खास आपके लिए है।

होली पर 15 बेहतरीन व यूनिक कोट्स

यदि आप अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों को होली पर अच्छे हिंदी कोट्स भेजना चाहते हैं तो यहाँ 2025 के लेटेस्ट होली कोट्स पढ़ें

ADVERTISEMENTS

  • दिलों में भर खुशियों के रंग मिल रहे हैं हम गले अपनों के संग। आप और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • रंगों की तरह हमारा यह रिश्ता सदा खिले, हम हर होली के पर्व यूं ही सदा गले मिलें। आपको होली पर्व की बहुत बधाई!
  • जीवन आपका होली के रंग सा रंगीन हो जाए और मिठाई सी मिठास आपके जीवन में घुल जाए, गले लग कर और रंग लगा कर कहते हैं आपको दिल से हैप्पी होली!

  • मिट जाए हर दुःख आपके, घुल जाए हर चिंता आपकी, ईश्वर ऐसा चढ़ाना इस बार रंग होली का आप पर कि जीवन आपका सदाबहार हो जाए। हैप्पी होली मेरे प्यारे दोस्त!
  • लाई है बहार रंगों की फिजा में होली, दिलों को खुश रंग कर दे यह त्योहार ऐसा है।
  • रंगों के त्योहार में, खुशियों की बौछार में। रंग लगाने आए हैं, हम मीठी गुजिया खाने आए हैं। हैप्पी होली, 2025
  • पिचकारी की बड़ी सी धार में, अबीर गुलाल की बौछार में, आपको मिले सभी का आशीर्वाद व प्यार, बस इसी को कहते हैं होली का त्योहार। हैप्पी होली, 2025
  • ईश्वर करे इस साल होली के रंग आपके जीवन में शांति व खुशियों की बौछार लाएं। हैप्पी होली, 2025
  • होली के गानों में झूमें हैं सब, श्याम तेरे रंग में डूबे हैं सब। राधा के संग रचाए रास, भिगोए है चोली और लगाए है गाढ़ा रंग। हैप्पी होली, 2025
  • श्याम की बंसी में हैं सुरों के सात रंग, आज खेलेगा मुरारी होली हमारे संग। हैप्पी होली, 2025
  • गलियों से निकलती है टोली, ये भिगोएं हर एक की चोली, लगाओ रंग, गुलाल और मनाओ इस साल की सबसे बेहतरीन होली। हैप्पी होली, 2025

  • ईश्वर करे होली का त्योहार लाए आपके घर समृद्धि व खुशियों की बौछार। हैप्पी होली, 2025
  • होली के रंग में रंगे हैं सब, झूमे हैं मस्ती में और मनाएं खुशियां सबके संग। हैप्पी होली, 2025
  • श्याम तेरी बंसी राधा का मनाए, छले तेरे रंग और तेरी मुस्कान लुभाए। हैप्पी होली, 2025
  • फूलों की महक से रंगों की चमक है, आपकी खुशी में ही हमारी मुस्कराहट है। हैप्पी होली 2025

होली पर 15 बेस्ट विशेस और मैसेज

कोई भी त्योहार अपनों के बिना अधूरा होता है और जब कभी अपने दूर हों तो करीब होने अहसास और भी ज्यादा होता है। इसलिए आप दूर बैठे अपने दोस्तों, परिवार वालों को होली पर इन बेहतरीन और नए मैसेज के जरिए अपना प्यार भेजें।

  • होली दिलों के मिलन का त्योहार है, बसता है जिस दिल में प्यार आपका, यह उस दिल की दुआ है कि आपका जीवन रंगों सा गुलजार रहे। होली की शुभकामनाएं आप और आपके पूरे परिवार को।
  • आई है आई, होली आई, आपके चेहरे मुस्कान लाई, ऐसे ही हंसता रहे चेहरा आपका ऐसे ही यह मुस्कान आपके चेहरा पर छाई रहे। होली की ढेरों शुभकामनाएं।

  • मिटा दो सारी दूरियां, छोड़ो सभी गिले शिकवे, आओ बढ़ाएं प्यार के रंग एक दूजे के संग। इस होली पर आपके घर खुशियां ही खुशियां हों, यही मेरी शुभकामना है।
  • सभी के दिलों में प्यार का रंग भरने हम आए हैं और रंगों के साथ-साथ खूब प्रेम फैलाने आए हैं, इस होली पर सभी के दिलों में प्यार के रंग भरें। हैप्पी होली!
  • बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली, यह रंग बिरंगे गुलाल से सजी हुई है होली। होली के त्योहार की आप सभी को बहुत शुभकामनाएं!

  • प्यार और विश्वास में डूबी आइ आई है होली, लाइ लाई है खुशियों की सौगात और अपनों का प्यार। हैप्पी होली, 2025
  • होली का दिन प्यार व रंगों का प्रतीक है। इस दिन दुश्मन भी दोस्त बनते हैं और सभी प्यार के रंगों में झूम उठते हैं। हैप्पी होली, 2025
  • आई रे आई रंगों की होली, ले आई है प्यार की बौछार व खुशियों की टोली। हैप्पी होली, 2025
  • ईश्वर आपको जीवन के सभी रंगों से अवगत कराए – आपको मिले खुशियों, दोस्ती, प्यार और विश्वास रंग और पाएं सफलता हर पल। हैप्पी होली, 2025
  • होली के रंग आप मनाएं अपनों के संग। आपको व आपके पूरे परिवार को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हैप्पी होली, 2025
  • ईश्वर आपके जीवन को खुशियों, प्यार, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के रंगों से भर दे, आपको मिले हर सफलता और पाएं हर मंजिल। हैप्पी होली, 2025
  • जीवन भी रंगों का एक संसार है, हर रंग में अलग अंदाज है। आप मनाएं हर रंग में खुशियां, बस यही हमारा विश्वास है। हैप्पी होली, 2025

  • हर गम को जलाकर खुशियों का करें स्वागत, आपका आनंद बढ़ाए होली का हर रंग। हैप्पी होली, 2025
  • हर खुशी में रंगों की बौछार है, हर रंग में आपका एहसास है। आप रहें हमेशा खुश, बस यही हमारा प्यार है। हैप्पी होली, 2025
  • रंगों की तरह चमकते रहिए, फूलों की तरह महकते रहिए। न हो आपको कभी कोई गम, इसी तरह यूं ही मुस्कुराते रहिए। हैप्पी होली, 2025

सभी उम्र, जाति, धर्म और समूह के लोग होली के इस पावन त्योहार को एक साथ मनाते हैं। लोग एक साथ मिलकर रंग खेलते हैं, मिठाइयां खाते हैं और खुशियां मनाते हैं। परंपराओं के अनुसार यह त्योहार तीन दिन का होता है। आज कल रंगों में केमिकल भी मिलाया जाता है इसलिए आप इसका उपयोग करते समय पूरी सावधानी जरूर बरतें। इस बात का भी ध्यान रखें कि रंग खेलते समय एक दूसरे का सम्मान भी करना चाहिए। आशा है कि इस साल होली में आपको सभी सुख व सुविधाएं मिलें और आप हमेशा खुश रहें। आपको व पूरे परिवार की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

होली पार्टी के लिए टॉप 10 डांस सॉन्ग्स
होली DIY: जानें कैसे बनाएं घर बैठे होली के लिए नेचुरल कलर

ADVERTISEMENTS

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago