मैगज़ीन

शारीरिक व मानसिक सेहत के लिए रेकी करने के 9 फायदे

हम हमेशा फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, है न? पर गर्भावस्था के बाद माँ होने के नाते आपको अपने शरीर व बच्चे की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना पड़ता है। बच्चे की देखभाल करने की वजह से एक माँ अपने शरीर का ध्यान कम रख पाती है और इसलिए उसे गायनेकोलॉजिस्ट के पास अक्सर जाना पड़ता है। पर दवाएं खाने के अलावा भी बहुत सारे तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने मन व शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। एक्युपंक्चर की तरह ही रेकी चिकित्सा भी दर्द व स्ट्रेस को कम करने के फायदों के लिए लोकप्रिय हो रही है। पर इसका उपयोग करने से पहले यह जानें कि रेकी क्या है और यह कैसे काम करता है। 

रेकी चिकित्सा क्या होती है?

रेकी एक जापानी शब्द है, जिसका अर्थ ‘विश्वव्यापी ऊर्जा’ है और इसे डॉ. मिकाओ उसुई ने सदियों पहले जापान में शुरू किया था। सबसे पहले जापान में पाया गया कि किसी बीमारी से निजात पाने के लिए सिर्फ दवाइयों की आवश्यकता नहीं है, शारीरिक समस्याओं का समाधान प्राकृतिक चिकित्सा से भी हो सकता है। रेकी – एक वैकल्पिक चिकित्सा यंत्र है जो मानव शरीर को रोग-मुक्त करने के लिए की जाती है।

ADVERTISEMENTS

 

इस उपचार-विधि के अनुसार, मानव शरीर में 7 चक्र और जीवन-ऊर्जा या प्राण होते हैं, जो एक दूसरे के माध्यम से ही बहते हैं। कभी-कभी चक्र में बाधा होने के कारण मानव शरीर में अनेक प्रकार की समस्याएं होती हैं। रेकी चिकित्सा इन चक्रों को खोलती व जागृत करती है, जिस कारण शरीर को आराम मिलता है व पीड़ा कम होती है। इस चिकित्सा पर अध्ययन, यह पता लगाने के लिए भी किया गया था कि रेकी गंभीर बीमारियों के लिए लाभदायक है या नहीं। यह देखा गया है कि रेकी हृदय गति परिवर्तन, कोर्टिसोल लेवल और शारीरिक तापमान पर तुरंत प्रभाव करता है। 

रेकी चिकित्सा के 5 सिद्धांत हैं

रेकी, 5 सिद्धांतों पर काम करती है, अगर कोई व्यक्ति इस वैकल्पिक चिकित्सा का उपयोग करता है तो उसे रोजाना इसका अभ्यास करना होगा। अगर आप सोचते हैं कि कितने लंबे समय तक आप इसे कर पाएंगे तो फिक्र ना करें ‘रेकी’ करने का संकल्प आप सिर्फ एक दिन के लिए भी कर सकते हैं – सिर्फ आज के लिए, है ना अच्छी खबर? 

ADVERTISEMENTS

रेकी करने से पहले उसके 5 सिद्धांतों को सिर्फ एक दिन के लिए अपनाएं; 

  1. गुस्सा न करें
  2. चिंता न करें
  3. शुक्रगुजार रहें
  4. अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें
  5. हर जीव के लिए दयालु रहें

रेकी से होने वाले शारीरिक लाभ

रेकी की मदद से शरीर की अनेक समस्याओं का समाधान मिला है, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं; 

ADVERTISEMENTS

1. तनाव-मुक्ति

महिलाएं अपने जीवन में रोजाना तनाव के कई कारणों से गुजरती हैं, जैसे; बच्चे को खाना खिलाना, पति और घर की देखभाल इत्यादि। रेकी बिलकुल मेडिटेशन जैसी ही है लेकिन यह तनाव को कम करके शरीर को खुद से ठीक होने में भी मदद करती है। 

2. पुरानी बीमारियों में सुधार

कई महिलाओं को गर्भावस्था के बाद ब्लड-शुगर की समस्याओं से जूझना पड़ता है। यह माना गया है कि रेकी ऐसी ही गंभीर समस्याओं को ठीक करने में लाभकारी है, जैसे; कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि। 

ADVERTISEMENTS

3. रिश्तों में बेहतरी

रेकी आपकी मदद आध्यात्मिक विकास और व्यक्तित्व विकास में भी करती है। इसके उपयोग से आप अपनी समस्याओं व अन्य व्यवहार को अलग नजरिए से देखती हैं। इसके रोजाना अभ्यास से आपके विचारों में सकारात्मकता आती है और परिवारजनों के साथ हुई गलतफहमियां दूर होती है और आप में सहनशीलता भी आती है। 

4. शारीरिक पीड़ा से राहत

रेकी के कुछ चमत्कारी फायदे हैं, यह शारीरिक दर्द व पीड़ा में बहुत जल्द असर करती है, जैसे; सिर में दर्द, पेट में दर्द, हड्डी का दर्द आदि। 

ADVERTISEMENTS

5. उपचार के पारंपरिक तरीकों में मदद

रेकी एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद जैसे उपचार के विभिन्न पारंपरिक तरीकों की पूरक है। गर्भवती महिलाएं इसका उपयोग गर्भावस्था के दौरान समस्याओं का उपचार पाने के लिए करती हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप दवाइयों से बचने के लिए रेकी का अभ्यास कर रही हैं।

6. बेहतर नींद

जब हमारा शरीर आरामदायी अवस्था में होता है तभी हमें अच्छी और संतुष्ट नींद आती है। रेकी के उपचारों की मदद से आपकी नींद पर भी काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है और आपको रात में अच्छी नींद मिलेगी। इसकी मदद से डाइजेशन में भी बहुत सुधार होता है। 

ADVERTISEMENTS

7. मानसिक शक्ति दृढ़ होती है

हमारे खराब स्वास्थ्य के कारण, हम चिंताओं में घिर जाते हैं और यही वजह होती है कि हम असहाय महसूस करते हैं। ऐसे में रेकी के मार्गदर्शक सिद्धांत हमारे विचारों को एनर्जी और पॉजिटिविटी देते हैं। 

8. सर्जरी के बाद जल्द रिकवरी में मदद

रेकी चिकित्सा हाल ही में बनी मांओं को जल्द से जल्द ठीक होने में मदद करती है, विशेषकर वो महिलाएं जिनकी डिलीवरी सी-सेक्शन सर्जरी से हुई है।  

ADVERTISEMENTS

9. इम्युनिटी में सुधार

रेकी चिकित्सा की मदद से शरीर से टॉक्सिन निकल जाते हैं, यह दिल, फेफड़े, किडनी, लीवर और पित्ताशय में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। रेकी से आम बीमारियों में भी राहत मिलती है, जैसे; सर्दी, जुकाम, खांसी आदि।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. रेकी सेशन में क्या होता है?

इस सेशन के चलते आपको बैठने या लेटने के लिए कहा जाता है। रेकी प्रैक्टिशनर आपके हर एक चक्र के लिए अपनी पॉजिटिव एनर्जी आपको देता है। यह प्रक्रिया लगभग 30 मिनट तक चलती है, इसकी मदद से शरीर को आराम व शांति मिलती है और हो सकता है कि इस सेशन के बाद आपको नींद आ जाए। 

ADVERTISEMENTS

2. रेकी ट्रीटमेंट कहाँ मिल सकती है?

आप अपने ही शहर की किसी योग्य महिला रेकी प्रैक्टिशनर के पास जा सकती हैं और चाहें तो खुद भी रेकी सीख सकती हैं। इसका रोजाना अभ्यास करके आप खुद को सुरक्षित व स्वस्थ रख सकती हैं। 

3. रेकी के लाभ कब तक दिखाई देने लगते हैं?

रेकी का अभ्यास करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह कोई चमत्कार नहीं है। रेकी एक धीमी प्रक्रिया है जिसका असर भी धीरे-धीरे ही होता है पर अगर आप नियमित रूप से इस उपचार का उपयोग करती हैं तो इसके फायदे आपको 30 दिनों के भीतर दिखने लगेंगे। 

ADVERTISEMENTS

अगर आप दिन के अंत में आराम महसूस करना चाहती हैं और अपनी बिगड़ती हेल्थ प्रॉब्लम्स से निजात पाना चाहती हैं तो आपको रेकी करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। क्या पता, इसीसे आपकी सेहत में काफी सुधार आ जाए! 

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago